दीपावली के लिये व्यंजन - Diwali recipes

📅 18 अगस्त 2008 👁 6.8 लाख बार देखी गई 💬 72 कमेंट ★ 2.9 (11925)

इस वर्ष दीपावली 27 अक्टूबर 2019 को है.दीपावली पर आप और आपके परिवार को बधाईया. क्या बनाने जा रहे हैं इस दीपावली के अवसर पर? प्रस्तुत है दीपावली के अवसर पर बनाने के लिये मीठी, नमकीन और चटाखेदार हर स्वाद से भरी खास रेसीपीज.


अनरसे
- दीपावली की परम्परागत मिठाई

अनरसा दीपावली पर बनने वाली खास परम्परागत मिठाई है. इसे गोल गोल बाँल्स के आकार में बनाया जाता है और मठरी के आकार में भी. इसे चावल के आटे से बना सकते हैं और चावल के आटे में मावा मिलाकर मावा अनरसे भी.

दीवाली के लिये गुझिया.

गुझिया अनेक तरह से बनाई जाती है. जैसे चाशनी में पगी हुई गुझिया, परम्परागत बनने वाली मावा से भरी गुझिया, गोल आकार वाली चन्द्रकला गुझिया. यदि आप गुझिया तलने से बचना चाहते हैं तो ओवन बेक्ड गुजिया आपको तली हुई गुजिया जैसा ही स्वाद देगी. गुजिया का एक और प्रतिरूप मावा कचौरी भी बनाया जा सकता है. यदि आप बिना मावा के गुजिया बनाना चाहते हैं तो बनाईये सूजी ड्रायफ्रूट्स की स्टफिंग से बनी Sooji Dry Fruits Gujhiya Recipe


लड्डू रेसीपीज

लड्डू चाहे मावा के बने हों या बेसन आदि से, इनका कोई जबाब नहीं. बेसन की बूंदी के लड्डू तो आप बनाईये ही लेकिन तलने का झंझट पसंद नहीं हो तो बेसन के लड्डू पारम्परिक तरीके से या बेसन के लड्डू माइक्रोवेव में बना सकते हैं. अन्य लड्डुओं में केसर मलाई के लड्ड्, खजूर के लड्डू, उरद दाल के लड्डू, आटे गोंद के लड्डू, मावा के लड्डू माइक्रोवेव में, गोंद के लड्डू, सोया बीन के लड्डू, नारियल के लड्डू, अलसी की पिन्नी, चूरमा के लड्डूभी बनाये जा सकते हैं.


जलेबी

त्यौहार पर आप जलेबियां भी बना सकते हैं. आप खमीर उठा कर पारम्परिक जलेबी बनाये, या बिना खमीर उठाये नो-यीस्ट जलेबी. आप चाहें तो पनीर जलेबी या मावा जलेबीभी बना सकते हैं. चारों तरह की जलेबियों से आप मनचाही जलेबी बना सकते हैं.


हलवा

हलवा अनेकों तरह से बनाया जाता है. इस दीवाली पर हलवा बनाने के लिये आप सूजी का हलवा, बेसन का हलवा, मूंगफली का हलवा, बादाम हलवा, चना दाल हलवा, कद्दू का हलवा, पेठे का हलवा, मूग दाल का हलवा, सिवईयों का हलवा, गाजर का हलवा, स्वीटकार्न हलवा, लौकी का हलवा, खस खस का हलवामें से अपने मनपसंद हलवा चुन लीजिये. सारे परिवार को पसंद आने वाला हलवा आपके परिवार के उम्रदराज सदस्यों को भी बेहद पसंद आयेगा.


पेड़ा
और बरफी

दीपावली पर हम मावा से बनने वाले पेडों में मावा पेड़े, मथुरा के पेडे, केसर पेड़ा, तिल मावा पेड़ा भी बना सकते हैं. यदि बर्फी बनाना चाहें तो चाकलेट बरफी या मिल्क चाकलेट की दोहरी परत वाली बरफी, मैसूर पाक, मावा बरफी सामान्य तरीके से या मावा बरफी माइक्रोवेव में, बेसन की बर्फी, सामान्य कलाकन्द, या तुरत फुरत बनने वाला कलाकन्द, नारियल की बर्फी, मोहन थाल, काजू कतली बना डालिये.
इसके अलावा अन्य मिठाईयों में बालूशाही या खुरमी, परवल की मावा भरी मिठाई, बंगाली राजभोग, रसमलाई, भी बनाई जा सकतीं हैं.


समोसा
- कचौरी

समोसे बनाने के लिये पारम्परिक आलू भरे समोसे बनाईये या चाइनीज नूडल्स समोसा, शाही समोसा, मीठे मावा समोसा, या अधिक शैल्फ लाइफ वाले मूंगदाल के मिनी समोसे,

कचौरियों में हम आलू कचौरी, उरद दाल की खस्ता कचौरी, बेसन कचौरी, या जबर्दस्त स्वाद वाली राज कचौरी बना सकते हैं.

दीपावली के लिये पूड़ी

दीपावली के दिन आप चाहे तो साधारण पूडियां बनाईये या फिर आलू की पूरी, साधारण बेड़मी पूरी या भरवां बेड़मी, कद्दू की मसाला पुरी, मेथी के ढेबरे, केले की पूरी, नागौरी पूरी, राजस्थानी की दाल में लपेटी हुई खास पुरी, दाल भरी हुई पूरियां, या खस्ता कुरकुरी पुरी. मिस्सी पूरी की एक से बढकर एक रेसीपी मौजूद है.

तरीदार सब्जी

गरमागरम पूरी के साथ सबसे आसान सब्जी होती है आलू मसाला. लेकिन आप कुछ और अलग बनाना चाहें तो बैंगन मसाला करी, पालक पनीर, टिन्ड़ा मगोड़ी, पनीर कोफ्ता, मटर मगोड़ी की सब्जी, बेबीकार्न मटर करी, पनीर बटर मसाला, मखाना काजू करी, दही की अरबी का रसा, शाही पनीर या फिर दम आलू बना सकते हैं. तरीदार सब्जियों में आप विभिन्न प्रकार की तरी से चुनकर कोई खास स्वाद में दे सकते हैं.

सूखी सब्जी

पूड़ी के लिये सूखी सब्जी के लिये प्रमुखता से कद्दू की खट्टी मीठी सब्जी बनाई जाती है. इसके अतिरिक्त हम भिन्डी फ्राय, करेला फ्राय, धनिया आलू की सब्जी, आलू भरी हरी मिर्च, नारियल वाले भरवां बैंगन, अचारी आलू, बेसनी भिन्डी, बैंगन और मूली के पत्ते की सब्जी, सुनहरी कुरकुरी अरबी, बैंगन मटर मसाला, आलू सैंगरी, बैंगन कतरी, या आलू गोभी की सब्जी भी बना सकते हैं.


रायता

सबसे अधिक आसानी से बनने वाला रायता है बूंदी का रायता. इसके अतिरिक्त हम मूली का रायता, पालक का रायता, शिमला मिर्च का रायता, खीरे का रायता, बैंगन का रायता, कद्दू का रायता, लौकी का रायता, बन्दगोभी का रायता या फिर आलू का रायताभी बना सकते है़

दीपावली के लिये नमकीन और मठरियां

दीपावली पर हम एक बार बना कर कई दिनों तक परोसे जाने वाले नमकीन या मीठे शकरपारे आदि भी बना सकते हैं जैसे नमकीन मठरी, निमकी, नमकीन पारे, चावल पापड़ी, कोथिम्बीर वड़ी, पोटली समोसा, मूंगफली मसाला तले हुये या मूगफली मसाला माइक्रोवेव में, कुरकुरे खोखले चना, बेसन मसाला सेव, बेसन पापड़ी, बेसन पारे, आलू भुजिया सेव, मैदा के नमकीन क्यूब्स, हरे धनिया की मठरी, पोहा नमकीन, आदि बना सकते हैं.
मीठी मठरी, या मीठे शकरपारे या मीठी कचौरी भी बना कर कई दिनों तक परोसी जा सकतीं है,.

कांजी

दीपावली पर छक कर खाने के बाद आपको और आपके परिवार को कांजी की अवश्य जरूरत होगी. कांजी आप मूंगदाल पकौडे की कांजी बना सकते हैं, गाजर की कांजी बना सकते है या सामान्य कांजी बनाकर इसमें रायते वाली बूंदी डाल कर परोस सकते हैं. छक कर खाने के बाद पेट को सही रखने के लिये कांजी से अच्छा और कुछ भी नहीं है.

और इन सबके बाद में प्रस्तुत है दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा के दिन बनाई जाने वाली अन्नकूट सब्जी है.

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
2.9 / 5 (11925 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (72)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

varsha
मेरा पाग जमा नही तो कयाकरे
NishaMadhulika
वर्षा जी, चाशनी सही से न बनी हो तो पाग जम नहीं पाता है.
Radhika n salunkhe
Very Good recipe for diwali
निशा: राधिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Priyanka Sawant
Aapke besan halwe ne toh mujhe compition main first prize diya.
Thanx to Nishamadhulika...

निशा: प्रियंका जी, बहुत बहुत धन्यवाद. मुझे खुशी है की आपने ये रेसिपी बनाई और सभी को पसंद आई.
Shephalee
क्या मैसूर पाक को सिर्फ घी से नहीं बना सकते तेल डालना जरुरी हे

निशा: शेफाली जी, सिर्फ देशी घी यूज कर सकते हैं लेकिन बाद में जम जाता है. अगर साथ में रिफाइन्ड तेल यूज किया जाता है, तो मैसूर पाक क्रिस्पी बनता है और सोफ्ट रहता है,
Roopesh Chand
Nice recepi

निशा: रूपेश जी, धन्यवाद.
drasti
mam diwali k kitne din pehle mithai bnay ki wo bilkul fresh rhe...

निशा: द्रष्टि जी, आप 2 दिन पहले मिठाई बना सकती हैं.
Akanksha soni
Hello mam
Thanks
Aap itni achchi recipes banate or sikhate ho jease Mummy batati hai
Aap bahut jayda talented ho
Plz aap masterchef me ek bar jarur try kro mam.
Aap kitne logo ke masterchef ho.....plz mam

निशा: आकांक्षा जी, आपका बहुत-बहुत धन्यवाद.
suresh jat
chanakya special recipes
vidhi Ganguli
Khoye ki Gujiya kese bana te h

निशा: विधि जी, खोया से बनी हुई गुजिया भी मेरी वेबसाइट पर दी हुई है. आप उसे देख सकती हैं.
shivam raj purohit
Nisha ji apki sari recipes bahut achi hai BT kuch recipes galat hai example ke sohan papdi .............. sohan papdi banana bahut hi kathin hai or apne jo recipe di hai wo galat hai

निशा: शिवम राज पुरोहित जी, मेरी वेबसाईट पर सोहन पपड़ी की रेसीपी या वीडियो तो है ही नहीं. आपने कहां से पढ ली ? सोहन पपड़ी का विडियो या रेसीपी मैंने जानबूझ कर नहीं दी है कि इसमें चाशनी के तार खींचने पड़ते है और सामान्य पाठक इसे बनाने में जल भी सकते हैं.
payal maheshwari
its really nice site nd maam kya ap iskakoi app bhi h kya phone k liye

निशा: जीं हां.
Mamta jaiswal
Your site is superb mam...
I like all ur easy n best method of cooking.
Its really helpful for Indian women. Thanks

निशा: ममता जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद
brijmohan

Jau se khamir kaise banayee

pratima Ujjian

plz sugges me mawe ha halwaaa .......plz plz plz plz kisi ko aata hoo wo mujhe mail kar dey 

Shri mati nanda jain

कया चने की एक सीटी लेना है


 

kmsodha

Madam    papadi gathiya ki resipe likhiye na plzzzzz


 


निशा: kmsodha ji, मैं इन्हैं बनाने की कोशिश करती हूँ.
ba

Kaju Ki barfhi khoya dalkar kese bnai jati h

MRS.SATPREET KAUR
NISHA JI CAN I HAVE YOUR CONTACT NUMBER PLEASE.
निशा: सतप्रित जी, यह कहते हुये अच्छा नहीं लग रहा है, फोन पर बात करना सम्भव नहीं हो पाता, आप रेसिपी पर अपने सवाल लिखें मैं उनके जबाव देने की पूरी कोशिश करूंगी.
Altaf Patel
Muze Farsan me use hone wala masala bataiye or soft kaise banenga ye bataiye
Sonia
I am big fan of you. I tried many recipies of your and its really great
निशा: सोनियां जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Bhawna
Thankyou so much for all these recipes . I have tried many and all of them works really good . Khana banane ka Shauk hai , apki website se dekh ker new dishes try karti huin . Jyadatar Bahut achhi banati hain . Thanks .
निशा: भावना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
ruby
delicious Indian recipes treasure.....
thx
निशा: रूबी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
sangeeta
Namaste mam.aap ki recipy luaki ka halua bahut hi testy bana tha ghar me sabhi ko pasad aaaya.thanku mam
mam aagar besan ke ladu ke liye normal besan le to kya ladu tasty banege.
Gurmeet Kaur
Namaskar Nisha Mam, Great Job. I keep trying dishes from your website. Cooking meri hobby hai,aur aapki site se bahot help mili mam. Dishes toh ache hote hi hain uske saath saath bahot ache se aur clean way mein banate hain aap.. Bahot maza aata hai dekh kar hi. Aur hostel mein toh aapki recipies dekh dekh kar hi mann bharna padta hai. :)
निशा: गुरुमीत, बहुत बहुत धन्यवाद.
ashwini
nisha ji,
mera bhai bahut dubla patla hai bo bahut khata hai phir bhi mota nah hota aisa kyu?
निशा: अश्विनी जी, कुछ बच्चों का पाचन क्रीयायें बहुत तेज होती है, वह अधिक खाना खाते हैं लेकिन फैट कम बनती है, वे स्वस्थ है ठीक है, पतले होने से परेशान न हों, धन्यवाद.
radha
nisha ji you are the best cook plz aap mujhe batae aapka kaha par rahti hai.
निशा: राधा, मैं नोयडा में रहती हूँ, बहुत बहुत धन्यवाद.
nainshi
namaste,

nisha ji aap mujhe dabeli recipe bataye plz aapki bahut karpa hogi thankyou.
निशा: नैन्शी जी, दावेली रेसिपी वेबसाइट और चैनल पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर दाबेली रेसिपी लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
nishika
nisha ji, namaste
nisha ji meri beti meetha bilkul nahi khati he.me use dryfruits khilana chati hu jaise kishmish etc...kya koi aisi recepy he jisme ye mila kar khila saku.meri beti 4 saal ki he
निशा: निशिका आजकल गर्मी का मोसम है ड्राई फ्रूट डालकर आइसक्रीम या कुल्फी बना कर बेबी को खिला सकते हैं, आइसक्रीम कम मीठा रखें, मखाना नमकीन बेबी के लिये बनाइये, खट्टा मीठा पोहा नमकीन बनाकर दीजिये, ड्राई फ्रूट नमकीन बनाकर दे सकते हैं, लेकिन अभी गर्मी के मौसम में सूखे ड्राई फ्रूट कम खिलाये, खीर या हलवा बना कर खिला सकते हैं, बादाम भिगो कर बेबी को दीजिये ये बहुत अच्छे होते हैं.
chanchal singh
aap mujhe nariyal ke biscuit recipe bataye not oven plz reply
निशा: चंचल जी, बिस्कुट ओवन में ही अच्छे बनते हैं.
avinash
nisha ji kuch or naya bataye plz aap fruit custard bataye plz plz...............................................
निशा: अविनाश जी फ्रूट कस्टर्ड की रेसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर फ्रूट कस्टर्ड लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.