खीरे का रायता – Kheera Raita Recipe

खाने के साथ रायता तो सभी को पसंद आता है, खासतौर पर गर्मियों के दिनों में. खीरे को कद्दूकस करके ताजा ताजा दही मिलाकर खीरे का रायता बनाकर देखिये, सभी को पसंद आयेगा.
Read - Kheera Raita Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kheera Raita
- दही - 2 कप ( 400 ग्राम)
- खीरा - 2 मीडियम आकार का
- हरी मिर्च -1 बारीक कतर हुई)
- काली मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच से आधा
- नमक - स्वादानुसार (1/4 छोटी चम्मच से कम)
- काला नमक - 1/4 छोटी चम्मच
- भुना जीरा - 3/4 छोटी चम्मच
- हरा धनियां - 1 - 2 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
विधि - How to make Kheera Raita
दही को फैंट लीजिये.
खीरा को छीलिये, दोनों तरफ से आधा आधा इंच काट कर निकाल दीजिये, धोइये, छीलिये, कद्दूकस कर लीजिये.
कद्दूकस किये हुया खीरा, हरी मिर्च, काली मिर्च, सादा नमक, काला नमक, हरा धनियां और आधा भुना हुआ जीरा पीस कर, दही में डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिये. आपका खीरे का रायता (Kheera Rayta) तैयार है.
रायते को प्याले में निकाल लीजिये और ऊपर से बचा हुआ जीरा पाउडर डाल कर सजाइये. खीरे का रायते (Kheera Raita) को खाने के साथ परोसिये और खाइये.
विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.0 / 5 (3511 रेटिंग)
कमेंट (29)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Didi aap gajar ka rayta bnana bta Sakti h.
निशा: श्वेता जी, आप इसी तरह से गाजर का रायता भी बना सकते हैं.
निशा: मनीश जी,मेरे वेबसाइट पर अनेक रेसिपी उपलब्ध हैं,आप उन्हैं देख सकते हैं.
निशा: गजा़ला जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राजा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अंकित जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: हीना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अपर्णा जी, बहुत बहुत धन्यवाद. आप मेरी वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर ढेर सारी हेल्दी और स्वादिष्ट रैसिपी देख सकती हैं.
निशा: ज्योति जी, खीरा का रायता गर्मी के मौसम में रोजाना खायें, ये ठंडक देता है और पाचन को ठीक रखता है.
Easy she ban bhi jati hmujhe aapki hr recipe pasand aati h
Cucumber raita k liye thanks
निशा: प्रिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कल्पना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
you are gr8 in all recipes
i luv ur recipes
thanku
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
nisha ji namskar
Ap ke savi resipi ke liye ap ko dhanbad
Ap non-veg ka recipee nhi batate ho kya..........
pls if you dont mind it
निशा: पम्मी जी, बहुत बहुत धन्यवाद. मेरी रेसिपीज सिर्फ वेजीटेरियन ही होती है.
Khere ko halka ubale tab dahi me milay
Message...
loved by all my family members
निशा: विनोद जी, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: केतन मैं कोशिश करती हूँ.
aisa raita!!!!
निशा: मोना, आप रायता बनाइये और खा कर बताइये कि रायता आपको कैसा लगा.
family ko kafi pasand aaya.thanks for this mast recipe.kya aap' quinoa'ki koi recipe download karengi?
निशा: विकास, रायते में कम मसाले ही अच्छे लगते हैं, जी हाँ खीरा को नमक लगाकर घिसने से कड़वा पन कम होता है.
thank you.............