दही चावल तड़का - खास गर्मी के मौसम के लिये । Curd Rice Tadka Recipe
गर्मी के मौसम में और छोटी-छोटी भूख को शांत करने के लिए झट-पट बनाए दही चावल चड़का (कर्ड राइस)
आवश्यक सामग्री
- चावल- 1 कप (भिगोए हुए)
- दही- 2 कप
- सरसों- 1/2 टी स्पून
- 1 टी स्पून
- तेल- 2 टेबल स्पून
- जीरा- 1/2 टी स्पून
- चने की दाल- 1 टी स्पून
- उरद की दाल- 1 टी स्पून
- हरी मिर्च- 2-3 (दरदरा कटी हुई)
- सूखी लाल मिर्च- 3 (साबुत)
- करी पत्ता- 10-12 पत्तियां
विधि
दही चावल चड़का (कर्ड राइस) बनाने के लिए 1 कप खिचड़ी वाले चावलो को 20 मिनट के लिए भिगो कर रख दीजिए। 20 मिनट बाद चावलो को कुकर में डाल कर 2.5 कप पानी में एक सीटी आने तक पकने दीजिये। एक सीटी आ जाने के बाद 2 मिनट तक धीमी आंच पर चावलो को ओर पकने दीजिए। दो मिनट बाद कुकर का प्रेशर खत्म हो जाने के बाद चावलो को एक बर्तन में निकाल कर थोड़ी देर ठंड़ा होने रख दीजिए। चावल के ठंड़े हो जाने के बाद उसमें 2 कप ताजा दही,1 छोटी चम्मच नमक डाल कर अच्छे से मिला लीजिए।

तड़का लगाने के लिए
चावलो में तड़का लगाने के लिए एक पैन में 2 टेबल स्पून तेल डाल कर तेज आंच पर गर्म कर लीजिए, तेल के गर्म हो जाने के बाद 1/2 छोटी चम्मच सरसों, 1/2 छोटी चम्मच जीरा, 1 छोटी चम्मच चने के दाल, 1 छोटी चम्म्च उरद दाल डाल कर धीमी आंच पर ब्राउन होने तक भूल लीजिए। दाल के भून जाने के बाद तेल में 3 कटी हुई हरी मिर्च, 3 लाल सूखी मिर्च और 12 करी पत्ता धीमी आंच पर भून लीजिए। तड़के के भून जाने के बाद उसे चावलो के ऊपर डाल कर मिला दीजिए। आपके कर्ड राइस बन के तैयार हैं
सुझाव
हमने हरी मिर्च को दरदरा कटा हुआ लिया हैं ताकि उसका टेस्ट चावलो में ना आए अगर आपको तीखा खाना पसंद है तो आप हरी मिर्च को बारीक भी काट सकते हैं।
दही चावल तड़का - खास गर्मी के मौसम के लिये । Curd Rice Tadka Recipe
कमेंट (2)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।