कोथिम्बीर वड़ी - Kothimbir Vadi Recipe - Pitaur Style

कोथिम्बीर वड़ी को कई प्रकार से बनाया जाता है. सामान्यतया ढोकले की तरह से पकाकर, काटने के बाद तलकर बनी कोथिम्बीर वडी अधिक चलन में हैं लेकिन मुझे पिटोर स्टाइल यानी कि बेसन को घोल कर गाढ़ा होने तक, पकाकर, बनी कोथिम्बीर वडी अधिक पसंद आतीं हैं. आप भी इस तरह से कोथिम्बीर बडी बनाकर देखिये.
Read: Kothimbir Vadi Recipe - Pitaur Style in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kothimbir Vadi - Pitaur Style
- बेसन - 1 कप
- हरा धनियां - 1 कप बारीक कटा हुआ
- मुंगफली के दाने - 1/4 कप रोस्टेड और छिले हुये
- तेल - कोथम्बीर वड़ी तलने के लिये
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- जीरा - 1/4 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- नमक - स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच)
- गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच से आधा
- तेल - 1 टेबल स्पून
- नीबू का रस - 1 टेबल स्पून
- अदरक का पेस्ट - 1 छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 1 बीज हटा कर बारीक काट लिया है.
- हींग - 1 पिंच
विधि - How to make Kothimbir Vadi - Pitaur Style
सबसे पहले बेसन को किसी प्याले में डालकर आधा कप पानी डालकर गुठलियां खतम होने तक घोल लीजिये, अब बेसन में 2 कप पानी और डालकर मिला दीजिये. घोल में मूंगफली के दाने, हरा धनियां, हल्दी पाउडर, नमक, गरम मसाला, अदरक पेस्ट, नीबू का रस, लाल मिर्च पाउडर, हरी मिर्च, हींग डालकर सारी चीजें मिलने तक अच्छी तरह मिक्स कर लीजिये. घोल तैयार है, अब इसे पका लीजिये.
किसी मोटे तले के भगोने को गैस पर रखिये, 1 टेबल स्पून तेल डाल दिजिये, तेल गरम होने पर जीरा डालिये, जीरा भुनने के बाद में बेसन का घोल भगोने में डालिये और चमचे से लगातार चलाते हुये पकाइये, घोल में उबाल आने के बाद, बेसन के घोल को गाढ़ा होने तक, या बर्तन का तला छोड़ने तक, या 9 - 10 मिनिट तक मीडियम आग पर पका लीजिये.

किसी प्लेट या ट्रे में तेल लगाकर चिकना कीजिये, पके हुये घोल को प्लेट में डालिये और जमने रख दीजिये. 20 मिनिट से आधा घंटे में घोल जम कर तैयार हो जाता है, घोल को जमने के बाद उसे अपने मन पसन्द आकार के टुकड़े, काट लीजिये.
कढ़ाई में तेल डालकर गरम होने रख दीजिये, तेल गरम होने के बाद जमे बेसन के टुकड़े गरम तेल में डालिये, और गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर नेपकिन पेपर रखे प्लेट में निकाल लीजिये. सारे टुकड़े इसी प्रकार तल कर निकाल लीजिये. कोथम्बीर वड़ी ऊपर से एकदम क्रन्ची और आन्दर से पनीर की तरह नरम बन कर तैयार है.
कोथिम्बीर वड़ी को हरे धनिये की चटानी या नारियल की चटानी या टमाटो सास या चिल्ली सास के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव: कोथिम्बीर वड़ी अगर किसी पार्टी के लिये बनाना चाह रहे हैं तब बेसन को घोल को पकाकर जमाकर, फ्रिज में रख लीजिये, और पार्टी के समय ये टुकड़े फ्रिज से निकालिये और तल कर गरमा गरम कोथम्बीर वड़ी सर्व कर सकते हैं.
Read Kothimbir Vadi Recipe in Hindi - Dhokla Style
कमेंट (24)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: ज्योती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रोनक जी, मैं इन्हैं बनाने की कोशिश करती हूँ.
निशा: सुवर्ना जी, मूंगफली के दाने मत डालिये, छोटे छोटे कटे फूल गोभी के डाल दीजिये.
निशा: सुवर्ना जी, बिलकुल चलेगा, लेकिन मूंगफली के दानों का अच्छा स्वाद होता है.
निशा: निशा, करी पत्ता को मीठी नीम भी कहते हैं, आप कम मात्रा में बना सकते हैं, कोथम्बीर वड़ी बनाकर गरमा गरम खायी जाती है, बची हुई फ्रिज में रखकर 1-2 दिन में खतम कर दीजिये, धन्यवाद.
kal maine vadi banayi, my son has given the remark its PERFECT. Thank you Nishaji, actually i was looking for this recipe since a year finally i got it. thanks once again.
regards
निशा: जीनत जी कोशिश करते हैं.
निशा: पल्लवी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
Mai abhi kothimbir vadi bana rahi thi lekin usaka mishran jamm nahi raha ....plz give me solution fast.....plz......
निशा: धनश्री जी, मिश्रण अगर पतला हो गया है तो उसमें बेसन मिला कर गाढ़ा कर सकते हैं.
निशा: ज्योति, आपने मुझे बहुत बड़ी उपाधि दे दी है, बहुत बहुत धन्यवाद.
Green coriander - 1 cup (finely chopped)
Peanuts - ¼ cup (roasted and cleaned)
Oil - for frying kothambir vadi
Red chilly powder - ¼ tsp
Cumin seeds - ¼ tsp
Turmeric powder - less then ¼ tsp
Salt - ½ tsp (as per taste)
Garam masala powder - less then ¼ tsp
Oil - 1 tbsp
Lemon juice - 1 tbsp
Green chilly - 1 (finely chopped)
Asafoetida - 1 pinch readmore : bit.ly/8BkXiK
निशा: मेहरुनिशा, बड़े साबूदाने को दुगने पानी में 7-8 घंटे पानी में भिगोइये, अतिरिक्त पानी हटा कर खिचड़ी बना लीजिये.
THANK YOU FOR YOUR RECIPE
निशा: राजश्री, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ज्योति, खांडवी के लिये बैटर थोड़ा कम पकाया गया हो तो वह जमता नहीं है, इसी लिये रोल नहीं बन पाते ट्राई अगेन, थोड़ी सी प्रेक्टिस से आप अच्छी खान्डवी बना लेंगी.
निशा: रीतिका, हरे धनिये की चटनी वेबसाइट पर उपलब्ध है, वेबसाइट के होम पेज पर दिये गये सर्च बटन पर रैसिपी का नाम लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: लर्न, बड़ी को तेज गरम तेल में तले, तेल कम लगेगा और जल्दी तली जायेंगी.
Kothambir vadi is prepared with numerous ways. Making kothambir vadi in dhokala style is the most common but I like making it with pitaur style, where gram flour is cooked until it gets thick consistency and then brought in use for making kothambir vadi. Try making kothambir vadi with this style.
Ingredients for Kothimbir Vadi - Pitaur Style
Gram flour - 1 cup
Green coriander - 1 cup (finely chopped)
Peanuts - ¼ cup (roasted and cleaned)
Oil - for frying kothambir vadi
Red chilly powder - ¼ tsp
Cumin seeds - ¼ tsp
Turmeric powder - less then ¼ tsp
Salt - ½ tsp (as per taste)
Garam masala powder - less then ¼ tsp
Oil - 1 tbsp
Lemon juice - 1 tbsp
Green chilly - 1 (finely chopped)
Asafoetida - 1 pinch
How to make Kothimbir Vadi - Pitaur Style
Firstly take gram flour in any bowl and add ½ cup of water into it. Stir until all lumps get dissolved. Now add 2 cup more of water in the mixture and mix well. Add peanuts, green coriander, turmeric powder, garam masala powder, ginger paste, lemon juice, red chilly powder, green chilly, and asafoetida and mix all ingredients really well. Mixture is ready; now cook it.
Place any utensil with heavy bottom on the flame. Add 1 tbsp oil, when oil gets hot add cumin seeds. When cumin seeds crackles add gram flour mixture and stir constantly with help of a spoon. Cook the mixture until it starts boiling or it becomes thick or starts separating from the base or for 9-10 minutes on medium flame.
Grease a plate or tray with some oil and pour the cooked mixture into it. Keep it aside so that it gets set. It takes 20 minutes or ½ hour for mixture to set completely. After this, cut it into any shape of your preference.
Take oil in a pan and place it on flame for heating. When oil gets hot add gently place the pieces in the pan and fry until they turn golden brown in color. Take them out in a plate with absorbent paper. Like wise fry all pieces. Crunchy from top and soft from inside kothambir vadi is ready.
Serve kothambir vadi with green coriander chutney or coconut chutney or tomato sauce.
Suggestion:
If you wish to make kothambir vadi for any special occasion or party, then cook and set the gram flour mixture and place it in freezer. Fry them during the party and serve steaming hot kothambir vadi.
निशा: वर्षा, इसका स्वाद ढोकला से एकदम अलग होता है.