हरा धनियां आलू की सब्जी - Aloo Dhania Fry Recipe

हरा धनियां सब्जी करी की सीजनिंग के लिये तो प्रयोग किया ही जाता है, इसकी सब्जी भी बहुत अच्छी बनती है. खास कर आलू के साथ. सर्दी के मौसम में हरा धनियां बहुतायत में बाजार में मिलता है. तो फिर आज धनिया आलू सब्जी (Potato Coriander Fry) बनाकर देखिये.
Read : Aloo Dhania Fry Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Dhaniaa Aloo Fry
- हरा धनियां - 250 ग्राम (1 छोटा बन्च)
- आलू - 250 गाम (4 आलू मीडियम साइज के)
- सरसों का तेल - 2 टेबल स्पून
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- हींग पाउडर - 2 पिंच
- अदरक - 1 इंच टुकड़ा, कद्दूकस किया हुआ
- हरी मिर्च - 1-2 बारीक कटी हुई
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच से अधिक)
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
विधि - How To Make Dhaniya Aloo
हरे धनियां के मोटे डंठल हटा कर, पत्तों को साफ कर लीजिये, हरे धनिये के साफ किये हुये पत्ते डूबते हुये पानी में 2 बार अच्छी तरह धोकर निकाल कर छलनी में या किसी थाली में तिरछा करके रख दीजिये, ताकि हरे धनियां से पानी पूरी तरह निकल जाय, हरे धनियां से पानी सूखने के बाद, हरे धनियां को बारीक काट लीजिये.
आलू को छीलिये, धोइये और एक आलू के 6 या 8 टुकड़े करते हुये काट लीजिये.
कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, जीरा और हींग डालिये, जीरा भुनने पर, हरी मिर्च, अदरक पेस्ट, मसाले को हल्का सा भूनिये.

मसाले में कटे हुये आलू डालिये, चलाते हुये, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर, लालमिर्च पाउडर और नमक डालकर, आलू और मसाले को अच्छी तरह चमचे से चलाते हुये तब तक भूनिये जब तक कि आलू के टुकड़े पर मसाले मसाले की कोटिंग न आ जाये, 3-4 टेबल स्पून पानी डालिये और आलू को ढककर 5-6 मिनिट तक मीडियम और धीमी आग पर पकने दीजिये.
ढक्कन खोलिये, आलू को चलाइये और चैक कीजिये. यदि आलू में पानी कम हो गया हो तो 2-3 टेबल स्पून पानी और डाल दीजिये, और सब्जी को ढककर फिर से 5-6 मिनिट धीमी आग पर पकने दीजिये, सब्जी को चैक कीजिये. आलू नरम हो गये हैं, अमचूर पाउडर डालकर मिला दीजिये.
नरम पके हुये आलू में कटा हुआ हरा धनियां डालकर मिलाइये, सब्जी को 1-2 मिनिट चमचे से चलाते हुये पका लीजिये. हरा धनियें हल्की सी गर्मी पाते ही नरम हो जाता है. हरा धनियां आलू की सब्जी बनकर तैयार है.
हरे धनियां आलू की सब्जी प्याले में निकालिये और चपाती या परांठे या पूरी चावल के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव: सरसों के तेल की जगह कोई भी दूसरा कुकिंग ओइल लिया जा सकता है.
- 4 सदस्यों के लिये
- समय - 20 मिनिट
कमेंट (39)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: राखी जी, उबाले आलू लीजिये, बड़े टुकड़े में काटिये, तेल मसाले में भून कर बनी हुई हरे धनिये की चटनी मिला लीजिये, सब्जी तैयार हो जायेगी.
निशा: खुशी जी हां अवश्य डाल सकते हैं.
निशा: अंजुम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दिया, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सपना जी, मुझे खेद है, इस वेबसाइट में कोई एसा कालम नहीं है, जिसमें आप अपनी डिश शेयर कर सकें.
निशा: aqsa, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रोजमिन जी, हरी सब्जियोम में सरसों का तेल अच्छा लगता है, इसकी जगह कोई भी कुकिंग ओइल डाला जा सकता है.
Your recipe is verygood.thanks nisha ji.
thank you
निशा: श्वेता, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूनम, मेरे घर में ओनियन और गार्लिक यूज नहीं होता है, इसीलिये मैं खाने मैं इन्हैं यूज नहीं करती.
निशा: निधि, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
mam aapne uper btaya hai ki phle oil heat kre then usme jira and hing dakr bhune then
Harimirch and adrk ka pest dalkr msala ko bhune .mam ye msala nhi amjh me aya ki alh se dale ki jo usme pda hai. Adrk jira hari mirch
hing ka jo miks hai
ohi msala hai
निशा: जयप्रकाश जी, आवश्यक सामग्री में सारी चीजें दिखाई गई हैं, पहले जीरा और हींग डालना है और बाद में जीरा भुनने के बाद अदरक का पेस्ट और हरी मिर्च डालनी है और हल्का सा भूनना है.
निशा: शिप्रा जी हां बना सकते हैं, सब्जी को तेल मसाले डालकर फ्राई कीजिये और पत्तों के नरम होने तक पका लीजिये, सब्जी 10 मिनिट में बहुत जल्दी बनकर तैयार हो जायेगी.
निशा: देवाशीश, जी हां बिलकुल, मेथी और आलू की सब्जी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर मेथी आलू की सब्जी लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हें.
keep best work moving Nishaji
निशा: रजनी, बहुत बहुत धन्यवाद.
kya hari dhaniya aur aloo brabr dalna hai