बेसन कचौरी - Besan Kachori Recipe

📅 25 अक्टूबर 2013 👁 4.8 लाख बार देखी गई 💬 53 कमेंट ★ 4.1 (7256)


उरद दाल (Urad Dal kachori), आलू (Alu Kachori) या स्वीट कार्न कचौरी की तुलना में बेसन मसाला कचौरी की शेल्फ लाइफ अधिक होती है. यदि आप घर से बाहर की दिन के लिये घूमने के लिये भी जा रहे हैं तो यह कचौरी बना कर ले जा सकते हैं. आसानी ने बनने वाली कुरकुरी, खस्ता बेसन की कचौरी आप सभी को बहुत पसंद आयेंगी.

Read -  Besan Kachori Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Besan Kachori

कचौरी के आटा के लिये - Ingredients for Kachori dough

  • मैदा - 2 कप (250 ग्राम)
  • घी या तेल - 1/4 कप ( 60 - 70 ग्राम)
  • नमक - 1/2 छोटी नमक

स्टफिंग - Ingredients for Kachori Stuffing

  • बेसन - 1/2 कप ( 60 - 65 ग्राम)
  • जीरा - आधा छोटी चम्मच
  • हींग - 1 पिंच
  • हरी मिर्च - 1-2 बारीक कटी हुई
  • अदरक - 1/2 इंच कद्दूकस करके या अदरक पेस्ट आधा छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच
  • गरम मसाला - 1/2 छोटी चम्मच
  • अमचूर पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
  • सोंफ पाउडर दरदरा कुटा - 1 छोटी चम्मच
  • नमक - आधा छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
  • तेल - कचौरी तलने के लिये

विधि - How to make Khasta Besan Kachori

मैदा में घी पिघला कर डाल दिजिये और नमक डालकर अच्छी तरह मिला दीजिये. पानी की सहायता से परांठे के आटे जैसा सोफ्ट आटा लगाकर तैयार कर लीजिये (आटे को ज्यादा नहीं मसलना है, जैसे ही आटा अच्छी तरह इकठ्ठा हो जाय, कचौरी का आटा तैयार है). आटे को 20 मिनिट ढककर रख दीजिये, ताकि वह फूल कर सैट हो जाय, जब तक आटा सैट होता है तब तक स्टफिंग बनाकर तैयार कर लीजिये.

स्टफिंग बनाIईये
कढ़ाई में 2 टेबल स्पून तेल डालकर गरम कर लीजिये, गरम तेल में जीरा और हींग डाल दीजिये, जीरा भुनने के बाद हरी मिर्च, अदरक डालिये और मसाले को थोड़ा सा चलाते हुये भून लीजिये, धनियां पाउडर, सोंफ पाउडर डालिये और मसाले में मिक्स कर दीजिये, बेसन डालिये और लगातार चलाते हुये बेसन को थोड़ा सा भून लीजिये, अब बेसन में अमचूर पाउडर, गरम मसाला, नमक और लालमिर्च पाउडर डाल दीजिये और बेसन को अच्छी महक आने तक भून लीजिये. स्टफिंग तैयार है. स्टफिंग को प्याले में निकाल लीजिये ताकि वह जल्दी से ठंडी हो जाय.

कचौरी बनाइये:
आटे को हल्का सा मसल कर ठीक कर लीजिये, अब आटे से 10-12 लोई तोड़कर तैयार कर लीजिये, एक लोई उठाइये और हाथ से थोड़ा 2 इंच के व्यास में बड़ा कर लीजिये, इसे बेल कर बड़ा कर सकते हैं, और इसको कटोरी जैसा आकार दे दीजिये, इसके ऊपर 1 छोटी चम्मच स्टफिंग रखें और आटे को चारों ओर से उठाकर बन्द कर दीजिये. कचौरी भर कर तैयार हो गई है, इस तरह सारी कचौरी भर कर तैयार कर लीजिये.
कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये. कचौरी को हाथ से 2.5 - 3 इंच के व्यास में बेल कर या हाथ से बड़ा लीजिये और मीडियम गरम तेल में डालिये, एक बार में 3-4 या जितनी कचौरी कढ़ाई में आ जाय उतनी कचौरी कढ़ाई में डाल दीजिये. कचौरी के फूलने और तैर कर आने पर पलट दीजिये, कचौरी को पलट पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक तल लीजिये. तली कचौरी निकाल कर प्लेट में बिछे नैपकिन पर या डलिया में रख लीजिये. सारी कचौरी तल कर तैयार कर लीजिये.

गरमा गरम बेसन की खस्ता कचौरी तैयार है, बेसन की कचौरी को आलू मसाला सब्जी, हरी चटनी या टमाटर सास (Tomato Ketchup)  के साथ सर्व कीजिये और खाइये. बेसन की कचौरी को पूरी तरह ठंडा होने के बाद कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और 8-10 दिन तक खाते रहिये.

इतनी सामग्री 10 - 12 कचौरी के लिये पर्याप्त है.

सुझाव:

  • कचौरी के लिये स्टफिंग अगर सूखी दिख रही हो तो उसमें थोड़ा तेल डालकर मिला सकते हैं.
  • कचौरी को मीडियम गरम तेल में डालकर, मीडियम और धीमी आग पर तलिये, कचौरिया बहुर ही खस्ता और अच्छी बनेंगी, एक बार की कचौरी तलने में 10 -12 मिनिट लग जाते हैं.

Khasta Besan Kachori Recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.1 / 5 (7256 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (53)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Avan pal
Good kachori

निशा: अवन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Leena L Gada
Maine first comments me Apna emails galat like Diya to please a bka jo hai w/o sahi hai Dugan rakhiye
Amjad barbhuiya
Bada accha laga . Is site wajah se hame garme lagij kene milte hain

निशा: अमज़द जी, धन्यवाद.
Sandhya Tanna
Khupach Chhan,mala mini kachori chi recipe sanga na
narendra Singh
Kachori m aata kiska hota h
Meda keska hota h

निशा: नरेन्द्र जी, इस कचौरी के लिए मैदा लेना है. मैदा गेहूं के आटे से भी महीन होता है, किराना दुकान पर आसानी से मिल जाता है.
sana rasheed
nisha ji thanks maine besan ki khasta kachori banai sab ko bahut pasand aai

निशा: सना जी, अपना अनुभव हमारे साथ बांटने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद.
Deepak
Ise khasta karne k liye kon sa powder milaya jaata hai.
Aluminium ya baking powder.

निशा: दीपक जी, कचौरी को मीडियम गरम तेल में डालकर, मीडियम और धीमी आग पर तलिये, कचौरिया बहुत ही खस्ता और अच्छी बनेंगी. इसमें कुछ ओर डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
Khushboo
Bread ki recipe btaye.... Please
निशा: खुशबू जी, वेबसाइट और मेरे चैनल पर ब्रेड की रेसिपी उपलब्ध हैं, आप उसे देख सकते हैं.
Jyoti
So testy crispy and yammy i lovu and ur recipe thank you so much mam.

निशा: ज्योती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Stubby sheikh
Mike khana banana sikhna hai apse

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद आपका.
Rakesh kumar
Nisha ji gone through your process of making Kachori, but in Ingredients you have not mentioned the Ingredients material in grams you have written small spoon, spoons sizes are of different, sizes it would have been better if mention the quantity in grams. It makes difference.
निशा: राकेश जी, मैदा और उसमें डाला जाने वाला तेल की मात्रा ग्राम में दी हुई है, स्टफिंग में यूज होने वाले बेसन की मात्रा भी ग्राम में दी हुई है, मसाले हमेशा स्पून से ही नापकर डाले जाते हैं, प्लीज आप इसे ट्राई करें, आप बहुत अच्छी कचौरी बनायेंगे.
sonam
Thanks nisha ji aapaki recepie is excellent

निशा: सोनम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Priyanka Kulkarni
Very easy. Tried cooking today. Very tasty. Thanks so much for the receptive.

निशा: प्रियंका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
nidhi bhanusali
mam meri kachori ful hi nhi rhi

निशा: निधि जी, तेल को गरम कीजिये, गैस एकदम धीमी कर दीजिये और तेल को मीडियम गरम रहने पर कचौरी डालिये, कचौरी बेलते समय यदि फटी न हो तो अपने आप ही फूल कर ऊपर तैरने लगती हैं, प्लीज वीडियो देखिये और कचौरी बनाइये, आप फूली हुई और बहुत ही अच्छी कचौरी बना लेंगी.
Megha
Nisha ji aap to guru he hamari ,aap k karn hi ab koi b recipe try krne me dar nhi lgta.
thank you sooooo much

निशा: मेघा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
pawan
Thanks
Really testy

निशा: पवन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
rachna
Thanks nisha ji aapki. Recepie is excellent
rakesh panwar
nishaji - namste. Maine apki site se dekhkar kai dishes banai Jo sabhi ko pasnd aayi. besan ki kachori banate samay use achhe se band nhi kar paya jiske karan ek side se kuchh parte si ban gyi. kya ise smose ke jaise pani lga kar band karna tha?
plz tell me
thankyou
Priti
Mam...kachori ki aata lagate samay kitna pani lag jata h...
Mujhse kavi kavi gila aata lag jata h...
निशा: प्रीति जी, कचौरी की मैदा लगाते समय 1 कप आटे (मैदा) में लगभग 1/4 कप पानी लगता है, और कचौरियों के लिये नरम आटा गूथा जाता है.
chorasiya arvind
hello...
mem...
muje Moong Dal Kachori recipe chahiye...
निशा: चौरसिया जी, मूंग दाल कचौरी की रेसिपी वेबसाइट और चैनल पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर मूंग दाल कचौरी लिखकर, रेसिपी को सर्च कर सकते हैं.
sonia
Mam maire kachori karak nahi bani ander sai kachi thi ,or naram bhi.why?
निशा: सोनिया जी, कचौरी को देर तक धीमी और मीडियम आग पर तलना होता है, अगर तेज आग पर जल्दी से तल कर निकाल लिया जाय तो वह अन्दर से कच्ची रह जाती हैं.
rakesh patil
very nice recipe
mukta
Yeh bahut hi yammi h. Thanks nisha g.
Nisha g kya aata bnatey time usmey mitha soda b daal sktey h kya?
निशा: मुक्ता जी, 1 पिंच मीठा सोडा डाला जा सकता है.
poonam
nisha ji mene apke kahne ke according slow flame par fry kiya par thandi hone ke baad puri kee tarah soft ho gayee mene usme 1 pinch soda bhee mix kiya tha
निशा: पूनम इस समय बरसात का मौसम है, कचौड़ी या कोई भी क्रिस्पी चीज जल्दी से नरम हो जाती है.
pankaj kshirsagar
wow too good .....! its my favorite dish. thanks .............!
shivani kshirsagar
i like it and its so easy.recipe thanks for the recipe.
निशा: शिवानी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
rasmeet
it was fab...............................................
manu
Besan Kachori dekh kar hi khane ka man kar gaya. Thanks
aruna pogul
nisha ji muje chachori ya samosa me jo chettini dalte he na imali ki pudina ki v chettini ka recipes chaya please please
निशा: अरुना जी, चटनी कालम में क्लिक कीजिये, इसमें हरे धनिये की चटनी, इमली की मीठी चटनी, आम की मीठी चटनी और भी कई तरह की चटनी बनाने की रेसिपी उपलब्ध है.
shruti singh
kachories are excellent and easy to make
so nishaji thanx .............

निशा: श्रुति, बहुत बहुत धन्यवाद.