बेसन कचौरी - Besan Kachori Recipe

उरद दाल (Urad Dal kachori), आलू (Alu Kachori) या स्वीट कार्न कचौरी की तुलना में बेसन मसाला कचौरी की शेल्फ लाइफ अधिक होती है. यदि आप घर से बाहर की दिन के लिये घूमने के लिये भी जा रहे हैं तो यह कचौरी बना कर ले जा सकते हैं. आसानी ने बनने वाली कुरकुरी, खस्ता बेसन की कचौरी आप सभी को बहुत पसंद आयेंगी.
Read - Besan Kachori Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Besan Kachori
कचौरी के आटा के लिये - Ingredients for Kachori dough
- मैदा - 2 कप (250 ग्राम)
- घी या तेल - 1/4 कप ( 60 - 70 ग्राम)
- नमक - 1/2 छोटी नमक
स्टफिंग - Ingredients for Kachori Stuffing
- बेसन - 1/2 कप ( 60 - 65 ग्राम)
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- हींग - 1 पिंच
- हरी मिर्च - 1-2 बारीक कटी हुई
- अदरक - 1/2 इंच कद्दूकस करके या अदरक पेस्ट आधा छोटी चम्मच
- लाल मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच
- गरम मसाला - 1/2 छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
- सोंफ पाउडर दरदरा कुटा - 1 छोटी चम्मच
- नमक - आधा छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
- तेल - कचौरी तलने के लिये
विधि - How to make Khasta Besan Kachori
मैदा में घी पिघला कर डाल दिजिये और नमक डालकर अच्छी तरह मिला दीजिये. पानी की सहायता से परांठे के आटे जैसा सोफ्ट आटा लगाकर तैयार कर लीजिये (आटे को ज्यादा नहीं मसलना है, जैसे ही आटा अच्छी तरह इकठ्ठा हो जाय, कचौरी का आटा तैयार है). आटे को 20 मिनिट ढककर रख दीजिये, ताकि वह फूल कर सैट हो जाय, जब तक आटा सैट होता है तब तक स्टफिंग बनाकर तैयार कर लीजिये.
स्टफिंग बनाIईये
कढ़ाई में 2 टेबल स्पून तेल डालकर गरम कर लीजिये, गरम तेल में जीरा और हींग डाल दीजिये, जीरा भुनने के बाद हरी मिर्च, अदरक डालिये और मसाले को थोड़ा सा चलाते हुये भून लीजिये, धनियां पाउडर, सोंफ पाउडर डालिये और मसाले में मिक्स कर दीजिये, बेसन डालिये और लगातार चलाते हुये बेसन को थोड़ा सा भून लीजिये, अब बेसन में अमचूर पाउडर, गरम मसाला, नमक और लालमिर्च पाउडर डाल दीजिये और बेसन को अच्छी महक आने तक भून लीजिये. स्टफिंग तैयार है. स्टफिंग को प्याले में निकाल लीजिये ताकि वह जल्दी से ठंडी हो जाय.

कचौरी बनाइये:
आटे को हल्का सा मसल कर ठीक कर लीजिये, अब आटे से 10-12 लोई तोड़कर तैयार कर लीजिये, एक लोई उठाइये और हाथ से थोड़ा 2 इंच के व्यास में बड़ा कर लीजिये, इसे बेल कर बड़ा कर सकते हैं, और इसको कटोरी जैसा आकार दे दीजिये, इसके ऊपर 1 छोटी चम्मच स्टफिंग रखें और आटे को चारों ओर से उठाकर बन्द कर दीजिये. कचौरी भर कर तैयार हो गई है, इस तरह सारी कचौरी भर कर तैयार कर लीजिये.
कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये. कचौरी को हाथ से 2.5 - 3 इंच के व्यास में बेल कर या हाथ से बड़ा लीजिये और मीडियम गरम तेल में डालिये, एक बार में 3-4 या जितनी कचौरी कढ़ाई में आ जाय उतनी कचौरी कढ़ाई में डाल दीजिये. कचौरी के फूलने और तैर कर आने पर पलट दीजिये, कचौरी को पलट पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक तल लीजिये. तली कचौरी निकाल कर प्लेट में बिछे नैपकिन पर या डलिया में रख लीजिये. सारी कचौरी तल कर तैयार कर लीजिये.
गरमा गरम बेसन की खस्ता कचौरी तैयार है, बेसन की कचौरी को आलू मसाला सब्जी, हरी चटनी या टमाटर सास (Tomato Ketchup) के साथ सर्व कीजिये और खाइये. बेसन की कचौरी को पूरी तरह ठंडा होने के बाद कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और 8-10 दिन तक खाते रहिये.
इतनी सामग्री 10 - 12 कचौरी के लिये पर्याप्त है.
सुझाव:
- कचौरी के लिये स्टफिंग अगर सूखी दिख रही हो तो उसमें थोड़ा तेल डालकर मिला सकते हैं.
- कचौरी को मीडियम गरम तेल में डालकर, मीडियम और धीमी आग पर तलिये, कचौरिया बहुर ही खस्ता और अच्छी बनेंगी, एक बार की कचौरी तलने में 10 -12 मिनिट लग जाते हैं.
Khasta Besan Kachori Recipe Video in Hindi
कमेंट (53)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा; इन्द्रा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अंकिता, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोंफ को fennel seed कहते हैं, अचार में भरवां सब्जियों में यूज होती है. आटे में थोड़ा सा मीठा सोडा डाला जा सकता है.
निशा: रितु, कचौरी तलने के लिये तेल कम गरम ही रखते हैं, एक बार की कचौरी तलने में 8-10 मिनित लग जाते हैं.
maine bahut kuchh apki website s seeka h kya dal ki bhi aisi kachori banai ja sakti h jo lambe time tak chale. Agar ha to plz bataye kaise
निशा: पूजा, दाल की कचौरी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर कचौरी लिखकर कई तरह की कचौरी की रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: मनीषा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thanks.
निशा: मनी, नमकीन कोई भी, शकरपारे, नमकपारे, मठरी, पपड़ी, मिठाई में बेसन लड्डू, गेहूं के आटे के लड्डू, और बहुत सारे लड्डू जिनमें मावा नहीं है वह 1 माह तक स्टोर कर सकते हैं.
निशा: निमरा जी, तेल को गरम कीजिये, गैस एकदम धीमी कर दीजिये और तेल को मीडियम गरम रहने पर कचौरी डालिये, कचौरी बेलते समय यदि फटी न हो तो अपने आप ही फूल कर ऊपर तैरने लगती हैं, प्लीज वीडियो देखिये और कचौरी बनाइये, आप फूली हुई और बहुत ही अच्छी कचौरी बना लेंगी.
निशा: योगिता आप सही समझ रही हैं, कचौरी को फिल करने के बाद बेला जाता है.
KUCH SPECIAL CHAHI HAI KYA AAP HAME KUCH RECIPES SIHA SAKTI HAI
निशा: ज्योति जी, वेबसाइट पर बहुत सारी रेसिपी हैं और मेरी हमेशा यही चाहत रहती है कि मैं कुछ स्पेशल और नया बनाऊ, मैं पूरी कोशिश करूंगी.
Ingredients required for Besan Kachori dough
Maida - 2 cup (250 gram)
Ghee or oil - ¼ cup (60-70 gram)
Salt (namak) - ½ tsp
Ingredients required for Kachori Stuffing
Besan - ½ cup (60-65 gram)
Cumin seed (jeera) - ½ tsp
Asafetida (Hing) - 1 pinch
Green chilly (hari mirch) - 1 or 2 finely chopped
Ginger (adrak) - ½ inch crushed or ½ tsp ginger powder
Red chilly ( Lal mirch) - ¼ tsp
Garam Masala - ½ tsp
Dried mango powder (Amchoor) - ½ tsp
Coriander powder (dhaniya) - ½ tsp
Aniseed powder coarsely crushed - 1 tsp
Salt (namak) - ½ tsp or as per taste
Oil - to fry the kachori
How to make Khasta Besan Kachori
Melt the ghee and add it to the maida along with salt and mix it well. With the help of water knead the flour and make it soft just like the way done while making a parantha (Do not squash the dough a lot, as soon as the dough is collected our dough for making kachori is ready). Cover the dough and keep it aside for 20 minutes, the dough will rise and will be ready for making the kachori. While the dough rises, let’s prepare the stuffing for the kachori.
Stuffing for Besan Kachori
Put 2 tbsp oil in a pan and let it heat, in hot oil add cumin seed and asafetida. Once the cumin seeds are roasted add green chilly and ginger to it. Keep stirring the spices and roast it. Add coriander powder and aniseed powder to the pan and mix it thoroughly. Add besan and cook it for sometime. Now add dried mango powder, garam masala, salt and red chilly to the mixture and roast the besan till you experience a nice aroma. Our stuffing is now ready. Take out the stuffing in a bowl so that it cools down quickly.
Preparing Kachori
Knead the dough again till it has a smooth consistency. Now break it into small balls. You should get 10-12 dough balls out of the quantity we prepared. Take each ball in your hand press it till it becomes a flat oval approximately 2 inch in length. Put 1 spoon of the stuffing in the middle of the kachori. Now close the kachori such that the stuffing is enclosed fully inside. Our kachori is now ready, prepare all the kachoris in similar way.
Put oil in a pan and let it heat. Take the pressed dough ball and put it on the chakla or the rolling board. Use the rolling pin to make a 2.5-3 thin disc and put it in medium hot oil. Put 3 or 4 kachoris at one time or as many as can come at once. Turn on the side of the kachori once it floats and rises in the oil. Cook the kachori till it becomes golden brown in colour. Put the hot kachoris in a plate spread over a tissue. Fry and prepare all the kachoris in the same way.
Piping hot crispy besan kachoris are now ready. Serve hot besan kachoris with aloo masala sabzi, green ketchup (hari chutney) or tomato ketchup. When they cool down, you can put them in a container and store them for 8-10 days.
This much material is sufficient to make 10-12 kachoris.
Suggestions
If you find the stuffing for the kachori to be dry, then add oil to it and mix it well.
Cook the kachori on medium or low flame, in medium hot oil, very tasty and crispy kachoris will be prepared.
It will take around 10-12 minutes to fry he kachori for one time.
निशा: शीतल जी, यदि कचौरी के अन्दर की स्टफिंग में नमी है, यानी कि वह गीली है, तब कचौरी तलने के बाद क्रस्प होती है और ठंडी होने के बाद हल्की नरम हो जाती है, क्यों कि उसे अन्दर से नमी मिल जाती है. दूसरा कचौरी को, बास्केट में रखें और जब तक एकदम ठंडी नहीं हो जाती तब तक खुले ही रहने दीजिये, कचौरी खस्ता रहेंगी.