माइक्रोवेव में मावा के लड्डू - Mawa laddoo recipe using microwave

📅 4 दिसंबर 2012 👁 3.2 लाख बार देखी गई 💬 17 कमेंट ★ 4.1 (5770)


माइक्रोवेव में बने मावा के लड्डू खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं, और बहुत ही आसानी से बन भी जाते हैं. मावा और बूरा घर में है तो 15 मिनिट में लड्डू तैयार और इन्हैं बनाना इतना आसान है कि बच्चे भी बना सकते हैं.

Read : Mawa laddoo recipe using microwave in English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mawa Laddu

  • मावा - 1 कप ( 250 ग्राम)
  • बूरा - 1 1/2 कप (200 ग्राम)
  • इलाइची पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • काजू - 10 ( छोटे छोटे काट लीजिये.

विधि - How to make Mawa Laddu in Microwave

मावा को माइक्रोवेव सेफ प्याले में डालिये. प्याले को माइक्रोवेव में रखिये और अधिकतम तापमान पर मावा को 1 मिनिट माइक्रोवेव कीजिये. प्याला बाहर निकालिये, चमचे से मावा को क्रम्बल करके चला दीजिये. प्याले को फिर से माइक्रोवेव में रखिये, और 1 मिनिट के लिये माइक्रोवेव कीजिये, प्याला बाहर निकालिये और मावा को अच्छी तरह चलाइये.

मावा को फिर से माइक्रोवेव में रखिये और 1 मिनिट के लिये माइक्रोवेव कीजिये, प्याला बाहर निकाल लीजिये.  मावा को अच्छी तरह चला दीजिये. कुल तीन मिनट में मावा भुन कर तैयार हो जायेगा.


भुने मावा को ठंडा होने दीजिये जब मावा इतना ठंडा हो जाय कि उसे आसानी से हाथ से छू सकते हैं, तब मावा में बूरा डालकर मिलाइये, इलाइची पाउडर और काजू डालिये, सारी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लीजिये. लड्डू बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.

हाथ से थोड़ा थोड़ा मिश्रण उठाइये और दोंनों हाथों से दबाते हुये, अपने मन पसन्द साइज के गोल लड्डू तैयार कर लीजिये. सारे मिश्रण से लड्डू बना लीजिये.

स्वादिष्ट मावा लड्डू बनकर तैयार है, मावा के लड्डू फ्रिज में रखकर 1 सप्ताह तक खाये जा सकते हैं.

सुझाव:
लड्डू में बूरा आप अपने अनुसार कम या थोड़ा अधिक डाल सकते हैं.
मावा का माइक्रोवेव में भुनने का समय उसकी मात्रा पर निर्भर करता है, कम मावा कम समय में भुन जाता है और अधिक मावा को भुनने में अधिक समय लगता है.

Video for How to make Mawa Laddu using Microwave

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.1 / 5 (5770 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (17)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Payal sharma
Aunty! Same recipe follow ki pr mawa patla hi rha ladoo nhi ban paye pir fridge mei bhi rkh kr krke dkha pir bhi nhi banae...kya reason rha

निशा: पायल जी, गरम मावा में बूरा मिला दिया जाए, तब ऎसा हो सकता है. आप इसे फ्रिज में 4-6 घंटे रखकर लड्डू बांध सकते हैं, और इसमें काजू या बादाम का पाउडर बनाकर डालकर बना सकते हैं.
krishna panchal
shakar kab dalni he

निशा: कृष्णा जी, भुने मावा को हल्का ठंडा होने दीजिये जब मावा इतना ठंडा हो जाय, तब मावा में बूरा(तगार) डालकर मिलाइये, इलाइची पाउडर और काजू डालिये, सारी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लीजिये. लड्डू बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.
Harjit kaur
nisha g bharba bhindi masala kaise banti hai pls tell me
निशा: हरजीत जी, भरवां भिन्डी मसाला रेसिपी वेबसाइट और चैनल पर उपलब्ध है, माइक्रोवेव में भी भरवां भिन्डी की रेसिपी उपलब्ध है, सर्च बटन पर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
Rohitasha singh
Thank you nisha ji.
Rohitasha Singh
NISHA JI NAMASKAR
kya mawa ke laddo microwave ke alava other tarike se nahi banaye ja skate
wo kya hai ki hamare microwave nahi hai.
निशा: रोहितेश जी मावा को कढ़ाई में भूनकर और ठंडा होने पर बुरा मिलाकर लड्डू बड़ी आसानी से बनाये जा सकते हैं.
prachi
nisha ji mere banaye gya ladoo ka shape sahi nahi aa rha ha aisa ma kya karna cahiya???
निशा: प्राची, मिश्रण पतला हो रहा है तो फ्रिज में रखकर ठंडा करके लड्डू बनाइये लड्डू सही बनेंगे, यदि मिश्रण सूखा हो रहा है तब घी मेल्ट कर मिलाकर लड्डू बना लीजिये, अच्छे लड्डू बनेंगे.
priya
thanks for recipe
ritu
Very nice and easy recepie i ll try it thanks
Neeta
Nisha tai, ye ' boora' kya ghar me banta hai ?
Maharashtra me to kabhi nahi dekha tha. Ab
Mai yaha hu Canada me. Kaha milega ?
निशा: नीता,बूरा चीनी से ही बनाया जाता है, बाजार में किराना स्टोर पर मिल जाता है, बूरा घर में भी बना सकते हैं, बूरा या तगार बनाने का तरीका वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर बूरा या तगार लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
nishat
what is mawa.
Rahul Ranjan Varshney
aap hame full recipe in hindi me bhej do
Vandana
Thanks your recipe is very good
Praveen Kumar Singh
Madam, kya mava aur khoya ek hi cheez hai.
निशा: प्रवीन जी हां एक ही चीज हैं.
Pallabi
Nisha ji yeh Bura aur Mawa kiya hain?? Market main ishko kis naam se milaga??? Pls hlp me...
निशा: पल्लवी, बूरा चीनी से बनता है, इसे तगार भी कहा जाता है , तगार या बूरा बनाने का तरीका मेरी वेबसाइट पर दिया है, सर्च बटन पर बूरा या तगार लिखकर रैसिपी को सर्च कर सकते हैं. मावा बनाने का तरीका भी बताया गया है, इसे भी सर्च बटन पर लिखरकर सर्च कर सक्ते हैं.
archana
aap mave ko kadai mai dal kar gulabi hone tak bhoon ligeye thanda hone par usme boora dal kar mix karen or ladoo banaye

alka
ye laddoo condensed milk se keise banaye
निशा. अल्का, ये लड्डू तो मावा के हैं, कन्डेन्स्ड मिल्क से नहीं बनेंगे.
Sunanda
This Recipe in English
Mawa ladoo prepared in microwave are very luscious in eating and can be prepared with ease. If you already have mawa and powered sugar at your home then mawa ladoo can be prepared in 15 minutes only. Making ladoo in microwave is so easy that even kids can also make it.
Ingredients for Mawa Laddu

Mawa - 1 cup (250 grams)
Powdered sugar - 1.5 cup (200 grams)
Cardamom powder - 1 tsp
Cashew nuts - 10 (cut into small pieces)

How to make Mawa Laddu in Microwave
Take mawa in a microwave safe bowl. Place bowl in microwave and set it on highest temperature for 1 minute. Take out bowl from microwave and crumble with help of a spoon. Again place the bowl in microwave and cook for 1 minute more. Take out the bowl and stir mawa nicely.

Keep back the bowl and microwave for 1 minute again. Take out bowl and stir mawa nicely. Within three minutes mawa gets roasted.

Let the mawa get frigid so that it can be handled with hands. Now add powdered sugar, cardamom powder and cashew nuts. Mix all ingredients nicely. Mixture for making ladoo is ready.

Take little amount of mixture in your hands and roll giving it a round shape. Make ladoos from whole mixture.

Mouth drooling mawa ladoo is ready, store the ladoos in refrigerator for 1 week and enjoy eating.

Suggestion:
Add powdered sugar as per your preference.
Time varies according to the volume of mawa being roasted. Lesser quantity of mawa takes less time and more quantity requires more time.