क्या है ग्रीक योगर्ट?/ What is the Greek yogurt

📅 22 जुलाई 2019 👁 1.8 लाख बार देखी गई 💬 0 कमेंट

ग्रीक योगर्ट?

ग्रीक योगर्ट और साधारण दही में बहुत ज्यादा अंतर नहीं है। दोनों के जमाने का तरीका लगभग एक जैसी ही है, लेकिन जमने के बाद दही से एक्स्ट्रा पानी छानकर निकाल दिया जाता है और वह ग्रीक योगर्ट का रूप ले लेती है। 

ग्रीक योगर्ट साधारण दही की अपेक्षा अधिक गाढ़ा होता है और इसमें प्रोटीन अधिक मात्रा में पाया जाता है, जिस वजह से वर्कआउट करनेवाले लोग इसे अधिक पसंद करते हैं।  ग्रीक योगर्ट में दही के मुकाबले कम चीनी और अधिक प्रोटीन होता है। एक कप ग्रीक योगर्ट में 23 ग्राम प्रोटीन होता है जबकि दही में 14 ग्राम प्रोटीन होता है। दही में ग्रीक योगर्ट से दो गुना कैल्शियम होता है। सादे दही में 49% कैल्शियम की मात्रा होती है और ग्रीक योगर्ट में 25% कैल्शियम होता हे। 

घर पर भी बना सकते हैं ग्रीक योगर्ट

दही जमने के बाद आप उसे मलमल या कॉटन के कपड़े में डालकर उसका अतिरिक्त पानी निचोड़ लीजिए। यह बिल्कुल श्रीखंड की ही तरह बनाई जाती है। पानी निचोड़ने के बाद उसमें अपनी पसंद का कोई भी फ़्लेवर मिला सकते हैं। ग्रीक योगर्ट को सैंडविच और टोस्ट पर चीज़, बटर या सब्जी में ग्रेवी में की तरह इस्तेमाल कर  सकते हैं।

ग्रीक योगर्ट के फ़ायदे

साधारण दही की तुलना में ग्रीक योगर्ट कई मायनों में असरदार है. ग्रीक योगर्ट में प्रोटीन की मात्रा सामान्य दही की अपेक्षा दोगुनी होती है. सामान्यत: एक कप ग्रीक योगर्ट में 23 ग्राम जबकि साधारण दही में 14 ग्राम प्रोटीन होता है. इस वजह से वज़न कम करनेवाले या अधिक वर्कआउट करनेवाले लोग इसे अपनी डायट में शामिल करते हैं. इसके अलावा प्लेन दही से पानी निकालते समय उसमें मौजूद लैक्टोज़ और सोडियम की कुछ मात्रा भी बाहर निकल जाती है।

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (0)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।