अचारी आलू - Achari Aloo Recipe - Potatoes with pickle spices

अचार के मसालों से बनी अचार के स्वाद को समेटे अचारी आलू (Achari Aloo) आप सभी को बहुत पसंद आयेंगे. इस सब्जी को परांठे के साथ रोल बनाकर बच्चों के टिफिन में भी रखा जा सकता है.
अचारी आलू (Achari Aloo) के लिये आप छोटे साइज के आलू (बेबी पोटाटो) भी ले सकते हैं या मीडियम आकार के आलू के चार चार टुकडे करके भी अचारी आलू की सब्जी बना सकते हैं.
Read - Achari Aloo Recipe - Potatoes with Pickle spices Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Achari Aloo
- आलू - 500 ग्राम ( 7-8 मीडीयम आकार के)
- सरसों का तेल - 2 टेबल स्पून
- हींग - 2 पिंच
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- राई - आधा छोटी चम्मच
- मेथी दाना दरदरा कुटा - आधा छोटी चम्मच
- सोंफ दरदरी कुटी - 1 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 2-3 बारी कटी हुई
- अदरक - 1 इंच टुकड़ा कद्दूकस किया हुआ
- धनियां पाउडर - एक छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार (3/4 छोटी चम्मच)
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- गरम मसाला - 1 /4 छोटी चम्मच से कम
- हरा धनियां - 2 टेबल स्पून

विधि - How to make Achari Aloo
आलू को धोइये और कुकर में एक सीटी आने तक उबाल लीजिये. कुकर का प्रेशर खतम होने पर आलू को ठंडा करके छील लीजिये, छिले आलू को 6 टुकड़ों में काट लीजिये.
कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, गरम तेल में हींग, जीरा, राई, मेथीदाना, सोंफ डालकर हल्का सा भूनिये, हल्दी पाउडर, हरी मिर्च, अदरक और धनियां पाउडर, हल्का सा भूनिये, भुने मसाले में कटे हुये आलू डालिये, नमक, लालमिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर, अमचूर पाउडर गरम मसाला क्रमश: डालिये और चमचे से चलाते हुये आलू को 2-3 मिनिट तक भूनिये. गैस बन्द कर दीजिये, अचारी आलू में हरा धनियां डालकर मिला दीजिये.
अचारी आलू तैयार है, अचारी आलू को प्याले में निकालिये और चपाती, परांठे या चावल के साथ परोसिये और खाइये.
Achari Aloo Recipe video in Hindi
कमेंट (51)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा:महेशा जी, आप ये मसाला यूज कर सकते हैं, फिर इसमें मेथी दाना या सोंफ आदि अचार के मसाले अलग से न डालें.
निशा: धीरज जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: विजेन्द्र जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: जाह्नवी जी, सुझाव के लिए धन्यवाद.
निशा: अचारी स्वाद में आलू की सब्जी है, इसे फ्रिज में रखकर 2 दिन तक खा सकते हैं.
निशा:ममता जी, ये अचारी स्वाद में आलू की सब्जी है, इसे फ्रिज में रखकर 2 दिन तक खा सकते हैं.
Bahut badiya Nisha ji
Sabse aasan reciepe hai ye...
Maine aaj Aachari Aloo banaye bahut achhe bane
Thank you ji.
Thanks for sharing
निशा; हरजीत जी, आलू में ये मसाला यूज किया जा सकता है, आटे में डालें गूथ कर अचार वाले परांठे बनायें, बहुत अच्छे लगेंगे.
निशा: डौली जी हां आप ओनियन डाल सकती हैं.
निशा: सिन्हा जी हां थोड़ा सा डाला जा सकता है.
i tried this achari aalu.. aur ye ssabko bahut pasnd aye...
thanku so much mam
निशा: रश्मि, जी हां डाल सकती हैं.
निशा: शिवान्शु, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: करेले को थोड़ी देर धीमी आग पर ढक कर पकायें वे सोफ्ट ही बनेंगे.
Main Pani wali dhokla banane ki koshish karti hoon ( Jo market main milta hai waise). Please main isse kaise banau iski recipe mujhe bata dijiye. Main apki bahut shukraguzar hongi...
Regards
Nisha Saxena
निशा: निशा,बेसन ढोकला आप बनाये और तड़का में आप आधा कप पानी डालकर ढोकला पर डालें,वही ढोकला बन जायेगा, और अपना सवाल जिस रैसिपी का है, उसी पर लिखें तो मुझे जवाब देने में आसानी होती है.
निशा: राकेश जी मैं कोशिश करूंगी.
निशा: राकेश जी,बहुत बहुत धन्यवाद.
Thanx!
निशा: अरमान आप अमचूर की जगह 1 नीबू का रस डालकर अचारी आलू बना सकते हैं.
निशा: सरोज, मैं कोशिश करूंगी.
निशा: प्रिंसी, आप इसे अधिक बार बना चुकी हैं, अब बहुत दिनों तक मत बनाइये, ज्यादा तो कुछ भी अच्छा नहीं लगता और मैं तो कहूंगी Old is Gold.