कद्दू की खट्टी मीठी सब्जी - Khatta Mitha Kaddu recipe

कद्दू की खट्टी मीठी सब्जी उत्तर प्रदेश में बनाई जाने वाली सब्जी है, पीले कद्दू से बनी ये सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट होती है. कद्दू की खट्टी मीठी सब्जी (Sweet And Sour Pumpkin Fry) को पूरी और परांठे के साथ बनाकर परोसा जाता है. गरमा गरम पूरी के साथ कद्दू की खट्टी मीठी सब्जी को बहुत पसन्द किया जाता है.
Read - Khatta Mitha Kaddu Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Khatta Mitha Kaddu
- पीला कद्दू - 500 ग्राम
- सरसों का तेल - 2-3 टेबल स्पून
- हरा धनियां - 2-3 टेबल स्पून, बारीक कटा हुआ
- अदरक पेस्ट - 1 छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 2 बारीक कटी हुई
- हींग - 1 पिंच
- मेथी के दाने - 1/2 छोटी चम्मच
- गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- लालमिर्च पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- चीनी - 2 छोटे चम्मच
- नमक - 1 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
विधि - How to make Khatta Mitha Kaddu recipe
सबसे पहले कद्दू को छील लीजिये और कद्दू के ऊपर का नरम गूदा काट कर हटा दीजिये, कद्दू को अच्छी तरह से धोइये और कद्दू के 1/2 -1 इंच के आकार के चौकोर टुकड़े में काट लीजिये.
कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, गरम तेल में मेथी के दाने डालिये, हींग भी डाल दीजिये, मेथी के दाने भुनने के बाद, हल्दी पाउडर, अदरक पेस्ट, हरी मिर्च, धनियां पाउडर डालिये और मसाले को थोड़ा सा भूनिये. अब कद्दू के टुकड़े डाल दीजिये, नमक और लालमिर्च डालकर कद्दू को लगातार चलाते हुये 2 मिनिट पकाइये, मसाले की कोटिंग कद्दू के टुकड़ों पर अच्छी तरह से आ जाय.

सब्जी में 1/4 कप पानी डालकर ढककर 4-5 मिनिट धीमी आग पर पकने दीजिये, 5 मिनिट बाद सब्जी को चैक कीजिये, सब्जी को चमचे से अच्छी तरह चला दीजिये. सब्जी को वापस ढककर 4 -5 मिनिट और पकने दीजिये, और अब सब्जी को फिर से चैक कीजिये, कद्दू के टुकड़े हल्के नरम हो गये हैं, लेकिन सब्जी का पानी खतम हो रहा है, आप 1/4 कप पानी सब्जी में और डालिये, मिलाइये और ढककर सब्जी को फिर से ढककर 5-6 मिनिट धीमी आग पर पकने दीजिये. सब्जी को चैक कीजिये, कद्दू के टुकड़े नरम हो गये है, सब्जी में गरम मसाला, अमचूर, चीनी और आधा हरा धनियां डालकर मिला दीजिये, सब्जी को चलाते हुये 1 मिनिट और पका लीजिये, 15 मिनिट में कद्दू की खट्टी मीठी सब्जी बनकर तै यार है.
कद्दू की सब्जी को प्याले में निकाल लीजिये और गरमा गरम पूरी के साथ परोसिये और खाइये.
4 सदस्यों के लिये
समय - 25 मिनिट
सुझाव: सरसों के तेल की जगह कोई भी कोई भी तेल ले सकते हैं.
कमेंट (58)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: आप इसमें अपने स्वादानुसार बदलाव करके देख सकते हैं.
निशा: सैम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रेवा जी, सुझाव के लिए धन्यवाद. मैं जल्द ही इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: पूजा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: डोली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनू जी, कर सकते हैं.
निशा: अल्का जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
Very nice
निशा: हिमांशु जी, धन्यवाद.
निशा: गीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: विनोद जी, कद्दू की खट्टी मीठी सब्जी इसी तरह से बनाई जाती है, इसमें दही नहीं डालते इसे खटाई और चीनी डालकर ही बनाया जाता है.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: साक्षी जी, इतनी सब्जी में 1- 2 टेबल स्पून गुड़ डाल सकते हैं.
निशा: विनीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: उर्वशी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राजु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Mujhe bhandare vali kaddu ki sabji chahiye ....plz ans
निशा: सतीश जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.
Mujhe kaddu or chane ki daal ka lagdava bataiye
निशा: शिवानी जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
nisha ji , mai aapki recepi akser tri karti hu.mujhe bahut help milti hai .aap ese hi new recepi banate rahiye hame bhi seekh ne ka mauka milta hai.. thankyou so much
Very nice recipee. Very easy also without onion and tomato. Thanx , And i like ur every recipee.
निशा: दिव्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Some panjabi recipes
Lakin mam yeh kaddu Ki sabji bhandarai Ki tarah nahi ban Patti
Mai bahut koshish karti Hon
Maineh tamato dal ke bhi dekha
Ur bina tamato ke bhi dekha
Waisa rang nahi as pata ur na swad
Plse aap bataye
निशा: आशिश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.