मावा चॉकलेट की परतदार बरफी - Two Layer Chocolate Burfi Recipe

मावा बर्फी और चॉकलेट बर्फी के दोहरे स्वाद वाली मावा चॉकलेट की परतदार बरफी (Two Layered Chocolate Burfi) जितनी खाने में स्वादिष्ट होती है उतनी ही दिखने में. हम इसे किसी त्यौहार या किसी खास अवसर पर बना सकते हैं.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Two Layer Chocolate Burfi
मावा बर्फी की परत के लिये
- मावा - 300 ग्राम (कद्दूकस किया हुआ 1.5 कप)
- चीनी पाउडर - 100 ग्राम ( आधा कप)
- छोटी इलाइची - 5-6, छील कर पाउडर बना लीजिये
चाकलेट बर्फी परत के लिये
- मावा - 200 ग्राम (कद्दूकस किया हुआ 1 कप)
- चीनी पाउडर - 70 ग्राम ( 1/3 कप)
- कोको पाउडर - 2 टेबल स्पून, लेबल किया हुआ
- घी - 2 टेबल स्पून
विधि - How to make Double layered chocolate burfi
मावा-चॉकलेट बर्फी बनाने के लिये पहले हम मावा बर्फी की लेयर बनायेंगे फिर इसके ऊपर चॉकलेट की लेयर जमायेंगे.
मावा बर्फी - Mawa Burfi Layer
मावा को कद्दूकस कर लीजिये, कढ़ाई में 1 छोटी चम्मच घी डालकर गरम कर लीजिये, गैस एकदम धीमी रखिये, घी पिघलने के बाद, कद्दूकस किया हुआ मावा डाल दीजिये और पाउडर चीनी डाल दीजिये, लगातार चलाते हुये मावा चीनी के मेल्ट होने तक भूनिये. मेल्ट होने के बाद, हल्की सा उबलते मिश्रण को धीमी गैस पर 5-6 मिनिट तक लगातार चलाते हुये पका लीजिये, इलाइची पाउडर डालकर मिला दीजिये. बर्फी जमने के लिये मिश्रण तैयार है.
प्लेट में घी लगाकर चिकना कीजिये, मिश्रण को जमने के लिये प्लेट में डालिये और घी लगी चम्मच से एक जैसा फैला दीजिये, बर्फी को 1 घंटे तक ठंडी होने दीजिये.
जब मावा बर्फी की परत तैयार हो जाये तो हम इस पर चॉकलेट बर्फी की परत बिछायेंगे.

चॉकलेट बर्फी की परत तैयार कीजिये
सादा बर्फी एकदम ठंडी हो गई है, इसके बाद चौकलेट वाली बर्फी के लिये कढ़ाई में एक छोटी चम्मच घी, कद्दूकस किया मावा, पाउडर चीनी और कोको पाउडर डालकर, धीमी आग पर लगातार चलाते हुये मावा चीनी के मेल्ट होने तक भून लीजिये. मेल्ट होने के बाद, हल्का सा उबलते मिश्रण को धीमी आग पर 4-5 मिनिट तक लगातार चलाते हुये भूनते रहिये. चौकलेट का मिश्रण बर्फी जमाने के लिये तैयार है.
चौकलेट वाले तैयार मिश्रण को सादा ठंडी की हूई बर्फी के ऊपर डालिये और घी लगी चम्मच से फैला कर एक जैसा कर कर दीजिये, बर्फी को जमने के लिये ठंडी जगह पर 2-4 घंटे के लिये रख दीजिये, बर्फी जमकर तैयार हो जायेगी, मावा चौकलेट बर्फी बनकर तैयार है. मावा चौकलेट बर्फी को अपने मन पसन्द टुकड़ों में काट कर तैयार कर लीजिये.
बर्फी को 2-4 घंटे के लिये खुला ही रहने दीजिये, बर्फी थोड़ी खुश्क होने के बाद इसे कन्टेनर में भर कर फ्रिज में रख लीजिये 8-10 दिन तक खाते रहिये.
सुझाव:
- चौकलेट बर्फी के लिये कोको पाउडर को 2 टेबल स्पून लेबल करके लीजिये, ज्यादा ऊपर तक भरने से बर्फी का स्वाद बिटर हो सकता है.
- मिश्रण को धीमी आग पर लगातार चलाते हुये कलछी को कढ़ाई के तले तक ले जाते हुये पकाना है, बर्फी बहुत अच्छी बन कर तैयार होगी.
कमेंट (51)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Aapki recipes itni simple aur full proof hoti hai main kisi bhi occassion pe inko bana sakte..
Aapka explain karne ka tarika aur gentle gesture appko unique banata hai..
Thanks a lot..
.all liked this sweet very much
निशा: सुहानी जी, आप इसमें चॉकलेट पाउडर का उपयोग कर सकती हैं.
निशा: अंजू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
You share your talent in one of the best ways, with all Recipe in English, Hindi also with a Video. Thank you so much fro the humble gesture.
निशा: अनिता जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अजय जी, कोको एक प्रकार की बीन्स होती हैं, जिसके पाउडर का इस्तेमाल चॉकलेट, केक, आइसक्रीम इत्यादि बनाने के लिए होता है.
Nishaji, thank you for this lovely recipe. My burfi came out really very good. Thank you for making all your recipes for user friendly.
निशा: दरिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thanks
निशा: मनीषा जी, मिल्क पाउडर से भी ये बर्फी बनाई जा सकती है.
I tried to make the chocklate barfi. When I added the ghee and then grated khoya and sugar I cooked it but as your mixture melts
mine never melted. I cooked it for a long time but it never melted. What could be the reason. The only thing I did was I had grated the khoya and frozen it. I had thawed it before making the burfi. Thanks for your assistance
निशा: अशोक जी, दूध में मिलाबट होने से मावा का कलर हल्का ब्राउन रहता है या फिर मावा को अधिक देर तक पकाने और भूनने से भी एसा हो सकता है.
aap ne kaha jamana,kya uska matlab naturally jamana ya phir refrigerator mein rakhna? aur kya mein barfi banake refrigerator mein dhake kal ke liye use kar sakti hu?plz reply soon
Thnks in advance
निशा: अदिति जी, बर्फी को जल्दी जमाने के लिये फ्रिज में रखा जा सकता है.
Happy Diwali. Maine Kal Ye Barfi Banayi Lekin Meri Burfi Jami Nahi Wo Aj Tak Waisi Hi thi.
निशा: स्वाति जी, बर्फी कम पकाई गई है, आप इसे फ्रिज में रखकर जमने दीजिये और तब इसके टुकड़े कर लीजिये, अगली बार प्लीज वीडियो एक बार और देख लीजिये, थोड़ी सी बर्फी बनाइये, थोड़ी सी प्रेक्टिस से सारी प्रोब्लम सोल्ब हो जाती हैं.
pls suggest
निशा: ममता जी चीनी को पीस कर ही पाउडर बनाया है. मिश्रण थोड़ा कम पका होने पर बर्फी अच्छी तरह नहीं जमती.
निशा: किरन जी, हमने कैडबरी ब्रान्ड कोकोआ पाउडर यूज किया है.
निशा: नूतल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रुपाली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: डौली, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दीपिका जी हां कोकोआ पाउडर यूज कर सकते हैं.
निशा: स्वाति जी हाँ अवश्य कर सकते हैं.
निशा: निमरा, चौकलेट से कोकोआ बटर निकाल लिया जाता है, बचे पाउडर को कोकोआ कहलाता है, किराना शोप पर आसानी से मिल जाता है.
निशा; नाजिआ जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आकाश में कोशिश करूंगी.
निशा: उसमान जी, तगार चीनी का दाने दार पाउडर होता है, इसको बनाने का तरीका वेबसाइट पर उपलब्ध है,सर्च बटन पर तगार लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
wha bahut light hai.....
निशा; संदीप जी अगर आप दी हुई मात्रा कोकोआ पाउडर की डाल रहे हैं तो कलर डार्क ही होना चाहिये.