मावा चॉकलेट की परतदार बरफी - Two Layer Chocolate Burfi Recipe

मावा बर्फी और चॉकलेट बर्फी के दोहरे स्वाद वाली मावा चॉकलेट की परतदार बरफी (Two Layered Chocolate Burfi) जितनी खाने में स्वादिष्ट होती है उतनी ही दिखने में. हम इसे किसी त्यौहार या किसी खास अवसर पर बना सकते हैं.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Two Layer Chocolate Burfi
मावा बर्फी की परत के लिये
- मावा - 300 ग्राम (कद्दूकस किया हुआ 1.5 कप)
- चीनी पाउडर - 100 ग्राम ( आधा कप)
- छोटी इलाइची - 5-6, छील कर पाउडर बना लीजिये
चाकलेट बर्फी परत के लिये
- मावा - 200 ग्राम (कद्दूकस किया हुआ 1 कप)
- चीनी पाउडर - 70 ग्राम ( 1/3 कप)
- कोको पाउडर - 2 टेबल स्पून, लेबल किया हुआ
- घी - 2 टेबल स्पून
विधि - How to make Double layered chocolate burfi
मावा-चॉकलेट बर्फी बनाने के लिये पहले हम मावा बर्फी की लेयर बनायेंगे फिर इसके ऊपर चॉकलेट की लेयर जमायेंगे.
मावा बर्फी - Mawa Burfi Layer
मावा को कद्दूकस कर लीजिये, कढ़ाई में 1 छोटी चम्मच घी डालकर गरम कर लीजिये, गैस एकदम धीमी रखिये, घी पिघलने के बाद, कद्दूकस किया हुआ मावा डाल दीजिये और पाउडर चीनी डाल दीजिये, लगातार चलाते हुये मावा चीनी के मेल्ट होने तक भूनिये. मेल्ट होने के बाद, हल्की सा उबलते मिश्रण को धीमी गैस पर 5-6 मिनिट तक लगातार चलाते हुये पका लीजिये, इलाइची पाउडर डालकर मिला दीजिये. बर्फी जमने के लिये मिश्रण तैयार है.
प्लेट में घी लगाकर चिकना कीजिये, मिश्रण को जमने के लिये प्लेट में डालिये और घी लगी चम्मच से एक जैसा फैला दीजिये, बर्फी को 1 घंटे तक ठंडी होने दीजिये.
जब मावा बर्फी की परत तैयार हो जाये तो हम इस पर चॉकलेट बर्फी की परत बिछायेंगे.

चॉकलेट बर्फी की परत तैयार कीजिये
सादा बर्फी एकदम ठंडी हो गई है, इसके बाद चौकलेट वाली बर्फी के लिये कढ़ाई में एक छोटी चम्मच घी, कद्दूकस किया मावा, पाउडर चीनी और कोको पाउडर डालकर, धीमी आग पर लगातार चलाते हुये मावा चीनी के मेल्ट होने तक भून लीजिये. मेल्ट होने के बाद, हल्का सा उबलते मिश्रण को धीमी आग पर 4-5 मिनिट तक लगातार चलाते हुये भूनते रहिये. चौकलेट का मिश्रण बर्फी जमाने के लिये तैयार है.
चौकलेट वाले तैयार मिश्रण को सादा ठंडी की हूई बर्फी के ऊपर डालिये और घी लगी चम्मच से फैला कर एक जैसा कर कर दीजिये, बर्फी को जमने के लिये ठंडी जगह पर 2-4 घंटे के लिये रख दीजिये, बर्फी जमकर तैयार हो जायेगी, मावा चौकलेट बर्फी बनकर तैयार है. मावा चौकलेट बर्फी को अपने मन पसन्द टुकड़ों में काट कर तैयार कर लीजिये.
बर्फी को 2-4 घंटे के लिये खुला ही रहने दीजिये, बर्फी थोड़ी खुश्क होने के बाद इसे कन्टेनर में भर कर फ्रिज में रख लीजिये 8-10 दिन तक खाते रहिये.
सुझाव:
- चौकलेट बर्फी के लिये कोको पाउडर को 2 टेबल स्पून लेबल करके लीजिये, ज्यादा ऊपर तक भरने से बर्फी का स्वाद बिटर हो सकता है.
- मिश्रण को धीमी आग पर लगातार चलाते हुये कलछी को कढ़ाई के तले तक ले जाते हुये पकाना है, बर्फी बहुत अच्छी बन कर तैयार होगी.
कमेंट (51)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: प्रियंका, बर्फी के लिये कोकोआ पाउडर ही यूज किया जाता है, इसका टेस्ट चौकलेट जैसा ही होता है.
निशा: नम्रता जी आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दलपत जी, रसगुल्ला गाय के दूध से बने छैना से बहुत अच्छे बनते हैं लेकिन गाय का दूध आसानी से नहीं मिल पाता है, अमूल का फुल क्रीम दूध अच्छा है इससे भी अच्छे रसगुल्ले बनाये जा सकते हैं.
u know nisha ji meri all sweets perrrrrfect bani aur muge raama shaama karne aaye logo ki dher saari taarif mili...TTTHHHHAAAAAAAAAAAAANK U SO MUCH mere husband ko abi b believ nai ho rha ki ye sab mene banai h
निशा: रितु जी, मुझे बहुत खुशी हुई, आपको मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: हिना, मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
aap ki website se bahutsari receipes sikhi aur mainey banaiyee. kaju katli, besan ki sev, farsi puri, besan ke ladoo sabhi achchey baney. do baar aap ko comment likhey they aur aap ne uska answer bhi diya. I hope is bar bhi aap answer deghi. once again wish u and your family members a very happy diwali. jo kuch bhi sikhaya uske liye dil se sukriya.
निशा: सोनाली, बहुत बहुत धन्यवाद, और सभी को दिपावली की शुभकामनायें.
निशा: दीपा, काफी पाउडर और कोको पाउडर दोंनो अलग अलग है.
निशा: प्रीती, मावा बनाने की रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर how to make mawa लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: दीपीका जी हां घर में बना मावा ले सकते हैं, बर्फी और भी अधिक स्वादिष्ट बनेगी.
निशा: रितु, ये बर्फी तो मावा की हैं इसमें मावा बर्फी की लेयर ही बनानी होती है.
kya baat hai daily new recipe. lagta hai diwali ki tayari shuru ho gayi hai. HAPPY DIWALI.
निशा: ममता जी आपको भी दीपावली की शुभकामनायें.
You can get the taste of both mawa burfi and chocolate burfi together in the two layered chocolate burfi. It is as much delicious in eating as much tempting it is by its appearance.
We can make it on any festival or any special occasion.
Ingredients required for the layer of mawa burfi
Mawa - 1.5 cup (300 gram) crushed
Powdered sugar (cheeni) - ½ cup (100 gram)
Cardamom (elaichi) - 5-6. In powder form
Ingredients required for the layer of chocolate burfi
Mawa - 1 cup (200 gram) crushed
Powdered sugar (cheeni) - ⅓ cup (70 gram)
Cocoa powder - 2 tbsp
Ghee - 2 tbsp
How to make Double Layered Chocolate Burfi
To make mawa chocolate burfi, first we will make a layer of mawa burfi and then freeze a chocolate layer on top of it.
Preparing Mawa Burfi Layer
Crush the mawa using a kadukas, put 1 tbsp oil in a pan and let it heat, put the gas on low flame, once the ghee is melted, add the squeezed mawa and powdered sugar to it. Keep stirring it continuously and cook till the mixture of mawa and sugar is melted. After it is melted, cook it for 5-6 minutes on low flame. Keep stirring it. Add cardamom powder and mix it thoroughly. The mixture for the burfi is now ready to be frozen.
Apply oil on a plate to make it smooth. Put the mixture on the plate to freeze and apply ghee on a spoon and with the help of the spoon spread the burfi all over smoothly. Keep the burfi aside for an hour and let it cool.
Once the layer of mawa burfi is ready, we will spread the layer of chocolate burfi on top.
Preparing Chocolate Burfi Layer
The plain burfi is now completely cool, after this to make chocolate burfi we will put 1 tsp ghee, squeezed mawa, powdered sugar and cocoa powder in a pan. Keep stirring it continuously and cook it on a low flame till the mawa and sugar are not melted. After it has melted, cook the mixture for another 4-5 minutes till it does not start boiling slightly. The chocolate mixture for making burfi is now ready to be frozen.
Put the chocolate mixture on top of the plain burfi and with the spoon on which ghee is applied spread it evenly from all sides. To freeze the burfi keep it in a cool place for 2-4 hours, burfi will freeze. Mawa Chocolate burfi is now ready to be eaten. Cut the mawa chocolate burfi into big or small pieces as per your choice.
Keep the burfi uncovered for 2-4 hours, once the burfi is dry, put it in a container and store it in the refrigerator and eat it for 8-10 days.
Suggestions
To make chocolate burfi measure and take 2 tbsp cocoa powder, if we take excess of cocoa powder then the taste of the burfi will become bitter.
Cook the burfi on low flame and keep stirring it till the bottom of the pan.
Very tasty burfi will be prepared.