मैदा के नमकीन क्यूब्स

नमकपारे तो हम पहले ही बना चुके हैं. आज हम मैदा के नमकीन क्यूब्स बनाते हैं, ये भी नमकपारे की तरह से बनते हैं, आकार अलग हैं, स्वाद भी थोड़ा अलग ही है.
नमकपारे और मैदा के नमकीन क्यूब्स में फर्क सिर्फ आकार का होता है लेकिन कुछ अधिक मोटे होने के कारण इनका स्वाद कुछ अलग तरह का होता है. तो आइये आज मैदा के क्यूब्स बनाते हैं.
Read : Maida Namkeen Cubes Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Namkeen cubes
- मैदा - 500 ग्राम (चार कप ऊपर तक भरे)
- घी या तेल - 125 ग्राम (1/2 कप से थोड़ी सा ज्यादा)
- जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
- अजवायन - 1/2 छोटी चम्मच
- कसूरी मैथी - डंडिया हटा कर ( आधा टेबिल स्पून, यदि आप चाहें )
- नमक - स्वादानुसार ( 3/4 छोटी चम्मच )
- रिफाइन्ड तेल - तलने के लिये
विधि - How to make Namkeen Cubes
मैदा को एक बर्तन में निकाल लीजिये. नमक, जीरा, अजवायन, कसूरी मैथी, और घी पिघला कर डालिये, हाथ से इन सबको अच्छी तरह मिला लीजिये.
गुनगुने पानी की सहायता से कढ़ा आटा गूथ लीजिये. गूथे हुये आटे को 20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये.
गूथे हुये आटे से 4 बड़ी लोइयां बनाइये. एक लोई को 6- 7 इंच के व्यास में (आधा सेमी.) मोटी पूरी जैसा बेलिये. चाकू की सहायता से चौकोर क्यूब्स काट कर प्लेट में रख लीजिये. सारी लोई को बेल कर इसी तरह क्यूब्स काट कर प्लेट में रख लीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करिये. क्यूब्स से थोड़े से क्यूब्स लेकर कढ़ाई में डालिये ( जितने कि कढ़ाई के तेल अच्छी तरह तले जा सकें). धीमी आग पर क्यूब्स को ब्राउन होने तक तलिये. ब्राउन होने के बाद क्यूब्स प्लेट में निकाल लीजिये, बचे हुये क्यूब्स तेल में डालिये, इन्हैं भी इसी तरह तलकर निकाल लीजिये. सारे क्यूब्स तल कर प्लेट में निकाल लीजिये.
आपके मैदा के क्यूब्स तैयार है. इन्हैं गरमा गरम या ठन्डे कैसे भी चाय के साथ कभी भी खाइये. एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख दीजिये, आप इन्हैं 2 महिने तक कभी निकालिये और खाइये.
इन क्यूब्स को आप चाहे तो काजू के आकार में काट कर भी तल सकते हैं. इसका तरीका निम्न है
बनी लोइयों के द्वारा मोटी पूरी बिलकुल ऊपर लिखे गये तरीके से ही बेलनी है. अब किसी बोतल के ढक्कन से उस बेले हुई पूरी से अर्धचन्द्राकार आकार में काजू काट लें, ढक्कन को कटे हुये भाग के ऊपर रखें और फिर से अर्धचन्द्राकार में आकार में काजू काट लें. इसी तरह एक के बाद एक काजू काटें उस पूरी लम्बाई के खतम होने तक. अब उसी काटे हुयी खाली किये स्थान के बगल से ढक्कन से अर्धचन्द्राकार काटना शुरू करें और पूरी लम्बाई तक जितने काजू कट सकें काट लें. मोटी बेली गई पूरी से जितने भी काजू काटे जा सकें इसी तरह काट लीजिये और प्लेट में रखते जायं जो आटा बच जायेगा उसे उठाकर दूसरी लोई में जोड़ कर बेल लेंगे.
दूसरी और तीसरी लोई सभी बेल कर इसी तरह काजू काट कर प्लेट में रख लें. काजू काट कर तैयार कर लिये हैं अब हम इन्हैं तेल में तलेंगें, इन्हैं भी बिलकुल क्यूब्स के तरीके से तलना है. गरमा गरम काजू या ठंडे कभी भी चाय के साथ खाइये.
Maida Namkeen Cubes Recipe video
कमेंट (33)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: दिक्षा जी, आप जिस स्नैक्स के बारे में पूछ रही हैं उसका नाम बताएंगी तो मैं कुछ मदद कर सकूंगी.
निशा: अंकुर जी, मैदे में मोयन सही मात्रा में डालिए और नमकपारे धीमी मध्यम आंच पर कुरकुरे होने तक तलिए और तलने के बाद, इन्हें 4-6 घंटे देर तक खुला रखिए, आप इन्हैं टिशु पेपर पर भी रख सकते हैं ताकि एक्स्ट्रा तेल निकल जायें.नमक पारे अच्छे खुश्क हो जायेंगे.
निशा: अंजलि जी, गुलाब जामुन अंदर से कच्चे रह जाएं या उनमें चाशनी अच्छे से ना भर पाए, तब ऎसा हो सकता है. आप गुलाब जामुन को गरम घी में तलने के लिए डालिए और उन्हें धीमी आंच पर, उन पर गरम गरम घी डालते हुए या उन्हें हिला-हिलाकर चारों ओर से ब्राउन होने तक तलिए. इसके बाद, हल्की गरम चाशनी में डाल दीजिए और गुलाब जामुन को 8-10 घंटे चाशनी में ही डूबा रहने दीजिए. गुलाब जामुन अच्छे तैयार होंगे.
निशा: पूजा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रश्मि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अगर आप आटा लगाते समय पर्याप्त घी तेल न डाले तो ये सख्त हो सकते हैं, आप इन्हें हमेशा मीडियम और धीमी गैस पर तलिये, अच्छे बनेंगे.
निशा: मेथी के सुखे पत्तों को कसूरी मेथी कहते हैं. यह बाज़ार में किसी भी किराना स्टोर में आसानी से मिलता है
निशा: अंजू जी, हां अवश्य डाल सकते हैं.
धन्यवाद
निशा: मीनल, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
kya hum fresh methi dho kar dale aate me tho kya wo thoda pani chodegi? tho pani ki maatra kam karni padegi kya aatta gundhne k liye? Plz reply mam
निशा: अरविन्द, फ्रेस मेथी डालकर भी आप इन्हैं बना सकते हैं, अच्छे बनेंगे.
muje app ke recipe bohat ache lagte hi thanks nisha ji my apka abhari hoo
निशा: सुरेश, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रियंका, बेकिंग पाउडर, थोड़ा और कुरकुरा पन आ जाता है, बेकिंग पाउडर डालना आवश्यक नहीं हैं.
We have made Namakpare in our last post. Today we will make Maida Nanmkeen Cubes at home. The method to make Maida Cubes are similar to that of Namakpare. The taste of Namakpare and Maida Cubes is almost same. But as cubes are thick one can find slight change in the taste as compared to namakpare. So lets make Maida Namkeen Cubes today.
Ingredients for Namkeen cubes
Maida - 500 gms. (4 small bowl)
Ghee - 125 gms. (1 bowl)
Cumin seeds - 1 tea spoon.
Carom seeds - 1 tea spoon.
Kasoori Methi - 11/2 table spoon.
Salt - 3/4 tea spoon (according to the taste)
Baking powder - 1/2 tea spoon.
Refined oil - to fry.
Method - How to make Namkeen Cubes
Sieve the flour in a bowl and add salt, cumin seeds, kasoori methi, baking powder and ghee into it. Mix all the ingredients well and knead the flour with luke warm water. Cover the dough and leave the dough for 1 hour.
Make 4 big sized balls of the dough and roll them into 6-7 inches flat disc each. Cut the disc into square pieces with the help of a knife and keep them in a plate.
heat oil in a pan and put the cubes into the pan. Put as many cubes as you can in the pan at one time. Fry the cubes on medium flame until they turn brown in colour. Take out the fried cubes on a plate and fry rest of them in the same manner.
Maida Namkeen Cubes are ready. Serve them with tea or coffee and store the remaining in an air-tight container.
You can cut the cubes into the shape of a cashew and fry them. The method to do so is following:
Roll out the dough balls into thick flat disc of 6-7 inches. Take a bottle cap and cut the disc into the shape of half moon with the help of a bottle cap. Cut as many pieces as you can with the dough disc.
Now fry them into the oil on a medium flame till they turn brown in color.
nisha ji maine ye receipe ki tarah hi namkeen qubes banaye the lekin banane ke baad sub tight ho gaye hai or khaye bhi nahi jate. aap pleae mujhe ye bataye ki ye kaise tight ho gaye or usme thoda kadva pan bhi hai.
निशा: गीता, अगर आप आटे लगाते समय पर्याप्त घी तेल न डाले तो ये कड़क हो सकते हैं, लेकिन कड़वे क्यों हुये ये तो आप ही बता सकती हैं.
निशा:कमलेश, आप इन्हैं हमेशा मीडियम और धीमी गैस पर तलिये.
batala sakte ho?