शिमला मिर्च का रायता (Capsicum Raita Recipe)

भारतीय खाने के साथ रायता का होना बहुत ही महत्व पूर्ण है. कई तरह के रायते हम बनाते हैं, शिमला मिर्च का रायता बड़ा स्वादिष्ट बनता है. आइये आज खाने के साथ शिमला मिर्च का रायता (Capsicum Raita) बनायें.
Read this recipe in English - Capsicum Raita Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Capsicum Raita
- ताजा दही - 400 ग्राम (2 कप)
- शिमला मिर्च - 1
- भूना जीरा पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- लाल मिर्च - 1 पिंच (यदि आप चाहें)
- हरी मिर्च - 1 (बारीक कटी हुआ)
- सादा नमक - स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच)
- काला नमक - 1 /4 छोटी चम्मच से कम
- हरा धनियां - 2 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
विधि - How to make Capsicum Raita
दही को फैट कर किसी प्याले में निकाल लीजिये.
शिमला मिर्च को ओवन या गैस पर भून लीजिये और ऊपर के छिलके को खुरच कर निकाल दीजिये. बीज हटाकर शिमला मिर्च को छोटे छोटे टुकड़ों में काट लीजिये.
फैटे हुये दही में कटी हुई शिमला मिर्च, सादा नमक, काला नमक, हरी मिर्च, भुना जीरा और हरा धनियां डालकर मिलाइये. शिमला मिर्च का रायता तैयार है
जीरा भुना हुआ न लेकर छोटी कढ़ाई में एक चम्मच घी या तेल डालकर गरम कीजिये, जीरा डालकर भूनिये और रायते में तड़का लगा दीजिये.
शिमला मिर्च का रायता इस तरह भी बनाया जा सकता है:
शिमला मिर्च को धोइये, डंठल निकालिये, बीच निकाल कर छोटा छोटा काट लीजिये. छोटी कड़ाई में 2 छोटी चम्मच घी या तेल डालिये, गरम कीजिये और गरम घी में आधा छोटी चम्मच जीरा और 1 पिंच हींग डाल कर, जीरा भूरा होने तक भून लीजिये, कतरी हुई शिमला मिर्च डाल कर हल्की नरम होने तक भून लीजिये.
भूनी हुई शिमला मिर्च, दही में मिलाइये और सादा नमक, काला नमक, हरी मिर्च और हरा धनियां मिलाइये. शिमला मिर्च का रायता तैयार है.
ठंडे शिमला मिर्च रायते (Capsicum Raita) के साथ गरम गरम परांठे या नान परोसिये और खाइये.
- चार सदस्यों के लिये
- समय - 10 मिनिट.
कमेंट (16)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: पायल जी, आपके इन प्रशंसा से भरे शब्दों के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
you explained very nice and ,your dishes are very simple to make and easy as well as tasty
निशा: संध्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राज जी, रायता तो इसी तरह बनायेंगे, लेकिन छाछ पतली होती है इसलिये रायता पतला और अलग स्वाद में बनेगा.
Thank you so much for ur all recipes. It's wonderful.
Madam aapse ek request karni thi
kya aap punjabi masala wadi banana sikha sakti hai. Jahan hum rehte hai wahan wadi nahi miti. Pls agar aap sikha dengi to bahut help hogi.
Thankas
निशा: मीनू जी, मैं इन्हैं बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: रश्मी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
you explained very nicely
निशा: सुधा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नुसरत जी. बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: स्वाति, ये मेरे लिये बहुत खुशी की बात है, बहुत बहुत धन्यवाद.
raita
निशा: डियर, 1 कप दही को फैंट लीजिये, 1 प्याज और 1 टमाटर छोटा छोटा काट लीजिये, फैंटे हुये दही में मिला दीजिये, 1/4 छोटी चम्मच नमक, आधा हरीमिर्च बारीक कटी हुई, थोड़ा सा हरा धनिया या पोदीना और आधा छोटी चम्मच भुना जीरा डालिये, रायता बनकर तैयार हो जायेगा.
निशा: दीपा, दाल को अच्छी तरह देर तक फैंटा जाय तो राम लड्डू सोफ्ट बनते हैं.
Raita is an essential food item in food item. We can make Raita in many ways. Even the raita made with capsicum is also very tasty. Lets prepare Capsicum Raita today.
Ingredients for Capsicum Raita
Fresh Yogurt - 250 gms. (1 1/4 cup)
Capsicum - 1
Cumin seeds - 1/2 tea spoon (roasted)
Red chilli powder - 1 pinch (optional)
Salt - 1/2 tea spoon (or according to the taste)
Coriander leaves - 1 table spoon.
Method - How to make Capsicum Raita
Whisk the curd and take it out in a bowl.
Roast the capsicum on a stove and peel off the skin from it. Take out the seeds from the capsicum and cut it into small pieces.
Put chopped capsicum, salt, roasted cumin seeds powder and coriander leaves into the whisked curd. Capsicum Raita is ready.
You can also tamper the cumin seeds into the oil and put it over the curd, instead of using roasted cumin seeds powder.
Alternative way to make Capsicum Raita:
Wash the capsicum, break the stems, take out the seeds and cut it into small pieces. Take a small pan and heat oil into it. Put 1/2 tea spoon cumin seeds into it and roast until they are brown. Put chopped capsicum into the tampering and roast until they become tender.
Mix the roasted capsicum into the whisked curd and add salt and coriander leaves into it. Capsicum Raita is ready.
Serve the chilled Capsicum Raita with hot naan, paranthas and chapati.
निशा: बैगन का रायता इसी कालम में दिया गया है.