बनाना पूरी - Mangalore Buns Recipe - Banana puris

दिखने में पूरी जैसे, फूले फूले, स्पंजी और हल्की मिठास का स्वाद लिये मैंगलौर बन्स (Mangalore Buns) यानी की बनाना पूरी का अपना एक खास स्वाद है. इन्हें आप चाय के साथ खाईये या चटनी - कसूंदी के साथ, दोनों तरह से आपको यह बनाना पूरी बहुत पसंद आयेंगी.
Read: Mangalore Buns Recipe - Banana puris in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Indian Banana Buns
- गेहूं का आटा - 1 कप
- बनाना - 1 ज्यादा पका हुआ
- दही - 2-3 टेबल स्पून
- चीनी - 2-3 टेबल स्पून
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- बेकिंग सोडा - 1/4 छोटी चम्मच
- काली मिर्च पाउडर - 1/4 (यदि आप चाहें)
- तेल - बनाना पूरी तलने के लिये
विधि - How to prepare Banana buns
बनाना को छील कर छोटे छोटे टुकड़े करके, एकदम बारीक मैस कर लीजिये, दही, चीनी, जीरा,बेकिंग सोडा और काली मिर्च डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लीजिये. आटे को किसी डोंगे में निकाल लीजिये, आटे में बनाना मिश्रण डालकर आटे को चपाती के आटे से थोड़ा सख्त आटा गूथिये, अगर आटा सूखा लग रहा हो तो थोड़ा दही और डालकर मिलाया जा सकता है. आटे को ऊपर से तेल लगाकर 4-5 घंटे के लिये रख दीजिये, आटा फूल कर सैट हो जायेगा.

आटा तैयार है, कढ़ाई में तेल डालकर गरम करने के लिये रख दिजिये. आटे से छोटी छोटी लोइयां (10-12 लोइयां )बनाकर तैयार कर लीजिये. एक लोई उठाइये और चकले के ऊपर थोड़ा तेल लगाकर उस पर लोई रखिये और हल्के हाथ का दबाव देते हुये मोटी पूरी 1/4 सेमी. मोटी, 2 - 2 1/2 इंच के व्यास में पूरी बेल लीजिये, पूरी बेल कर किसी प्लेट में रख लीजिये, इसी प्रकार 6-7 पूरीयां बेल कर प्लेट में रख लीजिये.
तेल गरम हो गया है, मीडियम गरम तेल में पूरी डालिये और कलछी को दबाव देते हुये पूरी को फुलाइये और मीडियम आग पर पूरी को दोंनों ओर से गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये. सारी बनाना पूरी इसी तरह बेल कर तल कर निकाल लीजिये.
बनाना पूरी (Mangalore Buns Poori) को हरे धनिये की तीखी चटनी, नीबू का खट्टा अचार, आलू मसाला सब्जी या अपने मन पसन्द किसी भी सब्जी के साथ परोसिये और खाइये.
कमेंट (21)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: तान्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मंजीत जी, आप अपने स्वादानुसार बदलाव करके देख सकते हैं.
Is it good for toddlers (For my one year old baby)?
निशा: धार्ती जी, बेबी को ये पूरी खिलाई जा सकती हैं, इन पूरियों को 3 दिन तक खाया जा सकता है.
निशा: रेशमा जी, बनाना पूरी तो बहुत ही सोफ्ट बनती है, और इन्हैं बनाना भी बहुत ही सरल है, प्लीज आप इसका वीडियो देख लीजिये और फिर से ट्राई कीजिये, आप अच्छी पूरी बना लेंगी.
Thnks mam
निशा: शुभांगी, बहुत बहुत धन्यवाद.
I will wait for your reply.
निशा: मोनिका जी, गुड़ की मात्रा आटे की मात्रा की 1/3 होनी चाहिये, गुड़ अधिक होने से पूरी फट जाती हैं.
निशा: अम्फा जी, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दिनेश जी हां अवश्य डाली जा सकती है.
निशा: रुपाली जी मैं अवश्य लिखूंगी.
but few of puris became hard not spongy why?
निशा: लर्न, तेल पर्याप्त गरम न होने से एसा हो जाता है.
निशा: प्रिया, जी हां डाल सकते हैं, लेकिन बेकिंग पाउडर बेकिंग सोडा डबल मात्रा में डाला जाता है.
Banana puri or Mangalore buns which appear like puri and are spongy with little sweetness have a very unique and special taste. Serve during supper or enjoy eating with chutney or kasundi, you will like it in both ways.
Ingredients for Indian Banana Buns
Wheat flour - 1 cup
Banana - 1 (ripped)
Curd - 2-3 tbsp
Sugar - 2-3 tbsp
Cumin seeds - ½ tsp
Baking soda - ¼ tsp
Black pepper powder - ¼ tsp (optional)
Oil - for frying banana puri
How to prepare Banana buns
Peel banana and make small pieces. Finely mash the banana pieces and add curd, sugar, baking soda and black pepper powder. Mix all ingredients really well. Take flour in a big bowl and mix banana mixture into it. Knead hard dough for making the pooris. If dough appears to be dry then add some more amount of curd into it. Grease the dough with oil and keep it aside for 4-5 hours for fermenting so that it becomes puffy.
Dough is ready; take oil in a pan and place it on flame for heating. Make small balls (10-12 balls) from the dough. Take one ball, grease the rolling plate with some oil and roll the ball into a round circle with ¼ cm thickness and 2-2.5 inch diameter. Place the puri in a plate and like wise prepare all pooris.
When oil gets hot, gently place poori in the pan and press it slightly with a ladle so that it becomes fluffy. Fry poori on medium flame until it becomes golden brown from both sides. Like wise fry all prepared pooris.
Serve the banana poori with green coriander chutney, sour lemon pickle, aloo masala Sabzi or any Sabzi of your preference and enjoy eating.
निशा: वर्षा, थोड़ा सा बेकिंग सोडा डालना आवश्यक है, बेकिंग सोडा हार्मफुल नहीं है.