नागोरी पूरी - Nagori Puri Recipe

बेड़मी पूरी और नागोरी पूरी दिल्ली की खास पूरियां है जो सुबह सुबह नाश्ते में खायी जाती हैं. आकार में सामान्य पूरी से छोटी, फूली फूली नागोरी पूरी को आलू मसाला सब्जी और सूजी के हलवेके साथ बनाकर परोसा जाता है. नागौरी पूरी का खास बिस्कुटी कुरकुरा स्वाद आप सभी को बहुत पसंद आयेगा.
Read: Nagori Puri Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Nagori Poori
- मैदा - 1 कप
- सूजी - 1/2 कप
- तेल - 2 टेबल स्पून आटे में डालकर गूथने के लिये
- अजवायन - 1/4 छोटी चम्मच
- नमक - आधा छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
- तेल - पूरी तलने के लिये
विधि - How to make Nagori Poori
मैदा को किसी बड़े प्याले में निकाल लीजिये, सूजी भी प्याले में डाल दीजिये, नमक, अजवायन और तेल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लीजिये. गुनगुने पानी की सहायता से नरम आटा गूथिये (इतना आटा गूथने में लगभग आधा कप पानी लग जाता है), गुथे आटे को ढककर आधा घंटे के लिये रख दीजिये ताकि आटा फूल कर सैट हो जाय.
आधा घंटे बाद तेल के हाथ से आटे को मसल कर चिकना कर लीजिये, अब आटे से छोटी छोटी लोइयां तोड़ कर तैयार कर लीजिये, इतने आटे से 16 - 18 लोइयां बन जायेंगी. लोइयों को गोल करके, दबाकर पेड़ा का आकार दे दीजिये.
कढ़ाई में तेल गरम करने के लिये रख दीजिये और एक एक लोई उठाकर 2" - 2 1/2" इंच के व्यास में छोटी छोटी पूरियां बेलना शुरू कर दीजिये. पूरियां बीच में पतली न हों इसलिये उन्हैं किनारे से बेलें तो अच्छी बेली जायेंगी. 6-8 पूरीयां बेल कर तैयार कर लीजिये.

तेल गरम हो गया है चैक कर लीजिये. इसे चैक करने के लिये तेल में थोड़ा सा आटा तोड़कर डालिये, आटा सिककर ऊपर उठकर आना चाहिये, तेल गरम है, नागोरी पूरी तलने के लिये अधिक गरम तेल मत कीजिये, मीडियम गरम तेल में और मीडियम आग पर नागोरी पूरी तलने के लिये डालिये, एक बार में जितनी पूरी 3-4 कढ़ाई में आ जाय उतनी डाल दीजिये, पूरी को कलछी से दबा कर फुलाइये और पलट पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर, नैपकिन पेपर बिछी किसी प्लेट पर निकाल रख लीजिये. सारी पूरी इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिये.
आलू मसाला सब्जी और सूजी का हलवा तो आपने पहले ही तैयार करके रख लिया है, तो अब गरमा गरम क्रिस्पी नागोरी पूरी को आलू मसाला सब्जी और सूजी के हलवा के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव:
- पूरी खस्ता और फूली फूली अच्छी बने इसके के लिये आटे को गूथ कर आधा घंटे के लिये अवश्य रखें.
- पूरी को बेलते समय ध्यान रखे कि पूरी एक जैसी हो और बीच से पतली न हो. पूरी तलते समय तेल मीडियम गरम हो, और मीडियम, धीमी आग पर पूरी को गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर निकालें.
कमेंट (23)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: बीना जी, बहुत बहुत धन्यवाद. मुझे जानकर अच्छा लगा की आप इतने अच्छे से सभी रेसिपी बनाई हैं.
उसकी पहचान और विशेषता बता दीजीये।
निशा: रुचि जी, आज भी गुड़िय की शादी करके बच्चे खेलते हैं, ये हम अपने बचपन में खेला करते थे, जानकर अच्छा लगा, बहुत बहुत धन्यवाद.
We made according to your recipe.
But made a little change.
We took two cups of suji and half cup of Maida for poori. That tasted very good.
Thanks for the recipe.
निशा: पल्लवी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
But now after reading your recipe I can dare to make. Definitely I'll try to make and get back to u.
Thanks a lot Nisha ji.
निशा: पल्लव जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दीपिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निधि, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राकेश, पूरी के लिये आटा सख्त और सोफ्ट गूथिये, पूरी को बेलते समय ध्यान रखें कि वह चारों ओर से एक जैसी बिलनी चाहिये, तलते समय तेल अच्छा गरम हो तभी पूरी डालें और कलछी से दबाते हुये पूरी को फुलायें पूरी बहुत अच्छी बनती है.
kya recipes hai.Outstanding.
No 1.
aapki har recipe mujhe bhahut pasand hai but plz, mujhe momoj or badam pag ki bhi recipe bataiye....
निशा: प्रिया जी ओम शान्ति, मोमोज की रैसिपी वेबसाइट पर पहले से ही उपलब्ध है, सर्च बटन पर मोमोज लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
Keep rocking.
निशा: प्रीतम, जी हां आप आटा और सूजी से भी बना सकते हैं, नागौरी पूरी अच्छी बनेंगी.
निशा: विक्रम, आप मैसूर पाक रैसिपी बहुत जल्द देख सकेंगे.
निशा: चंदा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आशि, आप किसी भी अपनी मन पसन्द सब्जी के साथ इन्हैं खा सकती है, चटानी और अचार के साथ खाई जा सकती हैं.
निशा: निमिशा, जी हां कर सकते हैं.
Ingredients for Nagori Poori
Maida - 1 cup
Semolina - ½ cup
Oil - 2 tbsp (to knead dough)
Carom seeds - ¼ tsp
Salt - ½ tsp (as per taste)
Oil - for frying pooris
How to make Nagori Poori
Take out maida in nay big utensil. Also add semolina, salt, carom seeds and oil into it. Mix all ingredients nicely. With help of lukewarm water knead soft dough (for kneading this much quantity of flour we need ½ cup water). Keep it aside for ½ hour so that it gets fermented and becomes puffy.
After ½ hour grease your hands with some oil and knead the dough again. Now make small balls from it. With this much quantity of dough we can make 16-18 balls. Roll the balls giving them round shape and press them slightly.
Take oil in a pan and place it on flame for heating. Take one ball and roll it into poori with 2-2.5 inch diameter. Roll the pooris corners so that they don’t get thin from the center. Roll 6-8 pooris.
Check whether oil is hot or not. For this place little amount of dough in oil, it should float on the surface immediately. Oil is hot, for frying nagori poori oil should be medium hot. Gently place nagori poori in pan and fry on medium flame. Fry 3-4 pooris or as many as possible at a time. Press with a ladle and fry until it turns golden brown from both sides. Take out the fried pooris in a plate with absorbent paper. Like wise fry all pooris.
Serve crusty nagori poori with aloo masala sabzi and sooji halwa and enjoy eating.
Suggestion:
For making crusty and puffy pooris, ferment the dough for ½ hour.
While rolling the poori make sure it is even from all sides and doesn’t get thin from center.
Make sure oil is medium hot for frying pooris and fry on medium-low flame until they turn golden brown in color.