शाही समोसा - Shahi Samosa Recipe

किसी खास अवसर पर, खास पार्टी के लिये, किसी खास मेहमान के लिये या किसी त्योहार पर खास स्वाद वाले सूखे मेवे भरे हुये शाही समोसा बनाकर देखिये.
Read : Shahi Samosa Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Shahi Samosa
समोसे का आटा तैयार करने के लिये :
- मैदा - 2 कप
- अजवायन - 1/4 छोटी चम्मच
- नमक - आधा छोटी चम्मच
- घी - 1/4 कप
स्टफिंग के लिये
- आलू - 2 उबले हुये
- हरे मटर के दाने - 1/4 कप
- पनीर - 100 ग्राम
- काजू - 10 -12
- किशमिश - 1 टेबल स्पून
- हरा धनियां- 2-3 टेबल स्पून
- जीरा - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- धनियां पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- अदरक - 1 इंच टुकड़ा कद्दूकस किया हुआ (1 छोटी चम्मच पेस्ट)
- हरी मिर्च - 1 बीज निकाल कर बारीक कटी हुई.
- गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- अमचूर पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से कम
विधि - How to make Shahi Samosa
समोसे के लिये सबसे पहले आटा गूंथ कर तैयार कीजिये, मैदा में घी, नमक और अजवायन को क्रस करके डाल दीजिये, सारी चीजों को मिक्स कर लीजिये. आटे को थोड़ा थोड़ा पानी डालते हुये सख्त आटा गूथ कर तैयार कर लीजिये, इतना आटा गूथने में लगभग 3/4 कप पानी लग जाता है. गुथे आटे को ढककर आधा घंटे के लिये रख दीजिये, आटा फूल कर सैट हो जायेगा. जब तक आटा सैट होता है, तब तक समोसे में भरने के लिये स्टफिंग तैयार कर लीजिये.
स्टफिंग तैयार कीजिये: - Stuffing for Shahi Samosa
पनीर को छोटे छोटे क्यूब्स में काट कर तैयार कर लीजिये. आलू को छीलकर छोटा छोटा तोड़ लीजिये, काजू को छोटे छोटे 1 काजू के 6-7 टुकड़े करते हुये काट लीजिये. कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, तेल में जीरा डालिये, हल्का सा भूनिये, अदरक और हरी मिर्च डालकर थोड़ा सा भूनिये, मटर के दाने डालिये और 2 मिनिट भूनिये, धनियां पाउडर, पनीर के टुकड़े, आलू, काजू, किशमिश, नमक, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर, गरम मसाला और हरा धनियां डाल कर अच्छी तरह मिक्स होने तक भून लीजिये. स्टफिंग तैयार है, स्टफिंग को प्याले में निकाल लीजिये.

समोसे बनाइये:
समोसे के आटे को मसल मसल कर चिकना कर लीजिये, आटे से 1 बड़े नीबू के बराबर की लोई तोड़ लीजिये, इतने आटे से 5 - 6 लोई बन जायेंगी. एक लोई को चकले पर रखिये और बेलन से पतला 8-9 इंच के व्यास में बेल लीजिये. बेली हुई इस पूरी को बीच से लम्बाई में 2 भागों में काट कर बांट लीजिये. एक भाग को, एक भाग को उठाकर बायें हाथ पर रखिये, कटे हुये किनारे के आधे भाग पर उंगली से पानी लगाइये. दूसरे आधे भाग को उसके ऊपर रखते हुये कोन बना लीजिये. कोन में स्टफिंग भरिये, समोसे को ऊपर से आधा इंच खाली रहने दीजिये, खाली भाग में अन्दर की ओर उंगली से पानी लगाइये. पीछे की ओर एक प्लेट डाल दीजिये, अब दोंनो किनारे मिलाकर चिपका दीजिये, तैयार समोसे को प्लेट में रख दीजिये. सारे समोसे भरकर बनाकर तैयार कर लीजिये.
समोसे को तलने के लिये कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये. मीडियम गरम तेल में 4 - 5 या जितने समोसे कढ़ाई में एक बार में आ जायं डाल दीजिये, धीमी और मीडियम आग पर समोसे को पलट पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक तल लीजिये (एक बार के समोसे तलने में 10-12 मिनिट लग जाते हैं) तले समोसे प्लेट में बिछे नैपकिन पेपर पर निकाल कर रखिये. सारे समोसे तल कर तैयार कर लीजिये.
गरमा गरम शाही समोसे टमाटर सास, हरे धनिये की तीखी चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव:
समोसे का आटा पूरी के आटे से सख्त लगाये.
समोसे को धीमी आग पर तलें, समोसे एकदम खस्ता और कुरकुरे बनेंगे.
कमेंट (62)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: अनामिका जी, समोसे के लिये आटा सख्त गूथिये और समोसे को धीमी और मीडियम गैस पर तलिये, समोसे कुरकुरे बनेंगे. एक बार के समोसे तलने में 12 से 15 मिनिट लग जाते हैं.
निशा: ओ.पी. जी, धन्यवाद.
निशा: पूनम जी, नींबू का स्वाद इसमें अच्छा न लगे.
निशा: रविश जी, आटा अगर पतला है तो उसमें थोड़ा सूखा मैदा मिलाकर सख्त किया जा सकता है और फिर समोसे आसानी से बेले जा सकेंगे.
निशा: फरहा जी, बिलकुल खा सकते हैं.
निशा: राज जी, समोसे का आटा पूरी के आटे से सख्त लगाये. समोसे को धीमी आग पर तलें, समोसे एकदम मुलायम बनेंगे.
निशा: बिन्दू जी, समोसे का आटा पूरी के आटे से सख्त लगाये. समोसे को धीमी आग पर तलें, समोसे एकदम खस्ता और कुरकुरे बनेंगे.
thanks for it
निशा: गुरू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुनिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मेरी वेबसाइट पर गोल गप्पे की रेसिपी उपलब्ध है, आप वहां से देख कर सीख सकती हैं.
mere haatho me zyada test nhi h....me koi bhi recipi banau vo zyada testy nhi hoti h mene cooking abhi hi sikhi h plzz reply
निशा: निक्की जी, एसा बिलकुल न सोचें कि आपके हाथों में टेस्ट नहीं है, आपने कुकिंग शुरू कर दी है, और जल्दी ही आप स्वादिष्ट चीजें बनाने लगेंगी.
nice mam aapne bahut he acche tarikhe se bataya hai ki samosa kaise banate hai ? mai try jarur karungi
निशा: पल्लवी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
nisha ji kya aap email i.d par recipe bhej sakti h plz
samosa pad kadak nathi rahetu
Wooo nice
निशा: कोमल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अवतार जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अब्बास जी, समोसे के लिये आटा सख्त गूथा हो और तलते समय धीमी आग पर अच्छे गोल्डन ब्राउन होने तक तले जाय, समोसे क्रिस्पी बनेंगे.
निशा: दीया राज ज्, बहुत बहुत धन्यवाद.
par thore cripsy nahi bane...poori kee tarah ho gaye.
निशा: हरीश जी, समोसे को गैस धीमी करके, क्रिस्पी होने तक तलेंगे तो समोसे अवश्य क्रिस्पी बनेंगे.
निशा: चारु, समोसे का आटा पूरी के आटे से थोड़ा सख्त गूथिये और तलते समय धीमी आग पर अच्छे ब्राउन होने तक तलिये, 1 बार के समोसे तलने में 10 - 12 मिनिट लगाइये, समोसे क्रिस्पी और अच्छे बनेंगे.
निशा: सपना जी, समोसे का आटा सख्त गूथिये, और समोसे को कम गरम तेल में तलने के लिये डालिये, अच्छे गोल्डन ब्राउन होने तक तल लिजिये, समोसे बहुत देर तक अच्छे रहेंगे.
निशा: पूजा, वेबसाइट पर कई तरह के समोसे की रेसिपी उपलब्ध है, और सभी में हमने फोल्ड करने का तरीका बताया है, प्लीज वीडियो देख लीजिये, बहुत सरल है आप तुरन्त समझ लेंगी.
निशा: मुनीरा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.