शाही समोसा - Shahi Samosa Recipe

किसी खास अवसर पर, खास पार्टी के लिये, किसी खास मेहमान के लिये या किसी त्योहार पर खास स्वाद वाले सूखे मेवे भरे हुये शाही समोसा बनाकर देखिये.
Read : Shahi Samosa Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Shahi Samosa
समोसे का आटा तैयार करने के लिये :
- मैदा - 2 कप
- अजवायन - 1/4 छोटी चम्मच
- नमक - आधा छोटी चम्मच
- घी - 1/4 कप
स्टफिंग के लिये
- आलू - 2 उबले हुये
- हरे मटर के दाने - 1/4 कप
- पनीर - 100 ग्राम
- काजू - 10 -12
- किशमिश - 1 टेबल स्पून
- हरा धनियां- 2-3 टेबल स्पून
- जीरा - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- धनियां पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- अदरक - 1 इंच टुकड़ा कद्दूकस किया हुआ (1 छोटी चम्मच पेस्ट)
- हरी मिर्च - 1 बीज निकाल कर बारीक कटी हुई.
- गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- अमचूर पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से कम
विधि - How to make Shahi Samosa
समोसे के लिये सबसे पहले आटा गूंथ कर तैयार कीजिये, मैदा में घी, नमक और अजवायन को क्रस करके डाल दीजिये, सारी चीजों को मिक्स कर लीजिये. आटे को थोड़ा थोड़ा पानी डालते हुये सख्त आटा गूथ कर तैयार कर लीजिये, इतना आटा गूथने में लगभग 3/4 कप पानी लग जाता है. गुथे आटे को ढककर आधा घंटे के लिये रख दीजिये, आटा फूल कर सैट हो जायेगा. जब तक आटा सैट होता है, तब तक समोसे में भरने के लिये स्टफिंग तैयार कर लीजिये.
स्टफिंग तैयार कीजिये: - Stuffing for Shahi Samosa
पनीर को छोटे छोटे क्यूब्स में काट कर तैयार कर लीजिये. आलू को छीलकर छोटा छोटा तोड़ लीजिये, काजू को छोटे छोटे 1 काजू के 6-7 टुकड़े करते हुये काट लीजिये. कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, तेल में जीरा डालिये, हल्का सा भूनिये, अदरक और हरी मिर्च डालकर थोड़ा सा भूनिये, मटर के दाने डालिये और 2 मिनिट भूनिये, धनियां पाउडर, पनीर के टुकड़े, आलू, काजू, किशमिश, नमक, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर, गरम मसाला और हरा धनियां डाल कर अच्छी तरह मिक्स होने तक भून लीजिये. स्टफिंग तैयार है, स्टफिंग को प्याले में निकाल लीजिये.

समोसे बनाइये:
समोसे के आटे को मसल मसल कर चिकना कर लीजिये, आटे से 1 बड़े नीबू के बराबर की लोई तोड़ लीजिये, इतने आटे से 5 - 6 लोई बन जायेंगी. एक लोई को चकले पर रखिये और बेलन से पतला 8-9 इंच के व्यास में बेल लीजिये. बेली हुई इस पूरी को बीच से लम्बाई में 2 भागों में काट कर बांट लीजिये. एक भाग को, एक भाग को उठाकर बायें हाथ पर रखिये, कटे हुये किनारे के आधे भाग पर उंगली से पानी लगाइये. दूसरे आधे भाग को उसके ऊपर रखते हुये कोन बना लीजिये. कोन में स्टफिंग भरिये, समोसे को ऊपर से आधा इंच खाली रहने दीजिये, खाली भाग में अन्दर की ओर उंगली से पानी लगाइये. पीछे की ओर एक प्लेट डाल दीजिये, अब दोंनो किनारे मिलाकर चिपका दीजिये, तैयार समोसे को प्लेट में रख दीजिये. सारे समोसे भरकर बनाकर तैयार कर लीजिये.
समोसे को तलने के लिये कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये. मीडियम गरम तेल में 4 - 5 या जितने समोसे कढ़ाई में एक बार में आ जायं डाल दीजिये, धीमी और मीडियम आग पर समोसे को पलट पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक तल लीजिये (एक बार के समोसे तलने में 10-12 मिनिट लग जाते हैं) तले समोसे प्लेट में बिछे नैपकिन पेपर पर निकाल कर रखिये. सारे समोसे तल कर तैयार कर लीजिये.
गरमा गरम शाही समोसे टमाटर सास, हरे धनिये की तीखी चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव:
समोसे का आटा पूरी के आटे से सख्त लगाये.
समोसे को धीमी आग पर तलें, समोसे एकदम खस्ता और कुरकुरे बनेंगे.
कमेंट (62)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: धरमवीर जी, वेबसाइट पर इमली की मीठी चटनी और सोंठ जो शादियों में बनाई जाती है उसकी रैसिपी दी है, सर्च बटन पर इमली की मीठी चटनी लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: हिमान्शु जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
thnk you so much for your all recipes...
mam kachiri ka aata kaisa hoga skhat ya naram...
plz ans me mam
Maine pehli baar samese banaye isi liye chote aakar k rakhe. Samose bahut hi swadist bane aur ghar me sabko bahut pasand aaye. Aapki website se mujhe cooking me bahut madad milti hai kyonki aapki recepies bina pyaaz aur lassun k hoti hai.
Thanx aunty.
निशा: कलोंजी, काले तिल नहीं होते हैं,इसे इंगलिश में nigella sativa कहते हैं.
निशा: सिरिशा, कलोंजी सीड्स मत डालिये, ये आवश्यक नहीं है.
निशा: समोसे की स्टफिंग आलू और सब्जियों की है, इसे आप उसी दिन बनायेंगी तो अच्छा रहेगा.
निशा: म्रुनाली, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: स्वाती जी हां समोसे बेक भी कर सकते हैं.
निशा: नीरू, रिफाइन्ड तेल ज्यादा अच्छा है.
i cant believe this mam ki mene itni achi recipe banayi.................
निशा: आराध्या, बहुत बहुत प्यार और बहुत बहुत धन्यवाद.
thanx
निशा: मनोज समोसे के साथ हरे धनिये पोदीना की चटनी और इमली की मीठी चटनी खाई जाती है, ये दोनों चटनी वेबसाइट पर पहले से उपलब्ध हैं.
निशा: सिमरन, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुनीता, जी हां अरारोट मिलाया जा सकता है, 1 कप मैदा में 2 टेबल स्पून अरारोट मिला लीजिये, इससे समोसे ज्यादा कुरकुरे बनते हैं.
please send for me some new racipes
निशा: किरन, समोसे के लिये आटा सख्त गूथिये और समोसे को धीमी और मीडियम गैस पर तलिये समोसे, एक बार के समोसे तलने में 12-15 मिनिट लग जाते हैं, समोसे कुरकुरे बनेंगे.
निशा: स्वेता, अच्छे समोसे बनाने के लिये, बहुत बहुत धन्यवाद. दाल जो आप बनाना चाहती है, दाल की रैसिपी देखकर दाल बनाइये आप अच्छी दाल अवश्य बना लेंगी.
Hume aapki recipe's bahot he achi lagti hai aur me unhe try bhi karti hu.. bus issi tarah achi achi recipe's upload kiya kejiye.... hum sabke leyen.
THANK YOU!
निशा: मधु, आपको मेरा भी बहुत बहुत धन्यवाद.
aasani se banne wala cake recipe den.
निशा: साबिर, वेबसाइट पर कई प्रकार के केक उपलब्ध हैं और सभी आसानी से बन जाते हैं, प्लीज बना कर देखिये.
Try making shahi samosa recipe for any special party, occasion, for a special guest or on any festival and enjoy eating.
Ingredients for Shahi Samosa
For dough:
Maida - 2 cup
Carom seeds - ¼ tsp
Salt - ½ tsp
Ghee - ¼ cup
For stuffing:
Potato - 2 (boiled)
Green peas - ¼ cup
Paneer - 100 grams
Cashew nuts - 10-12
Raisins - 1 tbsp
Green coriander - 2-3 tbsp
Cumin seeds - ¼ tsp
Coriander powder - ½ tsp
Ginger - 1 inch piece (grated) (1 tsp paste)
Green chilly - 1 (remove seeds and cut finely)
Garam masala - less then ¼ tsp
Mango powder - less then ¼ tsp
Red chilly powder - less then ¼ tsp
How to make Shahi Samosa
Knead dough for making samosas. Add ghee, salt and carom seeds in maida. Mix all ingredients. Add little water at a time and knead a little hard dough. For kneading this much quantity ¾ cups of water is used. Cover the dough and keep it aside for fermenting for ½ hour. Meanwhile prepare stuffing for samosas.
Stuffing for Shahi Samosa
Cut paneer into small chunks. Peel potatoes and mash them finely. Make 6-7 pieces from one cashew nut. Take oil in a pan and place it on flame for heating. Add cumin seeds in oil and sauté for while. Add green chilly, ginger and green peas and sauté for 2 minutes. Now also add coriander powder, paneer chunks, potatoes, cashew nuts, raisins, salt, red chilly powder, mango powder, garam masala and green coriander leaves. Mix all ingredients really well. Stuffing is ready; take it out it in a bowl.
How to make samosas:
Knead the dough until it becomes soft. Take little amount of dough (lemon size) and roll it. 5-6 balls can be prepared from this much quantity of dough. Take one ball and place it on rolling plate. With help of rolling pin roll it into 8-9 inch diameter round roti. Divide the roti from center into two equal halves. Keep one part in your hand and put some water on the edges with help of a finger. Fold the edges giving it a round shape. Fill stuffing in the cone, leaving ½ inch space from top. Now again put some all around the edges from inner side. Give a plate or fold at the back side and stick both the sides nicely making sure the stuffing doesn’t pops out. Keep the prepared samosa on a plate and like wide prepare all samosas.
Take oil for frying samosas in a pan and place it on flame for heating. When oil gets medium hot add 4-5 or as many as samosas as possible in the pan and fry on low medium flame until they turn golden brown in color (it take 10-12 minutes for frying samosas of one time). Take out fried samosas in a plate with absorbent paper. Like wise fry all samosas.
Serve piping hot shahi samosas with tomato sauce, green coriander spicy chutney and enjoy eating.
Suggestion:
Knead hard dough for making samosas.
Fry samosas on low flame, they will turn out crusty and crispy.
निशा: अनुक्रिति, ठंड के दिनों में हल्के गरम पानी से आटा गूथिये, और आटे में रिफाइन्ड भी डाला जा सकता है.