आलू भरी हरी मिर्च - Potato Stuffed Chilli Peppers

कम तीखी मोटी वाली आलू भरी हरी मिर्च बहुत ही स्वादिष्ट बनती है. आलू भरी मिर्च को रोटी, परांठे या चावल के साथ खाइये, आपको बहुत पसन्द आयेंगी.
Read : Potato Stuffed Chilli Peppers in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Potato Stuffed Chilli Peppers
- हरी मिर्च मोटी वैराइटी वाली - 5-6
- उबले आलू - 4-5 मीडियम साइज के
- हरा धनियां - 2 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- नमक - आधा छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
- जीरा - 1/4 छोटी चम्मच
- हींग - 1-2 पिंच
- अदरक पेस्ट - आधा छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- तेल - 2 टेबल स्पून
विधि - How to make Aloo Stuffed Chilli Peppers
सबसे पहले आलू को छील कर बारीक तोड़ लीजिये, आलू में नमक, लाल मिर्च, अमचूर पाउडर,धनियां पाउडर, अदरक और हरा धनियां सारी चीजों को डालिये और अच्छी तरह से मिलने तक मिक्स कीजिये. हरी मिर्च में भरने के लिये स्टफिंग तैयार है.
हरे मिर्च को ऊपर से लम्बाई में इस तरह काटिये कि वह नीचे से जुड़ी रहें, सारी हरी मिर्च काट कर तैयार कर लीजिये.

एक हरी मिर्च हाथ में उठाइये और कटे हुये भाग को खोलिये, चम्मच से स्टफिंग उठाइये, मिर्च के खुले भाग पर रखिये और दबा दबाकर मिर्च को पूरी भर कर प्लेट में रख लीजिये, सारी मिर्च भर कर तैयार कर लीजिये.
कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, गरम तेल में जीरा और हींग डालिये, जीरा भुनने के बाद, भरी हुई हरी मिर्च को तेल में सिकने के लिये एक एक करके लगा दीजिये. कढ़ाई को ढककर हरी मिर्च को 2 मिनिट पकने दीजिये, ढक्कन खोलिये और हरी मिर्च को पलट दीजिये, अब फिर से 1 मिनिट के लिये ढककर हरी मिर्च को सिकने दीजिये, हरी मिर्च को खोलिये वे नरम हो गई हैं और काफी सिक गई हैं, अब खुले ही हरी मिर्च को जहां से वह नहीं सिकी हैं, पलट पलट कर 1-2 मिनिट तक सेक लीजिये. हरी मिर्च चारों ओर से गोल्डन ब्राउन हो गई हैं.
आलू भरी हरी मिर्च बनकर तैयार है. आलू भरी मिर्च चपाती परांठे, दाल चावल के साथ परोसिये खाने के स्वाद बहुत बढ़ जाता है. आलू भरी हरी मिर्च को फ्रिज में रखकर 2 दिन तक खाया जा सकता है.
कमेंट (42)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: शंभु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: भाग्यश्री जी, हां, आप अमचूर पाउडर की जगह नींबू के जूस का उपयोग भी कर सकते हैं.
निशा: खुशबू जी, हां, उबले आलू ही लेने हैं.
निशा: सूरज जी, आपको भी मेरी तरफ से बहुत-बहुत धन्यवाद.
I have a question
Kya is recipe ko choti mirch se nahi banaya ja sakta
निशा: पूजा जी, बना सकते हैं लेकिन उनका आकार छोटा होने से उनमें स्टफिंग करना थोडा़ मुशकिल होगा.
निशा: जानकर अच्छा लगा, धन्यवाद ज्योति जी.
निशा: प्रिया जी हां अवश्य डाल सकते हैं.
निशा: निशु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
i just got married n mere hubby ko khane ka bhut shock hai,, n apki receips ki vjhse mjh bhut bhut help milti hai,, thank u sooo soo much ma'am.. apki vhjse se hum sbko itna kuch sikhne ko milta hai,, vo bhi bikl free of cost,, vhna cooking classes mein to 1 receip btna ka kitna charge lete hai..again thnku ma'am & god bless u.. :)
निशा: तनु, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: तनु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
mam
निशा: श्रीमती वर्मा आपने हमें इतना अच्छा कमेन्ट दिया है कि मैं यहां आपके कमेन्ट का जबाव देते हुये मुस्कुरा रही हूँ, बहुत खुश हो रही हूँ, बहुत बहुत धन्यवाद.
can u pls invent some more nice mughalai dishes. some very extraordinary one.
These came out amazing! Thanks for all your great recipes.
Thankyou so much for your easy & innovation ways of cooking..
निशा; पूर्वा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शर्मा जी, थोड़ी सावधानी रखते हुये मिर्च को पलटा जाय तब मिर्च से आलू बाहर नहीं आयेंगे.
Mam alio ko boil krke ya kache todna hai
निशा: जयप्रकाश जी, आलू उबले लेने चाहिये.
निशा: सौरभ, आलू में सारे मसाले अच्छी तरह मिलाकर मिर्च के अन्दर भर लीजिये, या इन्हैं फ्राई करके मिर्च में भर लीजिये, दोंनो तरह से बनाये जाते हैं.
निशा: निखिल, कमरकस एक तरह का गोंद ही जो पेड़ों से मिलता है, कमरकस जोड़ों के दर्द के लिये, कमर के दर्द के लिये अच्छा होता है, इसके डिटेल जानकारी इन्टरनेट पर सर्च कर सकते है.