काजू बादाम पोहा नमकीन – Kaju Badam Poha Namkeen Recipe

यदि आप आसानी से बनने वाले लेकिन बेहद स्वादिष्ट नमकीन की तलाश में है तो काजू बादाम पोहा नमकीन (Kaju Badam Poha Namkeen Recipe) बना कर देखिये..
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kaju Badam Poha Namkeen
- मोटा पोहा - 150 ग्राम (1 कप)
- मूंगफली दाने - 150 ग्राम ( 1 कप)
- काजू - 100 ग्राम (आधा कप)
- बादाम - 100 ग्राम (आधा कप)
- किशमिश - 50 ग्राम ( एक चौथाई कप)
- नारियल - 50 ग्राम (एक चौथाई कप)
- तेल - तलने के लिये
मसाला
- नमक - एक छोटी चम्मच से कम
- काला नमक - छोटी आधा चम्मच
- काली मिर्च - 20-25 ( छोटी आधा चम्मच पाउडर)
- जीरा - छोटी आधा चम्मच
- हींग - 1 पिंच
- अमचूर पाउडर - छोटी आधा चम्मच
- धनियां पाउडर - छोटी एक चम्मच
- लाल मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
विधि - How to make Kaju Badam Poha Namkeen
पोहे थाली में डालकर बीन फटक कर साफ कर लीजिये. मूंगफली के दाने भी देख लीजिये. किशमिश के डंठल तोड़ लीजिये. काजू को 2 भागों में काट लीजिये. नारियल पतला पतला काट लीजिये.
पोहा तलने के लिये कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, तेल के अच्छी तरह गरम होने के बाद, आधा पोहा गरम तेल में डालिये, आग कम कर दीजिये और पोहा फूलने के बाद, पोहा किसी छलनी जो डोंगा के ऊपर रखी हो उसमें निकाल कर रखिये, ताकि पोहे अतिरिक्त तेल निकल कर डोंगे में आ जायेगा. बचा हुआ पोहा भी इसी तरह तल कर निकाल लीजिये.
बचे तेल में काजू के दाने धीमी आग करके डालिये और हल्के ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये. बादाम भी धीमी आग पर हल्के ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये. अब मूंगफली के दाने डालिये और उन्हैं धीमी आग पर हल्के ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये.

कढ़ाई में अभी तेल बचा है तो निकाल लीजिये. हल्की गरम कढ़ाई में धीमी आग पर नारियल को भूनिये और हल्का ब्राउन होने तक भून कर निकाल लीजिये.
सारी चीजों को किसी बड़े बर्तन में मिला लीजिये.
मसाला तैयार कीजिये
काली मिर्च, जीरा, धनियां और हींग गरम तवे पर डालकर थोड़ा सा भून लीजिये, भुने मसाले काला नमक, सादा नमक, अमचूर पाउडर लाल मिर्च पाउडर सबको बारीक पीस लीजिये.
पिसे मसालों को सारे मिक्स किये हुये नमकीन में डालकर चमचे से अच्छी तरह मिला दीजिये.
काजू बादाम पोहा नमकीन तैयार है. एकदम ठंडा होने पर काजू बादाम पोहा नमकीन को एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और जब आपका मन करे कन्टेनर से काजू बादाम पोहा नमकीन निकालिये और खाइये.
सुझाव
आपने अगर अपने घर पर चाट मसाला (Chat Masala) तैयार कर रखा है तब आप ये मसाला मत बनाइये और 2 - 2 1/2 छोटी चम्मच चाट मसाला नमकीन में डालकर अच्छी तरह मिला दीजिये. स्वादिष्ट काजू बादाम पोहा नमकीन (Kaju Badam Poha Namkeen) तैयार
Kaju Badam Poha Namkeen Recipe video
कमेंट (22)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: शशि जी, धन्यवाद.
निशा: निधि जी, हां ये एक ही होते हैं और ये आपको किसी भी किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाएगा.
aanya kayse hai answar zaroor dena mam
o.k.
निशा: जीनत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: वंदना जी, पका हूआ सूखा नारियल है.
निशा: प्रियंका, बहुत बहुत धन्यवाद.
I will try soon...
Maine bhi Banayi thi lakin namkeen mein
tail zyada ho gaya kya karna chaahiye. Please batiye
निशा: मनोज, नमकीन को नैपकिन पेपर पर थोड़ी देर के लिये रख दीजिये, पेपर एक्सट्रा तेल एब्जोर्ब कर लेगा.
I just want to thank you for your delicious recipes, I declare myself fan of the mystical Indian culture, food and traditions, thanks for sharing! i already taste this Poha, and is so tasty! Namaste...
निशा: अर्चना, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अभिशेक, बहुत बहुत धन्यवाद.
mera ek women's group hai himachal pradesh me...hum kuch aise recipes ki talaash me hain jo snacks ya breakfast cereal ki tarah use kar sake aur jinki shelf life 6 maheene ya zada ho...ye ek village ki ladkio ka group hai jiski sale proceeds directly un ladies ko jati hai....aapse umeed karti hu ki aap mujhe mere email par jawaab zarur dengi...aur kuch aise recipes hame suggest karengi..hum apke bohot abharai rahenge
निशा: पियूषा, नमकीन, तली मुंग दाल, चना दाल, खोखले कुरकुरे चना, चिक्की, मठरी, नमक पारे, शकर पारे, बेसन पारे, पोहा नमकीन, साबूदाना नमकीन जिन चीजों में पानी की मात्रा बिलकुल नहीं रहती वे 6 माह तक भी रख यूज कर सकते हैं,ये सभी रेसिपी वेवसाइट पर उपलब्ध हैं.
निशा: मंजीत, इसमें पोहा तलने के लिये तेल तो लगेगा ही.
निशा: हिमानी, कार्नफ्लेक्स भी डाल सकती हैं ,सभी चीजों के अनुपात के अनुसार ले लीजिये और सारी चीजों को तलने के बाद मिला दीजिये.
निशा: अबिदा, हम जल्दी ही करने की कोशिश करेंगे.
निशा: प्रियंका, आप सही कह रही हैं, पोहे में चीनी भी खट्टे मीठे स्वाद के लिये ही डाली गई है.
ragda patis me dalne wale sukhe pile matar kahan milte hai aut saath hi paavbhaji masala ki recipee bhi btaye
निशा: रुचि, दाल बेचने वालों के पास ये मटर मिल जाते हैं. पावभाजी की रैसिपी नाश्ता कालम में देखी जा सकती है.
paneer pasanda aur Hyderabadi biryani ki recipe bhi bataye.
thanks a ton.....