निमकी - Nimki Recipe

नमकपारे जैसे कुरकुरे लेकिन कई परतों वाले और कलोंजी का खास स्वाद समेटे निमकी दिखने में बोम्बे काजा जैसे होते हैं, लेकिन स्वाद में नमकीन मसालेदार. इन्हें चाहें तो मसाला की तरह खायें चाहे तो कसूंदी या धनिया चटनी के साथ खायें, दोनों तरह खाने से इसका अद्भुत स्वाद आपको बेहद पसंद आयेगा.
Read: Nimki Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Nimki
- मैदा - 1 कप
- तेल मैदा में डालने के लिये - 2 टेबल स्पून
- नमक - 1/4 छोटी चम्मच
- कलोंजी - 1/4 छोटी चम्मच
- चाट मसाला - 1/4 छोटी चम्मच
- तेल - निमकी तलने के लिये
साटा बनाने के लिये
- मैदा - 1 टेबल स्पून
- देशी घी - 1 टेबल स्पून
विधि - How to make Nimki.
मैदा को किसी बर्तन में निकाल लीजिये, तेल, नमक और कलोंजी मैदा में डालकर अच्छी तरह मिला दीजिये, थोड़ा थोड़ा पानी डालते हुये पूरी के आटे से भी सख्त आटा गूंथ कर तैयार कीजिये. आटे को ढककर 15-20 मिनिट के लिये रख दीजिये, आटा फूल कर सैट हो जायेगा.
घी और 1 टेबल स्पून मैदा को मिला कर, फैट कर साटा तैयार कर लीजिये.
तैयार आटे को मसल मसल कर गोल लोई बना लीजिये. लोई को 10-12 इंच के व्यास में परांठे की तरह पतला बेल लीजिये. बेले हुये परांठे के ऊपर साटा डालकर, परांठे के ऊपर सरफेस पर चारों ओर फैलाइये, और ऊपर से चाट मसाला छिड़क दीजिये.

अब साटा लगे परांठे को रोल कीजिये. रोल को 1/2 - 3/4 सेमी की चौड़ाई में गोले काट कर तैयार कर लीजिये. रोल के गोलों को अलग कीजिये और उसकी लोई बना लीजिये. सारी लोई बनाकर तैयार कर लीजिये.
एक लोई उठाइये, चकले पर रखिये और बेलन की सहायता से 3 इंच के व्यास में परांठे की तरह बेलिये, बेली हुई पूरी को आधा करते हुये अर्धचन्द्राकार आकार में मोड़ लीजिये, अब इसे और आधा करते हुये तिकोने आकार में मोड़ लीजिये, अब फोर्क की सहायता से 4-5 प्रिक कीजिये, दोनों ओर प्रिक कर लीजिये. सारे निमकी बेलकर, मोड़कर, और प्रिक करके तैयार कर लीजिये.
कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, तेल को मीडियम गरम कीजिये, जितनी निमकी एक बार में कढ़ाई में आ जाय उतनी डालकर निमकी को मीडियम और धीमी आग पर गोल्डन ब्राउन होने तक तलिये (एक बार निमकी तलने 10-12 मिनिट लग जाते हैं). तले हुये निमकी प्लेट में बिछे नैपकिन पेपर पर निकाल लीजिये. सारे निमकी इसी प्रकार तल कर तैयार कर लीजिये.
खस्ता कुरकुरे निमकी (Kurkuri Nimki) तैयार है, निमकी को पूरी तरह ठंडा होने के बाद एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये, और 2 महिने तक खाते रहिये.
सुझाव:- निमकी को धीमी और मीडियम आग पर ही तलना है, तेज आग पर तले गये निमकी अन्दर से कच्चे रह जाते हैं.
Nimki Recipe video in Hindi
कमेंट (72)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: पारो जी, मैदा में थोडा़ आटा मिक्स करके इसे बना सकते हैं.
निशा: कुमारी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: टीना जी, हां, रिफाइन्ड अॉयल भी यूज कर सकते हैं.
निशा: संतोषिनी जी, हां आप वेजीटेबल घी या ओयल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
pls bataiye ki nimki mein hum kasoori methi ka flavour dal sakte hai or agar han to kya iske saath koi or ingredient bhi dalna hai
pls reply fast
निशा: अक्षा जी, हां, कसूरी मैथी डाल सकती हैं.
निशा: रीना जी, आपको भी मेरी तरफ से बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: विजय जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: भूमिका जी, निमकी को तल कर ही बनाया जाता है, आप इसे बेक कर सकते हैं, आप इसे 220 डि.से. पर पहले 15 मिनिट बेक करके चैक कीजिये, और समय बढ़ाते हुये इन्हैं गोल्डन ब्राउन होने तक बेक होने दीजिये, और यहां शेयर कीजिये कि बेक्ड निमकी कैसी बनी?
Meri nimki talent ke time khul jati hai
निशा: अल्पा जी, निमकी को अच्छी तरह दबा दीजिये, नहीं खुलेंगी.
Resipe
hi mam
please give us recipe of punjabi pinniyan
निशा: मोनिका जी, मैं ये पिन्नी बनाने की कोशिश करती हूँ.
kya a kurkure bante hain?
निशा: कलोंजी, अजवाय और जीरा की तरह से बीज हैं जो मसाले के रूप में यूज किये जाते हैं, निमकी बहुत ही स्वादिष्ट और क्रस्पी बनते हैं.
Thanks a lot.
निशा: कमला जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Nimki maine 2 bar banae wo bahut achhi bani.
निशा: वर्षा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सामीना जी, अगली बार निमकी को थोड़ा पहले की अपेक्षा पतला बेलिये और धीमी आग पर अच्छी ब्राउन होने तक तलिये,निमकी अन्दर तक सिकी और बहुत अच्छी बनेगी.
निशा: घनश्याम जी, घी और मैदा को मिलाकर जो मिश्रण बना है वह साटा कहलाता है.
निशा: प्रेरणा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शंशाक, प्लीज आप वेबसाइट देख कर, अपनी मनपसन्द रैसिपी खुद चुन सकते हैं.
निशा: श्रेय, कलोंजी को इंगलिश में nigella sativa कहते हैं.
निशा: विशाल, कलौंजी तीखी खुशबू वाला मसाला है, ये छोटे छोटे काले तिल जैसे होते हैं, किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाते हैं.
निशा: रेखा, वेबसाइट पर कितने ही प्रकार की मठरी उपलब्ध है, आप उन्हैं देख सकते हैं, पीकी मठरी बनाने के लिये मैदा में नमक और अजवायन नहीं डालना है, मठरी इसी प्रकार से बनाई जायेंगी, कुछ स्पेशल हो तब आप थोड़ा डिटेल बताइये, मैं कोशिश करूंगी.