निमकी - Nimki Recipe

📅 11 सितंबर 2012 👁 4.4 लाख बार देखी गई 💬 72 कमेंट ★ 4.0 (6821)

Nimki namkeen masala
नमकपारे जैसे कुरकुरे लेकिन कई परतों वाले और कलोंजी का खास स्वाद समेटे निमकी दिखने में बोम्बे काजा जैसे होते हैं, लेकिन स्वाद में नमकीन मसालेदार. इन्हें चाहें तो मसाला की तरह खायें चाहे तो कसूंदी या धनिया चटनी के साथ खायें, दोनों तरह खाने से इसका अद्भुत स्वाद आपको बेहद पसंद आयेगा.

Read: Nimki Recipe in English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Nimki

  • मैदा - 1 कप
  • तेल मैदा में डालने के लिये - 2 टेबल स्पून
  • नमक - 1/4 छोटी चम्मच
  • कलोंजी - 1/4 छोटी चम्मच
  • चाट मसाला - 1/4 छोटी चम्मच
  • तेल - निमकी तलने के लिये

साटा बनाने के लिये

  • मैदा - 1 टेबल स्पून
  • देशी घी - 1 टेबल स्पून

विधि - How to make Nimki.

मैदा को किसी बर्तन में निकाल लीजिये, तेल, नमक और कलोंजी मैदा में डालकर अच्छी तरह मिला दीजिये, थोड़ा थोड़ा पानी डालते हुये पूरी के आटे से भी सख्त आटा गूंथ कर तैयार कीजिये. आटे को ढककर 15-20 मिनिट के लिये रख दीजिये, आटा फूल कर सैट हो जायेगा.
घी और 1 टेबल स्पून मैदा को मिला कर, फैट कर साटा तैयार कर लीजिये.

तैयार आटे को मसल मसल कर गोल लोई बना लीजिये. लोई को 10-12 इंच के व्यास में परांठे की तरह पतला बेल लीजिये. बेले हुये परांठे के ऊपर साटा डालकर, परांठे के ऊपर सरफेस पर चारों ओर फैलाइये, और ऊपर से चाट मसाला छिड़क दीजिये.

Nimki masala Recipe
अब साटा लगे परांठे को रोल कीजिये. रोल को 1/2 - 3/4 सेमी की चौड़ाई में गोले काट कर तैयार कर लीजिये. रोल के गोलों को अलग कीजिये और उसकी लोई बना लीजिये. सारी लोई बनाकर तैयार कर लीजिये.
एक लोई उठाइये, चकले पर रखिये और बेलन की सहायता से 3 इंच के व्यास में परांठे की तरह बेलिये, बेली हुई पूरी को आधा करते हुये अर्धचन्द्राकार आकार में मोड़ लीजिये, अब इसे और आधा करते हुये तिकोने आकार में मोड़ लीजिये, अब फोर्क की सहायता से 4-5 प्रिक कीजिये, दोनों ओर प्रिक कर लीजिये. सारे निमकी बेलकर, मोड़कर, और प्रिक करके तैयार कर लीजिये.

कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, तेल को मीडियम गरम कीजिये, जितनी निमकी एक बार में कढ़ाई में आ जाय उतनी डालकर निमकी को मीडियम और धीमी आग पर गोल्डन ब्राउन होने तक तलिये (एक बार निमकी तलने 10-12 मिनिट लग जाते हैं). तले हुये निमकी प्लेट में बिछे नैपकिन पेपर पर निकाल लीजिये. सारे निमकी इसी प्रकार तल कर तैयार कर लीजिये.

खस्ता कुरकुरे निमकी (Kurkuri Nimki) तैयार है, निमकी को पूरी तरह ठंडा होने के बाद एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये, और 2 महिने तक खाते रहिये.

सुझाव:- निमकी को धीमी और मीडियम आग पर ही तलना है, तेज आग पर तले गये निमकी अन्दर से कच्चे रह जाते हैं.

Nimki Recipe video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.0 / 5 (6821 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (72)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

manorama
soft or khush khuse banane ke liye kiya kare
shahana khan
aapki her recipe mujhe bhut pasand hai. i like
nimki
chandajha
thanx nishaji i tried this recipe n it was excellent.
Vandana
What is Sata
निशा: वन्दना, निशा: मैदा और घी को मिलाकर फैट कर तैयार किये हुये मिश्रण को साटा कहते हैं.
Divya
Ma'am what is sata?
निशा: मैदा और घी को मिलाकर फैट कर तैयार किये हुये मिश्रण को साटा कहते हैं.
juhi
hello aunty i tried it today and it was excellent thank u so much.....juhi
nirmal kaur
very nice mam. but ye sata kya hai g
निशा: घी और मैदा को अच्छी तरह फैट लिया है, इसी को साटा कहते हैं.
priyanka jain
nisha ji aapki recipe achi h
Shona
Thankq so much ...Recipie is excellent...
Mamta
Ofcourse, Pooja ye kalonji dane (black color) hi hai. Pooja kya nimki me karele dale hye nazar aa rahe hai.
pooja
nishaji,aapne jo kalonji use ki he wo kalonji dane he ya kalonji racipe he jo karele se banti he.
निशा: पूजा, ये कलौंजी के दाने हैं, तड़के या अचार में यूज होती है.
MANSI
main kai din se apki nyi recipe ka intzar kar rhi thi. I will try this