निमकी - Nimki Recipe

नमकपारे जैसे कुरकुरे लेकिन कई परतों वाले और कलोंजी का खास स्वाद समेटे निमकी दिखने में बोम्बे काजा जैसे होते हैं, लेकिन स्वाद में नमकीन मसालेदार. इन्हें चाहें तो मसाला की तरह खायें चाहे तो कसूंदी या धनिया चटनी के साथ खायें, दोनों तरह खाने से इसका अद्भुत स्वाद आपको बेहद पसंद आयेगा.
Read: Nimki Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Nimki
- मैदा - 1 कप
- तेल मैदा में डालने के लिये - 2 टेबल स्पून
- नमक - 1/4 छोटी चम्मच
- कलोंजी - 1/4 छोटी चम्मच
- चाट मसाला - 1/4 छोटी चम्मच
- तेल - निमकी तलने के लिये
साटा बनाने के लिये
- मैदा - 1 टेबल स्पून
- देशी घी - 1 टेबल स्पून
विधि - How to make Nimki.
मैदा को किसी बर्तन में निकाल लीजिये, तेल, नमक और कलोंजी मैदा में डालकर अच्छी तरह मिला दीजिये, थोड़ा थोड़ा पानी डालते हुये पूरी के आटे से भी सख्त आटा गूंथ कर तैयार कीजिये. आटे को ढककर 15-20 मिनिट के लिये रख दीजिये, आटा फूल कर सैट हो जायेगा.
घी और 1 टेबल स्पून मैदा को मिला कर, फैट कर साटा तैयार कर लीजिये.
तैयार आटे को मसल मसल कर गोल लोई बना लीजिये. लोई को 10-12 इंच के व्यास में परांठे की तरह पतला बेल लीजिये. बेले हुये परांठे के ऊपर साटा डालकर, परांठे के ऊपर सरफेस पर चारों ओर फैलाइये, और ऊपर से चाट मसाला छिड़क दीजिये.

अब साटा लगे परांठे को रोल कीजिये. रोल को 1/2 - 3/4 सेमी की चौड़ाई में गोले काट कर तैयार कर लीजिये. रोल के गोलों को अलग कीजिये और उसकी लोई बना लीजिये. सारी लोई बनाकर तैयार कर लीजिये.
एक लोई उठाइये, चकले पर रखिये और बेलन की सहायता से 3 इंच के व्यास में परांठे की तरह बेलिये, बेली हुई पूरी को आधा करते हुये अर्धचन्द्राकार आकार में मोड़ लीजिये, अब इसे और आधा करते हुये तिकोने आकार में मोड़ लीजिये, अब फोर्क की सहायता से 4-5 प्रिक कीजिये, दोनों ओर प्रिक कर लीजिये. सारे निमकी बेलकर, मोड़कर, और प्रिक करके तैयार कर लीजिये.
कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, तेल को मीडियम गरम कीजिये, जितनी निमकी एक बार में कढ़ाई में आ जाय उतनी डालकर निमकी को मीडियम और धीमी आग पर गोल्डन ब्राउन होने तक तलिये (एक बार निमकी तलने 10-12 मिनिट लग जाते हैं). तले हुये निमकी प्लेट में बिछे नैपकिन पेपर पर निकाल लीजिये. सारे निमकी इसी प्रकार तल कर तैयार कर लीजिये.
खस्ता कुरकुरे निमकी (Kurkuri Nimki) तैयार है, निमकी को पूरी तरह ठंडा होने के बाद एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये, और 2 महिने तक खाते रहिये.
सुझाव:- निमकी को धीमी और मीडियम आग पर ही तलना है, तेज आग पर तले गये निमकी अन्दर से कच्चे रह जाते हैं.
Nimki Recipe video in Hindi
कमेंट (72)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: पूजा, दर्द निमकी खाने से नहीं बनाने से हो सक्ता है, क्यों कि आपको गैस के सामने काफी देर तक खड़े होकर काम जो करना पड़ा था, सिर में दर्द किसी भी वजह से हो सकता है, निमकी खाने से नहीं.
निशा: मीनाक्षी, जी मैं इसे लिखने की कोशिश करती हूँ.
निशा: अपर्णा, जी अवश्य, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: तब्सु, जी हां क्रिस्पी करने के लिये और इससे स्वाद भी अलग हो जाता है.
निशा: अनामिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
IS RECIPE KO BANAYA THA KURKURI & SWADISHT BANI BT ANDAR SE THODI KACHI THI, OIL GARAM HOGA JADA SHAYAD IS LIYE BANI HOGI . NEXT TIME FIR SE TRY KAR K BANA K DEKHATI HU ........
निशा: सिमरन आप सही सोच रही हैं, धन्यवाद.
Namkeen mater & cheese chilli racipy please send.
निशा: कलोंजी को nigella seeds होते हैं, ये काले कलर के तिल जैसे दिखते हैं, किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाते हैं.
All in my family were glad especially my husband.
Thanks Nisha ji
One more thing I want to share, I have also experiment with few pieces of nimki in microwave @ convection+microwave combi mode. An oil free version of Nimki. They were also very gud in taste, though not colored as the fried one.
निशा, रिचा, घोल में चावल का आटा या सूजी मिलाकर घोल को ठीक किया जा सकता है.
निशा: प्रिया, राजस्थानी गट्टे की रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, वेबसाइट के होम पेज पर दिये गये सर्च बटन पर राजस्थानी गट्टे लिखकर रैसपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: समपूर्णा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रश्मि, आपको भी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रुबी, जी हां अवश्य कर सकते हैं.
निशा: नूपुर, बहुत बहुत धन्यवाद.
mujhe ise belne ka tarika samajh nahi aya.. sata lagane ke bad gol bel kar wapas se loi banai h kya?...kya ye do bar belna h....plzzzz ans.me
mujhe ye nimiki diwali pe banai h.
निशा: प्रिय़ंका, जी हां इसे 2 बार बेलना है, आप इसका वीडियो देखिये, आप अच्छी निमकी बना लेंगी.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: परमिता, निमकी अच्छी तरह धीमी आग पर तली गई हो, और ठंडी होने के बाद ऎअर टाइट कन्टेनर में रखी जाय तो सोगी नहीं होंगी.
Nimki ke ander Saata kyun lagana hai? Isse taste main kya different hoga???
निशा: कलौजी और अजवायन का अलग अलग स्वाद है. आपको यदि अजवायन पसंद है तो अजवायन डाल कर बना डालिये.
साटा से निमकी में परतें बन जाती हैं जिससे निमकी अधिक कुरकुरी लगतीं हैं.