क्रीम व्हिप कीजिये - Homemade Whipped Cream Recipe

केक और पेस्ट्री पर तो व्हिप की हुई क्रीम लगाई जाती ही है इसे हम पुडिंग और स्मूदी में भी ऊपर से डाल कर भी सर्व करते हैं. आईये आज हम घर पर ही अलग अलग फ्लेवर और अलग अलग रंग की व्हिप क्रीम बनायें
वनीला फ्लेवर और व्हाइट कलर की व्हिप क्रीम (Easy Whipped Cream Recipe - Vanila Flavour)
Read: Homemade Whipped Cream Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Whipped Cream
- हैवी क्रीम - 250 मिली. (1 कप )
- वनीला एसेन्स - 3- 4 बूंदे
- पाउडर चीनी - 2-4 टेबल स्पून (स्वादानुसार)
विधि - How to whip cream
इस तरह के 2 प्याले लीजिये कि एक प्याले के अन्दर दूसरा प्याला आ जाय, बड़े प्याले में 1 ट्रे बर्फ के टुकड़े डाल दीजिये और छोटा प्याला बर्फ के ऊपर रखिये, उसमें हैवी क्रीम डालिये, इलेक्ट्रिक मिक्सर से क्रीम को व्हिप कीजिये, पहले स्पीड कम रखिये और धीरे धीरे स्पीड बड़ाते जांय, थोड़ा फैटने के बाद पाउडर चीनी और वनीला एसेन्स डालकर मिलायें और क्रीम को जब तक फैंटे तब तक कि वह इतनी गाढ़ी न हो जाय कि गिराने पर क्रीम जल्दी से न गिरे
क्रीम को व्हिप करने में 8 से 12 मिनिट का समय लग जाता है, क्रीम व्हिप होने के बाद आप इसे एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और जब भी आपको यूज करनी हो क्रीम को फ्रीजर से 10 मिनिट पहले निकालिये और यूज कीजिये, अगर क्रीम थोड़ी लूज हो गई हो तो उसे फिर से व्हिप कर लीजिये.
क्रीम व्हिप होने के बाद अपने आकार में दुगुनी हो जाती है.

मैन्गो फ्लेवर, मैन्गो कलर की व्हिप क्रीम (Whipped Cream Recipe - Mango or Strawberry Flavour)
आम के फ्लेवर की क्रीम व्हिप करते समय इसमें वनीला एसेंस की जगह पके हुये मीठे आम का पल्प आधा कप डाल कर फैंटिये. क्रीम का कलर डार्क दिखाने के लिये थोड़ा फूड कलर डाला जा सकता है.
इसी प्रकार आप स्ट्राबेरी के सास, स्ट्राबेरी का पल्प या चीकू का पल्प मिलाकर अन्य फलों के फ्लेवर की क्रीम व्हिप कर सकते हैं.
चाकलेट फ्लेवर की व्हिप क्रीम - (Whipped Cream Recipe - Chocolate Flavour)
चाकलेट के फ्लेवर की क्रीम व्हिप करते समय इसमें 2 टेबुल स्पून कोको पाउडर डाल कर व्हिप कीजिये.
काफी फ्लेवर की व्हिप क्रीम - (Whipped Cream Recipe - Coffee Flavour)
काफी के फ्लेवर की क्रीम व्हिप करते समय इसमें 2 छोटे चम्मच इंस्टैन्ट काफी पाउडर डाल कर व्हिप कीजिये.
नींबू फ्लेवर की व्हिप क्रीम - (Whipped Cream Recipe - Lemon Flavour)
दो नीम्बू को फ्रीजर में 30 मिनट तक रखकर फ्रीज कर लीजिये. जब नीबू फ्रीज हो जायें तो इनके छिलके की हल्की परत बारीक ग्रेटर पर ग्रेट करके उतार लीजिये और इस क्रीम व्हिप करते समय क्रीम में मिला दीजिये साथ ही एक नींबू का रस भी क्रीम में फैंटते समय मिला दीजिये.
इलायची फ्लेवर की व्हिप क्रीम - (Whipped Cream Recipe - Cinnamon Flavour)
क्रीम व्हिप करते समय इसमें 1 छोटी चम्मच पिसी हुई इलायची मिला दीजिये. आपकी इलायची फ्लेवर की व्हिप क्रीम तैयार हो जायेगी.
सुझाव:
क्रीम को बहुत अधिक व्हिप न करें, मक्खन निकलने पर क्रीम इतनी अच्छी नहीं लगती.
क्रीम व्हिप के लिये अमूल क्रीम प्रयोग
अमूल क्रीम में फैट 25% के लगभग होती है जबकि क्रीम व्हिप करने के लिये फैट 30% से 36 प्रतिशत होना चाहिये. आम तौर पर दूध डेयरी पर हैवी फैट क्रीम मिल जाती है जिसमें फैट का प्रतिशत अधिक होता है और वह क्रीम व्हिप करने के लिये बहुत अच्छी होती है.
Homemade Whipped Cream Recipe video in Hindi
कमेंट (320)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: लक्ष्मी जी, क्रीम गरमी से पतली होती है, क्रीम के नीचे एक प्याले में बर्फ के क्यूबस भर कर रखें और क्रीम को ठंडी जगह पर अखें क्रीम पतली नहीं होगी.
निशा: सरिता जी, आइसिंग के लिये क्रीम यूज करते हैं, और क्रीम को व्हिप किया जाता है, ये हैन्ड ब्लेन्डर से अच्छी तरह व्हिप होती है.
निशा जी आपने क्रीम वाला तो answer कर दिया और मैं उसे try भी कर लूँगा लेकिन केक वाला रह गया कृपा करके उसका भी solution bata दे
में आपको बता दू की मैंने केक को बर्तन में रेत रख कर बनाया था करीब एक से सवा घंटे तक
पहले तो केक फूला हुआ था लेकिन जब उसे गैस पर से उतारा था लेकिन जो - जो वो ठंडा हुआ वैसे वैसे वो दब गया और बाद में एक दम जैसे आटे के पूड़े बनाते है एक दम वैसे हो गया ।
plz निशा जी मुझे बताए की इस बार में उसे कैसे बानये मैंने बैटर बनाने के लिए hand ब्लेंडर का use किया था।
और ये भी बताए की condensed मिल्क की जगह क्या डाल सकते हैं ।
निशा: दीपक जी, एगलैस केक को कन्डेन्स्ड मिल्क डालकर ही बनाया जाता है, इसकी जगह एपल सास, क्रीम, मलाई और मिल्क पाउडर या अलसी पाउडर डालकर केक बनाया जा सकता है.
केक पूरी तरह फूलता है, लेकिन निकालने के बाद पिचक जाता है, बैटर पतला होने से या बाइन्डर की कमी यानि कि कन्डेन्स्ड मिल्क की कमी होने से एसा हो सकता है.
निशा: प्रीति, आप क्रीम को 1 माह तक फ्रिज में कैसे रख सकते हैं? इतने दिन में क्रीम तो फ्रिज में खराब हो जायेगी.
Nisha g maine whiped cream banaye par woh gaadi toh gaye lekin jaise cake par ek dam puff cream hoti h waise nahi hui kya kaaran ho sakta h
plz mam reply
maine cake kai baar banye h lekin kabhi bhi par wo kabhi spongey nahi bana bahar se toh ek dum soft hota h par aandar se ek dum aatey k gul-gule jaisa hota h
plz mam reply
I want perfection
निशा: दीपक जी, व्हिप क्रीम पतली हो रही इसे फ्रीजर में 2 घंटे के लिये रख दीजिये, और व्हिप क्रीम वाले प्याले के नीचे दूसरे प्याले में बर्फ के क्यूब रख दीजिये, ताकि वह ठंडी ही रहे, और क्रीम को ब्लैन्ड करें क्रीम अच्छी व्हिप हो जायेगी.
Nisha UK
Aapki btai hui but si recipies mene bnai haI or sbhi bht achi bni thanks a lot nisha Ji apka bolne Ka n recipy samjhane ka tareeqa bht acha hei
निशा: हिना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
nisha ji
apki recipe se gulab jamun banane ke liye 1kg mawa me maida kitni dalni chahiye
plssssssss reply dijiye :)
निशा: सीमा जी, आपका सवाल गुलाव जामुन पर होता तो ठीक था. 1 किग्रा. मावा में 70-80 ग्राम मैदा डाली जा सकती है.
Nisha Ji
Maine apki recipe se gol gappe banaye but gol gappe crispy & fluffy nhi bane ...
Mai kya karu jisse gol gappe crispy bane
Plays pls pls reply dijiye
निशा: तारा जी, गोलगप्पे को एक जैसा बेलिये, तेल अच्छा गरम होने पर तलने के लिये डालें, कलछी से दबाकर फुलायें, और मीडियम आग पर दोनों ओर गोल्डन ब्राउन, क्रिस्प होने तक तलें, नैपकीन बिछी प्लेट में रखें, और खुले ही रहने दें, गोलगप्पे क्रिस्पी बनेंगे.
kya hum cream ko normal mixture me nhi bilo sakte kya because mere pas hand mixture nhi h .
pls pls plsssss reply me mam
love u mam
निशा: कोमल क्रीम को व्हिप करने के लिये ज्यादा तेज और देर तक चलाना होता है, इसलिये इसे इलैक्टिक ब्लैन्डर से किया जाता है.
maine cream use karne se pehale usko kaafi gaadha kiya tha aur usko 1 puure din ke liye fridge me bhi rakkha tha
pls reply ye aapki naman ki ijat ka saval hai
cake pastee ke uper cream banane ki vidhi send ker dejeye
ma'am meri mixi me whip ka option b hai..mene malai (thandi) usme daal ke whip krne ki koshish ki..par wo na dhang se makhan bna na hi whipped cream
kya aap suggest krengi kese try kru ..whipped cream bnane k liye coz aap malai use krne ka to mana kr rhi ho.cream lane me thodi dikkat h mujhe..
m cake to accha bna leti hu yaha se seekhkr par uspe koi frosting wgrh nhi aati..plz aap wo b likhiye
निशा: भावना जी, क्रीम या मलाई को व्हिप करने के लिये वह बिलकुल ठंडी होनी चाहिये, जिस प्याले में क्रीम है, उसके नीचे एक और प्याला रखें जिसमें बर्फ के क्य़ूब्स हो ताकि फैटते समय क्रीम एकदम ठंडी रहे, ठंडी क्रीम ही अच्छी व्हिप होती है, इसी लिये हैंड ब्लेन्डर चाहिये होता है.
निशा: शिल्पी जी, कस्टर्ड पाउडर को आइसक्रीम बनाने में, कस्टर्ड पुडिंग के लिये, फ्रूट कस्टर्ड आदि चीजें बना सकते हैं.
निशा: नेहा जी हां आप पोर्टेबल ब्लेन्डर का यूज कर सकती हैं.
निशा: रुमाना जी, हैवी क्रीम ही कहते है, डेयरी पर मिलती है. चौकलेट के लिये चौकलेट कम्पाउंड ही बोल कर मांगा जाता है लेकिन चौकलेट कम्पाउन्ड चौकलेट बेचने वालौं की बड़ी दुकान पर ही मिलता है.
plz cream k alawa aur kiisi chij se cake decoration ho sakta hai kya .icing sugar se kya hum decoration kar sakte hai .plz must reply
निशा: परेश जी, केक के ऊपर आइसिंग सुगर हल्की सी छिड़क दीजिये, ऊपर से केक व्हाइट दिखेगा और खाने में मीठा भी अच्छा हो जायेगा. केक को फलों से भी डेकोरेट कर सकते हैं. जैंम और अलग अलग तरह की केन्डी से भी डेकोरेट कर सकते हैं.
निशा: कल्यानी जी, हैंन्ड ब्लेन्डर से व्हिप क्रीम को अच्छी तरह से व्हिप किया जा सकता है, लेकिन इसे मिक्सर में किया जा सकता है, धीमी स्पीड पर मिक्सर चलाइये और हर 1 मिनिट में चैक करते हुये गाढ़ा होने तक व्हिप कीजिये.
kya mai whipped cream food processor me bana sakti hu with whipping attachment?
निशा: राधिका जी, व्हिप्ड अटेचमेन्ट में व्हिप क्रीम बनाई जा सकती है.
निशा: नेहा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा; पूजा केक को 2-3 घंटे फ्रिज में रखकर अच्छी तरह ठंडा होने के बाद बड़े आरी वाले चाकू से काटिये, केक बड़ी आसानी से अच्छा कट जाता है.
निशा: स्म्रति जी, व्हिप क्रीम के लिये हैवी क्रीम कि आवश्यकता होती है, और इसे व्हिप करने के लिये इलेक्ट्रिक ब्लेन्डर भी चाहिये.
निशा: गीत, क्रीम बनाने के लिये स्पेशल इक्विपमेन्ट होते हैं, कच्चे दूध को फैटा जाता है और जो झाग ऊपर आ जाते हैं, उन्हैं इकठ्ठा कर लेते हैं वही क्रीम होती है.
mughe pls baatiye ki malai se cream kaise anaate hai.....thank u
निशा: निशु, मलाई से क्रीम नहीं बनाते, कच्चे दूध को फैंट कर क्रीम बनाई जाती है.
निशा: रजनी जी, व्हिप क्रीम बनाने के लिये हैवी क्रीम तो चाहिये होती है, अगर हैवी क्रीम नहीं मिल पा रही है तब सादा क्रीम लेकर उसमें 200 ग्राम में 50 ग्राम पिघला हुआ मक्खन डालकर मिला दीजिये, और इसी तरह व्हिप कर लीजिये.
निशा: Mrs Gupta, क्रीम व्हिप करते समय क्रीम के प्याले के नीचे बर्फ के क्यूब्स से भरा प्याला रखें और जिस कमरे में आप क्रीम व्हिप कर रहें हैं वह ठंडा होना चाहिये कमरे AC होना चाहिये, और फिर भी क्रीम पतली हो रही है तब क्रीम को फ्रीजर में रख दीजिये, और 4- घंटे बाद निकाल कर फिर से व्हिप कीजिये, अच्छी एकदम गाढ़ी व्हिप क्रीम बनकर तैयार होगी.
Apki sabhi recipes bahut achi aur saral hoti hain. uske liye bahut dhanyavaad !
Mujhe whipped cream banai hai, mere paas apki video mein dikkhay ahua blender nahi hai lekin hand blender hai, jisme whipping atatchment diya hai kya usse koi fark padega cream ki quality mein? aur kripya ye bhi bataye ki kitni der whip karna hoga, kyonki ek baar maine try kiya to dekhne mein laga ki cream ban gayi kintu jab cake ke upar lagaya to wo kafi runny form mein thi!!
निशा: सिम्मी, क्रीम को व्हिप करने के लिए इलेक्टिक ब्लेन्डर हो तो अच्छा है, हाथ के ब्लेन्डर से बहुत ज्यादा समय लगेगा, क्रीम के प्याले को बर्फ भरे प्याले के ऊपर रख कर ठंडी जगह में व्हिप करें, तापमान थोड़ा भी अधिक रहने पर क्रीम रनी हो जाती है.