क्रीम व्हिप कीजिये - Homemade Whipped Cream Recipe

केक और पेस्ट्री पर तो व्हिप की हुई क्रीम लगाई जाती ही है इसे हम पुडिंग और स्मूदी में भी ऊपर से डाल कर भी सर्व करते हैं. आईये आज हम घर पर ही अलग अलग फ्लेवर और अलग अलग रंग की व्हिप क्रीम बनायें
वनीला फ्लेवर और व्हाइट कलर की व्हिप क्रीम (Easy Whipped Cream Recipe - Vanila Flavour)
Read: Homemade Whipped Cream Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Whipped Cream
- हैवी क्रीम - 250 मिली. (1 कप )
- वनीला एसेन्स - 3- 4 बूंदे
- पाउडर चीनी - 2-4 टेबल स्पून (स्वादानुसार)
विधि - How to whip cream
इस तरह के 2 प्याले लीजिये कि एक प्याले के अन्दर दूसरा प्याला आ जाय, बड़े प्याले में 1 ट्रे बर्फ के टुकड़े डाल दीजिये और छोटा प्याला बर्फ के ऊपर रखिये, उसमें हैवी क्रीम डालिये, इलेक्ट्रिक मिक्सर से क्रीम को व्हिप कीजिये, पहले स्पीड कम रखिये और धीरे धीरे स्पीड बड़ाते जांय, थोड़ा फैटने के बाद पाउडर चीनी और वनीला एसेन्स डालकर मिलायें और क्रीम को जब तक फैंटे तब तक कि वह इतनी गाढ़ी न हो जाय कि गिराने पर क्रीम जल्दी से न गिरे
क्रीम को व्हिप करने में 8 से 12 मिनिट का समय लग जाता है, क्रीम व्हिप होने के बाद आप इसे एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और जब भी आपको यूज करनी हो क्रीम को फ्रीजर से 10 मिनिट पहले निकालिये और यूज कीजिये, अगर क्रीम थोड़ी लूज हो गई हो तो उसे फिर से व्हिप कर लीजिये.
क्रीम व्हिप होने के बाद अपने आकार में दुगुनी हो जाती है.

मैन्गो फ्लेवर, मैन्गो कलर की व्हिप क्रीम (Whipped Cream Recipe - Mango or Strawberry Flavour)
आम के फ्लेवर की क्रीम व्हिप करते समय इसमें वनीला एसेंस की जगह पके हुये मीठे आम का पल्प आधा कप डाल कर फैंटिये. क्रीम का कलर डार्क दिखाने के लिये थोड़ा फूड कलर डाला जा सकता है.
इसी प्रकार आप स्ट्राबेरी के सास, स्ट्राबेरी का पल्प या चीकू का पल्प मिलाकर अन्य फलों के फ्लेवर की क्रीम व्हिप कर सकते हैं.
चाकलेट फ्लेवर की व्हिप क्रीम - (Whipped Cream Recipe - Chocolate Flavour)
चाकलेट के फ्लेवर की क्रीम व्हिप करते समय इसमें 2 टेबुल स्पून कोको पाउडर डाल कर व्हिप कीजिये.
काफी फ्लेवर की व्हिप क्रीम - (Whipped Cream Recipe - Coffee Flavour)
काफी के फ्लेवर की क्रीम व्हिप करते समय इसमें 2 छोटे चम्मच इंस्टैन्ट काफी पाउडर डाल कर व्हिप कीजिये.
नींबू फ्लेवर की व्हिप क्रीम - (Whipped Cream Recipe - Lemon Flavour)
दो नीम्बू को फ्रीजर में 30 मिनट तक रखकर फ्रीज कर लीजिये. जब नीबू फ्रीज हो जायें तो इनके छिलके की हल्की परत बारीक ग्रेटर पर ग्रेट करके उतार लीजिये और इस क्रीम व्हिप करते समय क्रीम में मिला दीजिये साथ ही एक नींबू का रस भी क्रीम में फैंटते समय मिला दीजिये.
इलायची फ्लेवर की व्हिप क्रीम - (Whipped Cream Recipe - Cinnamon Flavour)
क्रीम व्हिप करते समय इसमें 1 छोटी चम्मच पिसी हुई इलायची मिला दीजिये. आपकी इलायची फ्लेवर की व्हिप क्रीम तैयार हो जायेगी.
सुझाव:
क्रीम को बहुत अधिक व्हिप न करें, मक्खन निकलने पर क्रीम इतनी अच्छी नहीं लगती.
क्रीम व्हिप के लिये अमूल क्रीम प्रयोग
अमूल क्रीम में फैट 25% के लगभग होती है जबकि क्रीम व्हिप करने के लिये फैट 30% से 36 प्रतिशत होना चाहिये. आम तौर पर दूध डेयरी पर हैवी फैट क्रीम मिल जाती है जिसमें फैट का प्रतिशत अधिक होता है और वह क्रीम व्हिप करने के लिये बहुत अच्छी होती है.
Homemade Whipped Cream Recipe video in Hindi
कमेंट (320)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
thanks.........
निशा: मुकेश जी, क्रीम को बहुत अधिक फैंट लिया जाय तो बटर बन जाता है.
निशा: भावना जी हां मैं कोशिश करती हूँ.
mai apka bohot bada fan hu.
mere paas habd blender ya electric blender nhi hai...
plz tell me ki hum whipped cream mixer grinder me bana sakte hai ? agar ha to konse jar me ?
or kya hum cream ko haath se whipped kar sakte hai ? agar ha to kitna time lagega...
plz replying......waiting fr ur reply.......
निशा: किरन जी, व्हिप क्रीम को हाथ से फैंट कर बनाना मुश्किल होता है, बहुत देर और बहुत ताकत लग जाती हैं, ये मिक्सर से भी अच्छी नही बन पाती.
I want to ask that instead of heavy cream can we use home malai of pure milk. Malai is thick. And if no then please tell how to make heavy cream at home. And how to make cake more softer & yummy.Please reply my all answers & clear my all doubts.
Waiting for your reply.
Thanks.
निशा: श्रेया जी, व्हिप क्रीम बनाने के लिये हैवी क्रीम अच्छी रहती है, मलाई से हमने इसे कभी ट्राई नहीं किया है, आप चाहें तो करके देख सकते हैं. केक सोफ्ट बने इसके लिये बटर की मात्रा पर्याप्त लीजिये और बटर, चीनी को अच्छी तरह फ्लपी होने तक फैंटे, मिश्रण ज्यादा गाढ़ा न हो, बेक करने में भी ध्यान रखें कि केक ज्यादा देर तक बेक न हो.
निशा: भावना, इसमें हमने कुछ भी एसा नहीं किया है जो समझ में न आये, हैवी क्रीम को आइसिंग सुगर के साथ अच्छी तरह व्हिप होने तक फैटा है. मैंने मलाई के साथ दूध मिलाकर फैटा नहीं आप इसे ट्राई कर सकती है, और अनुभव बता सकती हैं.
निशा: मीनल, इसमें क्रीम ही यूज करनी होती है.
I have tried your ice-cream recipe at home. But mujhe lagta hai ki cream thoda jyada tha. Aur mam Icecream me jo cream dalna aapne bataya hai, wo simple cream hai ya whipped cream.
Thanks for recipe.
निशा: रीना आप किस आइसक्रीम के बारे में सवाल लिख रहें है प्लीज उस आइसक्रीम पर सवाल लिखेंगी तो मुझे इसका रिप्लाई करने में आसानी होगी.
निशा: नेहा, जी हां येही व्हिप क्रीम केक पर लगाई जाती है.
निशा: एकता, क्रीम और मलाई दोंनो अलग होते हैं, मलाई जो हम दूध गरम करके रखते है, उसके ऊपर आई हुई परत होती है और क्रीम कच्चे दूध को फ्रिज में रख दीजिये और ऊपर जो परत आयेगी वह क्रीम होती है.
निशा: पियूष जी, हैवी क्रीम में आइसिंग सुगर या पाउडर चीनी मिलाकर व्हिप करते हैं.
Nisha Mem H r u
Mem agar malai se wihap cream banaye to achi ban jaegi ya makhan se banaye plz rply fast thanku.
tha
निशा: विद्दा जी, मलाई से व्हिप क्रीम नहीं इसे क्रीम या मक्खन से बनाया जाता है.
to pls muje bataiye ki m heavy cream kaise banau ya uski jagah kya use karun pls mam jaldi rply kijiye
निशा: एकता, इसकी जगह लो फैट क्रीम ले लीजिये और 200 ग्राम लो फैट क्रीम में 50 ग्राम मक्खन मिलाकर फैट लीजिये, हैवी क्रीम बनकर तैयार हो जायेगी.
Nisha ji me bhut time se cake ki iceing kaise ki jati h janna chati hu pkz kya sikhayengi
निशा: माधुरी जी मुझे इसे बनाना है.
निशा: मीनू, व्हिप क्रीम बनाने के लिये हैवी क्रीम डेयरी से लीजिये, उसमें आइसिंग सुगर थोड़ी अधिक डालिये, और उसे तब तक फैटिये जब तक कि वह अच्छी गाढ़ी न दिखाई देने लगे. केक एकदम ठंडा होना चाहिये और जहां आप आइसिंग कर रहे हैं वहां भी एकदम ठंडा होना चाहिये तब क्रीम केक के ऊपर सैट रहेगी.
निशा: पराग, क्रीम बनाने के लिये स्पेशल इक्वपमेन्ट होते हैं, अगर थोड़ी क्रीम चाहिये तो फुल क्रीम दूध को फ्रिज में रख दिजिये और उसके ऊपर जो परत जमी होती है उसे उतार लीजिये वही क्रीम है.
mam agar hume isme strawberry flavor dalna he to kese karenge. and isme aur bhi different colours add karne ke liye kya use karna hoga. like blue and orange.
Thanks
निशा: मीना जी मुझे ये करना है.
di plz aap cake ko decorate krna bataiye
thanx
निशा: सोनिया जी अवश्य.
cream ko hand blender se whip karte hai toh usme se makhkhan nikal jata hai, aisa kyu
plzzz reply soon
निशा: गुन्जन, क्रीम से मक्खन तभी निकलता है जब उसे ज्यादा देर फैंटा जाता है, इलैक्ट्रिक मिक्सर से से ज्यादा देर बीट करने पर क्रीम का मक्खन बन जाता है, मक्खन से पहले की स्टेज थिक व्हिप क्रीम होती है.
निशा: मीनू, पहले धीमी स्पीड पर क्रीम को बीट कीजिये, स्पीड को बढ़ाइये और मीडियम स्पीड पर पर बीट कीजिये, बाद में हाई स्पीड पर कर लीजिये, जैसे ही क्रीम थिक हो जाय बन्द कर लीजिये.
its is very very good
kya ham ghar me milk ki malai ke whipping cream nahi bana sakte hai yadi yes to kese ?
plz mam rly me
निशा: शीतल, मलाई से भी व्हिप क्रीम बना सकते हैं, मलाई में थोड़ा सा दूध और आइसिंग सुगर मिला कर फैट कर व्हिप क्रीम बना सकते है.
निशा: ऎना जी मैं कोशिश करूंगी.
I live in bangalore and I have asked for heavy creams in many shops but couldnt find it till now. Could you tell me some shops in bangalore from where i can get heavy cream?
निशा: उमा, हैवी क्रीम डेयरी पर मिल जाती है.
निशा: निथ्या, आपको भी मेरी बहुत बहुत धन्यवाद.