क्रीम व्हिप कीजिये - Homemade Whipped Cream Recipe

केक और पेस्ट्री पर तो व्हिप की हुई क्रीम लगाई जाती ही है इसे हम पुडिंग और स्मूदी में भी ऊपर से डाल कर भी सर्व करते हैं. आईये आज हम घर पर ही अलग अलग फ्लेवर और अलग अलग रंग की व्हिप क्रीम बनायें
वनीला फ्लेवर और व्हाइट कलर की व्हिप क्रीम (Easy Whipped Cream Recipe - Vanila Flavour)
Read: Homemade Whipped Cream Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Whipped Cream
- हैवी क्रीम - 250 मिली. (1 कप )
- वनीला एसेन्स - 3- 4 बूंदे
- पाउडर चीनी - 2-4 टेबल स्पून (स्वादानुसार)
विधि - How to whip cream
इस तरह के 2 प्याले लीजिये कि एक प्याले के अन्दर दूसरा प्याला आ जाय, बड़े प्याले में 1 ट्रे बर्फ के टुकड़े डाल दीजिये और छोटा प्याला बर्फ के ऊपर रखिये, उसमें हैवी क्रीम डालिये, इलेक्ट्रिक मिक्सर से क्रीम को व्हिप कीजिये, पहले स्पीड कम रखिये और धीरे धीरे स्पीड बड़ाते जांय, थोड़ा फैटने के बाद पाउडर चीनी और वनीला एसेन्स डालकर मिलायें और क्रीम को जब तक फैंटे तब तक कि वह इतनी गाढ़ी न हो जाय कि गिराने पर क्रीम जल्दी से न गिरे
क्रीम को व्हिप करने में 8 से 12 मिनिट का समय लग जाता है, क्रीम व्हिप होने के बाद आप इसे एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और जब भी आपको यूज करनी हो क्रीम को फ्रीजर से 10 मिनिट पहले निकालिये और यूज कीजिये, अगर क्रीम थोड़ी लूज हो गई हो तो उसे फिर से व्हिप कर लीजिये.
क्रीम व्हिप होने के बाद अपने आकार में दुगुनी हो जाती है.

मैन्गो फ्लेवर, मैन्गो कलर की व्हिप क्रीम (Whipped Cream Recipe - Mango or Strawberry Flavour)
आम के फ्लेवर की क्रीम व्हिप करते समय इसमें वनीला एसेंस की जगह पके हुये मीठे आम का पल्प आधा कप डाल कर फैंटिये. क्रीम का कलर डार्क दिखाने के लिये थोड़ा फूड कलर डाला जा सकता है.
इसी प्रकार आप स्ट्राबेरी के सास, स्ट्राबेरी का पल्प या चीकू का पल्प मिलाकर अन्य फलों के फ्लेवर की क्रीम व्हिप कर सकते हैं.
चाकलेट फ्लेवर की व्हिप क्रीम - (Whipped Cream Recipe - Chocolate Flavour)
चाकलेट के फ्लेवर की क्रीम व्हिप करते समय इसमें 2 टेबुल स्पून कोको पाउडर डाल कर व्हिप कीजिये.
काफी फ्लेवर की व्हिप क्रीम - (Whipped Cream Recipe - Coffee Flavour)
काफी के फ्लेवर की क्रीम व्हिप करते समय इसमें 2 छोटे चम्मच इंस्टैन्ट काफी पाउडर डाल कर व्हिप कीजिये.
नींबू फ्लेवर की व्हिप क्रीम - (Whipped Cream Recipe - Lemon Flavour)
दो नीम्बू को फ्रीजर में 30 मिनट तक रखकर फ्रीज कर लीजिये. जब नीबू फ्रीज हो जायें तो इनके छिलके की हल्की परत बारीक ग्रेटर पर ग्रेट करके उतार लीजिये और इस क्रीम व्हिप करते समय क्रीम में मिला दीजिये साथ ही एक नींबू का रस भी क्रीम में फैंटते समय मिला दीजिये.
इलायची फ्लेवर की व्हिप क्रीम - (Whipped Cream Recipe - Cinnamon Flavour)
क्रीम व्हिप करते समय इसमें 1 छोटी चम्मच पिसी हुई इलायची मिला दीजिये. आपकी इलायची फ्लेवर की व्हिप क्रीम तैयार हो जायेगी.
सुझाव:
क्रीम को बहुत अधिक व्हिप न करें, मक्खन निकलने पर क्रीम इतनी अच्छी नहीं लगती.
क्रीम व्हिप के लिये अमूल क्रीम प्रयोग
अमूल क्रीम में फैट 25% के लगभग होती है जबकि क्रीम व्हिप करने के लिये फैट 30% से 36 प्रतिशत होना चाहिये. आम तौर पर दूध डेयरी पर हैवी फैट क्रीम मिल जाती है जिसमें फैट का प्रतिशत अधिक होता है और वह क्रीम व्हिप करने के लिये बहुत अच्छी होती है.
Homemade Whipped Cream Recipe video in Hindi
कमेंट (320)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: राहुल, मिक्सर ग्राइन्डर में बना सकते हैं, लेकिन इसके लिये ट्रान्सपेरेन्ट जार लेना होगा और क्रीम की मात्रा कम रखनी होगी, 1 या 2 पर मिक्सर को चलाते हुये और देखते हुये क्रीम को व्हिप कर सकते हैं.
thanx mam for this site n videos.m ghar m jo Bhi Nya try krti hu Apki site se hi dekh kr karty hu sabko Apki recipe Bahut pasand aati h. mam mujhe ice cream bnani h per yha Kahi Bhi heavy cream nahi mil rahi h kya cream ki Jagh kuch or use kr sakte h ager nahi to plz aap heavy cream ghar m banna Bta de. thanx mam :)
निशा: दीपिका जी, हैवी क्रीम की जगह अमूल की लो फैट क्रीम आइस क्रीम के लिये य़ुज कर लीजिये, ये डेयरी पर मिल जाती है और किराना स्टोर पर भी मिल जाती है.
निशा: हरविन्दर जी, हैन्डब्लेन्डर से व्हिप किया जा सकता है लेकिन इसके लिये समय थोड़ा अधिक लगता है.
निशा: निखिल जी, बैग बाजार तैयार भी लिए जा सकते हैं, या फिर बटर पेपर को फोल्ड करके भी बनाये जा सकते हैं.
निशा: रंजना जी, व्हिप क्रीम बनाने के लिये हैवी क्रीम का यूज किया जाता है, बहुत अच्छी व्हिप क्रीम तैयार होती है, हैवी क्रीम डेयरी पर खुली हुई मिल जाती है.
Nisha ji ghar pe white cream bnaai kaise jaati hai.
निशा: जसमीत जी, क्रीम को घर में नहीं बना पाते, इसके लिये स्पेशल इक्विपमेन्ट चाहिये होते हें.
Please tell me how to make heavy cream?
Please tell me english language cz i don't understnd hindi language.i am bangladeshi.
Please please please......
निशा: Tonu ji, heavy cream can not be made easily at home. Please purchase it from dairy.
I am Vandana Jannu form Pune. I see your recipe. I like your recipes. I try 5 time making a cake but an fortunately I am fail I don’t know what rang. Plz help me. Monday I am baking cake. My cake base is un baked . some time cake is good baking but middle side is liquid & out side is very sponges.
निशा: वंदना जी, केक को बेक करने के लिये दोनों तरफ ऊपर नीचे से हीट लगनी चाहिये, केक को ऊपर से ब्राउन होने और चाकू डालकर देख सकते हैं, चाकू पर बैटर चिपक नहीं आना चाहिये, यदि चाकू पर बैटर चिपक कर आता तो केक को और बेक कीजिये जब तक कि वह पूरी तरह बेक नहीं हो जाता है.
निशा: वंदना जी, केक में दूध और घी की कमी होने से केक हार्ड बनता है. अगली बार दूध की मात्रा थोड़ी अधिक कर देंगी, केक नरम बनेगा.
kya hum heavy cream ko wipped karne k baad
usme fruit ki puri bhi dd kar sakte h
निशा: योगिता जी, व्हिप क्रीम में फलों का फ्लेवर देने के लिये उसका पल्प डाला जा सकता है.
Can we make whipped cream using mixer?
reply soon.
Thank you
निशा: सिनमोयी जी, व्हिप्ड क्रीम के लिये हैन्ड ब्लैन्डर की आवश्यकता होती है.
निशा: कुनाल जी, व्हिप क्रीम के लिये हैवी क्रीम की आवश्यकता होती है, फ्रेस क्रीम से उतनी अच्छी व्हिप नहीं होती.
निशा: Genelia ji, सेक्टर -34 में ओम डेयरी पर हेवी क्रीम मिल जाती है, इंद्रा मार्केट में कृ्ष्णा डेयरी पर मिल जाती है, और चोक्लेट कम्पाउन्ड सेक्टर 51 के मार्केट में बेकिंग शोप है, वहां मिल जाता है.
निशा: रेशमा जी, आइसक्रीम के लिये क्रीम का यूज किया जाता है, जो दूध डेयरी पर मिल जाती है.