क्रीम व्हिप कीजिये - Homemade Whipped Cream Recipe

केक और पेस्ट्री पर तो व्हिप की हुई क्रीम लगाई जाती ही है इसे हम पुडिंग और स्मूदी में भी ऊपर से डाल कर भी सर्व करते हैं. आईये आज हम घर पर ही अलग अलग फ्लेवर और अलग अलग रंग की व्हिप क्रीम बनायें
वनीला फ्लेवर और व्हाइट कलर की व्हिप क्रीम (Easy Whipped Cream Recipe - Vanila Flavour)
Read: Homemade Whipped Cream Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Whipped Cream
- हैवी क्रीम - 250 मिली. (1 कप )
- वनीला एसेन्स - 3- 4 बूंदे
- पाउडर चीनी - 2-4 टेबल स्पून (स्वादानुसार)
विधि - How to whip cream
इस तरह के 2 प्याले लीजिये कि एक प्याले के अन्दर दूसरा प्याला आ जाय, बड़े प्याले में 1 ट्रे बर्फ के टुकड़े डाल दीजिये और छोटा प्याला बर्फ के ऊपर रखिये, उसमें हैवी क्रीम डालिये, इलेक्ट्रिक मिक्सर से क्रीम को व्हिप कीजिये, पहले स्पीड कम रखिये और धीरे धीरे स्पीड बड़ाते जांय, थोड़ा फैटने के बाद पाउडर चीनी और वनीला एसेन्स डालकर मिलायें और क्रीम को जब तक फैंटे तब तक कि वह इतनी गाढ़ी न हो जाय कि गिराने पर क्रीम जल्दी से न गिरे
क्रीम को व्हिप करने में 8 से 12 मिनिट का समय लग जाता है, क्रीम व्हिप होने के बाद आप इसे एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और जब भी आपको यूज करनी हो क्रीम को फ्रीजर से 10 मिनिट पहले निकालिये और यूज कीजिये, अगर क्रीम थोड़ी लूज हो गई हो तो उसे फिर से व्हिप कर लीजिये.
क्रीम व्हिप होने के बाद अपने आकार में दुगुनी हो जाती है.

मैन्गो फ्लेवर, मैन्गो कलर की व्हिप क्रीम (Whipped Cream Recipe - Mango or Strawberry Flavour)
आम के फ्लेवर की क्रीम व्हिप करते समय इसमें वनीला एसेंस की जगह पके हुये मीठे आम का पल्प आधा कप डाल कर फैंटिये. क्रीम का कलर डार्क दिखाने के लिये थोड़ा फूड कलर डाला जा सकता है.
इसी प्रकार आप स्ट्राबेरी के सास, स्ट्राबेरी का पल्प या चीकू का पल्प मिलाकर अन्य फलों के फ्लेवर की क्रीम व्हिप कर सकते हैं.
चाकलेट फ्लेवर की व्हिप क्रीम - (Whipped Cream Recipe - Chocolate Flavour)
चाकलेट के फ्लेवर की क्रीम व्हिप करते समय इसमें 2 टेबुल स्पून कोको पाउडर डाल कर व्हिप कीजिये.
काफी फ्लेवर की व्हिप क्रीम - (Whipped Cream Recipe - Coffee Flavour)
काफी के फ्लेवर की क्रीम व्हिप करते समय इसमें 2 छोटे चम्मच इंस्टैन्ट काफी पाउडर डाल कर व्हिप कीजिये.
नींबू फ्लेवर की व्हिप क्रीम - (Whipped Cream Recipe - Lemon Flavour)
दो नीम्बू को फ्रीजर में 30 मिनट तक रखकर फ्रीज कर लीजिये. जब नीबू फ्रीज हो जायें तो इनके छिलके की हल्की परत बारीक ग्रेटर पर ग्रेट करके उतार लीजिये और इस क्रीम व्हिप करते समय क्रीम में मिला दीजिये साथ ही एक नींबू का रस भी क्रीम में फैंटते समय मिला दीजिये.
इलायची फ्लेवर की व्हिप क्रीम - (Whipped Cream Recipe - Cinnamon Flavour)
क्रीम व्हिप करते समय इसमें 1 छोटी चम्मच पिसी हुई इलायची मिला दीजिये. आपकी इलायची फ्लेवर की व्हिप क्रीम तैयार हो जायेगी.
सुझाव:
क्रीम को बहुत अधिक व्हिप न करें, मक्खन निकलने पर क्रीम इतनी अच्छी नहीं लगती.
क्रीम व्हिप के लिये अमूल क्रीम प्रयोग
अमूल क्रीम में फैट 25% के लगभग होती है जबकि क्रीम व्हिप करने के लिये फैट 30% से 36 प्रतिशत होना चाहिये. आम तौर पर दूध डेयरी पर हैवी फैट क्रीम मिल जाती है जिसमें फैट का प्रतिशत अधिक होता है और वह क्रीम व्हिप करने के लिये बहुत अच्छी होती है.
Homemade Whipped Cream Recipe video in Hindi
कमेंट (320)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: अनन्या जी, हैवी क्रीम को व्हिप करके, व्हिप क्रीम बनाई जाती है इसे व्हिप क्रीम ही बोला जाता है.
निशा: प्रसन्ना जी, आप इसका भी इस्तेमाल कर सकती हैं.
निशा: अभिषेक जी, आप वनीला एसेन्स की जगह अपने स्वादानुसार स्ट्राबेरी, अॉरेन्ज एसेन्स इस्तेमाल कर सकते हैं.
निशा: सोनियां जी, क्रीम से मक्खन बनाया जाता है, क्रीम कच्चे दूध को मथकर बनाई जाति है, आप हैवी क्रीम डेयरी से ले सकती है.
निशा: शीतल जी, हां एसा किया जा सकता है.
निशा: सारिका जी, व्हिप क्रीम के लिये क्रीम को A.C. लगे कमरे में क्रीम के नीचे बर्फ के क्यूब्स से भरा प्याला रखकर क्रीम को व्हिप करें, जैसे ही क्रीम गाढ़ी होने लगे, व्हिप करना बन्द करे दें, क्रीम को व्हिप करने में 3- 10 मिनिट तक लग जाते हैं, ये तापमान पर निर्भर करता है, ध्यान रखते हुये क्रीम को व्हिप करें, आप अवश्य जी अच्छी तरह क्रीम व्हिप कर सकेंगे.
निशा: कामिनी जी, आपका भी बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: कामिनी जी, व्हिप क्रीम के लिए सबसे मुख्य बात है कि उसके नीचे बर्फ का प्याला चाहिए, हैन्ड ब्लेन्डर से थोड़ी देर लगेगी लेकिन क्रीम व्हिप हो जाएगी.
निशा: दीपा जी, क्रीम को व्हिप करते समय उस पर नजर रखनी होती है जैसे ही वह गाढ़ी हो जायें व्हिप करना बन्द कर दीजिये, क्रीम अगर हार्ड हो गई है तब इसे थोड़ी देर के लिये एसे ही रहने दीजिये, ये नरम हो जायेगी.
निशा: हेमंतिका जी, दूध की मलाई में अधिक घी रहता है और इसे व्हिप करने से इसका मक्खन निकल आता है. इसलिए आप हैवी क्रीम का ही इस्तेमाल कीजिए.
निशा: आशा जी, वेबसाइट पर बेबी के लिये आहार आर्टीकल दिया गया है उसे आप देख लीजिये, उसमें बेबी के खाने के बारे में अनेक सुझाव दिये गये हैं.
And plz thoda jldi reply kijiyega mujhe 2 din baad chaheye b'day k liye
Thanku
निशा: कुसुम जी, क्रीम को फ्रिज से एकदम ठंडी ही लीजिये, प्याले के नीचे बर्फ के क्यूब रखें, और एसी रूम में क्रीम को व्हिप करें, और इसके लिये हैवी क्रीम डेयरी पर मिल जाती हैं वह लीजिये, क्रीम व्हिप होकर गाढ़ी अवश्य होगी.
निशा: संगीता जी, क्रीम को व्हिप करने के लिये इलैक्ट्रिक हैन्ड ब्लैन्डर चाहिये होता है.
निशा: शशांक जी, मेरी वेबसाइट पर बनाना चोकलेट आइस क्रीम की जो विधि दी हुई है आप उस विधि अनुसार स्ट्राबेरी वाली आइसक्रीम भी बना सकते हैं.
निशा: व्हिप क्रीम के लिए आपको फूल फैट क्रीम ही चाहिए. घर की क्रीम से आप इसे अच्छे से नहीं बना पाएंगे.
mai puchna chati hu ki " whipped cream dairy cream se bun jati ha kya? Mene ek video me suna tha ki dairy cream se bunate ha to thickness nahi ati whipp karne par bhi. Uske liye koi whipp cream ka pack ata ha usse bunate ha.? Pls suggest me.
निशा: चिंकी जी, जी हां व्हिप क्रीम के लिये व्हिप क्रीम पैक आता है, उसे थोड़ा सा ही व्हिप करने पर थिक व्हिप क्रीम बन जाते हैं, ये पैक केक का सामान बेचने बालों के पास मिल जाता है.
Condensed milk
And
Misty dahi
At home
निशा: अमित जी, आप इनकी रैसिपी मेरी वेबसाइट और यूटयूब चैनल पर सर्च आप्शन में जाकर नाम से सर्च कर सकते हैं.
निशा: छाया जी, आप इस क्रीम को केक के ऊपर लिखने के लिए उपयोग कर सकते हैं.
निशा: सुशील जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
whipped cream ke liye koun si cream best rahegi
निशा: आकाश जी, हैवी फूल क्रीम का उपयोग करें
I searched alot for heavy cream..I stay in Noida ...I tried many dairies..I cud not find it ..can u guide over it?...
निशा: नीरू जी, हैवी क्रीम दूध डेयरी पर मिलती है, कुछ डेयरी तो खुद ही बनाती है और कुछ बाहर से मंगवा लेती है, अमूल की फ्रेस क्रीम से आइस क्रीम तो बन जायेगी, वह यूज कर सकती हैं.
निशा: नीरू जी, इसमें चीनी का यूज किया है, रेसिपी के इन्ग्रीडियेन्ट में पाउडर चीनी 2-4 टेबल स्पून दी हुई है.
निशा: गुड़िया जी, व्हिप क्रीम को हैंन्ड ब्लेन्डर की मदद से ही अच्छी तरह बनाया जा सकता है.
निशा: शिल्पा जी, व्हिप क्रीम हाथ से फैंट कर बनाई जा सकती है लेकिन समय अधिक लगता है, वनीला एसेंस न हो तो भी क्रीम बनाई जा सकती है.