फ्रोज़न आलू टिक्की । Aloo Tikki Recipe Frozen | Crispy Potato Patties

📅 7 मार्च 2018 👁 1.4 लाख बार देखी गई 💬 46 कमेंट ★ 3.2 (102)

बार-बार आलू टिक्की के मिश्रण को बनाने के झंझट से मुक्ति का आसान सा उपाय है फ्रोजन आलू टिक्की. एक बार आलू टिक्की बनाकर फ्रीजर में स्टोर कर लीजिए और 5 से 6 महीने तक जब मन करे, तब झटपट तलकर तैयार कर लीजिए.

Read- Aloo Tikki Recipe Frozen | Crispy Potato Patties

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Crispy Potato Patties

उबले आलू - 8 (800 ग्राम)
पोहा - 1 कप (100 ग्राम)
हरा धनिया - 2 से 3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
हरी मिर्च - 3 से 4 (बारीक कटी हुई)
भुना जीरा पाउडर - 1 छोटी चम्मच
काली मिर्च - 1/2 छोटी चम्मच (दरदरी कुटी हुई)
अमचूर - छोटी चम्मच
नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
तेल - तलने के लिए'

विधि - How to make Aloo Tikki Frozen

फ्रोजन आलू टिक्की बनाने के लिए उबले आलू को छीलकर कद्दूकस कर लीजिए. साथ ही पोहे को बारीक पीसकर ले लीजिए.

कद्दूकस किए हुए आलू में बारीक पिसा पोहा, हरा धनिया, हरी मिर्च, भुना जीरा पाउडर, दरदरी कुटी काली मिर्च, अमचूर और नमक डाल दीजिए. सारी चीजों को अच्छे से मिलने तक मिला लीजिए.

एक प्लेट को तेल से चिकना करके रख लीजिए. टिक्की बनाने के लिए हाथ पर थोड़ा सा तेल लगाकर चिकना कर लीजिए. थोड़ा सा डोह उठाकर गोल बनाकर चपटाकर के टिक्की का आकार दे दीजिए और चिकनी की हुई प्लेट में रख दीजिए. टिक्की आप अपनी पसंद के अनुसार थोड़ी सी छोटी या बड़ी बना सकते हैं. इसी तरह सारी टिक्की बनाकर तैयार कर लीजिए.

टिक्कियां फ्रीज कीजिए
टिक्की को फ्रीज करने के लिए आप चाहे तो अलग-अलग थाली में टिक्की रखकर फ्रिज में रख सकते हैं या फिर एक ही थाली में इन्हें एक साथ एक के ऊपर एक रखकर भी फ्रीज कर सकते हैं. इसके लिए पहली प्लेट वाली टिक्कियों के ऊपर बटर पेपर लगाकर उस पर बाकी टिक्कियां रख दीजिए और बटर पेपर से ढककर फ्रीजर में रख दीजिए.

1 दिन बाद, आलू टिक्की फ्रीज होकर तैयार हो जाती हैं. कुछ टिक्कियां तलने के लिए निकालकर बाकी टिक्कियों को किसी भी डिब्बे में भरकर वापस फ्रीजर में रख दीजिए.

टिक्की तलिए
टिक्कियां तलने के लिए कढ़ाही में तेल गरम कर लीजिए. तेल चैक करने के लिए हाथ को कढ़ाही के ऊपर ले जाकर देखिए. अगर हाथ पर गर्माहट लग रही है, तो तेल अच्छे से गरम है. फ्रोजन आलू टिक्की तलने के लिए अच्छा गरम तेल होना चाहिए. तेल में पहले एक टिक्की डालकर देख लीजिए, यह टिक्की अच्छे से तल रही है तो दूसरी टिक्की भी तलने के लिए तेल में डाल दीजिए. टिक्की को नीचे से हल्की सी ब्राउन होते ही पलट दीजिए और इसको दोनों ओर से गोल्डन ब्राउन होने तक पलट-पलट कर तल लीजिए.

अच्छे से सिकी हुई टिक्की को कढ़ाही से निकालने के लिए कलछी पर कढ़ाही के किनारे ही थोड़ी देर रोक लीजिए ताकि अतिरिक्त तेल कढ़ाही में ही वापस चला जाए और टिक्की निकालकर प्लेट में रख लीजिए. सारी टिक्कियां इसी तरह तलकर तैयार कर लीजिए. एक बार की टिक्की तलने में लगभग 4 मिनिट लग जाते हैं.

आप इन्हें बनाकर फ्रीजर में रख दीजिए, पूरे 4 से 5 घंटे में ये फ्रोजन होकर तैयार हो जाती है. इसके बाद, इन्हें एअर-टाइट कन्टेनर में भरकर रख दीजिए. फ्रोजन आलू टिक्की को फ्रीजर में पूरे 5 से 6 महीने रखकर खाया जा सकता है. जब भी आपको टिक्की तलनी है, तब आप कन्टेनर से टिक्की निकालिए और तलकर सर्व कीजिए. साथ में टमैटो सॉस, हरे धनिये की चटनी या अपनी मनपसंद चटनी भी रखिए.

सुझाव

पोहा पहले से पका हुआ होता है. इसलिए आलू टिक्की ऊपर से क्रिस्प और अंदर से भी अच्छी रहती है.
सीधे डिब्बे में रखकर फ्रीज करने पर टिक्कियां आपस में चिपक सकती हैं, इसलिए पहले इन्हें थाली में लगाएं और बाद में फ्रीज करें.
फ्रोजन आलू टिक्की को एकदम अच्छे गरम तेल में ही तलें.

Aloo Tikki Recipe Frozen | फ्रोज़न आलू टिक्की । Crispy Potato Patties

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.2 / 5 (102 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (46)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Rita
Nice
NishaMadhulika
thanks you Rita
Rubina Sheikh
Ap jaisa koi nahi nisha mam jag humeya thare jaisa na koi
NishaMadhulika
Rubina Sheikh जी, आपके इस प्रेम और सहयोग के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
mani
thanks for this recipe
NishaMadhulika
mani जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Anil kumar Saxena
Cake banane main butter paper ki jagah foil paper use kar sakte hai kya mam
NishaMadhulika
Anil kumar Saxena जी, foil paper use kar sakte hai.
Arvind
Fine
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद Arvind
Jyotee sharma
Hello nishaji aloo tikki recipe Mei kya tikki fry kerne ke baad freeze kerna hota hei yah non-fried ko hi freeze kerna hei...pls batae,Thanks
NishaMadhulika
Jyotee sharma बिना फ्राय किए हुए ही फ्रिजर में रखना है.
Nitima
Ma'am can we use poha without wash...N grind it in the mixer n can these frozen tikki shalow fry pls reply...thanks...
NishaMadhulika
Nitima जी, पोहा बिना धोए ही उपयोग करना है और आप टिक्की को शैलो फ्राय कर सकते हैं.
Nirmal
Nisha Ji,
Do we fry tikkis just after taking out of the freezer or need to thaw them?
Thanks,
Nirmal
NishaMadhulika
निर्मल जी, आप इन्हें फ्रिजर से निकाल कर तुरंत सेक सकते हैं.
Pratibha
Frojan aalu tikki ki vidhi bhut aachchi hai Kya hum gajar mater bhi Mila skete hai
NishaMadhulika
प्रतिभा जी, आप अपने स्वादानुसार बदलाव कर सकती हैं.
Aditi
Mam! Kya hum tikki fry karke bhi freeze kar sakte hain. Thanks.
NishaMadhulika
Aditi जी, इन्हें बिन अफ्राय किए ही फ्रिजर में रखना है.
monika
hello mam i m a big fan of u
mam frozen tikki fry kr k bhi rkh skte h ya binna fry k hi rkhni h
NishaMadhulika
मोनिका जी, टिक्की को बिना फ्राय किए हुए ही फ्रोजन करना
Pratima
Aaloo bonda,non fried receipe,very nice
NishaMadhulika
प्रतिमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Pratima
Tikki ko ek bar talkr frozen karna hai ya bina tale buter paper lagakr frozen karna hai,please bataiyega
NishaMadhulika
प्रतिमा जी, बिना तलले ही बटर पेपर लगा कर रखना है. फ्रोजन करने के लिए.
Abhagupta
Dry nice recepies
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद Abhagupta
pooja thakur
pooha ko kaise pisna hai mam
NishaMadhulika
पूजा जी, पोहा को आप मिक्सर जार में डाल कर पीस सकती हैं.
Meenu Arora
Poha dry lena hai? Ya bheega hua? It's not clear
NishaMadhulika
मीनू जी, ड्राय पोहा लेना है.
Geetika tarun
Potato bites recipe video plz frozen
NishaMadhulika
गीतिका जी, सुझाव के लिए धन्यवाद मैं जल्द ही इस बनाने की कोशिश करुंगी.
Palwinder kaur
Nisha ji app ki frozen aloo tiki maine like ki
I like and Yummy Yummy
NishaMadhulika
Palwinder kaur जी, रेसिपी पसंद करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
टिप्पणीmere yha aap ki bnai recepi ko bahot pasand karte h me aap se bahot kuch sikhi hu thanks
NishaMadhulika
आपके इस प्यार और समान के लिए बहुत बहुत धन्यवाद. आप इसी तरह हमारे साथ बने रहें.
Aruna kamini
Frozen smiley recipe video plz
NishaMadhulika
अरुणा जी, सुझाव के लिए धन्यवाद मैं जल्द ही इसे बनाने की कोशिश करुंगी.
niyti suware
पोहा भिगोके लेना या सूखा
NishaMadhulika
नियति जी, सूखा पोहा लेना है.
Aqsa Khan
best for party starter, will definitely make it.
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद Aqsa Khan
Neelam
Ur all recipies r suprb.
NishaMadhulika
नीलम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.