क्रीम व्हिप कीजिये - Homemade Whipped Cream Recipe

📅 5 जून 2012 👁 9.5 लाख बार देखी गई 💬 320 कमेंट ★ 3.2 (15877)


केक और पेस्ट्री पर तो व्हिप की हुई क्रीम लगाई जाती ही है इसे हम पुडिंग और स्मूदी में भी ऊपर से डाल कर भी सर्व करते हैं. आईये आज हम घर पर ही अलग अलग फ्लेवर और अलग अलग रंग की व्हिप क्रीम बनायें
वनीला फ्लेवर और व्हाइट कलर की व्हिप क्रीम (Easy Whipped Cream Recipe - Vanila Flavour)

Read: Homemade Whipped Cream Recipe in English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Whipped Cream

  • हैवी क्रीम - 250 मिली. (1 कप )
  • वनीला एसेन्स - 3- 4 बूंदे
  • पाउडर चीनी - 2-4 टेबल स्पून (स्वादानुसार)

विधि - How to whip cream

इस तरह के 2 प्याले लीजिये कि एक प्याले के अन्दर दूसरा प्याला आ जाय, बड़े प्याले में 1 ट्रे बर्फ के टुकड़े डाल दीजिये और छोटा प्याला बर्फ के ऊपर रखिये, उसमें हैवी क्रीम डालिये, इलेक्ट्रिक मिक्सर से क्रीम को व्हिप कीजिये, पहले स्पीड कम रखिये और धीरे धीरे स्पीड बड़ाते जांय, थोड़ा फैटने के बाद पाउडर चीनी और वनीला एसेन्स डालकर मिलायें और क्रीम को जब तक फैंटे तब तक कि वह इतनी गाढ़ी न हो जाय कि गिराने पर क्रीम जल्दी से न गिरे

क्रीम को व्हिप करने में 8 से 12 मिनिट का समय लग जाता है, क्रीम व्हिप होने के बाद आप इसे एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और जब भी आपको यूज करनी हो क्रीम को फ्रीजर से 10 मिनिट पहले निकालिये और यूज कीजिये, अगर क्रीम थोड़ी लूज हो गई हो तो उसे फिर से व्हिप कर लीजिये.
क्रीम व्हिप होने के बाद अपने आकार में दुगुनी हो जाती है.

मैन्गो फ्लेवर, मैन्गो कलर की व्हिप क्रीम (Whipped Cream Recipe - Mango or Strawberry Flavour)
आम के फ्लेवर की क्रीम व्हिप करते समय इसमें वनीला एसेंस की जगह पके हुये मीठे आम का पल्प आधा कप डाल कर फैंटिये. क्रीम का कलर डार्क दिखाने के लिये थोड़ा फूड कलर डाला जा सकता है.
इसी प्रकार आप स्ट्राबेरी के सास, स्ट्राबेरी का पल्प या चीकू का पल्प मिलाकर अन्य फलों के फ्लेवर की क्रीम व्हिप कर सकते हैं.

चाकलेट फ्लेवर की व्हिप क्रीम - (Whipped Cream Recipe - Chocolate Flavour)
चाकलेट के फ्लेवर की क्रीम व्हिप करते समय इसमें 2 टेबुल स्पून कोको पाउडर डाल कर व्हिप कीजिये.

काफी फ्लेवर की व्हिप क्रीम - (Whipped Cream Recipe - Coffee Flavour)
काफी के फ्लेवर की क्रीम व्हिप करते समय इसमें 2 छोटे चम्मच इंस्टैन्ट काफी पाउडर डाल कर व्हिप कीजिये.

नींबू फ्लेवर की व्हिप क्रीम - (Whipped Cream Recipe - Lemon Flavour)
दो नीम्बू को फ्रीजर में 30 मिनट तक रखकर फ्रीज कर लीजिये. जब नीबू फ्रीज हो जायें तो इनके छिलके की हल्की परत बारीक ग्रेटर पर ग्रेट करके उतार लीजिये और इस क्रीम व्हिप करते समय क्रीम में मिला दीजिये साथ ही एक नींबू का रस भी क्रीम में फैंटते समय मिला दीजिये.

इलायची फ्लेवर की व्हिप क्रीम - (Whipped Cream Recipe - Cinnamon Flavour)
क्रीम व्हिप करते समय इसमें 1 छोटी चम्मच पिसी हुई इलायची मिला दीजिये. आपकी इलायची फ्लेवर की व्हिप क्रीम तैयार हो जायेगी.

सुझाव:
क्रीम को बहुत अधिक व्हिप न करें, मक्खन निकलने पर क्रीम इतनी अच्छी नहीं लगती.

क्रीम व्हिप के लिये अमूल क्रीम प्रयोग
अमूल क्रीम में फैट 25% के लगभग होती है जबकि क्रीम व्हिप करने के लिये फैट 30% से 36 प्रतिशत होना चाहिये. आम तौर पर दूध डेयरी पर हैवी फैट क्रीम मिल जाती है जिसमें फैट का प्रतिशत अधिक होता है और वह क्रीम व्हिप करने के लिये बहुत अच्छी होती है.

Homemade Whipped Cream Recipe video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.2 / 5 (15877 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (320)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Jyoti
Ok mam... Thank you so much ... Reply ke liye..
NishaMadhulika
ज्योति जी, आपको भी बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार.
Jyoti
Mam... Whipped cream ko maine pineapple flavour ka banaya.... Pineapple ko grind karke... Jaisa aapne video me bataya..... Lekin pata nahi kyu kadwa taste ho gaya.. Kyu hua hoga? .. Aapki jitni receipe try ki sab mast bani .. Ye wala bigad gaya .. Pl reply... Thank you mam
NishaMadhulika
ज्योति जी, कई बार फ्रूट का स्वाद अच्छा न हो तो ऎसा हो सकता है.
ruchi
mem ganrally jo dudh ki deyri hoti he us pe jo cream milta h use whip kr skte he.
NishaMadhulika
रुचि जी, उसका उपयोग कर सकते हैं.
ruchi
mem chole channa se whipped cream bnate h kya ap uski recipe de skti h
NishaMadhulika
रुचि जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करुंगी.
ruchi
mem whipped cream kis brand ki sbse acchi hoti he
NishaMadhulika
रूचि जी, मैं तो घर पर ही व्हिप क्रीम बनाती हूं इसलिए मुझे ब्रांड की जानकारी नहीं है.
Almas khan
Mam plz ye btaiye kk heavy creme kya hoti h
Ham jo dudh k upar malai nikalte h kya h WO h ya makkhan ko kehte h

निशा: हैवी क्रीम में फैट की मात्रा अधिक होती है, हैवी क्रीम डेयरी पर मिल जाती है. घर के दूध की मलाई में अधिक घी रहता है और इसे व्हिप करने से इसका मक्खन निकल आता है.
Sarthak Agrawal
Mam
Mere electrical mixer me ek hi speed h Kya vo chalega ya nhi
निशा: सार्थक जी, व्हिप क्रीम के लिये मिक्सर ग्राइन्डर उतना अच्छा नहीं रहता, व्हिप क्रीम के लिये इलैक्ट्रिक ब्लैन्डर अच्छा काम करता है.
monik
Mene ice cream banai par patli ho gayi or jam nahi rahi to me kya karun
निशा: मोनिक जी, आपने किस चीज से आइस क्रीम बनाई है, ये कमेन्ट आप उस आइसक्रीम पर लिखेंगी तो रिप्लाई करने में आसानी होती है.
Tarique
hello mam , i could not find any heavy cream in my locality. even i searched in big bazaar and other marts. could you please tell me the brand name of heavy creams , maybe that way i could find it somewhere. i heard about tropilite , but then i saw how the packaged condition is soo bad and there was fungus inside it. please help.
निशा: तारीक जी, हैवी क्रीम डेयरी पर ताजा मिल जाती है, जहां मक्खन और घी बनाया जाता है. आपने जो क्रीम खराब कन्डीशन में देखी है वह पुरानी होने के कारण हो सकती है.
Brajesh Singh
I'm dairy fat kholna chahata hu kaise kam kru
sarita singla
Cream ka 1mianut main he Julian ban gia?????
Pooja Agarwal
Maa'm, Can you tell me how to stabilize whipped cream without using gelatin.I have searched everywhere on web but I couldn't find a vegetarian method of stabilizing cream.Please tell me if you know.
Archana Gupta
Heavy banana ka liya hum Kya amul use kar sakta Hai

निशा: अर्चना जी, अमूल क्रीम में फैट कम होती है आम तौर पर दूध डेयरी पर हैवी फैट क्रीम मिल जाती है जिसमें फैट का प्रतिशत अधिक होता है और वह क्रीम व्हिप करने के लिये बहुत अच्छी होती है.
Arpana
What a lovely cake!!! Really it can be the best gift for my father at father’s day, which is coming soon.

निशा: अर्पणा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Fatma
मैम , मैने क्रीम तो विप कर लिया लेकिन उससे केक डेकोरेट नही हो पा रहा था। कोई भी फूल बना रही थी वो तुरंत खराब हो जा रहा था।
मेरी विप क्रीम मे क्या खराबी है plz मैम बताऐ।।
निशा: फातमा जी, क्रीम थोड़ी पतली हो तब एसा होता है, इसे अभी थोड़ा और व्हिप करना है, तब ये सही तरह से काम करेगी, और केक डेकोरेशन का सारा काम AC. रूम में करें, गर्मी के कारन भी ये क्रीम पिघलती हैं और आप इससे कुछ भी नहीं बना पाते.
Poonam
Hi nisha madhulika ji Maine aapki whipped cream video dekhi great per jab Maine khud try kiya cream phool nahi rahi thi . As per ur video I tried the all steps shown ur video Kindly advice.

निशा: पूनम जी, व्हिप करने के लिये हैवी क्रीम ज्यादा अच्छी रहती है. मौसम, क्रीम की मात्रा, कमरे का तापमान सारी चीजों पर ध्यान देने की आवश्यकता होती है. आपको व्हिप करते समय क्रीम के ऊपर नजर रखनी होती hE
Poonam shaktwat
Simpl milk ki cream ban jati he kya. Kya fress cream jaruri hoti he

निशा: पूनम जी, कच्चे दूध से क्रीम बनाने के लिये हाथ से इलेक्ट्रिक से चलाने वाले सैपरेटर्स की जरूरत होती है. वैसे हम फ्रिज में कच्चा दूध 10 घंटे तक रखा रहने दें तब भी उसके ऊपर क्रीम की सतह आ जाती है लेकिन यह तरीका व्यावहारिक नहीं है.
Gyarsi Lal
Nisha ji humne Amul cream ka packet laye h humare paas aap jaise cream nhi ban Rahi kyoki humare paas hand mixer nhi h to aap koi dusara Upay bataiye please jaldi bataiye

निशा: व्हिप क्रीम हाथ से फैंट कर बनाई जा सकती है लेकिन समय अधिक लगता है,
Rimsha
Maam hum logon ke yahan ye machine nahi hai. Kya hum is machine ke jagah mixer machine ka istemaal kar sakte hain.?

निशा: रिम्शा जी, हां, व्हिप क्रीम के लिये हैन्ड ब्लैन्डर की ही आवश्यकता होती है, क्यों को क्रीम के प्याले को बर्फ के प्याले पर रख कर क्रीम को व्हिप किया जाता है.
lovely sharma
Mam ..
Ghar ke malai se cream nai nikal pata hai..us se makhn aa jate hai. Plz bataie ghar ke malai se kase nikale

निशा: लवली जी, घर की क्रीम हैवी क्रीम नहीं है, इससे व्हिप क्रीम नहीं बनाई जा सकती.
Hemali soni
Creame ki jagah malai use kr sakte hai?

निशा: हेमाली जी, व्हिप क्रीम के लिए हैवी क्रीम ही अच्छी रहती है.
sandali gour
it is an easy and good way thanks mam for such good way

निशा: संदली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
saroj shah
Dudh ki malai se hi wipped cream banta hai kya?

निशा: सरोज जी, इसके लिए हैवी क्रीम की आवश्यकता होती है.
sujata k.c.
Plz tell me about the proportion of sugar and butter to whip in very understanding way
Santosh Kumar
kya cake and ice cream adhik khana chahiye yadi nahi to why?

निशा: संतोष जी, केक या आइसक्रीम या कोई भी अन्य चीज को सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए, इनमें फैट अधिक होने से वेट गेन हो सकता है, वैसे किसी भी चीज की अधिकता अच्छी नही होती.
asma sultana tu
Electric mixer ke bina kaise whipped karen cream ko

निशा: असमा जी, हैन्ड ब्लेन्डर हो, तो उससे भी क्रीम व्हिप की जा सकती है.
Tarun jain
What is hevi cream

निशा: तरूण जी, हैवी क्रीम में फैट की मात्रा अधिक होती है, हैवी क्रीम डेयरी पर मिल जाती है.
raani
Nisha JI...baking start karne k liye pehle kin kin cheejo (hardware jaise measuring spoon)ka hona jaruri hota he pla bataye.. Aur mere microwave ka jali stand bahut ucha he uspar koi dusra container nahi aa sakta. To kya mujhe stand b naya Lana padega ya microwave ki glass plate par baking kar sakte he...
निशा: रानी जी, किसी भी रेसिपी के लिये मेजर मेन्ट यूनिट कप और स्पून तो होने ही चाहिये, बेकिंग डिश भी होनी चाहिये और जाली स्टेन्ड एक तरफ से रखें तो ऊंचा होता है जिस पर पिज्जा बेक या नान बेक कर लेते हैं, लेकिन दूसरी तरफ से उसी का उल्टा रखने पर वह नीचा स्टेन्ड हो जाता जिस पर केक और ब्रेड कन्टेनर रखकर बेक करते हैं, अगर उस जाली स्टेन्ड को उल्टी तरह से नहीं रख सकते हैं तो आप एक दूसरा जाली स्टेन्ड ले सकते हैं, जिसकी ऊंचाई 1-2 इंच हो.
divya
Mam,
Jsa ap ne btaya m hmesa ase hi cream bnati hu fir bhi market cake jsi cream nhi bnti kya kru us ke lie
दिव्या जी, दिव्या जी, हैवी क्रीम को व्हिप करके के लिये, रूम ठंडा हो और क्रीम के प्याले के नीचे बर्फ क्यूब्स से भरा हुआ प्याला रखा हो तब उसे व्हिप कीजिये, अच्छी क्रीम व्हिप होती है, आसानी के लिये आप बाजार से व्हिप क्रीम के लिये स्पेशल क्रीम पैक आता है उसे यूज कर सकती है, केक बनाने वालों पर मिल जाता है.
neha
hmlg cream kaise bnaynge?

निशा: नेहा जी, क्रीम घर पर नही बनाई जा सकती. यह एक टेक्नीकल प्रोसेस है.