क्रीम व्हिप कीजिये - Homemade Whipped Cream Recipe

केक और पेस्ट्री पर तो व्हिप की हुई क्रीम लगाई जाती ही है इसे हम पुडिंग और स्मूदी में भी ऊपर से डाल कर भी सर्व करते हैं. आईये आज हम घर पर ही अलग अलग फ्लेवर और अलग अलग रंग की व्हिप क्रीम बनायें
वनीला फ्लेवर और व्हाइट कलर की व्हिप क्रीम (Easy Whipped Cream Recipe - Vanila Flavour)
Read: Homemade Whipped Cream Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Whipped Cream
- हैवी क्रीम - 250 मिली. (1 कप )
- वनीला एसेन्स - 3- 4 बूंदे
- पाउडर चीनी - 2-4 टेबल स्पून (स्वादानुसार)
विधि - How to whip cream
इस तरह के 2 प्याले लीजिये कि एक प्याले के अन्दर दूसरा प्याला आ जाय, बड़े प्याले में 1 ट्रे बर्फ के टुकड़े डाल दीजिये और छोटा प्याला बर्फ के ऊपर रखिये, उसमें हैवी क्रीम डालिये, इलेक्ट्रिक मिक्सर से क्रीम को व्हिप कीजिये, पहले स्पीड कम रखिये और धीरे धीरे स्पीड बड़ाते जांय, थोड़ा फैटने के बाद पाउडर चीनी और वनीला एसेन्स डालकर मिलायें और क्रीम को जब तक फैंटे तब तक कि वह इतनी गाढ़ी न हो जाय कि गिराने पर क्रीम जल्दी से न गिरे
क्रीम को व्हिप करने में 8 से 12 मिनिट का समय लग जाता है, क्रीम व्हिप होने के बाद आप इसे एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और जब भी आपको यूज करनी हो क्रीम को फ्रीजर से 10 मिनिट पहले निकालिये और यूज कीजिये, अगर क्रीम थोड़ी लूज हो गई हो तो उसे फिर से व्हिप कर लीजिये.
क्रीम व्हिप होने के बाद अपने आकार में दुगुनी हो जाती है.

मैन्गो फ्लेवर, मैन्गो कलर की व्हिप क्रीम (Whipped Cream Recipe - Mango or Strawberry Flavour)
आम के फ्लेवर की क्रीम व्हिप करते समय इसमें वनीला एसेंस की जगह पके हुये मीठे आम का पल्प आधा कप डाल कर फैंटिये. क्रीम का कलर डार्क दिखाने के लिये थोड़ा फूड कलर डाला जा सकता है.
इसी प्रकार आप स्ट्राबेरी के सास, स्ट्राबेरी का पल्प या चीकू का पल्प मिलाकर अन्य फलों के फ्लेवर की क्रीम व्हिप कर सकते हैं.
चाकलेट फ्लेवर की व्हिप क्रीम - (Whipped Cream Recipe - Chocolate Flavour)
चाकलेट के फ्लेवर की क्रीम व्हिप करते समय इसमें 2 टेबुल स्पून कोको पाउडर डाल कर व्हिप कीजिये.
काफी फ्लेवर की व्हिप क्रीम - (Whipped Cream Recipe - Coffee Flavour)
काफी के फ्लेवर की क्रीम व्हिप करते समय इसमें 2 छोटे चम्मच इंस्टैन्ट काफी पाउडर डाल कर व्हिप कीजिये.
नींबू फ्लेवर की व्हिप क्रीम - (Whipped Cream Recipe - Lemon Flavour)
दो नीम्बू को फ्रीजर में 30 मिनट तक रखकर फ्रीज कर लीजिये. जब नीबू फ्रीज हो जायें तो इनके छिलके की हल्की परत बारीक ग्रेटर पर ग्रेट करके उतार लीजिये और इस क्रीम व्हिप करते समय क्रीम में मिला दीजिये साथ ही एक नींबू का रस भी क्रीम में फैंटते समय मिला दीजिये.
इलायची फ्लेवर की व्हिप क्रीम - (Whipped Cream Recipe - Cinnamon Flavour)
क्रीम व्हिप करते समय इसमें 1 छोटी चम्मच पिसी हुई इलायची मिला दीजिये. आपकी इलायची फ्लेवर की व्हिप क्रीम तैयार हो जायेगी.
सुझाव:
क्रीम को बहुत अधिक व्हिप न करें, मक्खन निकलने पर क्रीम इतनी अच्छी नहीं लगती.
क्रीम व्हिप के लिये अमूल क्रीम प्रयोग
अमूल क्रीम में फैट 25% के लगभग होती है जबकि क्रीम व्हिप करने के लिये फैट 30% से 36 प्रतिशत होना चाहिये. आम तौर पर दूध डेयरी पर हैवी फैट क्रीम मिल जाती है जिसमें फैट का प्रतिशत अधिक होता है और वह क्रीम व्हिप करने के लिये बहुत अच्छी होती है.
Homemade Whipped Cream Recipe video in Hindi
कमेंट (320)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: दूध की मलाई में अधिक घी रहता है और इसे व्हिप करने से इसका मक्खन निकल आता है. व्हिप क्रीम के लिये हैवी क्रीम यूज कीजिये, जो आपको डेयरी पर खुली हुई मिल जायेगी, धन्यवाद.
निशा: धन्यवाद.
निशा: पूनम जी, मिक्सर की स्पीड पहले थोड़ी कम रखते हैं, इसके बाद बढ़ाते हुये क्रीम बनाइये, क्रीम बनाने में 4-7-8 -9 मिनिट लग जाते हैं. बाहर का तापमान और क्रीम कैसी है उसके ऊपर डिपेन्ड करता है.
निशा: स्नेहल जी, मिक्सर में क्रीम अच्छी व्हिप नहीं होती.
निशा: दीपीका जी, नोइडा में इन्द्रा मार्केट में केक डेकोरेटिंग के नोजल, बर्तन वालों की दुकान पर मिल जाते हैं, व्हिप क्रीम सेक्टर 51 में वहां के मार्केट में मिल जाती है.
ek normal small cake ki cream se iceing k liye hm kitne liter kachche dudh ko freez me rakhe jisase aawasyak cream nikali ja ske.
निशा: कुसुम जी, मैं ज्यादा से ज्यादा रिप्लाई करने की कोशिश करती हूँ, लेकिन फिर भी कई बार कुछ सवाल रह जाते हें, मुझे इसके लिये खेद है.
kachhe dudh se ghar p cream nikal sakte h?
निशा: मोनिका जी, घर में क्रीम नहीं बना पाते, कच्चे दूध को फैंट कर क्रीम बनाइ जाती है, इसके लिये स्पेशल इक्विपमेन्ट चाहिये होते हैं, कच्चे दूध को फ्रिज में रखने से उसके ऊपर परत आ जाती है उसे उतार लीजिये, थोड़ी सी क्रीम इस तरह तैयार की जा सकती है.
Hii nisha ji mene kai bar amul low fat cream market le kar uski whip cream banane ka try kiya but vo nhi bani cream whipprd se pahale cream ko friz me rakhana jaruri hota hai kya </span>
Please give me reply</span>
निशा: अंजली जी, क्रीम को फ्रिज में रखना होता है और जिस प्याले में क्रीम को व्हिप करें उसके नीचे एक प्याला बर्फ के क्यूब्स भर कर रखें. हैवी क्रीम डेयरी पर खुली मिलती है, इससे व्हिप क्रीम जल्दी और अच्छी बनती है.
Mam your recipes are great. I always wanted to do icing on my cakes but can't get the heavy cream. Can you please tell me how can I make heavy cream from raw milk. Please mam do reply am eagerly wating for your reply.
निशा: दिव्या जी, हैवी क्रीम डेयरी पर मिल जाती है. आप तैयार व्हिप क्रीम जो केक का सामान बेचते हैं उनसे मिल जाती है ले सकते हैं.
i used amul cream to whip,firstl i kept in freezer for 3-4 hours then whipped it with blender but it still remains liquid after 10-15 minutws what to do......i tried it afterfreezing several times but same no result help me
निशा: प्रिंस जी, क्रीम का वाटर निकाल दीजिये और क्रीम के प्याले के नीचे, आइस क्यूब भरा हुआ प्याला अवश्य रखें, क्रीम व्हिप करने के लिये ठंडी जगह चाहिये. हैवी क्रीम को भी व्हिप करते समय उसके नीचे बर्फ क्यूब रखते हैं, ये आसानी से व्हिप हो जाती है.
Namastey
Havy cream banane ke liye hame kis kis saman ki jarurat padti h
निशा: प्रीमन्क जी, हैवी क्रीम घर में आसानी से नहीं बनती.
Hiii Nisha aunty..
Main aapki site daily use krti hu or daily ek new recipe try krti hu or wo bahot he jyada achi bnti hain...sab log mere bnaye khane ki or aapki tarif krte hain....
Uske liye thankuuuuu soooooooooo much....cooking mera shok hai m village me rehti hu isliye cooking class b join nai kr skti thi..but aapki website ki wajah se ab mujhe khi b jane ki jroort he nai hai..maine ghar per rwhkr he bahot kuch bnana seekg liya h....
Thankuuu sooooooooo much aunty
Love you :)
Aunty mera ek question hai aapse....yha mere aas-paas koi dairy nai h to plzzzzzz mujhe ye btaiye ki m ghar per he ye creem kaise bnau....kya jo dhoodk garam krke hm jo malai banate hain m usko use kr skti hu ? Haan to kaise ? Or agar nai to m cream kaise banau dhoodh se ?
Plzzzzzzzz aunty...
M aapke reply ka wait krugi
Hope k aap jaldi he reply krengi
Thanku....
Hello nisha ji, muze aapki sabhi receipes bahot acvhi aur easy lagti he. Mera sawal tha ki whip cream beat krne k bad icing ya design krte waqt woh bahot jaldi melt hona start krti he jisse meri designs bighad jati he. Uske thik rahne k liye kya kr skte he. Aur blender se bhi kuch fark padta he kya? Mere pas nov blender he. Pls reply n keep posting new recipes. Thx.
निशा: लीना जी, व्हिप क्रीम गर्मी के कारण मेल्ट हो जाती है, प्लीज आइसिंग ए.सी रूम जहा अच्छी ठंडक हो वहा कीजिये, आप अच्छी तरह आइसिंग कर सकेंगे.
Hello Nisha ji. I have learnt a lot from yout site. Thanks a lot for your amazing recipes. One thing I want to know that can I use cream which is there over milk after boiling it. We buy buffalo milk n the cream is very thick.
निशा: निधि जी, इस क्रीम में थक्के होने के कारण ये चीकनी व्हिप क्रीम नहीं बन पाती, प्लीज आप इसे व्हिप करके देखिये और अपने अनुभव यहां शेयर कीजिये, धन्यवाद.
hello nishaji i had tried many of ur recipies.they r great and simple to make as u make us know step by step. Thanks
निशा: सीमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Mam really I love your recipes .
I have a exclusive cake and chocolate material shop in Baroda Gujarat .
simply I want to do a work shop by you at my shop which is having enough space to accommodate 50persons so will you please let me know for the same ? And what will be your fees and requirements etc. Let me know. You are more than a celebrity for my business. Thanks.
Nisha: Prakash Ji, This is so great, that you are planning for such an amazing workshop. It's so kind of you that you gave me this honour. I would love to conduct this workshop but because of some prior commitments I am unable to think to get myself involved in any other venture and I am sorry for that.
I hope you would do great with your workshop. You can share the pictures of the workshop with me. All the best.
Can I use normal mixture for whipping cream I don't have hand electric whipper
निशा: रचना जी, क्रीम को अच्छी तरह व्हिप करने के लिये हैन्ड ब्लेन्डर ही चाहिये.
Can i use hand blender for whiped cream. N which brand of cream is best for whiped crea.
how to make red cream...
rply fast plzzzzzzzzzzzzzzzzzzz
निशा: गौरी जी, आप डेयरी पर बोल सकती है कि हैवी क्रीम यानि कि फुल फैट क्रीम चाहिये, वह आपको अवश्य देंगे.
wipped creamko hum mixer main b bna sakte hai kya.or kaise!