क्रीम व्हिप कीजिये - Homemade Whipped Cream Recipe

केक और पेस्ट्री पर तो व्हिप की हुई क्रीम लगाई जाती ही है इसे हम पुडिंग और स्मूदी में भी ऊपर से डाल कर भी सर्व करते हैं. आईये आज हम घर पर ही अलग अलग फ्लेवर और अलग अलग रंग की व्हिप क्रीम बनायें
वनीला फ्लेवर और व्हाइट कलर की व्हिप क्रीम (Easy Whipped Cream Recipe - Vanila Flavour)
Read: Homemade Whipped Cream Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Whipped Cream
- हैवी क्रीम - 250 मिली. (1 कप )
- वनीला एसेन्स - 3- 4 बूंदे
- पाउडर चीनी - 2-4 टेबल स्पून (स्वादानुसार)
विधि - How to whip cream
इस तरह के 2 प्याले लीजिये कि एक प्याले के अन्दर दूसरा प्याला आ जाय, बड़े प्याले में 1 ट्रे बर्फ के टुकड़े डाल दीजिये और छोटा प्याला बर्फ के ऊपर रखिये, उसमें हैवी क्रीम डालिये, इलेक्ट्रिक मिक्सर से क्रीम को व्हिप कीजिये, पहले स्पीड कम रखिये और धीरे धीरे स्पीड बड़ाते जांय, थोड़ा फैटने के बाद पाउडर चीनी और वनीला एसेन्स डालकर मिलायें और क्रीम को जब तक फैंटे तब तक कि वह इतनी गाढ़ी न हो जाय कि गिराने पर क्रीम जल्दी से न गिरे
क्रीम को व्हिप करने में 8 से 12 मिनिट का समय लग जाता है, क्रीम व्हिप होने के बाद आप इसे एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और जब भी आपको यूज करनी हो क्रीम को फ्रीजर से 10 मिनिट पहले निकालिये और यूज कीजिये, अगर क्रीम थोड़ी लूज हो गई हो तो उसे फिर से व्हिप कर लीजिये.
क्रीम व्हिप होने के बाद अपने आकार में दुगुनी हो जाती है.

मैन्गो फ्लेवर, मैन्गो कलर की व्हिप क्रीम (Whipped Cream Recipe - Mango or Strawberry Flavour)
आम के फ्लेवर की क्रीम व्हिप करते समय इसमें वनीला एसेंस की जगह पके हुये मीठे आम का पल्प आधा कप डाल कर फैंटिये. क्रीम का कलर डार्क दिखाने के लिये थोड़ा फूड कलर डाला जा सकता है.
इसी प्रकार आप स्ट्राबेरी के सास, स्ट्राबेरी का पल्प या चीकू का पल्प मिलाकर अन्य फलों के फ्लेवर की क्रीम व्हिप कर सकते हैं.
चाकलेट फ्लेवर की व्हिप क्रीम - (Whipped Cream Recipe - Chocolate Flavour)
चाकलेट के फ्लेवर की क्रीम व्हिप करते समय इसमें 2 टेबुल स्पून कोको पाउडर डाल कर व्हिप कीजिये.
काफी फ्लेवर की व्हिप क्रीम - (Whipped Cream Recipe - Coffee Flavour)
काफी के फ्लेवर की क्रीम व्हिप करते समय इसमें 2 छोटे चम्मच इंस्टैन्ट काफी पाउडर डाल कर व्हिप कीजिये.
नींबू फ्लेवर की व्हिप क्रीम - (Whipped Cream Recipe - Lemon Flavour)
दो नीम्बू को फ्रीजर में 30 मिनट तक रखकर फ्रीज कर लीजिये. जब नीबू फ्रीज हो जायें तो इनके छिलके की हल्की परत बारीक ग्रेटर पर ग्रेट करके उतार लीजिये और इस क्रीम व्हिप करते समय क्रीम में मिला दीजिये साथ ही एक नींबू का रस भी क्रीम में फैंटते समय मिला दीजिये.
इलायची फ्लेवर की व्हिप क्रीम - (Whipped Cream Recipe - Cinnamon Flavour)
क्रीम व्हिप करते समय इसमें 1 छोटी चम्मच पिसी हुई इलायची मिला दीजिये. आपकी इलायची फ्लेवर की व्हिप क्रीम तैयार हो जायेगी.
सुझाव:
क्रीम को बहुत अधिक व्हिप न करें, मक्खन निकलने पर क्रीम इतनी अच्छी नहीं लगती.
क्रीम व्हिप के लिये अमूल क्रीम प्रयोग
अमूल क्रीम में फैट 25% के लगभग होती है जबकि क्रीम व्हिप करने के लिये फैट 30% से 36 प्रतिशत होना चाहिये. आम तौर पर दूध डेयरी पर हैवी फैट क्रीम मिल जाती है जिसमें फैट का प्रतिशत अधिक होता है और वह क्रीम व्हिप करने के लिये बहुत अच्छी होती है.
Homemade Whipped Cream Recipe video in Hindi
कमेंट (320)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: आरती जी, क्रीम के प्याले को बर्फ से भरे प्याले के ऊपर रखें और A.C. रूम में उसे हैन्ड ब्लैन्डर से व्हिप करें, क्रीम पतली हो गई है उसे फ्रीजर में 1 घंटे के लिये रख दीजिये और उसे पहले ही तरीके से व्हिप कीजिये, क्रीम अच्छी व्हिप होगी गाढ़ी बनेगी.
निशा: युगा जी, मलाई से क्रीम नहीं बनता है, और इसे घर पर बनाना थोड़ा मुश्किल भी है, क्रीम को दूध डेयरी से खरीदा जा सकता है.
निशा: प्रियांका जी, क्रीम दूध से निकलतीन है, लेकिन हैवी क्रीम आप डेयरी से लीजिये इसमें फैट की मात्रा थोड़ी अधिक होती है, व्हिप क्रीम के लिये इसे ही यूज किया जाता है.
निशा: सीमा जी, ये दूध के उपर वाली क्रीम से अलग होती है, अमूल क्रीम में फैट 25% के लगभग होती है जबकि क्रीम व्हिप करने के लिये फैट 30% से 36 प्रतिशत होना चाहिये. आम तौर पर दूध डेयरी पर हैवी फैट क्रीम मिल जाती है जिसमें फैट का प्रतिशत अधिक होता है और वह क्रीम व्हिप करने के लिये बहुत अच्छी होती है.
fisrt of all thnku fr ur lovly n easy recipes m isi se hi sari recipes bnati hu jitni bhi recipes try ki h ab bht yummy bni h bt ths whipped cream ye ni bni i almost try ths recipe atlest 5-6 tym bt i cnt made it phle to i used fr ths amul cream bt i read ur cmnt now to i used khuli hui heavy cream bt ths tym also cnt make it i didnt have beater bt i have electric hand blindr i used ths one n bartan m barf k upr alg se bartan cream dal k bnayi thi on 37degree temprecher p n only in 2 min it become makkan now plz help me to make ths one i really wanna make ths fr my birthday plz btaiye m kese bnau use
निशा: खादीजा जी, हैवी क्रीम ये डेयरी पर मिल जाती है और इसे व्हिप करके केक के लिये व्हिप्ड क्रीम तैयार की जाती है, व्हिप क्रीम बनाने का तरीका मेरे वेबसाइट और देखा जा सकता है, वेबसाइट पर ब्लैक फोरेस्ट केक बनाया है जिसमें क्रीम को व्हिप करके यूज किया है आप उसे भी देख सकती है, लेकिन क्रीम को व्हिप करते समय ठंडी जगह चुनें यानि कि रूम में A.C. हो और क्रीम के नीचे बर्फ से भरा प्याला भी रखें, अच्छी क्रीम व्हिप होती है.
amul ki cream use kr skte hai kya ?
निशा: सौम्या जी, व्हिप क्रीम बनाने के लिये हैवी क्रीम ज्यादा अच्छी रहती है.
निशा: सपना जी, कच्चे दूध से क्रीम बनाने के लिये हाथ से इलेक्ट्रिक से चलाने वाले सैपरेटर्स की जरूरत होती है. वैसे हम फ्रिज में कच्चा दूध 10 घंटे तक रखा रहने दें तब भी उसके ऊपर क्रीम की सतह आ जाती है लेकिन यह तरीका व्यावहारिक नहीं है.
निशा: सपना जी, क्रीम कच्चे दूध को मथ कर बनाई जाती है, मलाई से नहीं.
निशा: अक्षय जी क्रीम को फ्रीजर में 1-2 घंटे रखकर ठंडा होने दीजिये और इसके बाद व्हिप कीजिये, हो जानी चाहिये और व्हिप क्रीम के लिये आप डेयरी से हैवी क्रीम का यूज कीजिये, आप व्हिप क्रीम पायेंगे.
निशा: नेहा जी, वेबसाइट पर ब्लैक फोरेस्ट केक डेकोरेट करके बनाया गया है उसकी रेसिपी आप देख सकती हैं.
निशा: नीतू जी, क्रीम पुरानी हो तो कड़वी हो जाती है. ताजा क्रीम का उपयोग करें.
निशा: पूजा जी, आपको फूल हैव्वी क्रीम की आवश्यकता है इसे बनाने के लिए. लो फैट क्रीम से यह नहीं बनेगी.
निशा: धर्मेश जी, क्रीम कच्चे दूध को मथ कर निकाली जाती है, बाजार में तैयार क्रीम डेयरी पर मिल जाती है.
निशा: सुपर्ना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Maine aapki likhi hui bahut sari recipes banai hai aur bahut saari tarifen bhi hui hai iske liye shukriya mam .plzz mujhe ghar per cake fondant banane ki asan vidhi bataiye.
निशा: अंकिता जी, मैं जल्द इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
I love your recpies.. Actually mam Maine malai ko haath she phet kr cream banai or banate banate usne paani chhod diya or wah makkhan ban gaya. Mam ab kya wah cream jaisa nahi ho Sakta WO sab bekkar gaya
Mam aisi condition m kya kare plzzz reply
निशा: मेघा जी,क्रीम और मलाई दोंनों अलग हैं. आपने मक्खन बना लिया है, इसे आप मक्खन की तरह यूज कर सकते हैं, पानी को हटा दीजिये. या मक्खन को गरम करके घी बना सकते हैं. मक्खन से घी बनाने की रेसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, इसे आप देख सकते हैं.
electric beater kis company ka apke pas hai
ya koi aur jo best hota ho
please tell me......................
निशा: जीनत जी, किसी भी अच्छी कम्पनी का इलेक्ट्रिक बीटर लिया जा सकता है.
निशा: पायल जी, क्रीम को 2 घंटे के लिये फ्रीजर में रखने के बाद, क्रीम के नीचे एक प्याला जिसमें बर्फ के क्यूब्स रखें और क्रीं को फिर से व्हिप कीजिये, क्रीम अच्छी व्हिप हो जायेगी और गाढ़ी भी होगी.
निशा: लता जी, आग अधिक होने से एसा हो सकता है.
निशा: पल्लवी जी हां बना सकते हैं.
pr ye btaeye ki agr blender na ho to kya use kre??
निशा: हाथ से फैटना थोड़ा मुश्किल होता है.
निशा: मिक्सर ग्राइंडर में थोड़ी सी क्रीम व्हिप की जा सकती है.
निशा: डेयरी पर हैवी क्रीम मिल जाती है.
Kya dal skte he?
निशा: घवनीत जी, बिना वनीला एसेन्स डाले भी व्हिप क्रीम बना सकते हैं.
निशा: सविता जी, थोड़ी सी 200 ग्राम क्रीम को को मिक्सर ग्राइन्डर में भी व्हिप कर सकते हैं.