मूंगदाल प्रिमिक्स । Instant Moong Dal Mix for Cheela, Bhajiya, Kofta, Dahi Vada

📅 27 अक्टूबर 2017 👁 38.8 हज़ार बार देखी गई 💬 11 कमेंट ★ 4.4 (296)

मूंगदाल भिगोकर पीसकर मूंगदाल के व्यंजन बनाने के झंझट से मुक्त होने का आसान उपाय मूंगदाल प्रिमिक्स. यह मूंगदाल प्रिमिक्स बनाकर रख लें और जब चाहे फटाफट इसके भजिए, कोफ्ते, चीले या उत्तपम बनाएं.

आवश्यक समग्री - Ingredients for Instant Moong Dal Mix for Cheela, Bhajiya, Kofta, Dahi Vada

  • मूंग दाल - 2 कप 
  • साबुत धनिया - 2 टेबल स्पून 
  • साबुत लाल मिर्च - 5-6 
  • हींग - ½ पिंच 
  • बेकिंग सोडा ¼ छोटी चम्मच
  • अजवायन - 1 छोटी चम्मच 
  • टाटरी - ½ छोटी चम्मच 
  • नमक - 2 छोटी चम्मच या स्वादानुसार

विधि - How to make Moongdal Premix

मूंगदाल प्रिमिक्स बनाने के लिए पैन को गैस पर रखिए. पैन में 2 कप मूंगदाल डालकर लगातार चलाते हुए 2 मिनिट हल्का सा भूनिए.

भुनी मूंगदाल को प्लेट में निकाल लीजिए और इसे ठंडा होने दीजिए. फिर पैन में साबुत धनिया, साबुत लाल मिर्च, अजवायन और हींग डालकर मसालों को लगातार चलाते हुए 1 मिनिट भून लीजिए.

भुने मसालों को प्याले में निकाल लीजिए और इन्हें भी ठंडा होने दीजिए.

दाल ठंडी हो जाने पर इसे मिक्सर जार में डाल दीजिए. साथ में नमक, टाटरी और बेकिंग सोडा डाल कर सभी चीजों को दरदरा पीस लीजिए.

इस दाल में मसाले भी डाल दीजिए और इन्हें भी दाल के साथ ही दरदरा पीस लीजिए. मूंगदाल प्रिमिक्स मसाला बनकर तैयार है. इसे प्याले में निकाल लीजिए. इसे एअर टाइट कन्टेनर में भरकर रख दीजिए, यह पूरे 3 माह तक उपयोग में लाया जा सकता है. 

विभिन्न व्यंजन बनाने के लिए मूंगदाल प्रीमिक्स इस्तेमाल करने का तरीका

मूंगदाल प्रिमिक्स से जब भी कुछ बनाना चाहें तो, इसे ½ कप प्रिमिक्स अलग प्याले में निकाल कर इसमें ½ कप पानी डालकर अच्छे से मिलाएँ और 15 मिनिट के लिए ढककर रख दीजिए. दाल का मिक्स फूल कर तैयार हो जाएगा. इसे और भी अधिक स्वादिष्ट बनाने के लिए इसमें बारीक कटी हरी मिर्च और बारीक कटा हरा धनिया डाल कर मिक्स कर दीजिए. आप इस बैटर को मूंगदाल भजिया बनाने के लिए उपयोग कर सकते हैं.

अगर आपको इससे उत्तपम बनाने हैं तो बैटर को थोड़ा सा गाढा़ रखिए और उत्तपम बनाकर तैयार कर लीजिए.

मूंगदाल चीले बनाने के लिए बैटर को थोड़ा पतला बनाकर इसके चीले बना लीजिए और कोफ्ते बनाने के लिए इस बैटर में सब्जी डाल करके इसके कोफ्ते तैयार कर लीजिए.

मूंगदाल प्रीमिक्स से आप मूंगदाल चीला, मूंगदाल के पकोड़े, मूंगदाल वेज उत्तपम, मूंगदाल के दही वड़े या फिर सब्जी के लिए मूंगदाल के कोफ्ते कभी भी आसानी से बना सकते हैं. 

सुझाव
टाटरी के बदले आप इसमें 1 छोटी चम्मच अमचूर का उपयोग कर सकते है.

Instant Moong Dal Mix for Cheela, Bhajiya, Kofta, Dahi Vada । मूंगदाल प्रिमिक्स

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.4 / 5 (296 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (11)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

VIPULA MALHOTRA
hello Nisha ji aapki recipes bhot helpful hti h...mene moong daal ka mix bna lia jaisa aapne samjhaya tha but cheela banane m thoda kaccha taste aa rha h..kya karun..
NishaMadhulika
विपुला जी, घोल को थोड़ा पतला बनायें और तवा हल्का गरम हो तब घोल डालकर पतला चीला फैलायें, गैस तेज करके चीले मन चाहा ब्राउन होने तक सेंके. चीला बिलकुल भी कच्चा नहीं लगेगा.
Jaywanti
Should we put Moongal premix in refrigerator or outside?
NishaMadhulika
Jaywanti , आप इसे फ्रिज के बाहर रख सकते हैं.
Maganbhai Prajapati
निशा जी,
मुंग दाल मिक्स की रेसिपी बहुत अच्छी है । क्या इसी की तरह खिचड़ी, सूजी, चावल और कोई मिक्स बन सकता है तो बताये । ये मिक्स हमे विदेश प्रवास में बहुत काम आयेगा जहा शाकाहारी खाना नहीं के बराबर मिलता है ।
हमारे लिये ये रेसिपी बहुत उपयोगी है ।
खाना खिलाना पुण्य का काम है, वैसे खाना बनाना शिखना भी पुण्य का काम है ।
नये वर्ष की शुभ कामनाये ।
धन्यवाद
मगनभाई प्रजापति

निशा: मगन जी, आपके इन प्रशंसा भरे शब्दों के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
Madhu
नमस्कार निशा जी,
बहुत बहुत धन्यवाद, इतनी लाभदायक रेसिपी बताने के लिए , यह मिक्स कितने दिनों तक सुरक्षित रह सकता है ? कृपया बताने का कष्ट करें ।

निशा: मधु जी, 2-3 माह तक इसका उपयोग किया जा सकता है.
Megha
Nisha aunty video please moongdal premix

निशा: मेघा जी, रेसिपी में विडियो देख सकते हैं.
suman
Hallo mam,
mug ke kon c dal la dule ya chelka eale

निशा: सुमन जी, मूंग की धुली दाल का उपयोग किया गया है.
Varsha
Mam,can we wash dal before making moongdal mix
निशा: वर्षा जी, कोई भी आटा तैयार करते हैं तो दाल को धोने की आवश्यकता नहीं होती, जैसे चने की दाल से बेसन बनता है, उसी तरह मूंग दाल से ये प्रीमिक्स तैयार किया गया है, आप दाल को चैक अवश्य कर लें कि कोई भी इमप्योरिटी न हो.
Mansukh Lal
You are great Nishaji. What a nice recipe. I was searching for it from long time. Thank you for sharing it with us and God bless you.

निशा: मनसुख जी, मुझे खुशी है की आपको ये रेसिपी पसंद आई बहुत बहुत धन्यवाद.
Riya Sen
Wah Aunty ji apne to sari problem hi solve kar di. Moongdal halki hoti hai aur isse pakode humare ghar mein aksar banaye jate hai. Main to abse yeh premix banakar aj hi rakh lungi.

निशा: रिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.