क्रीम व्हिप कीजिये - Homemade Whipped Cream Recipe

केक और पेस्ट्री पर तो व्हिप की हुई क्रीम लगाई जाती ही है इसे हम पुडिंग और स्मूदी में भी ऊपर से डाल कर भी सर्व करते हैं. आईये आज हम घर पर ही अलग अलग फ्लेवर और अलग अलग रंग की व्हिप क्रीम बनायें
वनीला फ्लेवर और व्हाइट कलर की व्हिप क्रीम (Easy Whipped Cream Recipe - Vanila Flavour)
Read: Homemade Whipped Cream Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Whipped Cream
- हैवी क्रीम - 250 मिली. (1 कप )
- वनीला एसेन्स - 3- 4 बूंदे
- पाउडर चीनी - 2-4 टेबल स्पून (स्वादानुसार)
विधि - How to whip cream
इस तरह के 2 प्याले लीजिये कि एक प्याले के अन्दर दूसरा प्याला आ जाय, बड़े प्याले में 1 ट्रे बर्फ के टुकड़े डाल दीजिये और छोटा प्याला बर्फ के ऊपर रखिये, उसमें हैवी क्रीम डालिये, इलेक्ट्रिक मिक्सर से क्रीम को व्हिप कीजिये, पहले स्पीड कम रखिये और धीरे धीरे स्पीड बड़ाते जांय, थोड़ा फैटने के बाद पाउडर चीनी और वनीला एसेन्स डालकर मिलायें और क्रीम को जब तक फैंटे तब तक कि वह इतनी गाढ़ी न हो जाय कि गिराने पर क्रीम जल्दी से न गिरे
क्रीम को व्हिप करने में 8 से 12 मिनिट का समय लग जाता है, क्रीम व्हिप होने के बाद आप इसे एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और जब भी आपको यूज करनी हो क्रीम को फ्रीजर से 10 मिनिट पहले निकालिये और यूज कीजिये, अगर क्रीम थोड़ी लूज हो गई हो तो उसे फिर से व्हिप कर लीजिये.
क्रीम व्हिप होने के बाद अपने आकार में दुगुनी हो जाती है.

मैन्गो फ्लेवर, मैन्गो कलर की व्हिप क्रीम (Whipped Cream Recipe - Mango or Strawberry Flavour)
आम के फ्लेवर की क्रीम व्हिप करते समय इसमें वनीला एसेंस की जगह पके हुये मीठे आम का पल्प आधा कप डाल कर फैंटिये. क्रीम का कलर डार्क दिखाने के लिये थोड़ा फूड कलर डाला जा सकता है.
इसी प्रकार आप स्ट्राबेरी के सास, स्ट्राबेरी का पल्प या चीकू का पल्प मिलाकर अन्य फलों के फ्लेवर की क्रीम व्हिप कर सकते हैं.
चाकलेट फ्लेवर की व्हिप क्रीम - (Whipped Cream Recipe - Chocolate Flavour)
चाकलेट के फ्लेवर की क्रीम व्हिप करते समय इसमें 2 टेबुल स्पून कोको पाउडर डाल कर व्हिप कीजिये.
काफी फ्लेवर की व्हिप क्रीम - (Whipped Cream Recipe - Coffee Flavour)
काफी के फ्लेवर की क्रीम व्हिप करते समय इसमें 2 छोटे चम्मच इंस्टैन्ट काफी पाउडर डाल कर व्हिप कीजिये.
नींबू फ्लेवर की व्हिप क्रीम - (Whipped Cream Recipe - Lemon Flavour)
दो नीम्बू को फ्रीजर में 30 मिनट तक रखकर फ्रीज कर लीजिये. जब नीबू फ्रीज हो जायें तो इनके छिलके की हल्की परत बारीक ग्रेटर पर ग्रेट करके उतार लीजिये और इस क्रीम व्हिप करते समय क्रीम में मिला दीजिये साथ ही एक नींबू का रस भी क्रीम में फैंटते समय मिला दीजिये.
इलायची फ्लेवर की व्हिप क्रीम - (Whipped Cream Recipe - Cinnamon Flavour)
क्रीम व्हिप करते समय इसमें 1 छोटी चम्मच पिसी हुई इलायची मिला दीजिये. आपकी इलायची फ्लेवर की व्हिप क्रीम तैयार हो जायेगी.
सुझाव:
क्रीम को बहुत अधिक व्हिप न करें, मक्खन निकलने पर क्रीम इतनी अच्छी नहीं लगती.
क्रीम व्हिप के लिये अमूल क्रीम प्रयोग
अमूल क्रीम में फैट 25% के लगभग होती है जबकि क्रीम व्हिप करने के लिये फैट 30% से 36 प्रतिशत होना चाहिये. आम तौर पर दूध डेयरी पर हैवी फैट क्रीम मिल जाती है जिसमें फैट का प्रतिशत अधिक होता है और वह क्रीम व्हिप करने के लिये बहुत अच्छी होती है.
Homemade Whipped Cream Recipe video in Hindi
कमेंट (320)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: छाया, डेयरी वाले जानते हैं उन्हैं आप हैवी क्रीम बोल कर कहिये कि केक की आइसिंग के लिये चाहिये, वह आपको हैवी क्रीम ही देंगे.
heavy cream ke jagah pe milk malai use nahi kar sakte kya.... plz.... reply....
निशा: दृष्टि, इसके लिये हैवी क्रीम की ही आवश्यकता होती है.
u the best mam
i have no words for u
i'd tried many of your dishes
m success in it
just because of your simple steps
thank u so much mam
i also suggest your site to many of mine friends
thnx so much mam
love u lot mam
muah
thnx alot
निशा: किशु जी, आपको मेरा भी बहुत बहुत प्यार और धन्यवाद.
kishu
Can we use home malai instead of heavy cream?
Waiting for your reply.
Thanks.
निशा: श्रेया, व्हिप क्रीम की जगह मलाई यूज नहीं कर सकते.
निशा: भावना, चम्मच चीनी में 2 चम्मच पानी मिलाकर घोल बना लीजिये, और केक के ऊपर डालकर यूज कीजिये.
Kya whipped cream bnanne ke liye hum normaly jo ghr me use hota h mixer grinder ka use kar sakte h plz tell me plzzzzzzzzzzzz............
निशा: मीनू, मिक्सर में व्हिप क्रीम नहीं बन पाती.
निशा: शर्मा जी, व्हिप क्रीम बनाने के लिये हैवी क्रीम की आवश्यकता होती है, जो डेयरी पर मिल जाती है.
निशा: कंगन, केक को माइक्रोवेव में बेक होने में 4-5 मिनिट लग जाते हैं, हमने एपल केक माइक्रोवेव में बनाया है, बिलकुल इसी तरह से चौकलेट केक को माइक्रोवेव करेंगे.
निशा: कनिका, उससे व्हिप क्रीम नहीं बना सकते, व्हिप क्रीम हैवी क्रीम को फैट कर बनाई जाती है.
agar use kar sakti hoon toh kitna time lagega cake banane mein...thanks
निशा: कंगन, जी हां चौकलेट केक को माइक्रोवेव में भी बनाया जा सकता है.
please reply ass early as possible.
निशा: मिक्सी से क्रीम अच्छी व्हिप नहीं होती.
whip cream bahut he achi bani . kya aap ice cream cone banana bata sakti hai kya . plzzzz
निशा: सर्बजीत, क्रीम को सब्जी की ग्रेवी बनाने के काम में लिया जा सकता है, आटे में डालकर गूंथ कर खस्ता परांठे बनाये जा सकते हैं, मैदा में मिलाकर कुकीज बनाई जा सकती हैं, धन्यवाद.
क्या इस को केक per उपयोग कर सकते है
निशा: अनुज इसे केक पर और मफिन्स पर यूज किया जाता है.
निशा: फ्रेस क्रीम हैवी क्रीम होनी चाहिये, हैवी क्रीम में घी की मात्रा अधिक होती है.
aapki recipies bahut achhi hain!!
isme aapne kaunsi cream use ki hai?
whipped cream, heavy cream ya fresh cream?
निशा: रिया, बहुत बहुत धन्यवाद. व्हिप क्रीम के लिये हमने हैवी क्रीम यूज की है.
aa[ne isme kaunsi cream use ki hai?
whipped cream heavy cream ya freash cream?
निशा: रिया, व्हिप क्रीम बनाने के लिये हैवी क्रीम ली है.
निशा: उपहार, आप सोच तो सही रहे हैं करके देखिये और बताइये कि क्रीम कैसी व्हिप हुई.
kachhe dudh ko mathna h ya fir kacche dudh ki upar ki cream ko??? plz tell
निशा: रश्मि, क्रीम कच्चे दूध को मथ कर बनाई जाती है, इसके लिये प्रोपर इक्विपमेन्ट की आवश्यकता होती है जो डेयरी पर होते हैं और क्रीम बन पाती है.
निशा: मधु, आपका सुझाव बहुत अच्छा है, ट्राई कीजिये, मुझे लग रहा है कि व्हिप क्रीम बननी चाहिये.
निशा: मधु मैं कोशिश करती हूँ.
mein shimla mein rehti hun, aur yahan koi dairy nai hai, isliye yahan par heavy cream milna mushkil hai, aur condensed milk bhi yahan kam hi milta hai kyonki yahan log readymade saman karid kar khate hain. aur mein ghar mein icing banana chahti hun isliye mujhe kuch aise ingredients batayein jo mujhe asaani se mil jaye jaise sookha doodh, butter aur milk se icing kaise banyi jaye? aur haan mujhe please egless sponge cake ki bhi recepie chahiye. mujhe jald reply karein.
Thanks.
waiting for your response.................
निशा: ज्योति, मेरे वेबसाइट और चैनल पर कई एगलैस केक रैसिपी हैं, सर्च बटन पर एगलैस केक लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं. फ्रोस्टिंग के लिये कोशिश करती हूँ.
निशा: सत्यजीत, केक के लिये व्हिप क्रीम बनाने का तरीका वेबसाइट पर दिया हुआ है, सर्च बटन व्हिप क्रीम लिखकर रैसिपी को देख सकते हैं.
plz mam reply jarur karn
निशा: ज्योति, आइसक्रीम के लिये व्हिप क्रीम हाथ से फैंट कर बनाई जा सकती है.
kya heavy krim ko hath se masal sakte hai...... aur amul dudh se heavy krim ban sakta hai agar ha to kese.......plz mam reply jarur karna.
निशा: ज्योति, हाथ से फैटने पर उतनी अच्छी व्हिप क्रीम नही बनती, घर में क्रीम के लिये दूध को बिना उबाले फ्रिज में 12-14 घंटे रख दिजिये, दूध के ऊपर जमी क्रीम को चम्मच से निकाल कर प्याली में रख लीजिये, लेकिन ये क्रीम हैवी क्रीम नहीं है, इससे व्हिप क्रीम नहीं बनाई जा सकती.
ham cream ghar pe kaise banaye
tnx nisha ji mujhe aap baje se bhut khuch shikhne ko mila hai
plz nisha ji reply plzzzzz
निशा: श्रद्धा, घर पर क्रीम उतनी अच्छी नहीं बानती.
me try karugi .....