पाव ब्रेड - Pav Bread Recipe - Pav Bhaji Bread recipe

पाव ब्रेड, हम बड़ा पाव (Pav Bada Recipe) और पाव भाजी (Pav Bhaji Recipe) में तो प्रयोग करते हैं. ताजे पाव नाश्ते में मक्खन के साथ, चटनी या जैम (Jam) आप अपनी मनपसन्द से कैसे भी खा सकते हैं. यदि आपको बाजार में पाव ब्रेड (pav bhaji bread) न मिलें तो आप इन्हें घर में भी बना सकते हैं.
Read - Pav Bread Recipe - Pav Bhaji Bread Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Pav Bhaji Bread
- मैदा - 250 ग्राम (2.5 कप)
- घी या तेल - 2 टेबल स्पून
- नमक - आधा छोटी चम्मच
- चीनी - 2 छोटी चम्मच
- आधा कप - दूध
- सूखे यीस्ट के दाने - 2 छोटे चम्मच
विधि - How to make Pav Bhaji Bread
दूध को गरम कीजिये, सूखे यीस्ट (Dry Yeast) के दाने और चीनी गुनगुने गरम दूध में डालिये और ढककर 5-10 मिनिट के लिये रख दीजिये. आधा कप गुनगुना गरम पानी कर लीजिये.
मैदा और नमक को किसी बर्तन में छानिये, घी या तेल डालकर अच्छी तरह मिला दीजिये. मैदा में यीस्ट वाला दूध डाल कर आटा लगाइये, आवश्यकतानुसार गुनगुना पानी डालिये और नरम आटा गूंथिये. आटे को 5-6 मिनिट तक अलट पलट कर, पटक कर, मसल कर एक दम चिकना कर लीजिये. आटे को तब तक पलटिये जब तक कि इसमें ग्लूटन नहीं आजाता और आटा हाथ में चिपकना बन्द कर दे,

किसी गहरे बर्तन में आटे को तेल से चिकना करके रखिये. बर्तन को गरम जगह पर मोटे टावल से ढककर रख दीजिये.
2-3 घंटे में आटा फूल कर लगभग दुगना हो जाता है, आटे को हाथ से पंच करके, मसल कर ठीक कर लीजिये.
आटे को 9 बराबर भागों में तोड़कर 9 गोले गोले बनाइये, चौकोर बर्तन लेकर चिकना कीजिये, गोलों को हाथ से तेल लगाकर चिकना करके बेक करने के लिये, चिकने चौकोर बर्तन में पास पास रखते हुये लगाइये. 1 घंटे तक ढककर इन्हैं एसे ही रहने दीजिये.
अब ये पाव बेक करने हैं, ओवन को 210 सेग्रे. पर गरम कीजिये. पाव लगे हुये बर्तन को ओवन में रखिये, ओवन को 200 सेग्रे. पर 20 मिनिट के लिये सैट कर दीजिये. समय समाप्त होने के बाद, पाव को चैक कीजिये, यदि पाव के ऊपर ब्राउन क्रस्ट आ गया है तब ये पाव बन चुके हैं, अगर आप महसूस करें कि अभी पाव ऊपर से हल्के ब्राउन लग रहे हैं तब आप उन्हैं फिर से 5 मिनिट के लिये 180 सेग्रे पर ओवन को सैट करके, बेक करने लगा दीजिये.
पाव के ऊपर मक्खन लगाकर चिकना कर दीजिये ताकि इसका क्रस्ट एकदम ताजा और मुलायम बना रहे.
पाव (Pav Bhaji Bread) बेक हो गये हैं. इन्हें आप मक्खन लगाकर या जैम लगाकर परोसिये या बडा पाव (Pav Bada) और पाव भाजी (Pav Bhaji) में प्रयोग कीजिये.
कमेंट (271)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: सिंह जी, पाव को माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर बेक करना होता है.
निशा: वैशाली जी, तेज गरम तेल में भटूरे डालकर तलेंगी तो भटूरे अवश्य फूलेंगे.
निशा: विशाल जी, माइक्रोवेव में खमीर नहीं बनता, सर्दी के मौसम में एक प्याले में पानी गरम कीजिए बैटर और गरम पानी को माइक्रोवेव रख दीजिये, बन्द कर दीजिये, 12-14 घंटे में बैटर फरमेन्ट हो जायेगा. माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर कुकीज बेक किये जाते हैं, इस मोड पर ओवन की तरह किसी भी मेटल के बर्तन यूज किये जा सकते हैं.
निशा:शेख जी, पाव बनाने के लिये ओवन की आवश्यकता तो होती है.
ture in digrees
निशा: प्रीति, तापमान तो रैसिपी में दिया हुआ है.
agar bana sakte he.to plssss muze share kijie
thanks..
निशा: वरद जी, गैस तंदूर पर बनाये तो जा सकते हैं, पाव की प्लेट तंदूर के अन्दर रख दीजिये और 10 मिनिट बाद चैक कीजिये, और अब चेक करते हुये समय को बढ़ाते हुये पाव को ऊपर से गोल्डन ब्राउन होने तक बेक कर लीजिये.
please microwave me wati banane ke recpie bhi bataye. temperature, mode-microwave ya convection sab kuch please deeply bataye.
mene bati banayi par wo pathhar ki tarah sakht ho gai thi.
निशा: रिया, माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर बाटी बिलकुल ओवन की तरह से बनाई जाती है, बहुत अच्छी बाटी बनती हैं, वेबसाइट पर उपलब्ध ओवन में बाटी रैसिपी को देखा जा सकता है.
nishaji aap hamesha microwave karne ka hi bolti hain convection mode ka use kyu nhi karti hain . mene naya microwave liya hai please bataye ki cake or bread banane ke liye kaun sa mode use karna chaiye.
निशा: रिया, केक को माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर बिलकुल ओवन की तरह ही बेक किया जाता है और माइक्रोवेव में अलग तरीके से बेक किया जाता है, हमने एपल स्पंज केक माइक्रोवेव में बनाया है उसकी रेसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर एपल स्पंज केक लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
Shayad yeast ki proportion thodi kam pad gayi ho...Kya main thoda yeast ki proportions badha sakati hoon... taki jaliyaan thik ho.....
Main pehalibaar dry yeast use kiya isliye jara kam proportion ho gaya hoga... duabara tray karongi...
thanks again.
:D
निशा: तेजस जी, हां अवश्य आप फिर से ट्राई कर सकती हैं.
thanks for such a wonderfull reciepe... itried making pav bread but didnt get the fluffy texture.... i made it in micro- with convection mode at 200 degree, for 12 mins.... the bread were little hard from inside though theyy were well cooked.
pls suggest
निशा: तेजस जी, अगर गुथा हुआ आटा अच्छा फूला था, तब पाव ब्रेड भी फूलने चाहिये, अगली बार आप इन्हैं कन्वेक्सन मोड पर दिये गये तापमान पर बनाइये अच्छे बनेंगे.
निशा: धारा, ब्रेड के लिये यीस्ट ही यूज किया जाता है.
निशा: गोमती जी कुकर में पाव बन तो जायेंगे, बहुत देर लगेगी. तरीका वही रहेगा जैसे हमने कुकर में केक बनाया है.
निशा: हेमाजी, मैं इसका वीडियो जल्दी ही बना दूंगी.
निशा: चंचल, ब्रेड तो हम सभी लोग खाते जो यीस्ट डालकर ही बनाई जाती है, और यीस्ट किसी चीज को फरमेन्ट करते हैं तो पैदा हो जाता है, अगर आप नहीं यूज करना चाहते तो बेकिंग सोडा, के साथ दही, नमक, चीनी और ओइल डाल कर आटा गूथ कर ब्रेड बना लीजिये, धन्यवाद.
निशा: शिखा, अगर नीचे से प्रोपर हीट नहीं लग रही हो तब ब्रेड नीचे से कम सिकी हो सकती है.
निशा: अपर्णा, बहुत बहुत धन्यवाद.
please jarur post kijiyega i have yeast allergy.
निशा: अपर्णा, पाव के लिये यीस्ट डालना आवश्यक है, बिना यीस्ट के पाव इतने स्पंजी नहीं बनेंगे.
निशा: पाव ओवन में अच्छे बनते हैं.
निशा: सोनियां, आप किसी भी अच्छी कम्पनी का ओवन ले सकती हैं.
ye.
निशा: पूनम, पाव ओवन में ही ज्यादा अच्छे बनते हैं.
निशा: कनिकाजी हां पाव ब्रेड का वीडियो नहीं है. हम इसे बनाने की कोशिश करेंगे.
निशा: किरन, पाव को यीस्ट डालकर ही बनाया जाता है, लेकिन मैं बिना यीस्ट के ट्राई करके देखती हूँ अगर अच्छे बनेंगे तब में रैसिपी अवश्य दूंगी, धन्यवाद.
निशा: अनुभूति, यदि इसमें तापमान सैट किया जा सकता हो तो बना सकते हैं.
निशा: रेखा, जी हां दोंनो साइड के रोड गर्म किया जाता है.