पाव ब्रेड - Pav Bread Recipe - Pav Bhaji Bread recipe

पाव ब्रेड, हम बड़ा पाव (Pav Bada Recipe) और पाव भाजी (Pav Bhaji Recipe) में तो प्रयोग करते हैं. ताजे पाव नाश्ते में मक्खन के साथ, चटनी या जैम (Jam) आप अपनी मनपसन्द से कैसे भी खा सकते हैं. यदि आपको बाजार में पाव ब्रेड (pav bhaji bread) न मिलें तो आप इन्हें घर में भी बना सकते हैं.
Read - Pav Bread Recipe - Pav Bhaji Bread Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Pav Bhaji Bread
- मैदा - 250 ग्राम (2.5 कप)
- घी या तेल - 2 टेबल स्पून
- नमक - आधा छोटी चम्मच
- चीनी - 2 छोटी चम्मच
- आधा कप - दूध
- सूखे यीस्ट के दाने - 2 छोटे चम्मच
विधि - How to make Pav Bhaji Bread
दूध को गरम कीजिये, सूखे यीस्ट (Dry Yeast) के दाने और चीनी गुनगुने गरम दूध में डालिये और ढककर 5-10 मिनिट के लिये रख दीजिये. आधा कप गुनगुना गरम पानी कर लीजिये.
मैदा और नमक को किसी बर्तन में छानिये, घी या तेल डालकर अच्छी तरह मिला दीजिये. मैदा में यीस्ट वाला दूध डाल कर आटा लगाइये, आवश्यकतानुसार गुनगुना पानी डालिये और नरम आटा गूंथिये. आटे को 5-6 मिनिट तक अलट पलट कर, पटक कर, मसल कर एक दम चिकना कर लीजिये. आटे को तब तक पलटिये जब तक कि इसमें ग्लूटन नहीं आजाता और आटा हाथ में चिपकना बन्द कर दे,

किसी गहरे बर्तन में आटे को तेल से चिकना करके रखिये. बर्तन को गरम जगह पर मोटे टावल से ढककर रख दीजिये.
2-3 घंटे में आटा फूल कर लगभग दुगना हो जाता है, आटे को हाथ से पंच करके, मसल कर ठीक कर लीजिये.
आटे को 9 बराबर भागों में तोड़कर 9 गोले गोले बनाइये, चौकोर बर्तन लेकर चिकना कीजिये, गोलों को हाथ से तेल लगाकर चिकना करके बेक करने के लिये, चिकने चौकोर बर्तन में पास पास रखते हुये लगाइये. 1 घंटे तक ढककर इन्हैं एसे ही रहने दीजिये.
अब ये पाव बेक करने हैं, ओवन को 210 सेग्रे. पर गरम कीजिये. पाव लगे हुये बर्तन को ओवन में रखिये, ओवन को 200 सेग्रे. पर 20 मिनिट के लिये सैट कर दीजिये. समय समाप्त होने के बाद, पाव को चैक कीजिये, यदि पाव के ऊपर ब्राउन क्रस्ट आ गया है तब ये पाव बन चुके हैं, अगर आप महसूस करें कि अभी पाव ऊपर से हल्के ब्राउन लग रहे हैं तब आप उन्हैं फिर से 5 मिनिट के लिये 180 सेग्रे पर ओवन को सैट करके, बेक करने लगा दीजिये.
पाव के ऊपर मक्खन लगाकर चिकना कर दीजिये ताकि इसका क्रस्ट एकदम ताजा और मुलायम बना रहे.
पाव (Pav Bhaji Bread) बेक हो गये हैं. इन्हें आप मक्खन लगाकर या जैम लगाकर परोसिये या बडा पाव (Pav Bada) और पाव भाजी (Pav Bhaji) में प्रयोग कीजिये.
कमेंट (271)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Thank you mam.
Mere naam Sangeeta hain. I like your all recipes I try the pav it came out very well.
mein India se hoon but shadi ke baad mein Sri Lanka mein mere sasural hain .
So I am satil in Colombo. INDIAN pav we don't get here we like with pav bhaji with Indian pav thank you once again.
i want make some Indian mithai for Diwali we don't get here mithai so I want to learn from you pls tell me some recipes of mithai like Mawa and some other recipes . I will wait for your reply thank you.
निशा: संगीता जी, आपके कहने से पहले ही हमने बहुत सारी मिठाइयां बना दी है, प्लीज वेबसाइट के स्वीट कालम में क्लिक कीजिये और अपनी मनपसन्द मिठाई देख लीजिये.
Can i cook pav in O.T.G convection if yes then tell temprature plz maam
निशा: सुशमिता जी, रेसिपी में तापमान और समय दोंनो दिये हुये है उसी के अनुसार ओ.टी.जी में बना सकते हैं लेकिन अलग अलग ओवन में समय थोड़ा अलग हो जाता है.
Agr oven na ho to hm bread ko kese bna skte h????
निशा: रश्मी जी, ब्रेड ओवन में ही अच्छी बनती है, लेकिन आप चाहें तो इसे कुकर में बना सकते हैं, बिलकुल उसी तरह जिस तरह हमने कुकर में केक बनाया है, रेसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर कुकर में केक लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
hello maam
This recipe is intersting but dry yeast is important in pav bhaji bread
निशा: अंजली जी, पाव ब्रेड में यीस्ट डाला जाता है.
Hello aunty, I tried this recipe nd my pav came out wonderful. Thank u so much :)
निशा: कोकिला जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Please tell, how these pav can be baked in pressure cooker?
निशा: संकर जी, वेबसाइट पर केक को प्रेशर कुकर में बनाया है, बिलकुल इसी तरह पाव भी कुकर में बना सकते हैं, सर्च बटन पर कुकर में केक लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते है.
Mere pav bht ache bane,bs jb unhe bich me se half kiya to thda sa aisa laga ki jaali puri nahi padi,thda sa gila lag ra tha..bake pura kiya tha,ache brown ho gaye the,bich me se aise kyu hue???plzz do rep
निशा: अनुभा जी, पाव बनाकर पहले में ट्रे में 1 घंटे के लिये रख दीजिये, पाव फूल जाते हैं, इसके बाद आप इन्हैं अच्छे ब्राउन होने तक बेक कीजिये, पाव कम सिकने के कारन या कम फूलने के कारण एसा हो सकता है.
plz
मैंने आपकी वैबसाइट से कई रेसिपी बनाना सीखी हैं, पहले मैं कुछ भी बनाना नहीं जानता था पर अब काफ़ी कुछ बना लेता हूँ, मेरे बच्चों को भी मेरी बनाई रेसिपी बहुत पसंद आती हैं, मैं आपको इन सब के लिए बहुत बहुत धन्यबाद और हार्दिक शुभकामनायें देना चाहता हूँ ।
निशा: आशिश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनियां जी, ओवन के ऊपर फैन का सिम्बल होता है, उस पर सैट करने से फैन चल जाता है, जिससे कि चीजें चारों ओर से एक समान बेक होती है. सारे ओवन अलग अलग समय में बेकिंग करते हैं, अपने ओवन की प्रेक्टिस थोड़े समय हो जाती है, इसमें आप हमेशा ही थोड़ा कम तापमान सैट कीजिये, 180 पर कोई चीज बेक करनी हो तब आप इसमें 160 तापमान सैट कीजिये और चैक करते हुये बेक कीजिये, आप जल्दी ही इसमें अच्छी तरह बना सकेंगी.
thank u very much
निशा: लक्ष्मी जी, माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर बेक करते हैं.
निशा: नेहा जी, आप सब कुछ सही कर रहें हैं, ओवन में नीचे से तापमान अधिक लगने से एसा हो सकता है, आपका ओवन जल्दी से बेक कर रहा है, ओवन में फैन है तो उसे अवश्य चलायें, ट्रे को मिडिल रैक पर रखें, और बीच में 6-7 मिनट के बाद, आप इन्हैं चैक कर लीजिये, आप थोड़े ही दिन में बहुत अच्छे पाव बना लेंगी.
my buns are reasonably soft inside but the upper crust is hard...the color of the crust being quiet light brown...cud u pls tell me where iam going wrong
निशा: मलाइका जी, बन कम तापमान पर बेक हों तब एसा हो सकता है, या फिर आटा अच्छी तरह फूला न हो.
निशा: सोनल जी, बना तो सकते हैं लेकिन गेहूँ के आटे और मैदा के पाव अलग अलग स्वाद और टेक्सचर में बनेंगे.
निशा: मारिया जी, ओवन में नीचे और ऊपर बटन है उन्हैं ओन करना है और तापमान सैट करना है, पाव की ट्रे बीच में रैक पर रखनी है, ओवन में समय सैट करने के लिये बटन होता है यदि नहीं है तो घड़ी से समय देखकर पाव को चैक करते हुये बेक कर सकते हैं, ये कौमन तरीका है, मुझे इस ओवन के बारे में जानकारी नहीं है.
Thanks you very much for this wonderful recipe. I am planning to do it today itself but with lil variation. I am planning to put 1 cup aata and one cup maida instead of taking 2 cups of maida. Will let you know the result :)
निशा: शीतल जी आप इस तरह भी पाव ब्रेड बना सकते हैं.
निशा: अशोक जी, माइक्रोवेव में बिना कन्वेक्सन मोड के अच्छे पाव नहीं बनते हैं.
निशा: नेहा जी, यीस्ट अच्छी तरह से काम न करने के कारण ब्रेड स्पंजी नहीं बनता और वह सख्त बन जाता है. यीस्ट को बदला जा सकता है और वीडियो देखकर बिलकुल इसी तरह से पाव ब्रेड बनायें, ओवन को प्रीहीट करें और 210 -220 डि. से. पर ऊपर से गोल्डन ब्राउन होने तक बेक करें, अच्छे पाव बनेंगे.
निशा: नेहा, पाव को माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर बनाया जा सकता है.
Mare mom ko net ka gayan nahi ha. Par ma unko app ki racipe batata hu.
Hamare 2 sawal hain.
1. Kya pav bread microwave mai banai ja sakti ha.?
2. Kya khameer ki jagha par metha soda( baking powder) ka istymall kar sakte ha.
Tahnks.
निशा: mana jI, पाव ब्रेड माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर बनाई जा सकती हैं, और यीस्ट के बिना मीठा सोडा डालकर भी इन्हैं बनाया जा सकता है.
निशा: जाकिया जी, होम मेड यीस्ट को डायरेक्ट मिलाते हैं, इसे एक्टिव करने की आवश्यकता नहीं होती, लेकिन आटा गूथने के लिये हल्का गरम पानी लेना होता है.
निशा: जाकिया जी, यीस्ट अच्छा न हो तो आटा नहीं फूलता है.
निशा: पून्या जी, पाव ब्रेड बेक होने के लिये उसे अच्छा तापमान चाहिये, अलग अलग ओवन में अलग अलग समय लगता है. आपके ओवन में जो भी अधिकतम तापमान है, ओवन को उस पर प्रीहीट कर लीजिये और इसके बाद उसी तापमान पर ब्रेड ब्राउन होने तक बेक कीजिये, अच्छा पाव ब्रेड बनेंगे.
निशा: जैश्री जी, आटे को यीस्ट के साथ अच्छी तरह गूथ कर, गरम जगह पर रखने से आटा अच्छा डबल फूल कर तैयार होता है. आटा कम फूला है, कुछ कमी रह गई है, अगली बार यीस्ट को एक्टिव करने के बाद आटे में मिलाकर आटे को अच्छी तरह उठा कर पटक कर चिकना होने तक गूथें और गरम जगह पर ढककर रखें, थोड़ी सी प्रेक्टिस से सारी प्रोब्लम दूर हो जायेंगी.
निशा: श्रुति, पाव ज्यादा बेक होने से सख्त हो सकते हैं, या उन्हैं खुले ही रख दिया जाय तो भी दूसरे दिन सख्त हो सकते हैं.
निशा: राजू, मेरी सारी रेसिपी एगलैस हैं.