पाव ब्रेड - Pav Bread Recipe - Pav Bhaji Bread recipe

पाव ब्रेड, हम बड़ा पाव (Pav Bada Recipe) और पाव भाजी (Pav Bhaji Recipe) में तो प्रयोग करते हैं. ताजे पाव नाश्ते में मक्खन के साथ, चटनी या जैम (Jam) आप अपनी मनपसन्द से कैसे भी खा सकते हैं. यदि आपको बाजार में पाव ब्रेड (pav bhaji bread) न मिलें तो आप इन्हें घर में भी बना सकते हैं.
Read - Pav Bread Recipe - Pav Bhaji Bread Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Pav Bhaji Bread
- मैदा - 250 ग्राम (2.5 कप)
- घी या तेल - 2 टेबल स्पून
- नमक - आधा छोटी चम्मच
- चीनी - 2 छोटी चम्मच
- आधा कप - दूध
- सूखे यीस्ट के दाने - 2 छोटे चम्मच
विधि - How to make Pav Bhaji Bread
दूध को गरम कीजिये, सूखे यीस्ट (Dry Yeast) के दाने और चीनी गुनगुने गरम दूध में डालिये और ढककर 5-10 मिनिट के लिये रख दीजिये. आधा कप गुनगुना गरम पानी कर लीजिये.
मैदा और नमक को किसी बर्तन में छानिये, घी या तेल डालकर अच्छी तरह मिला दीजिये. मैदा में यीस्ट वाला दूध डाल कर आटा लगाइये, आवश्यकतानुसार गुनगुना पानी डालिये और नरम आटा गूंथिये. आटे को 5-6 मिनिट तक अलट पलट कर, पटक कर, मसल कर एक दम चिकना कर लीजिये. आटे को तब तक पलटिये जब तक कि इसमें ग्लूटन नहीं आजाता और आटा हाथ में चिपकना बन्द कर दे,

किसी गहरे बर्तन में आटे को तेल से चिकना करके रखिये. बर्तन को गरम जगह पर मोटे टावल से ढककर रख दीजिये.
2-3 घंटे में आटा फूल कर लगभग दुगना हो जाता है, आटे को हाथ से पंच करके, मसल कर ठीक कर लीजिये.
आटे को 9 बराबर भागों में तोड़कर 9 गोले गोले बनाइये, चौकोर बर्तन लेकर चिकना कीजिये, गोलों को हाथ से तेल लगाकर चिकना करके बेक करने के लिये, चिकने चौकोर बर्तन में पास पास रखते हुये लगाइये. 1 घंटे तक ढककर इन्हैं एसे ही रहने दीजिये.
अब ये पाव बेक करने हैं, ओवन को 210 सेग्रे. पर गरम कीजिये. पाव लगे हुये बर्तन को ओवन में रखिये, ओवन को 200 सेग्रे. पर 20 मिनिट के लिये सैट कर दीजिये. समय समाप्त होने के बाद, पाव को चैक कीजिये, यदि पाव के ऊपर ब्राउन क्रस्ट आ गया है तब ये पाव बन चुके हैं, अगर आप महसूस करें कि अभी पाव ऊपर से हल्के ब्राउन लग रहे हैं तब आप उन्हैं फिर से 5 मिनिट के लिये 180 सेग्रे पर ओवन को सैट करके, बेक करने लगा दीजिये.
पाव के ऊपर मक्खन लगाकर चिकना कर दीजिये ताकि इसका क्रस्ट एकदम ताजा और मुलायम बना रहे.
पाव (Pav Bhaji Bread) बेक हो गये हैं. इन्हें आप मक्खन लगाकर या जैम लगाकर परोसिये या बडा पाव (Pav Bada) और पाव भाजी (Pav Bhaji) में प्रयोग कीजिये.
कमेंट (271)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Namaskar,
Your's is a nice and very helpful website. We thank u 4 it. What I want to know
Is it possible to make pav or bread in electric tandor?
Bharti
निशा: भारती जी, तंदुर में तापमान बहुत अधिक होता है, ब्रेड बनाने के लिये निश्चित तापमान चाहिये, अगर आपके तंदूर में तापमान सैट करने की सुविधा है, तब तंदूर में पाव या ब्रेड बनाया जा सकता है.
In the video you have said the resting time for the dough is two hours and in the written recipe it is one hour. Which one should we follow?Also when we are using instant yeast why do we need to rest the dough. Can't it be done right away? Thanks. BTW I love your food.
निशा: सुधा जी, आटे को फूलने में 2-3 घंटे लग जाते हैं.
Thank u
निशा: मोनिका जी, एक चौथाई कप यीस्ट 2 कप मैदा को गूथने में यूज कर सकते हैं.
n non stick utensils.....???? Coz i dnt know much abt dese things....
Thank u mam.
निशा: प्रियंका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
I m nisha..kya yah pav pizza ki trh bati sekne wale tandur m bana skate h kya
kyoki hmare yha ovan or maicrove
nhi h
plz answer me
निशा: निशा, इसे बाटी तंदुर में जिस तरह धींमी आग पर बाटी बनाते हैं, बिलकुल उसी तरह पाव बनाये जा सकते हैं.
IFB-Convection. Which mode to use for baking bread?
Modes :
Microwave - Grill - Dubble Grill - Grill+Microwave - Convection - Microwave+convection
निशा: किंजल जी, ब्रेड को आप कन्वेक्सन मोड पर बना सकती हैं.
Kahin kuch kami reh Jaati ha. Please help
निशा; अर्चना, तापमान कम होने से बन ऊपर से ब्राउन नहीं होते और सखत भी बनते हैं.
निशा: नंदिनी जी, यीस्ट सही नहीं है तब एसा हो सकता है.
निशा: सौरभ, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मिन्तेश जी, वेबसाइट पर घर में यीस्ट बनाने की रेसिपी उपलब्ध है, सर्च बटन पर यीस्ट घर में कैसे बनाए लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: दीपिका जी, यीस्ट एक तरह की फंजाई है, हल्के पीले, सरसों के दाने दाने जैसे छोटे छोटे गोल आकार के होते हैं, बारीक यीस्ट और बारीक होता है, यीस्ट आटे को फरमेन्ट करने के करता है, किराना स्टोार पर आसानी से मिल जाता है.
Can we do this pav in whole wheat flour. Please do tell.
Thanks
Seema
निशा: सीमा जी हां बनाया जा सकता है.
.
निशा: दिव्या, पाव तो ओवन में ही अच्छे बनते हैं, धन्यवाद.
निशा: राधा जी हां 200- 220 डि. से. पर बेक कर सकते हैं.
निशा: मीनल जी, आटा अच्छी तरह न फूला हो तो पाव भी पूरी तरह नहीं फूलते हैं और इसी लिये सख्त बन जाते हैं.
निशा: डेजी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
what is Dried yeast rash ?
निशा: राजकुमार जी, ड्राई यीस्ट ये एक तरह की फंजाई होती है जो आटे को फरमेन्ट करती है, किराना स्टोर पर मिल जाती है.
निशा: ज्योति, यीस्ट को 2 टेबल स्पून गुनगुने पानी में डालकर रख ढककर 10 मिनिट रख दीजिये, पानी पर बुलबुले दिखने लगते हैं उस पानी को मैदा में डालकर गूथिये, और आटे को ढक कर गरम जगह पर रख दीजिये, आटा फरमेन्ट होकर तैयार हो जायेगा.
mam aap please mujhe ye bhi bata dejiyega ki veg pastry ko microwave main kaise banau........
thank you mam.......please jaldi reply kijiyege....
निशा: प्रियंका जी, पेस्ट्री को माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर बिलकुल उसी तरह बना सकते हैं, जिस तरह ओवन में बनाते हैं, धन्यवाद.
निशा: ज्योति, सर्दी के मौसम में आटा फरमेन्ट होने में बहुत अधिक समय लगता है, गुथे हुये आटे के साथ एक बर्तन में लगभग 1 लीटर पानी गरम करके बन्द अलमारी में रख दीजिये या ओवन में रख सकते हैं जिससे वहां का तापमान बड़ जाने से आटा जल्दी से फूल कर तैयार हो जाता है.
i have IFB microwave.
निशा: प्रियंका जी, पाव को माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर बनाया जा सकता है.
निशा: गुन्जन, पाव के लिये मैदा को यीस्ट डालकर ही गूथा जाता है, आप घर का बना यीस्ट यूज कर सकती है, वेबसाइट यीस्ट बनाने की रेसिपी दी गई है, प्लीज सर्च बटन पर how to make yeast लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
leyers k cake banana ho to kya hm ek2 kr k layer taiyaar krna hoga ya hm ek sth kr skte hain
निशा: वैशाली, एक साथ भी बना सकते हैं और अलग अलग भी बना सकते हैं.
Rashmi was right. Nishaji edited and corrected it later. Which was good.