पाव ब्रेड - Pav Bread Recipe - Pav Bhaji Bread recipe

पाव ब्रेड, हम बड़ा पाव (Pav Bada Recipe) और पाव भाजी (Pav Bhaji Recipe) में तो प्रयोग करते हैं. ताजे पाव नाश्ते में मक्खन के साथ, चटनी या जैम (Jam) आप अपनी मनपसन्द से कैसे भी खा सकते हैं. यदि आपको बाजार में पाव ब्रेड (pav bhaji bread) न मिलें तो आप इन्हें घर में भी बना सकते हैं.
Read - Pav Bread Recipe - Pav Bhaji Bread Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Pav Bhaji Bread
- मैदा - 250 ग्राम (2.5 कप)
- घी या तेल - 2 टेबल स्पून
- नमक - आधा छोटी चम्मच
- चीनी - 2 छोटी चम्मच
- आधा कप - दूध
- सूखे यीस्ट के दाने - 2 छोटे चम्मच
विधि - How to make Pav Bhaji Bread
दूध को गरम कीजिये, सूखे यीस्ट (Dry Yeast) के दाने और चीनी गुनगुने गरम दूध में डालिये और ढककर 5-10 मिनिट के लिये रख दीजिये. आधा कप गुनगुना गरम पानी कर लीजिये.
मैदा और नमक को किसी बर्तन में छानिये, घी या तेल डालकर अच्छी तरह मिला दीजिये. मैदा में यीस्ट वाला दूध डाल कर आटा लगाइये, आवश्यकतानुसार गुनगुना पानी डालिये और नरम आटा गूंथिये. आटे को 5-6 मिनिट तक अलट पलट कर, पटक कर, मसल कर एक दम चिकना कर लीजिये. आटे को तब तक पलटिये जब तक कि इसमें ग्लूटन नहीं आजाता और आटा हाथ में चिपकना बन्द कर दे,

किसी गहरे बर्तन में आटे को तेल से चिकना करके रखिये. बर्तन को गरम जगह पर मोटे टावल से ढककर रख दीजिये.
2-3 घंटे में आटा फूल कर लगभग दुगना हो जाता है, आटे को हाथ से पंच करके, मसल कर ठीक कर लीजिये.
आटे को 9 बराबर भागों में तोड़कर 9 गोले गोले बनाइये, चौकोर बर्तन लेकर चिकना कीजिये, गोलों को हाथ से तेल लगाकर चिकना करके बेक करने के लिये, चिकने चौकोर बर्तन में पास पास रखते हुये लगाइये. 1 घंटे तक ढककर इन्हैं एसे ही रहने दीजिये.
अब ये पाव बेक करने हैं, ओवन को 210 सेग्रे. पर गरम कीजिये. पाव लगे हुये बर्तन को ओवन में रखिये, ओवन को 200 सेग्रे. पर 20 मिनिट के लिये सैट कर दीजिये. समय समाप्त होने के बाद, पाव को चैक कीजिये, यदि पाव के ऊपर ब्राउन क्रस्ट आ गया है तब ये पाव बन चुके हैं, अगर आप महसूस करें कि अभी पाव ऊपर से हल्के ब्राउन लग रहे हैं तब आप उन्हैं फिर से 5 मिनिट के लिये 180 सेग्रे पर ओवन को सैट करके, बेक करने लगा दीजिये.
पाव के ऊपर मक्खन लगाकर चिकना कर दीजिये ताकि इसका क्रस्ट एकदम ताजा और मुलायम बना रहे.
पाव (Pav Bhaji Bread) बेक हो गये हैं. इन्हें आप मक्खन लगाकर या जैम लगाकर परोसिये या बडा पाव (Pav Bada) और पाव भाजी (Pav Bhaji) में प्रयोग कीजिये.
कमेंट (271)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: दिव्या जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: दिव्या जी, आटा अच्छी तरह न फूला हो तो पाव भी पूरी तरह नहीं फूलते हैं और इसीलिये सख्त बन जाते हैं, माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर पाव बनाये जाते हैं, बेकिंग कन्वेक्सन मोड पर ही अच्छी होती है.
निशा: ईशान जी, आपको भी मेरी तरफ से बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: अरूणा जी, आपको भी मेरी तरफ से बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: ईशान जी, ओवन में ऊपर की ओर से हीट कम लग रही है या ट्रे से ऊपर की हीट की दूरी अधिक है, ट्रे को ओवन के बीच वाली रैक पर रखें, और अगर फिर भी ब्रेड नीचे से ब्राउन हो रही है तब नीचे वाली हीट को बन्द कर दें और पाव को ऊपर की ओर से सिकने दीजिये, पाव अच्छे बनेंगे.
निशा: अपर्णा जी, अगर आपके पास माइक्रोवेव नही है, तो पाव बाजार से खरीद लीजिए, बाजार में पाव और ब्रेड बहुत अच्छे मिलते हैं और घर पर भाजी बनाकर बच्ची को खिला दीजिए.
Mam jab bhi mai dry active yeast ka use karti hu khameer uthta hi nahi aate me.kitni matra me yeast use karte hai.
निशा: रिया जी, आप 250 ग्राम मैदा से पिज्जा या ब्रेड बनाने के लिये 10 ग्राम ताजा यीस्टा इस्तेमाल कीजिए, और आटे को ढककर गरम जगह पर रखें, खमीर जरूर उठेगा.
निशा: आनन्द जी, यदि तंदूर में तापमान को सैट करने का बटन है तब आप इन्हैं तंदूर में बना सकते हैं.
namskar
mujai aap 30 kg maidai mai kitna ghee ya tail namak chini doodh yeast lagaiga mughai pav bread banana hai
निशा: उमेश जी, ये मात्रा आपको दी गई मात्रा की रेसिपी से केलकुलेट करके निकालनी होगी.
निशा: पूजा जी, दही और बेकिंग सोडा का यूज किया जा सकता है, लेकिन यीस्ट के रिजल्ट अच्छे मिलते हैं.
निशा: कृष्णा जी, आप न लगाना चाहें तो न लगाएं.
निशा: सोनम जी, बेकिंग पाउडर डालकर पाव बना सकते हैं, लेकिन यीस्ट डालकर बनाये गये पाव ज्यादा पफी होते हैं.
निशा: यामिनी जी, आप इन्हें गैस तंदूर पर बना सकती हैं.
निशा: हरी जी, पाव पूरी तरह से फूले न हों और ज्यादा देर तक बेक किये जायं तो वे सख्त हो जाते हैं.
निशा: भूमि जी, यीस्ट की आवश्यकता तो पड़ती ही है.
निशा: सोनल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: साधना जी, धन्यवाद.
निशा: मिनाक्षी जी, दही वाला डोह लगाया जा सकता है, लेकिन यीस्ट के वाले आटे से ज्यादा अच्छे बनते हैं, बाटी ओवन में पाव ब्रेड बना सकते हैं.
Mere pass otg ya microwave nahi hai mujhe lena hai kya lena chahiye? Kya ye pav or jo oven ki recipes hain wo sab microwave me ban jayegi ya otg hi theek rahega qki otg ke saare kaam microwave me ho jate hai lekin microwave ke saare kaam otg me nahi hote aisa sab kahte hai.Plz suggest me kya lena chahiye.otg ya microwave?
निशा: साधना जी, आप माइक्रोवेव विद कन्वेक्सन मोड लीजिये, इसमें सारी चीजें बन जाती हैं.
निशा: लक्ष्मी जी, पाव बनाने के लिये ओवन आवश्यक है.
निशा: दिव्या जी, ब्रेड को तवा पर नहीं बना सकते, ब्रेड को ओवन में ही बनाया जाता है.
निशा: भरत जी, यीस्ट के बिना आटा फरमेन्ट नहीं होता, आप इसकी मात्रा थोड़ी कम कर सकते हैं.
निशा: रूपल जी, ओवन का तापमान रेसिपी में दिये हुये तापमान के अनुसार रखा जा सकता है, लेकिन हर एक ओवन थोड़ा थोड़ा अन्तर रहता है जो अपने ओवन में काम करने से पता चल जाता है, प्लीज आप उसमें जो भी चाहें बनायें, पहले चीजों को चैक करते हुये ध्यान से बनायें, बाद में आप समय सैट करके आसनी से बना सकेंगी.
निशा:गीताजी, जिस तरह पाव को ओवन में बनाते हैं, बिलकुल उसी तरह पाव को ओटीजी में बनाया जाता है.
निशा: पाव तवे पर सेकें वो अच्छे क्रिस्पी सिकेंगे.
kya bati sekene ke oven me ho sakte hai
निशा: बेकिंग के लिए ओवन माइक्रोवेव होना जरूरी होता है.
My buns turned out to be hard from outside kindly suggest remedy
निशा: रेनू जी, बन अगर नहीं फूलते हैं तो वे हार्ड हो जाते हैं. यीस्ट बारीक वाला यूज कीजिये अच्छा होता है और आटे को सोफ्ट और मसल मसल कर एकदम चिकना होने तक गूथिये, और ढककर गरम जगह पर रख दीजिये, वह अच्छा फूलेगा और बन अच्छे बनेंगे.