पाव ब्रेड - Pav Bread Recipe - Pav Bhaji Bread recipe

पाव ब्रेड, हम बड़ा पाव (Pav Bada Recipe) और पाव भाजी (Pav Bhaji Recipe) में तो प्रयोग करते हैं. ताजे पाव नाश्ते में मक्खन के साथ, चटनी या जैम (Jam) आप अपनी मनपसन्द से कैसे भी खा सकते हैं. यदि आपको बाजार में पाव ब्रेड (pav bhaji bread) न मिलें तो आप इन्हें घर में भी बना सकते हैं.
Read - Pav Bread Recipe - Pav Bhaji Bread Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Pav Bhaji Bread
- मैदा - 250 ग्राम (2.5 कप)
- घी या तेल - 2 टेबल स्पून
- नमक - आधा छोटी चम्मच
- चीनी - 2 छोटी चम्मच
- आधा कप - दूध
- सूखे यीस्ट के दाने - 2 छोटे चम्मच
विधि - How to make Pav Bhaji Bread
दूध को गरम कीजिये, सूखे यीस्ट (Dry Yeast) के दाने और चीनी गुनगुने गरम दूध में डालिये और ढककर 5-10 मिनिट के लिये रख दीजिये. आधा कप गुनगुना गरम पानी कर लीजिये.
मैदा और नमक को किसी बर्तन में छानिये, घी या तेल डालकर अच्छी तरह मिला दीजिये. मैदा में यीस्ट वाला दूध डाल कर आटा लगाइये, आवश्यकतानुसार गुनगुना पानी डालिये और नरम आटा गूंथिये. आटे को 5-6 मिनिट तक अलट पलट कर, पटक कर, मसल कर एक दम चिकना कर लीजिये. आटे को तब तक पलटिये जब तक कि इसमें ग्लूटन नहीं आजाता और आटा हाथ में चिपकना बन्द कर दे,

किसी गहरे बर्तन में आटे को तेल से चिकना करके रखिये. बर्तन को गरम जगह पर मोटे टावल से ढककर रख दीजिये.
2-3 घंटे में आटा फूल कर लगभग दुगना हो जाता है, आटे को हाथ से पंच करके, मसल कर ठीक कर लीजिये.
आटे को 9 बराबर भागों में तोड़कर 9 गोले गोले बनाइये, चौकोर बर्तन लेकर चिकना कीजिये, गोलों को हाथ से तेल लगाकर चिकना करके बेक करने के लिये, चिकने चौकोर बर्तन में पास पास रखते हुये लगाइये. 1 घंटे तक ढककर इन्हैं एसे ही रहने दीजिये.
अब ये पाव बेक करने हैं, ओवन को 210 सेग्रे. पर गरम कीजिये. पाव लगे हुये बर्तन को ओवन में रखिये, ओवन को 200 सेग्रे. पर 20 मिनिट के लिये सैट कर दीजिये. समय समाप्त होने के बाद, पाव को चैक कीजिये, यदि पाव के ऊपर ब्राउन क्रस्ट आ गया है तब ये पाव बन चुके हैं, अगर आप महसूस करें कि अभी पाव ऊपर से हल्के ब्राउन लग रहे हैं तब आप उन्हैं फिर से 5 मिनिट के लिये 180 सेग्रे पर ओवन को सैट करके, बेक करने लगा दीजिये.
पाव के ऊपर मक्खन लगाकर चिकना कर दीजिये ताकि इसका क्रस्ट एकदम ताजा और मुलायम बना रहे.
पाव (Pav Bhaji Bread) बेक हो गये हैं. इन्हें आप मक्खन लगाकर या जैम लगाकर परोसिये या बडा पाव (Pav Bada) और पाव भाजी (Pav Bhaji) में प्रयोग कीजिये.
कमेंट (271)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
hamare yahain bahut rose hai. gulab sarbat ke bare main bhi bataiye.
plzzz.
निशा: दीपिका, जी हाँ मैं लिखूगी.
Agar hum fresh yeast use karna chahein tou kitni quantity use karein?
निशा: निति, 2 कप मैदा में 2 टेबल स्पून भर कर, ताजा य़ीस्ट पर्याप्त है.
निशा: नीति, बेकिंग के लिये तो ओटीजी ही सबसे अच्छा है. आजकल बाजार में मरफी रिचार्ड्स का ओवन स्टील फिनिश में मिल रहा है लेकिन इसके दाम सामान्य ओवन जितने ही हैं. इसकी सर्विस शायद बजाज द्वारा प्रोवाइड की जारही है. इसके अतिरिक केनस्टार भी अच्छा ब्रांड है.
nisha ji hamari taraf "loki ke lachhe" bante hai. mughe bahut pasand hai.plz aap sikhaegi., vo loki ke lambe-lambe lachhe hote hai, jo cheeni main page hote hai.. mene khud try kiye par nahi bane,chip chipe ho gaye.un par upar se gulab jal aur kevra dalte hai.
निशा: दीपिका, इन्हें गुलाब लच्छे भी कहते है. मैं इन्हें जल्दी ही बनाने की कोशिश करूंगी
Maine ye Pav Recipe aaj try ki and mere paav achchhe nahi bane. Paav ka color bilkul bhi brown nahi hue. Maine 5 minute extra bhi rakha but usse upar ki parat hard ho gayee. Mujhe kya karna chahiye?
निशा: सुचि, अच्छे पाव बेक होने के लिये, आटे में पर्याप्त मात्रा में खमीर उठना जरूरी है़.
निशा: रश्मि, बताने के लिये धन्यवाद
निशा: सारा, कुकर में पाव बनाना काफी मुश्किल रहेगा. सही उपकरण होना भी आवश्यक है. आप इन्हें ओवन में ही बनाईये.
aap kaisi hain aur Holi kaisi rahi Aanya ne to khoob masti ki hogi..ab jab aapne pav banane ki recipe bhi likh hi di hai to cream roll aur fan banane ki recipe bhi likh dijiye...aur aapne kaha tha ki aap cake ki icing ki vidhi likhengi but aapne abhi tak nhi likhi..mai abhi bhi wait kar rahi hoon..plzzzzz likhne ka kasht karein...plz reply...
निशा: संध्या, धन्यवाद, हम कोशिश करते हैं.
निशा: निति, ये बड़ी छोटी सी बात थी और हमने रिप्लाई भी लिख दिया था.
निशा:नीति, मुझे तो मालूम ही नहीं कि आपने कुछ बुरा बोला है, मुझे इतना मालूम है कि आप इस वेवसाइट को पसन्द करती हो.
Nisha ji I really like to all receipes.kya aap dal fry or dal tadaka and jeera rice ki receipe kaise banate hai... ye bhi bataye.please reply
निशा: भावना, आप वही माइक्रोवेव/ओवन लें जिसे खरीदने के बाद आपके शहर में अच्छी आफ्टर सेल्स सर्विस मिलती हो. जो माडल अधिक उपयोग में लाये जा रहे हों उन्हें खरीदना अधिक अच्छा होता है क्योंकि उनके पार्ट्स कम्पनी के पास या बाहर अधिक सुगमता से मिल जाते हैं. कम प्रचलित माडल या आउट डेटेड माडल को खरीदने से बचिये.
निशा: रेनू, पाव या ब्रेड बनाने के लिये यीस्ट का ही प्रयोग किया जाता है, अभी हम घर में ही यीस्ट बनाने की रैसिपी लिखने वाली हूँ.
निशा: सॉरी नीति, अब गलती सुधार दी है.
I really like your receipes.I just want to ask pav banane ke liye kya maida ki jagah aata use kar sakte hai ?
निशा: दीपिका, आप आटा से भी पाव बना सकती हैं.
निशा: नीति,, लगभग एक जैसे ही होते हैं, आकार में बर्गर गोल और थोड़े बड़े होते हैं. मैं अगली बार इन्हें बनाने पर भी पोस्ट लिखूंगीं
निशा:नीति<del datetime="2011-03-25T11:24:54+00:00"> जूही</del>, पाव को आप बाहर रख कर 3 दिन तक प्रयोग में ला सकती है, फ्रिज में रखे तब इन्हैं 6 दिन तक भी रख कर खाया जा सकता है.
निशा: नीति, मैं घर में यीस्ट बनाना भी लिखूंगी.
निशा: मनीषा, धन्यवाद.
निशा: अनामिका, धन्यवाद.
निशा: सुझाव के लिये धन्यवाद संध्या
निशा: संध्या, माइक्रोवेव में कन्वेक्सन मोड पर ये तापमान पर्याप्त है.