पाव ब्रेड - Pav Bread Recipe - Pav Bhaji Bread recipe

पाव ब्रेड, हम बड़ा पाव (Pav Bada Recipe) और पाव भाजी (Pav Bhaji Recipe) में तो प्रयोग करते हैं. ताजे पाव नाश्ते में मक्खन के साथ, चटनी या जैम (Jam) आप अपनी मनपसन्द से कैसे भी खा सकते हैं. यदि आपको बाजार में पाव ब्रेड (pav bhaji bread) न मिलें तो आप इन्हें घर में भी बना सकते हैं.
Read - Pav Bread Recipe - Pav Bhaji Bread Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Pav Bhaji Bread
- मैदा - 250 ग्राम (2.5 कप)
- घी या तेल - 2 टेबल स्पून
- नमक - आधा छोटी चम्मच
- चीनी - 2 छोटी चम्मच
- आधा कप - दूध
- सूखे यीस्ट के दाने - 2 छोटे चम्मच
विधि - How to make Pav Bhaji Bread
दूध को गरम कीजिये, सूखे यीस्ट (Dry Yeast) के दाने और चीनी गुनगुने गरम दूध में डालिये और ढककर 5-10 मिनिट के लिये रख दीजिये. आधा कप गुनगुना गरम पानी कर लीजिये.
मैदा और नमक को किसी बर्तन में छानिये, घी या तेल डालकर अच्छी तरह मिला दीजिये. मैदा में यीस्ट वाला दूध डाल कर आटा लगाइये, आवश्यकतानुसार गुनगुना पानी डालिये और नरम आटा गूंथिये. आटे को 5-6 मिनिट तक अलट पलट कर, पटक कर, मसल कर एक दम चिकना कर लीजिये. आटे को तब तक पलटिये जब तक कि इसमें ग्लूटन नहीं आजाता और आटा हाथ में चिपकना बन्द कर दे,

किसी गहरे बर्तन में आटे को तेल से चिकना करके रखिये. बर्तन को गरम जगह पर मोटे टावल से ढककर रख दीजिये.
2-3 घंटे में आटा फूल कर लगभग दुगना हो जाता है, आटे को हाथ से पंच करके, मसल कर ठीक कर लीजिये.
आटे को 9 बराबर भागों में तोड़कर 9 गोले गोले बनाइये, चौकोर बर्तन लेकर चिकना कीजिये, गोलों को हाथ से तेल लगाकर चिकना करके बेक करने के लिये, चिकने चौकोर बर्तन में पास पास रखते हुये लगाइये. 1 घंटे तक ढककर इन्हैं एसे ही रहने दीजिये.
अब ये पाव बेक करने हैं, ओवन को 210 सेग्रे. पर गरम कीजिये. पाव लगे हुये बर्तन को ओवन में रखिये, ओवन को 200 सेग्रे. पर 20 मिनिट के लिये सैट कर दीजिये. समय समाप्त होने के बाद, पाव को चैक कीजिये, यदि पाव के ऊपर ब्राउन क्रस्ट आ गया है तब ये पाव बन चुके हैं, अगर आप महसूस करें कि अभी पाव ऊपर से हल्के ब्राउन लग रहे हैं तब आप उन्हैं फिर से 5 मिनिट के लिये 180 सेग्रे पर ओवन को सैट करके, बेक करने लगा दीजिये.
पाव के ऊपर मक्खन लगाकर चिकना कर दीजिये ताकि इसका क्रस्ट एकदम ताजा और मुलायम बना रहे.
पाव (Pav Bhaji Bread) बेक हो गये हैं. इन्हें आप मक्खन लगाकर या जैम लगाकर परोसिये या बडा पाव (Pav Bada) और पाव भाजी (Pav Bhaji) में प्रयोग कीजिये.
कमेंट (271)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: कीर्ति, आपने यीस्ट तो ज्यादा ही डाला है, लेकिन अभी सर्दी के मौसम में यीस्ट सही तापमान न मिलने के कारण वह अच्छी तरह काम नहीं करता, आटा अच्छी तरह फूल कर डबल न हो तो पाव कम फुलते हैं.
निशा: रीता, दही और बेकिंग सोडा का यूज किया जा सकता है, लेकिन यीस्ट के रिजल्ट अच्छे मिलते हैं.
Thanks...
oven se aap ka kya matlab hota hi (bati wala oven) ya microwave?
निशा: रिया, ओवन और माइक्रोवेव अलग अलग हैं, लेकिन माइक्रोवेव में कन्वेक्सन मोड होता है, इस पर वह ओवन की तरह काम करता है.
निशा: नितिमा, इसे कुकर में नहीं बना सकते.
Thanks for lovely recipes.
I brought Mauripan Instant Dry Yeast, took half cup warm water, 1 tbsp sugar and half tbsp yeast and mix it and leave it for 10 minutes to active. But nothing happens no bubble comes up. Even after 15 minutes I mixed this mixture into 1 ½ cup maida, little salt and 1 tbsp refined and kneaded well. After of 2-3 hours nothing happen. Dough didn’t get double size. I tried different - different yeasts. Please tell me where I am wrong.
निशा: कंचन आप गलत नहीं हैं, इस समय ठंड के कारण यीस्ट सही काम नहीं करता, मैं आपके दूसरे कमेन्ट पर लिखा है कि आप किस तरह आटे को रखें, प्लीज ट्राई और बताइये.
thanks for the lovely recipes, but i am not able to prepare pizza or bread kind of recipe at home. whenever i mix 1 tbsp yeast in warm water with 1 tbsp sugar, nothing happen. i read many recipe that when bubble comes up then it is ready to mix. but i am unable to understand why it is happening. never dough get double in size, i brought active dry yeast 2 times. what yeast do you use and how to prepare to add in flour. Please help me for the same.
Regards
Kanchan Gupta
निशा: कन्चन, यीस्ट में बबल नहीं आए और आपने आटा गूथा भी है, वह डबल नहीं हो रहा है, अभी सर्दी का मौसम है, यीस्ट इतनी सर्दी में काम नहीं करता है, सर्दी के मौसम में गुथे आटे के साथ एक बर्तन में गरम पानी करके ढक कर रख दीजिये, उसकी गर्मी से तापमाना मेन्टेन हो जायेगा और यीस्ट काम करेगा, प्लीज ट्राई. यीस्ट का ब्रान्ड भी बदल सकती है.
निशा: करुना, जी हां सर्दियों में खमीर बहुत देर से आता है, कन्वेक्सन मोड पर केक बनाने के लिये केक को स्टेन्ड पर रखकर बेक कीजिये.
hamare yaha microwave oven nahi h to kya ye sari recipes gas oven me bhi ban sakti he
please reply me
निशा: गैस ओवन में बन तो जायेंगी लेकिन इतने अच्छी तरह नहीं बन पाती.
mene aapke bataye anusar paav banane ki kosish ki thi par jab aata laga ke rakha tha to vo fulla nahi even after 3-4 days, pls tell me why this happens ???
निशा: रुचि, इस समय ठंड का मौसम है, और इस मौसम में यीस्ट जल्दी से अपना काम नहीं करता, यीस्ट खराब भी हो सकता है.
निशा: मीनल, ऊपर थोड़ा अधिक सिकने पर पाव ऊपर से सख्त हो जाते हैं.
निशा: सीमा, मैं आटे से ब्रेड और पाव बनाने की कोशिश करती हूँ.
thanks
i tried baked kachauri & pao bread lookwise both were fantastic but it was smelling like plastic.I feel it was smell of yeast bcoz dough was smelling same. what should i do? dodo????
निशा: रिचा, आपने आटे को अधिक देर तक फुलाने के लिये रखा रहने दिया था तब एसा हो सकता है.
regds seema
निशा: सिमी, ड्राय यीस्ट लें इन्स्टैंट ड्राय यीस्ट एक ही बात है. यदि इन्स्टैंट ड्राय यीस्ट ले रहे हैं तो इसकी मात्रा ड्राय यीस्ट की तुलना में थोड़ा कम (लगभग 80 प्रतिशत) रखें.
निशा: यदि आपके माइक्रोवेव ओवन में कन्वेक्शन की सुविधा है तो आप इसमें ब्रेड बना सकतीं हैं
निशा: बेकिंग के लिये ओवन तो चाहिये ही
Mai aapse ye puchna chahti thi ki oven me hum glass ke tray rakhenge to wo itne high temp par tut nahi jayega? kya hum koi bhi glass ki tray rakh sakte hai ya iski jagah hum kuch aur use kar sakte hai ?
निशा: राधिका, ओवन में कांच के बर्तन नहीं यूज करते, किसी भी मेटल के बर्तन यूज किये जाते हैं.
निशा: मोना, यीस्ट को हमने चम्मच से नापा है, धन्यवाद.
निशा: मोना, यीस्ट को छोटी चम्मच जो हम खाना खाते समय प्रयोग में लाते हैं, थोड़ी सी प्रेक्टिस से चीजें अच्छी बनने लग जाती है, पाव अगर अच्छे से फूलेंगे तभी अच्छे लगेगे, रैसिपी को एक बार फिर से पढ़िये और बनाइये, पाव अच्छे बनगें, धन्यवाद.
निशा: नीलम, घर पर ड्राई यीस्ट नहीं बना सकते हैं.
Please let me know the exact measure for 1 cup (in grams), chhota chammach etc .
Thanks,
Jyoti bhatnagar
निशा: किरन, किसी भी मैटल के बर्तन में ब्रेड बनाई जा सकती है, तवे पर ब्रेड नहीं बना सकते.
dhanyawad
निशा: अवश्य बनाया जा सकता है
निशा: चित्रा, "घर में यीस्ट बनाइये" लेख आप वेवसाइट पर पढ़ सकती हैं, इससे आपको यीस्ट के वारे में जानकारी मिल जायेगी, लेख को सर्च बटन पर लिखकर सर्च कर सकती हैं.