पाव ब्रेड - Pav Bread Recipe - Pav Bhaji Bread recipe

📅 23 मार्च 2011 👁 4.5 लाख बार देखी गई 💬 271 कमेंट ★ 3.1 (7620)


पाव ब्रेड, हम बड़ा पाव (Pav Bada Recipe) और पाव भाजी (Pav Bhaji Recipe) में तो प्रयोग करते हैं. ताजे पाव नाश्ते में मक्खन के साथ, चटनी या जैम (Jam) आप अपनी मनपसन्द से कैसे भी खा सकते हैं. यदि आपको बाजार में पाव ब्रेड (pav bhaji bread) न मिलें तो आप इन्हें घर में भी बना सकते हैं.

Read - Pav Bread Recipe - Pav Bhaji Bread Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Pav Bhaji Bread

  • मैदा - 250 ग्राम (2.5 कप)
  • घी या तेल - 2 टेबल स्पून
  • नमक - आधा छोटी चम्मच
  • चीनी - 2 छोटी चम्मच
  • आधा कप - दूध
  • सूखे यीस्ट के दाने - 2 छोटे चम्मच

विधि - How to make Pav Bhaji Bread

दूध को गरम कीजिये, सूखे यीस्ट (Dry Yeast) के दाने और चीनी गुनगुने गरम दूध में डालिये और ढककर 5-10 मिनिट के लिये रख दीजिये. आधा कप गुनगुना गरम पानी कर लीजिये.

मैदा और नमक को किसी बर्तन में छानिये, घी या तेल डालकर अच्छी तरह मिला दीजिये. मैदा में यीस्ट वाला दूध डाल कर आटा लगाइये, आवश्यकतानुसार गुनगुना पानी डालिये और नरम आटा गूंथिये. आटे को 5-6 मिनिट तक अलट पलट कर, पटक कर, मसल कर एक दम चिकना कर लीजिये. आटे को तब तक पलटिये जब तक कि इसमें ग्लूटन नहीं आजाता और आटा हाथ में चिपकना बन्द कर दे,

किसी गहरे बर्तन में आटे को तेल से चिकना करके रखिये. बर्तन को गरम जगह पर मोटे टावल से ढककर रख दीजिये.

2-3 घंटे में आटा फूल कर लगभग दुगना हो जाता है, आटे को हाथ से पंच करके, मसल कर ठीक कर लीजिये.

आटे को 9 बराबर भागों में तोड़कर 9 गोले गोले बनाइये, चौकोर बर्तन लेकर चिकना कीजिये, गोलों को हाथ से तेल लगाकर चिकना करके बेक करने के लिये, चिकने चौकोर बर्तन में पास पास रखते हुये लगाइये. 1 घंटे तक ढककर इन्हैं एसे ही रहने दीजिये.

अब ये पाव बेक करने हैं, ओवन को 210 सेग्रे. पर गरम कीजिये. पाव लगे हुये बर्तन को ओवन में रखिये, ओवन को 200 सेग्रे. पर 20 मिनिट के लिये सैट कर दीजिये. समय समाप्त होने के बाद, पाव को चैक कीजिये, यदि पाव के ऊपर ब्राउन क्रस्ट आ गया है तब ये पाव बन चुके हैं, अगर आप महसूस करें कि अभी पाव ऊपर से हल्के ब्राउन लग रहे हैं तब आप उन्हैं फिर से 5 मिनिट के लिये 180 सेग्रे पर ओवन को सैट करके, बेक करने लगा दीजिये.

पाव के ऊपर मक्खन लगाकर चिकना कर दीजिये ताकि इसका क्रस्ट एकदम ताजा और मुलायम बना रहे.

पाव  (Pav Bhaji Bread) बेक हो गये हैं.  इन्हें आप मक्खन लगाकर या जैम लगाकर परोसिये या बडा पाव (Pav Bada) और पाव भाजी (Pav Bhaji) में प्रयोग कीजिये.

Pav Bread Recipe video - Pav Bhaji Bread recipe Video

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.1 / 5 (7620 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (271)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Geeta
Hello man, Maine aapki pav banane ki recipe try ki, waise hi jaise aapne dikhaya. Par mere pav bahot hard ho gaye...white hi don't rahe the golden bhi nahi hue
NishaMadhulika
Geeta, Aap ka jada hard hone ke karan esa ho skta hai
Kripashanker rai
Paw ko laal krne wala powder batayen
NishaMadhulika
Kripashanker rai जी, पाव अच्छे से बेक होने पर ही ऎसे दिखाई देते हैं. इनके लिए कोई कलर की जरुरत नही होती.
Hritambhra
Mam mere paas dry active yeast hai ise kitna add karna hai aur aate ko kitne der ferment hone k liye rakhna hai plz bataye
NishaMadhulika
Hritambhra जी, यीस्ट 2 छोटे चम्मच लीजिए और उपरोक्त विधि अनुसार ही पाव को फर्मेन्ट करके पाव बना लीजिए.
how to cure erectile dysfunction
Hello.This post was extremely remarkable, particularly because I was searching for thoughts on this topic last Wednesday.
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद how to cure erectile dysfunction
chouqin
I must show thanks to this writer just for bailing me out of such a trouble. Because of checking throughout the the web and finding recommendations that were not beneficial, I assumed my life was over. Existing minus the solutions to the issues you've fixed by means of the post is a critical case, as well as ones that could have badly affected my career if I had not encountered your web page. Your own ability and kindness in taking care of all the pieces was helpful. I'm not sure what I would've done if I hadn't come across such a point like this. I can also at this moment look ahead to my future. Thanks so much for the impressive and sensible guide. I will not hesitate to propose the sites to any person who would like tips about this situation.
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद chouqin
Nandini
Nisha ji namastey.. maine apki recipe dekh kar pav banaye but wo upar se kadak ho gaye...kya galti ho gayi hai?? Apne jaisa jaisa bataya waisa hi sab kiya tha...

निशा: नंदनी जी, पाव अच्छे से फूले नहीं या तापमान कम हो तो पाव ऊपर से सख्त होंगे.
mehmood anvar ansari
प्रिय आपकी जानकारी बहुत अच्छी है
सूखे यीस्ट के दाने क्या होता है
]मेरे पास मोक्रोवेव नहीं है .

निशा: ड्राई यीस्ट पीली सरसों जैसा होता है, ये किराना स्टोर पर मिल जाता है. पाव आप कुकर में भी बना सकते हैं.
mohammad
Nish ji agar cooker me paao
bAnaye to kitna time lagega
निशा: मोहम्मद जी मैं इसे कुकर में बनाने की कोशिश करती हूं.
asif ali
Mam isko oven के बिना nhi bna सकते kya cooker m agr bna सकते h to kasie bna सकते h please btye
निशा: आसिफ जी,बनाया जा सकता है, जिस तरह हमने कुकर में केक बनाया है उसी तरह हम ये ब्रेड पाव भी कुकर में बना सकते हैं.
sahil
Nisha ji maine paao bred banaya 3 baar lekin teeno baar wo upar se White hi rahta hain kya Karon ki wo Brown Ho jaaye kooker me kitni der bek karon
Harjeet Kaur
Hello Nisha ji, if making Pav bread in microwave, which mode should be use so that upper layer get brown and also tell me about temperature and time.
निशा: हरजीत जी, ब्रेड पाव को माइक्रोवेव के कन्वेक्शन मोड पर बनाया जाता है, तापमान आप रेसिपी से देख सकते हैं.
mo shazeb
Nisha ji mera bred paao uper se white hi raha jaata hain ....agar kooker me bana raha ho to kitni der bek karon
moshazeb
Nisha ji maine 3 baar paao banaya lekin wo upar se white hi rahta hain aakhir kyon kya karo ki wo upar se brown ho jaaye..kooker me maine banaya tha jaali stand rakh ke
Harjeet Kaur
Hello Nisha ji, if making Pav bread in microwave, which mode should be use so that upper layer get brown and also tell me about temperature and time.
निशा: हरजीत जी, इसके लिये माइक्रोवेव के कन्वेक्शन मोड को यूज करें, इस मोड पर माइक्रोवेव ओवन की तरह काम करता है, इसमें स्टील, एल्यूमीनियम या हार्ड आयरन कोई भी मेटल के बर्तन यूज किये जा सकते हैं, तापमान रेसिपी में दिया हुआ यूज करना होता है.
Piyu
Mam thank you so much, mujhe nh lgta k meri koi bhi recipe aapki site visit kiye Bina puri Hoti h, but mam Kai baar me kuchh bake krti hi to wo hard ho Jata h, ho skta oven temperature ke Karan Aisa hota ho, aapki oven me highest temperature kya h qki aapne Kai chize 220° par bake krne Ko kaha h bt mere IFB ke oven me to highest temperature hi 200° h , to me kese adjust Karu , pls suggest mam
pratiksha
Please give me egg ban pav making recipe
chef mahaveer
Mam kisi v bread ke andar net (jali) kaise banti h plz answer me scientist reason
निशा:महावीर जी, ब्रेड बनाने के लिये डोह में यीस्ट डाला जाता है, जो फरमेन्ट होता है और गैसेज रिलीज करता है, इन्ही गैस मोलीक्यूल की वजह से ब्रेड में छेद बन जाते हैं.
roop rani
I am having wet yeast. how much yeast to be put for above rec
recipe?

निशा: रूप जी, आप घर में बना 4 टेबल स्पून यीस्ट (1/4 कप) इतने मैदा में डालकर आटा लगा सकते हैं.
Khushi
Hello nisha mam it is an awesome recipe but I have a single question from you that is I'm a bachelor and i don't have microwave in my home so is it possible to cook the pav in pressure cooker?

निशा: वेबसाइट पर केक को प्रेशर कुकर में बनाया है, बिलकुल इसी तरह पाव भी कुकर में बना सकते हैं, सर्च बटन पर कुकर में केक लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते है.
Sindhu Choudhary
kya Ham owen Ki jagha par kukar ka use kar sak te hai.
koi or tricks bataye paw bake karne ke.......
please...

निशा: सिन्धु जी, वेबसाइट पर केक को प्रेशर कुकर में बनाया है, बिलकुल इसी तरह पाव भी कुकर में बना सकते हैं, सर्च बटन पर कुकर में केक लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते है.
shubhangi kengarkar
agar yeast ke badale kya use kar sakti hu aur ovan nahi hain to kaise ar sakti hu

निशा: शुभान्गी जी, पाव यीस्ट से ही अच्छे बनते हैं. आप इसे माइक्रोवेव के कन्वेक्शन मोड पर भी बना सकते हैं.
sai
yeast to maine milk me dalkar kiya tha o yeast phulkar bhi aya tha fir aur kaise banaya ja sakta hai please mam
निशा: साई जी, रेसिपी का तरीका तो वेबसाइट और चैनल पर दिया गया है, उसे आप पढ़ कर या देखकर ट्राई कर सकते हैं, कई बार एसा हो जाता है कि अच्छी चीजें नहीं बनती हैं, छोटी छोटी गलतियों के कारण एसा हो जाता है, आप वीडियो देंखें और बनायें आप अवश्य ही अच्छा बनायेंगी.
sai
hello mam, maine cooker ma pav banaya tha aur oven me bhi pav banaya dry yeast lekar lekin dono pav khatta lagta hai thik se phulta bhi nahi jo apne picture dikhaya hai vaisa nahi hota hai meri galti kaha hoti hai pata nahi ata to ache se phulkar ata hai maine 3ghante tak bhi rakha hai please suggest me.

निशा: साईं जी, ड्राई यीस्ट सही से एक्टिव ना हो, तब ऎसा हो सकता है. आटे को 7-8 मिनिट तक, अच्छा चिकना होने तक गूथे, इसके बाद 2 -3 घंटे तक गरम जगह पर रखें, आटा अच्छा फूल जाता है तब आप पाव बनायें, पाव को दिये गये तापमान पर बेक करें पाव अच्छे पफी बनेंगे और ताजा पाव का स्वाद बहुत ही अच्छा होता है.
DINESH MAKANI
nisha ji humne pav banaye per ye bahot hi hard aur jal gaye humara microwave solo he aur humne glass ke bowl ko direct microwave me plate per rakha tha to kya esi karan aisa hua hoga

निशा: दिनेश जी, सोलो माइक्रोवेव में पाव उतना अच्छा नही बन पाता क्योंकि पाव ब्रेड को बेक करके बनाया जाता है और बेकिंग के लिए कन्वेक्शन मोड ज़रूरी है.
Premlata Sethi
घर पर सूखा यीस्ट बना सकते है क्योकि हम जैन है और गिला यीस्ट नही खाते । कृपया विधि बताये।
निशा: प्रेमलता जी, घर पर सूखा यीस्ट नहीं बना सकते हैं.
mitesh
दुध अैर सुखे ईस्ट को मिला नेसे सेहत पर खरैब असर नहि होति ओर कोई रास्ता है
निशा: मितेश जी, इससे सेहत पर कोई खराब असर नहीं होता.
Vini
OTG better h ya convection microwave.
Konsa khridu

निशा: विनी जी, माइक्रोवेव विद कन्वेक्सन खरीदना ज्यादा अच्छा है, इसमें आप माइक्रोवेव और ओटीजी में होने वाले दोनों काम कर सकती हैं.
paresh
Pressure cooker me bread banate time cooker ki ring nikal ni padti h?? Or bread hum kis bartan me bana sakte h ya direct cooker me chalta h???

निशा: परेश जी, पाव ब्रेड बनाने के लिए कुकर में नमक डालें और किसी एसे बर्तन में जो कुकर में अन्दर आ सके उसमें ब्रेड बैटर डालें और कुकर के अन्दर ब्रेड बेक होने के लिये रखें, कुकर में केक रेसिपी आप देख सकते हैं बिलकुल इसी तरह कुकर में ब्रेड बनाते हैं.
parth
Pressure cooker me bread kaise banti h uska vedio aapapni site per mukie...please

निशा: पार्थ जी, वेबसाइट और मेरे चैनल पर कुकर में बनाना ब्रेड देखी जा सकती है, बिलकुल इसी तरह कोई भी ब्रेड बनाई जा सकती है.
Ranjita kunari
Hello i am ranjita thanks for pav

निशा: रंजीता जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.