मगद के लड्डू - Besan Ladoo Recipe, Besan Laddu Recipe

आप बचपन से ही मां और दादी के हाथ का बना मगद या बेसन के लड्डू (Besan Ke Laddoo) तो खाते आ रहे होंगे! इनकी बात ही कुछ और होती है. बेसन के लड्डू (Besan Ke Ladoo) एसी मिठाई है जो घर में बनाकर एअर टाइट कन्टेनर रख दें तो 2 महिने तक खाई जा सकती है और इन्हैं बनाना भी आसान है, तो आइये बनाते हैं बेसन के लड्डू.
Read - Besan Ladoo Recipe, Besan Laddu Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Besan ke Laddu
बेसन - 500 ग्राम (5 कप)
घी - 400 ग्राम (2 कप)
चीनी - 500 ग्राम (2 1/2 कप)
इलाइची -- 8-10
काजू - 50 ग्राम (1/4 कप) एक
विधि - How to make Besan ke Laddu
मोटा बेसन हो तो लड्डू ज्यादा स्वादिष्ट बनते हैं. बेसन को एक बर्तन में छान कर निकाल लीजिये.
कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये और घी में बेसन डाल कर कलछी से चला चलाकर बेसन भूनिये, जब बेसन का रंग ब्राउन होने लगे और बेसन से अच्छी सुगन्ध आने लगे तो उसमें एक टेबल स्पून पानी के छीटे लगा दीजिये, बेसन में झाग आयेगे और उसमें दाने बन जायेंगे, जो कि लड्डू का स्वाद बहुत अच्छा कर देंगे, इसके बाद झाग खतम होने तक बेसन भून लीजियेम, बेसन भुन कर तैयार है. आग बन्द कर दीजिये. भुने हुये बेसन को ठंडा करने के लिये खुला छोड़ कर हवा में रख दीजिये.
एक काजू के 6 - 7 टुकड़ों करते हुये सारे काजू काट लीजिये. इलाइची को छीलिये और दानों को बारीक पीस लीजिये. चीनी पीस कर डाली जा सकती है लेकिन पिसी चीनी से लड्डू उतने स्वादिष्ट नहीं बनते. आप चीनी को पिघला कर उसे भी दाने दार तगार बना देंगे और उस तगार को बेसन में मिलायें तो लड्डू अधिक स्वादिष्ट बनेंगे. बाजार से भी यह चीनी लाई जा सकती है जो तगार और बूरा के नाम से मिलती है.
बेसन हल्का गरम हो गया है, उसमें तगार, इलाइची और काजू के टुकड़े डाल कर अच्छी तरह मिला कर गोल गोल लड्डू बना लीजिये. ( लड्डू आप अपने मन के साइज के बना सकते हैं ).
बेसन के लड्डू (Besan ke Laddu ) तैयार है. आप उन्हैं अभी खाइये और 2 महिने भर तक कभी भी खाइये.
समय-- 50 मिनिट
लड्डू के लिये तगार कैसे बनायें?

तगार (Tagar) एक खास तरह का बूरा होता है जो चीनी से बनाया जाता है. लड्डू में डालने के लिये हम यही तगार प्रयोग में लाते हैं. तगार से बने लड्डू अधिक स्वादिष्ट बनते हैं. आइये देखे कि यह तगार कैसे बनाई जाती है.
आवश्यक सामग्री
* चीनी - 1 किग्रा (5 कप)
* पानी -- 350 ग्राम(1 3/4 कप)
* दूध - 1टेबल स्पून
* घी -1 छोटी चम्मच
विधि
कढ़ाई में चीनी और पानी मिला कर गैस पर गरम करने रख दीजिये. इस घोल को आप चमचे से प्रत्येक 2-3 मिनिट में चलाते रहें, जब घोल में उबाल आ जाय तो इसमें दूध डाल दीजिये. इस घोल के ऊपर कुछ गन्दे से झाग दिखाई देने लगेंगे, इन झागों को आप चमचे से निकाल दीजिये, चीनी की गन्दगी साफ हो जाती है. चीनी के घोल को 6-7 मिनिट तक पकाइये. यह काफी गाढ़ा और पारदर्शक घोल बन जाता है. चमचे से घोल की 1 बूद प्लेट में डालिये और यह बूद थोड़ी ही देर में जमने लग जाती है, कढ़ाई के ऊपरी किनारों पर चीनी कुछ जमी सी दिखाई देने लग जाती है.

कढ़ाई को गैस से उतार लिजिये इस घोल में एक छोटी स्पून घी मिला दीजिये. जिससे बूरे मे गांठें नहीं पड़ेगी, अब इस घोल को चमचे से चलाते हुये ठंडा कीजिये. ठंडा होने पर यह रवे दार बूरे में बदल जायेगा. यही वह बूरा है जो हम लड्डू बनाने में इस्तेमाल करेंगे.
आप इसे बना कर भी रख सकते है. 2-3 महिनों तक यह बूरा प्रयोग में लाया जा सकता है.
कमेंट (351)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
mere pahle question ke ans me shayad aapne galti se do cup besan ki jagah do cup suji likh diya hai.....but maine do cup besan me 1/4 cup suji dalkar laddu banaye aur aapke bataye anusar tagar bhi bnaya jo but achha bana aur laddu bhi bahut achhe bane....maine jab sabko khilaya to kisi ko ykin nhi hua ki ye ghar ke bane lddu hai ...yah taste me bhut achhe the aur sabne meri kafi tarif ki ....aapki itni achhi recipe ke liye bahut-2 dhanyvad.
निशा: दिया, बहुत बहुत धन्यवाद.
meri problam yah hai ki hamare yha besan ke laddu ke liye mota besan nhi milta aur maine suna hai ki agar aisa ho to mahin besan me kuchh suji mila dene se vah danedar ho jata hai.to mam please ye btaiye ki kitne besan me kitni suji dale ki usse accha laddu bane.
निशा: दिया, 2 कप सूजी में 1/4 कप सूजी पर्याप्त है.
what i can reduse or add.. am waiting for your Answer.... Quick please :). its saying that The question title is too short.
निशा: सागर, गरम गरम होने पर ये पतला लगता है, और यदि घी बहुत अधिक हो तो थाली को तिरछी रख दें तो घी अलग हो जाता है, घी अलग नहीं हो रहा है तब ठंडा होने पर लड्डू आसानी से बांधे जा सकते हैं.
निशा: सुनीता, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: इति, घी थोड़ा अधिक लेकर बेसन को थोड़ा ज्यादा भून लिया जाय तो एसा हो सकता है, अगर खाने में ज्यादा कुरकुरा रहे हैं, तो 2 लड्डू को तोड़कर थोड़े दूध के छीटे लगाकर फिर से बांध कर देखिये अगर कुछ ठीक लगे तो एसा कर सकती हैं.
निशा: मौज, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनुभा, बहुत बहुत बहुत धन्यवाद.
thanking U
निशा: मोनिका, आप क्या पूछना चाहती है?
Thanking u:)
निशा: मोनिका, पानी या दूध किसी के छीटे मारे जा सकते हैं.
निशा: प्रग्या, वापस कढ़ाई में डालकर, धीमी आग रखते हुये, थोडा और पका लीजिये, और अब पेस्ट को चमचे से चलाते हुये ठंडा कीजिये.
hello
tagar nahi ban raha hai...do baar try kiya par wo gada paste ban k rah jata hai ,,,,bura jaisa nahi ban raha plz help..
निशा: प्रग्या, चाशनी को थोड़ा और पकाने की आवश्यकता है, तगार अवश्य बनेगी. चाशनी थोड़ी कम पकी हो तो गाढ़ा पेस्ट बनकर रह जाता है.
निशा: पलक, मिश्रण को ठंडा करने के बाद लड्डू बंध जाने चाहिये.
निशा: सुनीता बेसन के लड्डू के लिये आप मोटा बेसन लीजिये, या फिर बेसन जब भुनने पर आ जाता है, तब उसमें 2 टेबल स्पून पानी के छीटे डालिये और फिर से चलाते हुए भून लीजिये, पाउडर चीनी नहीं बूरा (तगार) यूज कीजिये, तगार बाजार में न मिले बनाने की विधि वेवसाइट पर उपलब्ध है, आप तगार को घर में आसानी से बना सकते हैं.
विनीता, मैं कोशिश करूंगी.
चीनी - 500 ग्राम (2 1/2 कप)
ग्राम ओर कप मे फरक क्यो है ?????
निशा: क्योंकि चीनी बेसन से भारी होती है.
निशा: बिन्दू, मैं टूटी फ्रूटी बनाने का तरीका लिखूंगी.
निशा: तबस्सुम, अवश्य बना सकते हैं. घर का बना पनीर एकदम मुलायम होता है. रसगुल्ले के लिये यदि आप पैकेट का दूध ले रहीं हैं तो फुल क्रीम मिल्क लीजिये.
I tried your recipe, but ghee quantity was too much, i added more besan to fix it, but still laddu are not kind of you made, kindly suggest any other alternative to prevent the wastage of besan..
निशा: अमृत, बेसन में ज्यादा घी न हो इससे बचने के लिये पहले कम घी डालकर बेसन भूनें और अगर घी की आवश्यकता हो तो घी और डाल दें, लेकिन लड्डू बनाने में इतना घी लग जाता है.
dusri baar mene jab laddu banaye to ghee jada daal diya jiske karan mughe bahout der tak pakana pada and finally mene give up kar liya bt mere husband ne mughe soozi or thoda corn flour dalne ke liye kaha or mene daal diya bt fir bi aisa laga ki kuch nahi hua to jab wo thanda ho gaya tab mene uske laddu banaye or pehle se bi jada aachcce bane bt aab problem ye hai ki wo laddu melt na ho jaye.
pls suggest ki aisa kya karna chaiye ki laddu melt na ho.
निशा: सोनू, बनने के बाद लड्डू मैल्ट नहीं होते.
निशा: राजेन्द्र, बालूशाही की रैसिपी वेवसाइट पर पहले से उपलब्ध हैं, आप सर्च बटन पर बालूशाही लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: गीता, बेसन कम भूना जाय तो एसा होता है.
निशा: अनुराधा, धन्यवाद.