मगद के लड्डू - Besan Ladoo Recipe, Besan Laddu Recipe

आप बचपन से ही मां और दादी के हाथ का बना मगद या बेसन के लड्डू (Besan Ke Laddoo) तो खाते आ रहे होंगे! इनकी बात ही कुछ और होती है. बेसन के लड्डू (Besan Ke Ladoo) एसी मिठाई है जो घर में बनाकर एअर टाइट कन्टेनर रख दें तो 2 महिने तक खाई जा सकती है और इन्हैं बनाना भी आसान है, तो आइये बनाते हैं बेसन के लड्डू.
Read - Besan Ladoo Recipe, Besan Laddu Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Besan ke Laddu
बेसन - 500 ग्राम (5 कप)
घी - 400 ग्राम (2 कप)
चीनी - 500 ग्राम (2 1/2 कप)
इलाइची -- 8-10
काजू - 50 ग्राम (1/4 कप) एक
विधि - How to make Besan ke Laddu
मोटा बेसन हो तो लड्डू ज्यादा स्वादिष्ट बनते हैं. बेसन को एक बर्तन में छान कर निकाल लीजिये.
कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये और घी में बेसन डाल कर कलछी से चला चलाकर बेसन भूनिये, जब बेसन का रंग ब्राउन होने लगे और बेसन से अच्छी सुगन्ध आने लगे तो उसमें एक टेबल स्पून पानी के छीटे लगा दीजिये, बेसन में झाग आयेगे और उसमें दाने बन जायेंगे, जो कि लड्डू का स्वाद बहुत अच्छा कर देंगे, इसके बाद झाग खतम होने तक बेसन भून लीजियेम, बेसन भुन कर तैयार है. आग बन्द कर दीजिये. भुने हुये बेसन को ठंडा करने के लिये खुला छोड़ कर हवा में रख दीजिये.
एक काजू के 6 - 7 टुकड़ों करते हुये सारे काजू काट लीजिये. इलाइची को छीलिये और दानों को बारीक पीस लीजिये. चीनी पीस कर डाली जा सकती है लेकिन पिसी चीनी से लड्डू उतने स्वादिष्ट नहीं बनते. आप चीनी को पिघला कर उसे भी दाने दार तगार बना देंगे और उस तगार को बेसन में मिलायें तो लड्डू अधिक स्वादिष्ट बनेंगे. बाजार से भी यह चीनी लाई जा सकती है जो तगार और बूरा के नाम से मिलती है.
बेसन हल्का गरम हो गया है, उसमें तगार, इलाइची और काजू के टुकड़े डाल कर अच्छी तरह मिला कर गोल गोल लड्डू बना लीजिये. ( लड्डू आप अपने मन के साइज के बना सकते हैं ).
बेसन के लड्डू (Besan ke Laddu ) तैयार है. आप उन्हैं अभी खाइये और 2 महिने भर तक कभी भी खाइये.
समय-- 50 मिनिट
लड्डू के लिये तगार कैसे बनायें?

तगार (Tagar) एक खास तरह का बूरा होता है जो चीनी से बनाया जाता है. लड्डू में डालने के लिये हम यही तगार प्रयोग में लाते हैं. तगार से बने लड्डू अधिक स्वादिष्ट बनते हैं. आइये देखे कि यह तगार कैसे बनाई जाती है.
आवश्यक सामग्री
* चीनी - 1 किग्रा (5 कप)
* पानी -- 350 ग्राम(1 3/4 कप)
* दूध - 1टेबल स्पून
* घी -1 छोटी चम्मच
विधि
कढ़ाई में चीनी और पानी मिला कर गैस पर गरम करने रख दीजिये. इस घोल को आप चमचे से प्रत्येक 2-3 मिनिट में चलाते रहें, जब घोल में उबाल आ जाय तो इसमें दूध डाल दीजिये. इस घोल के ऊपर कुछ गन्दे से झाग दिखाई देने लगेंगे, इन झागों को आप चमचे से निकाल दीजिये, चीनी की गन्दगी साफ हो जाती है. चीनी के घोल को 6-7 मिनिट तक पकाइये. यह काफी गाढ़ा और पारदर्शक घोल बन जाता है. चमचे से घोल की 1 बूद प्लेट में डालिये और यह बूद थोड़ी ही देर में जमने लग जाती है, कढ़ाई के ऊपरी किनारों पर चीनी कुछ जमी सी दिखाई देने लग जाती है.

कढ़ाई को गैस से उतार लिजिये इस घोल में एक छोटी स्पून घी मिला दीजिये. जिससे बूरे मे गांठें नहीं पड़ेगी, अब इस घोल को चमचे से चलाते हुये ठंडा कीजिये. ठंडा होने पर यह रवे दार बूरे में बदल जायेगा. यही वह बूरा है जो हम लड्डू बनाने में इस्तेमाल करेंगे.
आप इसे बना कर भी रख सकते है. 2-3 महिनों तक यह बूरा प्रयोग में लाया जा सकता है.
कमेंट (351)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: स्वाति, बेसन को तेज आग पर भून दिया जाय तो बिटर टेस्ट हो सकता है, ये दूर तो नहीं हो सकता, थोड़ी इलाइची पाउडर बना कर डाल दीजिये, बिटरनैस थोड़ी कम लगेगी.
निशा: ज्योति, मैं बेसन की बर्फी की रेसिपी लिखने की कोशिश करूंगी.
निशा: विनीता, हम जल्दी ही इसके लिये वीडियो बनायेंगे.
निशा: नैंसी, लड्डू घी के ज्यादा अच्छे लगते हैं, अगर आप रिफाइन्ड के लड्डू बनाना चाहती हैं तो वह भी बनाये जा सकते हैं.
market me thode danne dar se laddo hote h unki tarah kaise banae???
makke ki sev ki recipe bata de plz
.
निशा: रिया, लड्डू के लिये मोटा बेसन लीजिये और तगार मिलाकर लड्डू बनाइये, लड्डू दानेदार बनते हैं.
aur ladoo me sujii bhi dalte h?
निशा: मुस्कान, बेसन को मीडियम आग पर ब्राउन होने तक अच्छी महक आने तक भूनिये, इसका नेचुरल कलर बहुत ही अच्छा लगता है, आप चाहें तो बेसन सूजी को मिक्स करके भी लड्डू बना सकती हैं.
निशा: शिवशंकर, आप होम पेज पर, See our recipes in English पर क्लिक कीजिये, आप रैसिपी को इंगलिश में देख सकेंगे.
निशा: हीना, अगर मिश्रण ठंडा हो जाता है तब वह विखरता है, आप उसमें थोड़ा घी या मलाई गरम करके मिला लीजिये लड्डू बना लीजिये.
धन्यवाद.
सी. वाई. मुल्ये, डोम्बिवली
ilike besan ke laddu...............
thanxss
निशा: संगीता, धन्यवाद.
Regards,
seema
निशा: सीमा, लड्डू बनाते समय अगर मिश्रण ज्यादा ठंडा हो जाता है, तो वह पहले से ही जम चुका होता है, लड्डू बांधने के बाद वह अच्छी तरह बाइन्ड नहीं हो पाता, मिश्रण थोड़ा सा गरम रहे तभी आप लड्डू बांध लीलिये, घी की कमी से भी लड्डू बिखर सकते हैं.
निशा: अमनप्रीति, देशी घी के लड्डू के आगे रिफाइन्ड घी के लड्डू आप बिलकुल पसन्द नहीं करेंगी.
kya ye iss wajeh se hua ki maine laddu k liye sirf besan or boora use kiya tha. koi dry-fruit nhi use kiya tha. mam plz tell me problem kaha hui?
waise laddu bahut tasty bane the. thnx for that :)
निशा: विनीता, मेवे से कोई फरक नहीं पड़ता, गरम मिश्रण में घी थोड़ा पिघला रहा होगा जो ठंडा होने पर जमने लगा और लड्डू बन गये, धन्यवाद.
निशा: विनीता, आपने कितना घी और कितना बेसन लिया था?
I Made the tagar.Lekin uska burada nahi ban raha. Kya galti ho sakti hein? Kya mein is ghadhe misran ka burada ban sakti hoon?
निशा: ज्योति, चाशनी थोड़ी कम पकी हो तो बुरादा की जगह गाड़ा मिश्रण बन जाता है, आप उसे फिर से थोड़ा और पका लीजिये, तगार बन जायेगी, धन्यवाद.
निशा: निशिका, शिशुओं के लिये आहार आर्टीकल लिखा है, इसमें आपकी बेटी के लिये खाना बनाने की जानकारी दी हुई है, आप सर्च बटन पर लिख कर खोज सकती हैं, धन्यवाद.
निशा: काकुल, घी गरम करके डाला है, मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दीजिये, लड्डू सही बनने लगेंगे.
निशा: रितु धन्यवाद.
mene lado banaye bhot hi tasty bane .mere bete or husband ko bhot ache lage .thank you.
very very thanks.
i am a good cooker with ur helf.
very very thanks to my heart