बेसन की बर्फी बिना चाशनी के झटपट एसे बनायें -फ्रिज के बाहर रखकर महीनों खायें Besan ki barfi Recipe

मिठाई घर में जितनी भी बना ली जाए हर बार कम ही पड़ जाती है.  आज हम बनाने जा रहे हैं बेसन की बर्फी.  इसे बनाना इतना आसान है की ये जैसे ही खतम हो जाए आप झट से इसे वापस बना लेंगे.  यह बेसन की बर्फी हम बिना चाश्नी के बनाएँगे.  इसका स्वाद आपको बहुत ही लाजवाब लगेगा.  तो आप भी इस आसान विधि के साथ बेसन की बर्फी बनाएं और अपने परिवार के साथ इसके स्वाद का आनंद लें.

 

बेसन की बर्फी के लिये आवश्यक सामग्री Ingredients for Besan Ki Barfi

 

बेसन - Gram Flour - 2 कप (200 ग्राम)

घी - Ghee - 3/4 कप (135 ग्राम)

सूजी - Semolina - 1/4 कप (50 ग्राम)

पिसी चीनी - Powdered Sugar - 1 कप (170 ग्राम)

छोटी इलायची - Cardamom - 6, दरदरी कुटी हुई

बादाम कतरन -Almond Flakes

 

बेसन की बर्फी बनाने की विधि Process of making Besan Barfi

 

बाउल में 2 कप बेसन छान लीजिये.  फिर पेन में 3/4 कप घी (2-3 बड़े चम्मच बचा लीजिये) डाल कर गरम कीजिये.  हल्की गरम घी में बेसन और 1/4 कप सूजी डालिये.  इन्हें लगातार चलाते हुए लो-मीडियम फ्लेम पर भूनिये.

 

बेसन को हल्का रंग बदलने तक, हल्का घीला होने तक और अच्छी खुशबू आने तक भूनना है.  साथ ही कर्छी से भी बेसन हटाते रहना है, नहीं तो वो बेसन कच्चा रह जाएगा.  बेसन को अच्छी तरह भूनने पर अगर बीच में ये ज़्यादा सूखा लगे तो 1 बड़े चम्मच घी डाल दीजिये.  इसे लगातार चलाते हुए भूनिये.

 

बेसन के भुन जाने पर फ्लेम एकदम धीमी करके इसमें 1 कप चीनी पाउडर और 6 दरदरी कुटी हुई इलायची डालिये.  इन्हें अच्छे से मिला कर फ्लेम लो-मीडियम करके लगातार चलाते हुए भूनिये.  मिश्रन के हल्का घीला होने पर फ्लेम बंद कर दीजिये.  अब एक प्लेट घी से ग्रीस करके इसमें मिश्रन डाल कर एक जैसा कीजिये.

 

फिर इसपर बादाम कतरन डाल कर हल्के से दबा दीजिये.  अब इसे ठडां होने दीजिये, फिर 1 घंटे के लिये फ्रिज में रख दीजिये.  समय पूरा होने पर अपने हिसाब के पीस काट लीजिये.  10-12 सेकंड गैस पर प्लेट घुमा कर पीस निकाल लीजिये.  इस तरह बेसन की बर्फी बनकर तैयार हो जाएगी, इसे परोसिये और इसके स्वाद का आनंद लीजिये.

 

सुझाव Suggestions

 

बेसन को लो-मीडियम फ्लेम पर ही भुनना है.

बेसन की बर्फी बिना चाशनी के झटपट एसे बनायें -फ्रिज के बाहर रखकर महीनों खायें Besan ki barfi Recipe

Tags

Categories

Please rate this recipe:

5.00 Ratings. (Rated by 1 people)

और आर्टिकल पढे़ं