मगद के लड्डू - Besan Ladoo Recipe, Besan Laddu Recipe

आप बचपन से ही मां और दादी के हाथ का बना मगद या बेसन के लड्डू (Besan Ke Laddoo) तो खाते आ रहे होंगे! इनकी बात ही कुछ और होती है. बेसन के लड्डू (Besan Ke Ladoo) एसी मिठाई है जो घर में बनाकर एअर टाइट कन्टेनर रख दें तो 2 महिने तक खाई जा सकती है और इन्हैं बनाना भी आसान है, तो आइये बनाते हैं बेसन के लड्डू.
Read - Besan Ladoo Recipe, Besan Laddu Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Besan ke Laddu
बेसन - 500 ग्राम (5 कप)
घी - 400 ग्राम (2 कप)
चीनी - 500 ग्राम (2 1/2 कप)
इलाइची -- 8-10
काजू - 50 ग्राम (1/4 कप) एक
विधि - How to make Besan ke Laddu
मोटा बेसन हो तो लड्डू ज्यादा स्वादिष्ट बनते हैं. बेसन को एक बर्तन में छान कर निकाल लीजिये.
कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये और घी में बेसन डाल कर कलछी से चला चलाकर बेसन भूनिये, जब बेसन का रंग ब्राउन होने लगे और बेसन से अच्छी सुगन्ध आने लगे तो उसमें एक टेबल स्पून पानी के छीटे लगा दीजिये, बेसन में झाग आयेगे और उसमें दाने बन जायेंगे, जो कि लड्डू का स्वाद बहुत अच्छा कर देंगे, इसके बाद झाग खतम होने तक बेसन भून लीजियेम, बेसन भुन कर तैयार है. आग बन्द कर दीजिये. भुने हुये बेसन को ठंडा करने के लिये खुला छोड़ कर हवा में रख दीजिये.
एक काजू के 6 - 7 टुकड़ों करते हुये सारे काजू काट लीजिये. इलाइची को छीलिये और दानों को बारीक पीस लीजिये. चीनी पीस कर डाली जा सकती है लेकिन पिसी चीनी से लड्डू उतने स्वादिष्ट नहीं बनते. आप चीनी को पिघला कर उसे भी दाने दार तगार बना देंगे और उस तगार को बेसन में मिलायें तो लड्डू अधिक स्वादिष्ट बनेंगे. बाजार से भी यह चीनी लाई जा सकती है जो तगार और बूरा के नाम से मिलती है.
बेसन हल्का गरम हो गया है, उसमें तगार, इलाइची और काजू के टुकड़े डाल कर अच्छी तरह मिला कर गोल गोल लड्डू बना लीजिये. ( लड्डू आप अपने मन के साइज के बना सकते हैं ).
बेसन के लड्डू (Besan ke Laddu ) तैयार है. आप उन्हैं अभी खाइये और 2 महिने भर तक कभी भी खाइये.
समय-- 50 मिनिट
लड्डू के लिये तगार कैसे बनायें?

तगार (Tagar) एक खास तरह का बूरा होता है जो चीनी से बनाया जाता है. लड्डू में डालने के लिये हम यही तगार प्रयोग में लाते हैं. तगार से बने लड्डू अधिक स्वादिष्ट बनते हैं. आइये देखे कि यह तगार कैसे बनाई जाती है.
आवश्यक सामग्री
* चीनी - 1 किग्रा (5 कप)
* पानी -- 350 ग्राम(1 3/4 कप)
* दूध - 1टेबल स्पून
* घी -1 छोटी चम्मच
विधि
कढ़ाई में चीनी और पानी मिला कर गैस पर गरम करने रख दीजिये. इस घोल को आप चमचे से प्रत्येक 2-3 मिनिट में चलाते रहें, जब घोल में उबाल आ जाय तो इसमें दूध डाल दीजिये. इस घोल के ऊपर कुछ गन्दे से झाग दिखाई देने लगेंगे, इन झागों को आप चमचे से निकाल दीजिये, चीनी की गन्दगी साफ हो जाती है. चीनी के घोल को 6-7 मिनिट तक पकाइये. यह काफी गाढ़ा और पारदर्शक घोल बन जाता है. चमचे से घोल की 1 बूद प्लेट में डालिये और यह बूद थोड़ी ही देर में जमने लग जाती है, कढ़ाई के ऊपरी किनारों पर चीनी कुछ जमी सी दिखाई देने लग जाती है.

कढ़ाई को गैस से उतार लिजिये इस घोल में एक छोटी स्पून घी मिला दीजिये. जिससे बूरे मे गांठें नहीं पड़ेगी, अब इस घोल को चमचे से चलाते हुये ठंडा कीजिये. ठंडा होने पर यह रवे दार बूरे में बदल जायेगा. यही वह बूरा है जो हम लड्डू बनाने में इस्तेमाल करेंगे.
आप इसे बना कर भी रख सकते है. 2-3 महिनों तक यह बूरा प्रयोग में लाया जा सकता है.
कमेंट (351)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: सीमा, मैं आपके कमेन्ट जब पढ़ती हूँ, कि आपने कुछ बनाया और बहुत अच्छा बना, मुझे बहुत खुशी मिलती है, और काम करने की ताकत मिलती है, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: उर्मिला जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूजा, रवा को बेसन के साथ डालकर भूनना है, और बिलकुल इसी तरह से लड्डू बनाने हैं.
निशा: पूजा जी हां बेसन के साथ रवा मिक्स किया जा सकता है, अच्छे लड्डू बनेंगे.
निशा: पूजा, बेसन में रवा मिक्स किया जा सकता है.
निशा: पूजा जी हां रवा मिक्स कर सकते हैं.
निशा: मोहिनी आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मोहिनी, बेसन से घी थोड़ा कम या बराबर मात्रा में ले लीजिये, लेकिन तेल लेंगी तो बराबर नहीं थोड़ा कम ही लीजिये, यानि 500 ग्राम बेसन हैं तो तेल 400 ग्राम ले लीजिये, बूरा बेसन के बराबर ही ले लीजिये. फोटो में लड्डू का कलर अलग अलग कैमरे और लड्डू पर पढ़ रही लाइट के कारण आ जाता है, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शाजिया, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: 350 ग्राम बेसन, 350 ग्राम बूरा और 300 ग्राम घी ले लीजिये.
निशा: रश्मि, 1 किग्रा. चीनी से तगार भी लगभग 1 किग्रा बन जाता है.
निशा: निकिता, जी हां ज्यादा घी डाल सकती हैं, बेसन भुनने पर अतिरिक्त घी निकल आता है.
निशा: शाजिया, 1 कि. ग्राम बेसन के लिये, 800 ग्राम घी और तगार 1 कि.ग्राम ले लीजिये.
निशा: नेहा, बेसन लड्डू हार्ड नहीं होते लेकिन आजकल ठंड का मौसम होने के कारन घी जम जाता है, और वह हार्ड देखने में लगते हैं लेकिन खाने में नहीं होते.
निशा: प्रियंका जी घी कढ़ाई में डालकर गरम किया है और बाद में बेसन डालकर भूना है.
निशा: परविन्दर मैं कोशिश करूंगी.
निशा: परविन्दर, जी लड्डू ठंडे होने के बाद घी जमने लगता है, और आप लड्डुयों को फिर से हाथ में उठाइये और गोल कर दीजिये, लड्डू गोल हो जायेंगे.
निशा: परविन्दर जी थोड़ी सी प्रेक्टिस लड्डू अवश्य गोल बनेंगे.
निशा: परविन्दर, लड्डू में घी थोडा अधिक होने से वे गीले हो थोड़े ठंडे होने पर उन्हैं फिर से गोल कर सकते हैं.
mujhe aapki site bahut pasand hai kyu ki me bhi cooking ke liye bahut crazy hun. mene besan ki laddu is diwali par apne ghar par banae or we bahut tasty bane thanks to you for such a tasty recipe. thanks a lot
निशा: राशि. बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: वितेश, लड्डू को गोल करने के लिये पानी की आवश्यकता नहीं हैं.
निशा: मनीषा, आपको किस तरह के मेवा के लड्डू बनाने हैं. गुड़ मेवा के लड्डू वेबसाइट पर उपलब्ध है, वेबसाइट के होम पेज पर दिये गये सर्च बटन पर गुड़ मेवा के लड्डू लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: निशा, आप कलर डालना पसन्द करती हैं, तो अवश्य कीजिये.
Nisha ji maine aapke besan ke laddu ke recipe bahut baar apne ghar me banaya hai aur wo sare logon ko bahut hi jyada pasand aayi hai..... kya aap mujhe "MOTICHUR KE LADDU" ki recipe ke bare me bata sakti hain???
Nisha ji aap next me MOTICHUR KE LADDU" banayega plz...
Thanks Nisha ji....
निशा: जी हां मैं कोशिश करूंगी.