मगद के लड्डू - Besan Ladoo Recipe, Besan Laddu Recipe

आप बचपन से ही मां और दादी के हाथ का बना मगद या बेसन के लड्डू (Besan Ke Laddoo) तो खाते आ रहे होंगे! इनकी बात ही कुछ और होती है. बेसन के लड्डू (Besan Ke Ladoo) एसी मिठाई है जो घर में बनाकर एअर टाइट कन्टेनर रख दें तो 2 महिने तक खाई जा सकती है और इन्हैं बनाना भी आसान है, तो आइये बनाते हैं बेसन के लड्डू.
Read - Besan Ladoo Recipe, Besan Laddu Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Besan ke Laddu
बेसन - 500 ग्राम (5 कप)
घी - 400 ग्राम (2 कप)
चीनी - 500 ग्राम (2 1/2 कप)
इलाइची -- 8-10
काजू - 50 ग्राम (1/4 कप) एक
विधि - How to make Besan ke Laddu
मोटा बेसन हो तो लड्डू ज्यादा स्वादिष्ट बनते हैं. बेसन को एक बर्तन में छान कर निकाल लीजिये.
कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये और घी में बेसन डाल कर कलछी से चला चलाकर बेसन भूनिये, जब बेसन का रंग ब्राउन होने लगे और बेसन से अच्छी सुगन्ध आने लगे तो उसमें एक टेबल स्पून पानी के छीटे लगा दीजिये, बेसन में झाग आयेगे और उसमें दाने बन जायेंगे, जो कि लड्डू का स्वाद बहुत अच्छा कर देंगे, इसके बाद झाग खतम होने तक बेसन भून लीजियेम, बेसन भुन कर तैयार है. आग बन्द कर दीजिये. भुने हुये बेसन को ठंडा करने के लिये खुला छोड़ कर हवा में रख दीजिये.
एक काजू के 6 - 7 टुकड़ों करते हुये सारे काजू काट लीजिये. इलाइची को छीलिये और दानों को बारीक पीस लीजिये. चीनी पीस कर डाली जा सकती है लेकिन पिसी चीनी से लड्डू उतने स्वादिष्ट नहीं बनते. आप चीनी को पिघला कर उसे भी दाने दार तगार बना देंगे और उस तगार को बेसन में मिलायें तो लड्डू अधिक स्वादिष्ट बनेंगे. बाजार से भी यह चीनी लाई जा सकती है जो तगार और बूरा के नाम से मिलती है.
बेसन हल्का गरम हो गया है, उसमें तगार, इलाइची और काजू के टुकड़े डाल कर अच्छी तरह मिला कर गोल गोल लड्डू बना लीजिये. ( लड्डू आप अपने मन के साइज के बना सकते हैं ).
बेसन के लड्डू (Besan ke Laddu ) तैयार है. आप उन्हैं अभी खाइये और 2 महिने भर तक कभी भी खाइये.
समय-- 50 मिनिट
लड्डू के लिये तगार कैसे बनायें?

तगार (Tagar) एक खास तरह का बूरा होता है जो चीनी से बनाया जाता है. लड्डू में डालने के लिये हम यही तगार प्रयोग में लाते हैं. तगार से बने लड्डू अधिक स्वादिष्ट बनते हैं. आइये देखे कि यह तगार कैसे बनाई जाती है.
आवश्यक सामग्री
* चीनी - 1 किग्रा (5 कप)
* पानी -- 350 ग्राम(1 3/4 कप)
* दूध - 1टेबल स्पून
* घी -1 छोटी चम्मच
विधि
कढ़ाई में चीनी और पानी मिला कर गैस पर गरम करने रख दीजिये. इस घोल को आप चमचे से प्रत्येक 2-3 मिनिट में चलाते रहें, जब घोल में उबाल आ जाय तो इसमें दूध डाल दीजिये. इस घोल के ऊपर कुछ गन्दे से झाग दिखाई देने लगेंगे, इन झागों को आप चमचे से निकाल दीजिये, चीनी की गन्दगी साफ हो जाती है. चीनी के घोल को 6-7 मिनिट तक पकाइये. यह काफी गाढ़ा और पारदर्शक घोल बन जाता है. चमचे से घोल की 1 बूद प्लेट में डालिये और यह बूद थोड़ी ही देर में जमने लग जाती है, कढ़ाई के ऊपरी किनारों पर चीनी कुछ जमी सी दिखाई देने लग जाती है.

कढ़ाई को गैस से उतार लिजिये इस घोल में एक छोटी स्पून घी मिला दीजिये. जिससे बूरे मे गांठें नहीं पड़ेगी, अब इस घोल को चमचे से चलाते हुये ठंडा कीजिये. ठंडा होने पर यह रवे दार बूरे में बदल जायेगा. यही वह बूरा है जो हम लड्डू बनाने में इस्तेमाल करेंगे.
आप इसे बना कर भी रख सकते है. 2-3 महिनों तक यह बूरा प्रयोग में लाया जा सकता है.
कमेंट (351)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
properly. Thank you.
निशा: आरती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनिका जी, बेसन को फिर से कढ़ाई में डालकर थोड़ा और भून लीजिये, अगर इसमें बूरा मिला दिया है तब इसे भूनना मुश्किल है, तब ये लड्डू एसे ही यूज करने होंगे.
निशा: नयना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
aap mujhe ye bataie ki kaccha milk dale ya gram
निशा: प्रियंका जी, इन बेसन के लड्डू में हमने दूध बिलकुल भी नहीं डाला है, आप किस रेसिपी में दूध डालना चाहती हैं.
निशा: गीता जी लड्डू देशी घी से बनायें बहुत ज्यादा अच्छे लगते हैं.
निशा: सहाना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शैली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: गुलाटी जी, इसमें घी और चीनी दोंनो ही कम है, और बेसन कम भुना हो तो लड्डू अच्छे नहीं लगते, प्लीज बेसन के लड्डू का वीडियो देखने के बाद, उसी नाप से सामान ले लीजिये, बहुत अच्छे लड्डू बनेंगे.
निशा: कंचन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Sorry! for the long post but may be I felt compelled to put a detailed one. I'm a male in the field of IT, husband to a working wife (whose mother and next door neighbor have been extremely good at making besan k ladoos). For a while we have been missing ladoos and wife kept on reminding for months about her mother and neighbor used to make perfect ones. Like most of us, I have been avoiding to buy ladoos from the sweet shop (even of repute), but just gave in considering wife's increasing urge to eat ladoos. So, bought (6 nos.) from a reputed shop in Aundh; lasted for two weeks and then bought six more. The second experience established that my doubt and reservation about buying sweets from shops had some ground to it as in 2nd lot of ladoos, I found a rat dropping; as obvious felt awkward. Few days later I started thinking about alternative and searched on internet, came across this article. I read it multiple times, tried to gain the confidence, gone through the comments and decided to take a chance, hence took printout of recipe. Kept the plan secret and one evening I brought in the ingredients and got in action. Wife was surprised to see me doing something like that as I'm not in to cooking (even the simplest dish, forget sweets), so kept asking me if I took guidance from mom or some expert, for the same. I kept quiet, didn't tell her about the printout of recipe from your site. When needful was done she extended helping hand to shape up the ladoos so that besan doesn't get cold (if only one person is making). Once the ladoos were made she tasted one after half an hour and was all praises and the expression on her face was wow!! you've done it :-). She told me that no one can tell if these are made by a first timer, and especially someone like me. Till now she doesn't know, it is your recipe which I followed for making ladoos. So it was great experience.
Everything turned out to be expected but one, where in I felt the ladoos are not as KHASTA (DAANEDAAR) as I have ate some home made in past. May be I did some miscalculation while adding a table spoon of water to make the besan DAANEDAR after it turns brown. I'm unsure if just one tablespoon of water is enough to make paste of (500g of besan and 500 gms of ghee) crisp or whatever I'm missing. If you can spare a minute to think and write what i could have done wrong, it would help me to achieve the perfection, as per the listed steps in your recipe. If you don't get time to figure out what i probably did wrong, even then it is fine because as it is the ladoos are very tasty and appear/feel (to bite) like the ones bought from market :-)
Regards,
Ad
निशा: Ad ji, आपने पहली बार में ही अच्छे बेसन लड्डू बना लिये, बहुत बहुत धन्यवाद. अगली बार आप बेसन जब भुन जाय उसमें थोड़ा सा पानी डालते हुये उसे लगातार चलाते हुये, 2-3 मिनिट भून लीजिये, बेसन में दाने आ जायेंगे और मिठास के लिये बूरा यानि कि तगार मिलायें लड्डू अच्छे दानेदार बनेंगे.
Aapki website par dekhkar pehli baar Besan ke ladoo banaye.They turn out awesome.
Thank you so much ,aap itne simple tarike se Batati ha Ki bahut easy ho jata hai kuch bhi banana.
निशा: रिचा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
aapki recipie shadi ke bad bhut kam aayi ab to kuch bhi special bnane se phle aapki site kholti hunj its awesome.thnks.
ye btayiye kya laddu me sugar ki jgh gudh (jaggery) ka use kr skte hai?aur kitna?
निशा: दीपिका जी, मगद के लड्डू बेसन और बूरा मिलाकर ही बनाये जाते हैं लेकिन अगर आप गुड़ पसन्द करती हैं, तो गुड़ मिलाकर लड्डू बनाइये, लड्डु अच्छे बनेंगे.
निशा: हुसेन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आशी जी मैं हमेशा नई नई रेसिपी लिखती ही रहूँगी.
निशा: सीमा, मोमोज रेसिपी के नीचे चटनी की रेसिपी लिखी हुई है, आप उससे देखा जा सकता है.
निशा: दीपक, बेसन में घी अधिक होने पर, अगर बेसन अच्छी तरह भुन जाय तो घी अलग होकर निकल आता है, और अच्छा भुआ बेसन मुंह में चिपकता भी नहीं है, गरम बेसन में चीनी नहीं डालनी होती है, चीनी मिलाने के बाद मिश्रण गीला लगता है तब उसमें थोड़ी सी सूजी बिना घी के भूनकर मिला सकते हैं, कालू को पीस कर मिलाया जा सकता है, बादाम का पाउडर बना कर मिलाया जा सकता है, थोड़ी सी प्रेक्टिस ये सारी प्रोब्लम दूर हो जाती हैं.
निशा: लक्ष्मी जी, दूध को फटने में थोड़ा समय लगता है, दूध को फाड़ने का तरीका वीडियो में दिखाया है,आप उसे देख सकती हैं, धन्यवाद.
निशा: अनु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: au, बेसन को अच्छी महक आने तक भूनना होता है, बेसन का कलर भी डार्क हो जाता है, बेसन कम भूना है तो थोड़ा और भूना जा सकता है और अगर ज्यादा भून गया है तो इस बार इसी तरह इन्हैं बला लीजिये और अगली बार ध्यान से पहले वीडियो देखिये और बाद में बेसन भूनिये, अगली बार आप बहुत अच्छे बेसन के लड्डू बनायेंगी.
निशा: सोनक जी, 250 ग्राम बेसन में 50 - 100 ग्राम सूजी मिला लीजिये, घी दोंनो आटे की मात्रा के बराबर से थोड़ा कम ले सकते हैं और बूरा या पाउडर चीनी, दोंनो आटे के बराबर ले लीजिये.
निशा: नीलमा जी, आपने लड्डू बना दिये हैं, और सोफ्ट है तब अभी आप उन्हैं इसी तरह खतम करवा दीजिये या लड्डू को तोड़कर मिश्रण में थोड़ा सा मिल्क पाउडर या काजू का पीसकर बना पाउडर मिलाकर फिर से लड्डू बांध सकती हैं.
निशा: करुना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ज्योति, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुगाता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
ur all recepies are really good nd yummy...thanxx 4 yummy recepies..
nisha g..i want 2 know dat if we take 2 cups sugar for making tagar..then how much water needede fr dis..
plzz rply soon..m waiting fr making tagar..
निशा: अबरिशा जी, 2 कप चीनी में 3/4 कप से थोड़ा कम पानी मिला लीजिये, पानी चीनी की मात्रा का 1/3 लिया जाता है, ताकि चीनी पानी में पूरी तरह घुल जाय, और अब इसे गाड़ा होने तक पकाइये, रेसिपी में दिये हुये तरीके से तगार बनाइये, बहुत आसान है आप इसे अवश्य बना लेंगी.
Today I tried making tagar/ boora but it's not getting dry what should I do now? Where did I go wrong?
please help!
निशा: प्राची,चाशनी को कम पकाया जाय यानी कि उसमें पानी की मात्रा रह जाय तब सूखा बूरा नहीं बन पाता, अगर ये पतला लग रहा है आप इसे फिर से थोड़ा सा पानी डालकर आग पर रखिये और पहले से अधिक गाढ़ी चाशनी होने तक पका लीजिये , इसी तरह ठंडा कीजिये, अच्छा बूरा बनकर तैयार हो जायेगा
Aapka bahut-bahut dhanyawad. Maine ye recipe try kiya, laddoo bahut achchhe bane sirf shape utna sahi nhi ho paya lekin bane bahut achchhe the. Jinhone ne bhi khaya unhone tareef ki. In tareefon ki wajah sirf aap ho. Mujhe tarah-tarah ki dishes banane ka bahut shauk hai aur aap isme meri bahut help bhi karti ho..
Apka chhota bhai- Abhinav.
निशा: अभिनव, बहुत बहुत प्यार और धन्यवाद.