मगद के लड्डू - Besan Ladoo Recipe, Besan Laddu Recipe

📅 25 अक्टूबर 2007 👁 12.7 लाख बार देखी गई 💬 351 कमेंट ★ 3.2 (23016)


आप बचपन से ही मां और दादी के हाथ का बना मगद या बेसन के लड्डू (Besan Ke Laddoo) तो खाते आ रहे होंगे! इनकी बात ही कुछ और होती है. बेसन के लड्डू (Besan Ke Ladoo) एसी मिठाई है जो घर में बनाकर एअर टाइट कन्टेनर रख दें तो 2 महिने तक खाई जा सकती है और इन्हैं बनाना भी आसान है, तो आइये बनाते हैं बेसन के लड्डू.

Read - Besan Ladoo Recipe, Besan Laddu Recipe  In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Besan ke Laddu

बेसन - 500 ग्राम (5 कप)
घी - 400 ग्राम (2 कप)
चीनी - 500 ग्राम (2 1/2 कप)
इलाइची -- 8-10
काजू - 50 ग्राम (1/4 कप) एक

विधि - How to make Besan ke Laddu

madad_ke_laddo1_656395075.jpgमोटा बेसन हो तो लड्डू ज्यादा स्वादिष्ट बनते हैं. बेसन को एक बर्तन में छान कर निकाल लीजिये.

कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये और घी में बेसन डाल कर कलछी से चला चलाकर बेसन भूनिये, जब बेसन का रंग ब्राउन होने लगे और बेसन से अच्छी सुगन्ध आने लगे तो उसमें एक टेबल स्पून पानी के छीटे लगा दीजिये, बेसन में झाग आयेगे और उसमें दाने बन जायेंगे, जो कि लड्डू का स्वाद बहुत अच्छा कर देंगे, इसके बाद झाग खतम होने तक बेसन भून लीजियेम, बेसन भुन कर तैयार है. आग बन्द कर दीजिये. भुने हुये बेसन को ठंडा करने के लिये खुला छोड़ कर हवा में रख दीजिये.

एक काजू के 6 - 7 टुकड़ों करते हुये सारे काजू काट लीजिये. इलाइची को छीलिये और दानों को बारीक पीस लीजिये. चीनी पीस कर डाली जा सकती है लेकिन पिसी चीनी से लड्डू उतने स्वादिष्ट नहीं बनते.  आप चीनी को पिघला कर उसे भी दाने दार तगार बना देंगे और उस तगार को बेसन में मिलायें तो लड्डू अधिक स्वादिष्ट बनेंगे. बाजार से भी यह चीनी लाई जा सकती है जो तगार और बूरा के नाम से मिलती है.

बेसन  हल्का गरम हो गया है, उसमें तगार, इलाइची और काजू के टुकड़े डाल कर अच्छी तरह मिला कर गोल गोल लड्डू बना लीजिये. ( लड्डू आप अपने मन के साइज के बना सकते हैं ).

बेसन के लड्डू (Besan ke Laddu ) तैयार है. आप उन्हैं अभी खाइये और 2 महिने भर तक कभी भी खाइये.

समय-- 50 मिनिट

लड्डू के लिये तगार कैसे बनायें?

tagar_190119906.jpg

तगार (Tagar) एक खास तरह का बूरा होता है जो चीनी से बनाया जाता है. लड्डू में डालने के लिये हम यही तगार प्रयोग में लाते हैं. तगार से बने लड्डू अधिक स्वादिष्ट बनते हैं. आइये देखे कि यह तगार कैसे बनाई जाती है.

आवश्यक सामग्री

* चीनी - 1 किग्रा (5 कप)
* पानी -- 350 ग्राम(1  3/4 कप)
* दूध - 1टेबल स्पून
* घी -1 छोटी चम्मच

विधि
कढ़ाई में चीनी और पानी मिला कर गैस पर गरम करने रख दीजिये. इस घोल को आप चमचे से प्रत्येक 2-3 मिनिट में चलाते रहें, जब घोल में उबाल आ जाय तो इसमें दूध डाल दीजिये. इस घोल के ऊपर कुछ गन्दे से झाग दिखाई देने लगेंगे, इन झागों को आप चमचे से निकाल दीजिये, चीनी की गन्दगी साफ हो जाती है. चीनी के घोल को 6-7 मिनिट तक पकाइये. यह काफी गाढ़ा और पारदर्शक घोल बन जाता है. चमचे से घोल की 1 बूद प्लेट में डालिये और यह बूद थोड़ी ही देर में जमने लग जाती है, कढ़ाई के ऊपरी किनारों पर चीनी कुछ जमी सी दिखाई देने लग जाती है.

tagar2_443465372.jpg

कढ़ाई को गैस से उतार लिजिये इस घोल में एक छोटी स्पून घी मिला दीजिये. जिससे बूरे मे गांठें नहीं पड़ेगी, अब इस घोल को चमचे से चलाते हुये ठंडा कीजिये. ठंडा होने पर यह रवे दार बूरे में बदल जायेगा. यही वह बूरा है जो हम लड्डू बनाने में इस्तेमाल करेंगे.

आप इसे बना कर भी रख सकते है. 2-3 महिनों तक यह बूरा प्रयोग में लाया जा सकता है.

Besan Ladoo Recipe, Besan Laddu Recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.2 / 5 (23016 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (351)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Jyoti
nice recipe

निशा: ज्योती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Renu Jain
Nishaji i sent this recipe to my daughter, who lives inUSA and rarely gets besan laddoo. Her son is very fond of them.
It was a success. Thankyou so much.

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
Rakesh saini
1kg बेसन में कितने लड्डु बान्धे जा सकते हैं
निशा: राकेश जी, 1 किग्रा. बेसन से लगभग 3 किग्रा. लड्डू बन जायेंगे, 50-60 लड्डू बनेंगे.
Nishant patel
Mam aapki website me khajur ke aachar ki recipe he kya??agar he to link send kar dejeye..

निशा: निशांत जी, मैं इस रैसिपी को जल्द बनाने की कोशिश करंगी.
Dipika devi
Besan ke ladoo ko bandh krke kitna din rakh skte hai aisa krne se ladoo kharab tho nai honge na

निशा: आप बेसन के लड्डू 6 महीनों तक भी खराब नहीं होते हैं.
neha
Besan ke ladoo mai ghee zada ho jaye toh kya kare nisha ji .one thing more your all receipes is superb
निशा: नेहा,मिश्रण को फ्रिज में रख दीजिये और घंटे बाद इससे लड्डू बना लीजिये, लड्डू अच्छे बन जायेंगे. मीठा अगर थोड़ा अधिक चल जाय तो इसमें थोड़ा बूरा मिला दीजिये, वह घी को एब्जोर्ब कर लेगा, और लड्डू अच्छे बांधे जा सकेंगे.
Rajesh Bhandari
kya iss laddu me goud ka istemal kr shakte h

निशा: राजेश जी, आप इसमें गोंद का उपयोग कर सकते हैं.
Nishant Patel
धन्यवाद मेम......

निशा: निशांत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Nishant Patel
नमस्ते निशा जी!!
मे केवल 16 साल का हु और किसी भी रेसपी को बनाने से पहले आप की वेबसाइट पे वो रेसपी जरूर देख लेता हँ ताकी रेसपी एकदम सही बने...
लेकिन इस बार मैने बेसन के लड्डु बनाए लड्डु मे भी सब ठीक था पर उनमे घी ज्यादा हो जाने के कारण वो मुहँ मे चिपकने लगे हे...
कुछ उपाय बताइऐ!!
धन्यवाद...

निशा: निशांत जी आप इसमें थोडा़ बेसन अलग से भून कर मिक्स कर दीजिए.
vimla nagre
mujhe dhokla banana seekhna hai

निशा: विमला जी, आप मेरी वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर ढोकला की रेसिपी देख सकते हैं.
Priya mann
Hello mam...
Main aapki bhut si recipes try kar chuki hun ...or recipe bahut achhi bani hai thi.....par mam mujhe ye bta dijiye ki Tarbuj ke bij kya hum besan ke laddu me daal skte hain or kese dalna hai ...? Or Tarbuj ke bij or kis kis me baad skte hain...kya dry fruits ki tarhan aata laddu me daal sktet hain...?

निशा: प्रिया जी, आप तरबूज के बीजों को ड्राई फ्रूट की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं.
Mukesh
Kya delicious recipient hai I like it

निशा: मुकेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
manisha
Hmm seems to be hard yet i'll try it..wish it could be in a bit easier language ...getting confused

निशा: मनीषा जी, आप इस रेसिपी को इंग्लिश में भी पढ़ सकती हैं.
Sonika
I have loved this website always. Very easy & nicely described recipes never failed to give good results.
Thanks a lot for helping me in becoming a creative cook.

निशा: सोनिका जी, जानकर बहुत अछा लगा धन्यवाद.
Sarla
Love cooking your style,it's much easier and perfect.....how ever I need accurate proportions of all ingredients, in gramm rather than cup/spoon, as cup size can be wary....
I have made so many items which I never even think trying...
chhavi
aapne ye likha hi nahi ki chini kab daale .. anch tej rakhni hai ya kam
isko continue chalana hai ki ruk ruk kar ...
Nidhi Jain
Is quantity se kitne laddu ban jayenge

निशा: निधि जी, इतने मिश्रण से 12-13 लड्डू बनाए जा सकते हैं.
Mohini
Nice, thanks

निशा: मोहिनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Sangeeta
Swadist thank for this recipe

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
karishma
Is very helpfull

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
subha
besan ke ladoo ki recipe ke liye aapka dhanyabaad, ab main ise khud bana ke kha aur khila sakti hu.
निशा: सुभा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
bhavani uikey

besan ke laddu  ban nhi pa rhe tut jate he


निशा: भवानी जी, अगर मिश्रण एकदम ठंडा हो जाय तब एसा हो सकता है, या बेसन में घी कम हो तो भी एसा हो जाता है प्लीज इसमें आप 2 टेबल स्पून दूध की मिलायें, बहुत अच्छे लड्डू बंध कर तैयार होंगे.
ladoo receipt without Sugar

becasure sugar toxic for healt. plz shre a link


 

preeyi verma

Besan ke laddu me clr kaise dala jayega...nisha didi


निशा: प्रेयी जी, मैं आपका सवाल समझ नहीं पा रही हूँ, कि आप लड्डू में क्या डालना चाहती हैं.
Aarti koli

Nisha ji maine mathura ke pede banaye aur bahot tasty bane...thank u so much...


निशा: आरती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Monika

Ma''m , plz upload the recipe of motichur laddu. 


निशा: मोनिका जी, वेबसाइट और चैनल पर बूंदी के लड्डू उपलब्ध है, और बिलकुल इसी तरह मोतीचूर के लड्डू बारीक बूंदी बनाकर बनाये जाते हैं, इसके लिये बूंदी बनाने वाला झरना वह अलग अलग साइज के छेद वाला होता है. सर्च बटन पर बूंदी के लड्डू लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
leena singh

Thanxs to nisha madhulika.com.


testy Khana bnane me mujhe  bahut help milti hai

nidhi nisha

Nisha ji kya sirf ghee hi use kr shkte hai..Kuch or ni ghee ki jagh


निशा:निधि जी, घी के लड्डू ज्यादा स्वादिष्ट बनते है, लड्डू डालडा और रिफाइन्ड तेल से बनाये जा सकते हैं.
vandana dave

Muje  hr alag alag laddu ki recipes pasand he q k mera beta vo khata he.nice &thx mam

Mehendi parvin

Mai ne besan ka laddu banaya tha par Uska color Nahi aya. ..Kya karun?? ?


निशा: Mehendi jI,बेसन कम सिका होने पर कलर हल्का आता है और ज्यादा सिका होने पर कलर डार्क हो जाता है, कोई तो कलर लड्डू में अवश्य आता है. बेसन को मीडियम आग पर, लगातार चलाते हुये, भूनने से अच्छा कलर आता है.