मगद के लड्डू - Besan Ladoo Recipe, Besan Laddu Recipe

📅 25 अक्टूबर 2007 👁 12.7 लाख बार देखी गई 💬 351 कमेंट ★ 3.2 (23016)


आप बचपन से ही मां और दादी के हाथ का बना मगद या बेसन के लड्डू (Besan Ke Laddoo) तो खाते आ रहे होंगे! इनकी बात ही कुछ और होती है. बेसन के लड्डू (Besan Ke Ladoo) एसी मिठाई है जो घर में बनाकर एअर टाइट कन्टेनर रख दें तो 2 महिने तक खाई जा सकती है और इन्हैं बनाना भी आसान है, तो आइये बनाते हैं बेसन के लड्डू.

Read - Besan Ladoo Recipe, Besan Laddu Recipe  In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Besan ke Laddu

बेसन - 500 ग्राम (5 कप)
घी - 400 ग्राम (2 कप)
चीनी - 500 ग्राम (2 1/2 कप)
इलाइची -- 8-10
काजू - 50 ग्राम (1/4 कप) एक

विधि - How to make Besan ke Laddu

madad_ke_laddo1_656395075.jpgमोटा बेसन हो तो लड्डू ज्यादा स्वादिष्ट बनते हैं. बेसन को एक बर्तन में छान कर निकाल लीजिये.

कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये और घी में बेसन डाल कर कलछी से चला चलाकर बेसन भूनिये, जब बेसन का रंग ब्राउन होने लगे और बेसन से अच्छी सुगन्ध आने लगे तो उसमें एक टेबल स्पून पानी के छीटे लगा दीजिये, बेसन में झाग आयेगे और उसमें दाने बन जायेंगे, जो कि लड्डू का स्वाद बहुत अच्छा कर देंगे, इसके बाद झाग खतम होने तक बेसन भून लीजियेम, बेसन भुन कर तैयार है. आग बन्द कर दीजिये. भुने हुये बेसन को ठंडा करने के लिये खुला छोड़ कर हवा में रख दीजिये.

एक काजू के 6 - 7 टुकड़ों करते हुये सारे काजू काट लीजिये. इलाइची को छीलिये और दानों को बारीक पीस लीजिये. चीनी पीस कर डाली जा सकती है लेकिन पिसी चीनी से लड्डू उतने स्वादिष्ट नहीं बनते.  आप चीनी को पिघला कर उसे भी दाने दार तगार बना देंगे और उस तगार को बेसन में मिलायें तो लड्डू अधिक स्वादिष्ट बनेंगे. बाजार से भी यह चीनी लाई जा सकती है जो तगार और बूरा के नाम से मिलती है.

बेसन  हल्का गरम हो गया है, उसमें तगार, इलाइची और काजू के टुकड़े डाल कर अच्छी तरह मिला कर गोल गोल लड्डू बना लीजिये. ( लड्डू आप अपने मन के साइज के बना सकते हैं ).

बेसन के लड्डू (Besan ke Laddu ) तैयार है. आप उन्हैं अभी खाइये और 2 महिने भर तक कभी भी खाइये.

समय-- 50 मिनिट

लड्डू के लिये तगार कैसे बनायें?

tagar_190119906.jpg

तगार (Tagar) एक खास तरह का बूरा होता है जो चीनी से बनाया जाता है. लड्डू में डालने के लिये हम यही तगार प्रयोग में लाते हैं. तगार से बने लड्डू अधिक स्वादिष्ट बनते हैं. आइये देखे कि यह तगार कैसे बनाई जाती है.

आवश्यक सामग्री

* चीनी - 1 किग्रा (5 कप)
* पानी -- 350 ग्राम(1  3/4 कप)
* दूध - 1टेबल स्पून
* घी -1 छोटी चम्मच

विधि
कढ़ाई में चीनी और पानी मिला कर गैस पर गरम करने रख दीजिये. इस घोल को आप चमचे से प्रत्येक 2-3 मिनिट में चलाते रहें, जब घोल में उबाल आ जाय तो इसमें दूध डाल दीजिये. इस घोल के ऊपर कुछ गन्दे से झाग दिखाई देने लगेंगे, इन झागों को आप चमचे से निकाल दीजिये, चीनी की गन्दगी साफ हो जाती है. चीनी के घोल को 6-7 मिनिट तक पकाइये. यह काफी गाढ़ा और पारदर्शक घोल बन जाता है. चमचे से घोल की 1 बूद प्लेट में डालिये और यह बूद थोड़ी ही देर में जमने लग जाती है, कढ़ाई के ऊपरी किनारों पर चीनी कुछ जमी सी दिखाई देने लग जाती है.

tagar2_443465372.jpg

कढ़ाई को गैस से उतार लिजिये इस घोल में एक छोटी स्पून घी मिला दीजिये. जिससे बूरे मे गांठें नहीं पड़ेगी, अब इस घोल को चमचे से चलाते हुये ठंडा कीजिये. ठंडा होने पर यह रवे दार बूरे में बदल जायेगा. यही वह बूरा है जो हम लड्डू बनाने में इस्तेमाल करेंगे.

आप इसे बना कर भी रख सकते है. 2-3 महिनों तक यह बूरा प्रयोग में लाया जा सकता है.

Besan Ladoo Recipe, Besan Laddu Recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.2 / 5 (23016 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (351)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Chinki
Hello mam apse ek baat puchni h Maine abhi ye began ke ladoo banana apke video ko dekh kar Maine 2 cup besan 1 cup tagar n 3\4 cup ghee Liya jaise apne video mai bataya h utna hi sab measurement ke ke liye par mai ladoo ko bana rahi ho to woh chapte ho ja the h gol nhi ban rhe h aap bata Sakti h kaha mistake hui h aur ab kaise sahi kar sakte h suggest me

निशा: चिंकी जी, गरम गरम होने पर ये पतला लगता है, और यदि घी बहुत अधिक हो तो थाली को तिरछी रख दें तो घी अलग हो जाता है, घी अलग नहीं हो रहा है तब ठंडा होने पर लड्डू आसानी से बांधे जा सकते हैं.
pratik
motichur lddu proses
pushpanjali
Mam bura bnaya saman Chini jalker brown ho gai iska koi use btaiye
निशा: पुष्पांजली जी, उसे चाय में डालकर यूज कर लीजिये, अगली बार बनाने के लिये रेसिपी को पढ़े, वीडियो देखें और थोड़ा सा बनाकर ट्राई करें, आप अवश्य अच्छा बूरा बना लेंगी.
abhay kumar gupta
besan ko oil m tlege

निशा: अभय जी, घी में भूनना है.
Manpreet kahlon
hlo nisha g. tohade dsi recipy ke ladoo to kmaal k bne g,boht-3 yummy.thnku g

निशा: मनप्रित जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Diya sadana
mam kya besan k.ladoo oil me bana sakte hain
निशा: दिया जी, बेसन लड्डू ओइल में बनाये जा सकते हैं लेकिन स्वाद में उतने अच्छे नहीं बनते.
suman singh
Thanks a lot mam
I learned lots of recipes with the help of you

निशा: सुमन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Renu
Nisha ji aadha kg besan mein kitna ghee or bura dalna padta hai..
निशा: रेनू जी, रेसिपी में हमने आधा किग्रा. बेसन ही यूज किया है, और इन्ग्रीडियेन्ट उसके हिसाब से ली है, आप बनाइये, अच्छे लड्डू बनायेंगी.
Mrinalini
Nisha ji, Please guide me.Ladoo kaisa dekhna chahiya ? wet or dry?

निशा: मृणाली जी, लड्डू ज्यादा गीले और ज्यादा ड्राई नहीं दिखने चाहिये, आप बनाते रहें आप बहुत जल्दी बहुत अच्छे एकदम परफैक्ट लड्डू बनायेंगी.
Himanshi
Thank u soo much nisha di....
i tried this recipie and realy first tym m hi ladoo bohot tasy bane
this was an easy and very good recipie
t5hanks a lot di :)

निशा: हिमांशी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Mrinalini
Nisha ji, Thanks for good and tasty recipe. I make ladoo three times.All times taste is very good but looks wise its differ.First time ghee ke quantity adik thi,second time upar se sukha dekhe par raha tha and last time upar se chikna dekh raha tha.Market type nahi tha.
निशा: मृ्नालिनी जी, आप लड्डू बनाते रहें, आप मार्केट से अच्छे लड्डू बनायेंगी.
akanksha
plz give me ans mem jaldi
निशा: आकांक्षा जी, घी अधिक होने की वजह से मिश्रण पतला हो जाता है, आप इसे 1-2 घंटे के लिये फ्रिज में रख दीजिये, जमने पर लड्डू बांध लीजिये.
akanksha
nisha ji Maine banaya tha or ghee or besan dono aate ki tarah ghul gaye me ky karu plz give me ans
Charu
Dear nisha ji
Thank you so much for your recipe. But in case of besan k laddu.. It is very hard to give shape to them.they are not bind to form a shape.pl help me

निशा: चारू जी, लड्डू बनाते समय अगर मिश्रण ज्यादा ठंडा हो जाता है, तो वह पहले से ही जम चुका होता है, लड्डू बांधने के बाद वह अच्छी तरह बाइन्ड नहीं हो पाता, मिश्रण थोड़ा सा गरम रहे तभी आप लड्डू बांध लीलिये, घी की कमी से भी लड्डू बिखर सकते हैं
RAJENDRA MOHANTY
I LOVE THIS RECIPE.THIS RECIPE IS SO EASY TO MAKE.AND ALL THE RECIPE OF THIS WEB SITE.

निशा: राजेन्द्र जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
swarnim braj
Thanks Nishaji main aaj Beshan ki ladoo banaye aachhe bane

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
soni gupta
Nisha ji u r supprrbbb......i hv tried ur many recepies...n all r awesome...thnq so much

निशा: सोनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
sudha wadhwa
nisha ji yadi besan 500 gm, 5 cup hai to chini bhi 500 gm 5 cup honi chahiye na ki 21/2 cup
निशा: सुधा जी, बेसन एक कप में 100 ग्राम आता है लेकिन चीनी एक कप में 200 ग्राम से अधिक लगभग 225 ग्राम आती है.
Nuzhat.jahan
its good you r a genius person you explain everything and easy language i am very impress for you

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
nisha
Ager ladoo bandh Na rhe ho to kya karna chahiye

निशा: निशा जी, मिश्रण को थोड़ा और ठंडा होने दीजिये, थोड़ी देर बाद लड्डू बनने लग जायेंगे.
MRS. S.R. KHAN
Nisha ji, I am a great fan of your recipes. I tried besak kay laddu 2 times but they don't stick aur hard nahi hotay balkee bikhar jaatay hain. Please tell me some tips how to make laddo hard. Thanks a lot and keep the good work on.
निशा: खान जी, मिश्रण को हल्का ठंडा होने पर लड्डू बांधे, और उन्हैं हवा में 8-10 घंटे खुले रहने दीजिये, अब आपके लड्डू अच्छे सख्त होकर तैयार हो जायेंगे.
Amit Gupta
Bahut badia h
jyoti jain
500gram besan me kitna ghee Lena ladoo banane me liye pls help me

निशा: ज्योती जी, घी - 400 ग्राम (2 कप) लेना है.
manisha
I tried your recipe besan ke laddoo for the first time and they were just yummy. Everyone liked and are demanding for more

निशा: मनीषा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
chanda
Wow, I had never eaten such delicious laddoos. My younger son who hardly likes any delicacies prepared by me was asking for these laddoos again and again. Thanks nisha ji for such a lovely recipe. I used tagar and the laddoos were really yummy. Full marks

निशा: चंदा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
bhumika
Hello! Nisaha ji
Besan talte waqt kya puray 1/2 k.g ghee dalna padega......
निशा: भूमिका जी, 100-125 ग्राम घी बचाकर रखें, आवश्यकता होने पर फिर से डाल सकते हैं.
neha sharma
mam i realy want to know recipe of bharwa laukii...plss share dis recipe with me mam...

निशा: नेहा जी, मैं इस रैसिपी को जल्द बनाने की कोशिश करूंगी.
neha sharma
very nice site....ghr pr achi dishes bnane ke lie perfect h....thnkuu nisha mam....
very easy and quick recipes bnana sikhate h ap

निशा: नेहा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Lalita sharma
1kg basen may kitna ghee daly
निशा: ललिता जी, 1 किग्रा. बेसन में लगभग 800 - 900 ग्राम घी लग जाता है.
Vaishali chaudhary
Dear Mam,
Mujhe besan k laddu jo puriya banakar banate h wo recipe janna h.......