मगद के लड्डू - Besan Ladoo Recipe, Besan Laddu Recipe

आप बचपन से ही मां और दादी के हाथ का बना मगद या बेसन के लड्डू (Besan Ke Laddoo) तो खाते आ रहे होंगे! इनकी बात ही कुछ और होती है. बेसन के लड्डू (Besan Ke Ladoo) एसी मिठाई है जो घर में बनाकर एअर टाइट कन्टेनर रख दें तो 2 महिने तक खाई जा सकती है और इन्हैं बनाना भी आसान है, तो आइये बनाते हैं बेसन के लड्डू.
Read - Besan Ladoo Recipe, Besan Laddu Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Besan ke Laddu
बेसन - 500 ग्राम (5 कप)
घी - 400 ग्राम (2 कप)
चीनी - 500 ग्राम (2 1/2 कप)
इलाइची -- 8-10
काजू - 50 ग्राम (1/4 कप) एक
विधि - How to make Besan ke Laddu
मोटा बेसन हो तो लड्डू ज्यादा स्वादिष्ट बनते हैं. बेसन को एक बर्तन में छान कर निकाल लीजिये.
कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये और घी में बेसन डाल कर कलछी से चला चलाकर बेसन भूनिये, जब बेसन का रंग ब्राउन होने लगे और बेसन से अच्छी सुगन्ध आने लगे तो उसमें एक टेबल स्पून पानी के छीटे लगा दीजिये, बेसन में झाग आयेगे और उसमें दाने बन जायेंगे, जो कि लड्डू का स्वाद बहुत अच्छा कर देंगे, इसके बाद झाग खतम होने तक बेसन भून लीजियेम, बेसन भुन कर तैयार है. आग बन्द कर दीजिये. भुने हुये बेसन को ठंडा करने के लिये खुला छोड़ कर हवा में रख दीजिये.
एक काजू के 6 - 7 टुकड़ों करते हुये सारे काजू काट लीजिये. इलाइची को छीलिये और दानों को बारीक पीस लीजिये. चीनी पीस कर डाली जा सकती है लेकिन पिसी चीनी से लड्डू उतने स्वादिष्ट नहीं बनते. आप चीनी को पिघला कर उसे भी दाने दार तगार बना देंगे और उस तगार को बेसन में मिलायें तो लड्डू अधिक स्वादिष्ट बनेंगे. बाजार से भी यह चीनी लाई जा सकती है जो तगार और बूरा के नाम से मिलती है.
बेसन हल्का गरम हो गया है, उसमें तगार, इलाइची और काजू के टुकड़े डाल कर अच्छी तरह मिला कर गोल गोल लड्डू बना लीजिये. ( लड्डू आप अपने मन के साइज के बना सकते हैं ).
बेसन के लड्डू (Besan ke Laddu ) तैयार है. आप उन्हैं अभी खाइये और 2 महिने भर तक कभी भी खाइये.
समय-- 50 मिनिट
लड्डू के लिये तगार कैसे बनायें?

तगार (Tagar) एक खास तरह का बूरा होता है जो चीनी से बनाया जाता है. लड्डू में डालने के लिये हम यही तगार प्रयोग में लाते हैं. तगार से बने लड्डू अधिक स्वादिष्ट बनते हैं. आइये देखे कि यह तगार कैसे बनाई जाती है.
आवश्यक सामग्री
* चीनी - 1 किग्रा (5 कप)
* पानी -- 350 ग्राम(1 3/4 कप)
* दूध - 1टेबल स्पून
* घी -1 छोटी चम्मच
विधि
कढ़ाई में चीनी और पानी मिला कर गैस पर गरम करने रख दीजिये. इस घोल को आप चमचे से प्रत्येक 2-3 मिनिट में चलाते रहें, जब घोल में उबाल आ जाय तो इसमें दूध डाल दीजिये. इस घोल के ऊपर कुछ गन्दे से झाग दिखाई देने लगेंगे, इन झागों को आप चमचे से निकाल दीजिये, चीनी की गन्दगी साफ हो जाती है. चीनी के घोल को 6-7 मिनिट तक पकाइये. यह काफी गाढ़ा और पारदर्शक घोल बन जाता है. चमचे से घोल की 1 बूद प्लेट में डालिये और यह बूद थोड़ी ही देर में जमने लग जाती है, कढ़ाई के ऊपरी किनारों पर चीनी कुछ जमी सी दिखाई देने लग जाती है.

कढ़ाई को गैस से उतार लिजिये इस घोल में एक छोटी स्पून घी मिला दीजिये. जिससे बूरे मे गांठें नहीं पड़ेगी, अब इस घोल को चमचे से चलाते हुये ठंडा कीजिये. ठंडा होने पर यह रवे दार बूरे में बदल जायेगा. यही वह बूरा है जो हम लड्डू बनाने में इस्तेमाल करेंगे.
आप इसे बना कर भी रख सकते है. 2-3 महिनों तक यह बूरा प्रयोग में लाया जा सकता है.
कमेंट (351)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Mam u r my guru
I learnt very much from u
thnx mam
Nisha ji ,mote basan ki jagh barik basan ke ladoo ban sakte ha kya please tell me
निशा: मनीषा जी, हां अवश्य बन सकते हैं.
Hi nisha ji apki recipes mujhe bahot ache lagte hai easy bhi jo mujhe bane me koi problem nhi hoti hai thxn nisha ji
निशा: वर्षा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Ye bhut hi achchi reciepee hai
Thank u nisha ji
Very informative...specially the tagar information..we can't get anywhere else
Thanks
निशा: सलोनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
nicely made. my kids and family liked it a lot. My earlier attempts were ok but this time followed ur recipe nisha ji. It was really appreciated by everybody. i used ghee almost lill less than the besan (like 500-400 gms proportion) . Tried with less besan . I will try again with a little more quantity.
maine jo besan roast kiya wo jada ho gaya aur besan ka colour brown ho gaya hai kuch kadwapan bhi aa gaya hai besan mein ab main kya karu iss besan ka ??koi tarika hai isko sahi karne ka ya mujhe iss besan ko fekna padega......
निशा: श्वेता, बेसन अधिक भूनने पर एसा ही होता है.
I am Single Boy Working & staying away from home for last 6-7 yrs, have been Missing my Mom's Sweet & Dishes. I find all your recipes exactly like my mother's so I follow only your Posts out of n youtube posts.
Its so easy to follow, you teach so nicely.
No one in my office believes that I prepare all these sweets,
I tried Gaajar ka halwa, Gulaab jaamun, Lauki ka halwa & Besan ke laddu.
Everything was just awesome, I cant believe it myself that I followed your instructions so nicely all sweets came up to be such a success..
:)
Only one query when I prepared Besan Laddo using my handy I shaped them round, but when I placed them on plate they sattled down a bit in some time and turned up like peda in shape(semi sphere).
I hope you understand what want to say, what can I do to improve?
Thanks in advance.
:)
Big thanks for sharing invaluable knowledge with our generation.
If being a boy I am able to follow you, I am sure women must be doing wonders following you.
;)
निशा: कौशल जी, बहुत बहुत धन्यवाद, आप ये सारी चीजें अपने आप बना रहें हैं. बेसन लड्डू का मिश्रण थोड़ा घी ज्यादा होने के कारण पतला होता है, लड्डू एकदम गोल नहीं रहते, यदि एसा हो रहा है तब मिश्रण को 1-2 घंटे फ्रिज में रख लीजिये, और अब लड्डू बनायें, एकदम गोल लड्डू बनेंगे.
Besan k laddoo ya Panjiri hum kitne din tak rakh sakte hain? or inhe covered container me rakhe ya lid open karke. little confused?
निशा: स्वेता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: स्वाति जी, कढ़ाई को हल्का सा गरम कीजिये और गैस बन्द कर दीजिये, कढ़ाई गैस से उतार लीजिये, और मिश्रण को हल्की मीडियम गरम कढ़ाई में डालकर चमचे से चला दीजिये, मिश्रण लड्डू बनाने के लिये तैयार हो जायेगा.
mene jo ladoo bnai, vo chekne bne usme dane nahi pade jabaki mane usme chiite bhi mare--- please aap mujhe btaye ke dane kyo nahi pade
If I want to make 50medium laddoos , how much besan, sugar and ghee should I use ? Please can you suggest . Thank you
निशा: वर्षा जी, मुझे बहुत खुशी हो रही है, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: स्वाति जी, आप ये लड्डू गुड़ की खाड़ के साथ बना सकती हैं. बेसन को इतना घी डालकर भूनें कि बेसन गीला हो जाय. तगार में घी नहीं होता.
निशा: स्वाति जी, बहुत बहुत धन्यवाद.