मगद के लड्डू - Besan Ladoo Recipe, Besan Laddu Recipe

आप बचपन से ही मां और दादी के हाथ का बना मगद या बेसन के लड्डू (Besan Ke Laddoo) तो खाते आ रहे होंगे! इनकी बात ही कुछ और होती है. बेसन के लड्डू (Besan Ke Ladoo) एसी मिठाई है जो घर में बनाकर एअर टाइट कन्टेनर रख दें तो 2 महिने तक खाई जा सकती है और इन्हैं बनाना भी आसान है, तो आइये बनाते हैं बेसन के लड्डू.
Read - Besan Ladoo Recipe, Besan Laddu Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Besan ke Laddu
बेसन - 500 ग्राम (5 कप)
घी - 400 ग्राम (2 कप)
चीनी - 500 ग्राम (2 1/2 कप)
इलाइची -- 8-10
काजू - 50 ग्राम (1/4 कप) एक
विधि - How to make Besan ke Laddu
मोटा बेसन हो तो लड्डू ज्यादा स्वादिष्ट बनते हैं. बेसन को एक बर्तन में छान कर निकाल लीजिये.
कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये और घी में बेसन डाल कर कलछी से चला चलाकर बेसन भूनिये, जब बेसन का रंग ब्राउन होने लगे और बेसन से अच्छी सुगन्ध आने लगे तो उसमें एक टेबल स्पून पानी के छीटे लगा दीजिये, बेसन में झाग आयेगे और उसमें दाने बन जायेंगे, जो कि लड्डू का स्वाद बहुत अच्छा कर देंगे, इसके बाद झाग खतम होने तक बेसन भून लीजियेम, बेसन भुन कर तैयार है. आग बन्द कर दीजिये. भुने हुये बेसन को ठंडा करने के लिये खुला छोड़ कर हवा में रख दीजिये.
एक काजू के 6 - 7 टुकड़ों करते हुये सारे काजू काट लीजिये. इलाइची को छीलिये और दानों को बारीक पीस लीजिये. चीनी पीस कर डाली जा सकती है लेकिन पिसी चीनी से लड्डू उतने स्वादिष्ट नहीं बनते. आप चीनी को पिघला कर उसे भी दाने दार तगार बना देंगे और उस तगार को बेसन में मिलायें तो लड्डू अधिक स्वादिष्ट बनेंगे. बाजार से भी यह चीनी लाई जा सकती है जो तगार और बूरा के नाम से मिलती है.
बेसन हल्का गरम हो गया है, उसमें तगार, इलाइची और काजू के टुकड़े डाल कर अच्छी तरह मिला कर गोल गोल लड्डू बना लीजिये. ( लड्डू आप अपने मन के साइज के बना सकते हैं ).
बेसन के लड्डू (Besan ke Laddu ) तैयार है. आप उन्हैं अभी खाइये और 2 महिने भर तक कभी भी खाइये.
समय-- 50 मिनिट
लड्डू के लिये तगार कैसे बनायें?

तगार (Tagar) एक खास तरह का बूरा होता है जो चीनी से बनाया जाता है. लड्डू में डालने के लिये हम यही तगार प्रयोग में लाते हैं. तगार से बने लड्डू अधिक स्वादिष्ट बनते हैं. आइये देखे कि यह तगार कैसे बनाई जाती है.
आवश्यक सामग्री
* चीनी - 1 किग्रा (5 कप)
* पानी -- 350 ग्राम(1 3/4 कप)
* दूध - 1टेबल स्पून
* घी -1 छोटी चम्मच
विधि
कढ़ाई में चीनी और पानी मिला कर गैस पर गरम करने रख दीजिये. इस घोल को आप चमचे से प्रत्येक 2-3 मिनिट में चलाते रहें, जब घोल में उबाल आ जाय तो इसमें दूध डाल दीजिये. इस घोल के ऊपर कुछ गन्दे से झाग दिखाई देने लगेंगे, इन झागों को आप चमचे से निकाल दीजिये, चीनी की गन्दगी साफ हो जाती है. चीनी के घोल को 6-7 मिनिट तक पकाइये. यह काफी गाढ़ा और पारदर्शक घोल बन जाता है. चमचे से घोल की 1 बूद प्लेट में डालिये और यह बूद थोड़ी ही देर में जमने लग जाती है, कढ़ाई के ऊपरी किनारों पर चीनी कुछ जमी सी दिखाई देने लग जाती है.

कढ़ाई को गैस से उतार लिजिये इस घोल में एक छोटी स्पून घी मिला दीजिये. जिससे बूरे मे गांठें नहीं पड़ेगी, अब इस घोल को चमचे से चलाते हुये ठंडा कीजिये. ठंडा होने पर यह रवे दार बूरे में बदल जायेगा. यही वह बूरा है जो हम लड्डू बनाने में इस्तेमाल करेंगे.
आप इसे बना कर भी रख सकते है. 2-3 महिनों तक यह बूरा प्रयोग में लाया जा सकता है.
कमेंट (351)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: आभा, लग रहा घी थोड़ा अधिक हो गया है, आप कम घी में सूजी को ब्राउन होने तक भूनकर उसमें मिला कर लड्डू फिर से बांध सकती है या थोड़े से काजू को सूखा जी पीस कर उसमें मिला कर लड्डू फिर से बांध लीजिये, लड्डू बिलकुल अच्छे हो जायेंगे.
निशा: विभा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कविता जी, बेसन में घी अधिक हो जाय तो वह बेसन के ऊपर तैरने लगता है उसे अलग किया जा सकता है, लेकिन आप गरम बेसन में चीनी मिला दें तो घोल पतला हो जाता है, आप थोड़े से काजू दरदरे पीस कर मिला दीजिये, लड्डू अच्छे से बध जायेंगे और स्वादिष्ट भी हो जायेंगे.
निशा: प्रियंका जी, लड्डू ठंडे होने पर सख्त हो जाते हैं, इस समय गर्मी बहुत है, मिश्रण को थोड़ी देर के लिये फ्रिज में रख दीजिये, अच्छे लड्डू बांधे जा सकेंगे.
Maine tagaar ghar par bnaye aapke method se banaye achhe bne...but 1. Poori ghee me besan fry kiye to achhi nhi bhune i think ki bina ghee k sade bhunne chahiye baad me ghee add ? ....2.ladoo to thik se ban gye lekin halki se raw smell aa rhi thi ? ..... khane me shi lge bure nhi bne mujhse.
aapke reply k baad ek baar phir bnane hai, because i want perfect on it..
Thanks nisha mam.
निशा: अल्का जी, बेसन तो घी में ही अच्छा भुनता है प्लीज इसके लिये वीडियो को अच्छी तरह देख लीजिये, पहले घी थोड़ा कम डाला जा सकता है आटा सूखा होने पर घी बढ़ाया जा सकता है.
Aur Maine 1 tbs pani dal ke thoda sa roast kr ke gas off ka .us mai thode se hi dale pade Kya ur roa roast krnkrna tha Aur kha mistake hui h Jo itna Gila besan ho gya ?
निशा: चिंकी,पानी डालने के बाद थोड़ा सा तो भूनना होता है, वे जो झाग आ जाते है वे खतम हो जायें, बेसन को भून कर ठंडा होने दीजिये, घी ऊपर तैर जाता है उसे निकाला जा सकता है और थोड़ी सी सूजी या गेहू का आटा, कम घी डालकर भून कर इसमें मिला लीजिये, मिश्रण लड्डू बनाने वाली कनसिसटेन्सी का हो जायेगा, और लड्डू बना लीजिये.
Mujhe besan ke laddu banane me aur khane me bhut majja aaya
Thanx nisha ji and ashish ji
निशा: सपना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Spacialy in Hindi.
निशा: आशिष, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: समीर जी, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मनोज, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रानी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: उपासना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मोनिका, मिश्रण को थोड़ी देर के लिये फ्रिज में रख दीजिये, वह ठंडा होकर थिक हो जायेगा.
.
निशा: श्वेता जी, आपको भी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रतिभा जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनीता, आपने बूरा तो सही तरीक से ही बनाया है लेकिन आपने उसको लगातार चलाते नहीं रखा इसलिये उसमें डेले आ गये उसे आप छान लीजिये और डेले पीसे जा सकते हैं.
can i use banaspati ghee or refined oil.
निशा: लिपि, बनस्पति घी या रिफाइन्ड तेल भी यूज कर सकते हैं, लेकिन सभी के स्वाद अलग होते हैं.
nisha ji ladoo were very good.family walo ne bahut pasand kiye
thanks.
kya tagar market me milne wali bura hai ya fir usse alag.
agar nahi to ky market wali bura bhi use kar sakte hai.
निशा: रोहिनी, चीनी को बहुत अधिक पकाने से वह ब्राउन हो सकती है. ताजा लड्डू जल्दी टूट जाते हैं, लेकिन ठंडे होने के बाद घी जम जाता है और लड्डू हाथ से तोड़ने पर ही टूटते हैं.
I m very happy with this recipe, i tried it n it turned out so well ki kya batau.....maine iske pehle jab banaya tha to itna achha nahi bana lekin aapki recipe ne to kamaal kar diya... even i tried the cooker cake according to u it was awesome..... thank u so much mam
निशा: सौजन्या जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.